मुंबई इंडियंस: खिलाड़ियों के नाम और भविष्यवाणी

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2018 की सबसे मजबूत और प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही है। क्योंकि यह टीम तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। इनमें IPL 2013, IPL 2015 और IPL 2017 शामिल है। पिछले साल आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस की नज़रें IPL 2018 के ताज पर है। यही वजह है कि यह टीम इस सीज़न में पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

मुंबई इंडियंस

कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। वहीं कोच के रूप में टीम का मार्गदर्शन करेंगे महेला जयवर्धने, साथ ही जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा होंगे। ये सभी खिलाड़ी IPL 2018 में मुंबई इंडियंस के लिए दोबारा चुने गए हैं। इसके अलावा भी क्रुनाल पंड्या और किरॉन पोलार्ड जैसे ऑलराउंडर के टीम में होने से मुंबई इंडियंस की स्ट्रेंथ काफी मजबूत है।

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम 2018

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, किरॉन पोलार्ड, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, पेट कमिंगस, सूर्य कुमार यादव, क्रुनाल पांड्या, इशान किशन, राहुल चहर, इविन ल्यूस, सौरभ तिवारी, बेन कटिंग, प्रदीप सांगवान, जेपी ड्यूमिनी, मिचेल मैक्लेंघन, टीएन ढिल्लन, शरद लुंबा, आदित्य तारे, मयंक मर्कान्डे, अकिला दनंजय, अनुकूल सुधाकर रॉय, मोहसिन ख़ान, एमडी निधिश

मुंबई इंडियंस का ज्योतिषीय विश्लेषण

आईये अब जानते हैं ज्योतिषीय गणना के हिसाब से आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस किस तरह परफॉर्म करेगी।

नोट: ये भविष्यवाणी टीम और टीम के कप्तान की नाम राशि पर आधारित है।

मुंबई इंडियंस सिंह रोहित शर्मा तुला
मुंबई इंडियंस की नाम राशि सिंह है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार IPL के शुरुआती दौर में टीम का प्रदर्शन थोड़ा धीमा रहेगा लेकिन धीरे-धीरे यह टीम अपनी लय में आएगी और विजेता भी बन सकती है। इस बात की पूरी संभावना है कि सभी खिलाड़ी हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और एक टीम की तरह खेलेंगे। मुंबई इंडियंस इतना दम रखेगी कि अपनी विरोधी टीम को बहुत कम समय में ही धूल चटा सकती है।
वहीं दूसरी ओर, टीम के कप्तान रोहित शर्मा सबसे मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभर कर आएंगे और टीम को जीत दिलाने में अच्छे फैसले लेंगे। हालांकि इसके लिए उन्हें हर मैच में ज्यादा से ज्यादा प्रयास करने होंगे। इस दौरान उन्हें मैदान पर ढेर सारी चुनौती और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आईपीएल 2018 में पूरी टीम का प्रदर्शन औसत रहेगा।

डिस्क्लेमर: हम यह स्पष्ट करते हैं कि इस वेबसाइट में प्रयोग किए गए आईपीएल टीम्स के लोगो (शुभंकर) तथा सभी टीमों के नाम आईपीएल की निजि संपत्ति है। मैच के संबंध में दी जा रही यह जानकारी भविष्यवाणियाँ और ज्योतिषीय, अकादमिक और शोध के उद्देश्य से की गई है। इसके जरिये हम किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य जैसे- सट्टा और मैच फिक्सिंग को बढ़ावा नहीं देते हैं। कृपया इस तरह के गलत कार्यों से बचने की कोशिश करें।