साप्ताहिक प्रेम हिन्दी राशिफल (कुम्भ
राशि) /
Kumbha
Rashifal
26 Oct 2026 - 1 Nov 2026
प्रेम राशिफल: इस सप्ताह आपके मन में प्रेमी को लेकर, कोई शक उत्पन्न हो सकता है। इस कारण आपको कुछ निराशा भी हाथ लगने की आशंका है। हालांकि कुछ समय बाद आप पाएंगे कि आपका ये शक बेवजह था, और इसके कारण आपने अपने कई दिन भी खराब कर दिए। इसलिए शुरु में ही किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले, हर तथ्य की सही तरह जाँच कर लें। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी द्वारा, आपकी ज़रूरतों को अनदेखा किया जाना, आपको कुछ आहत कर सकता है। इससे आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन उत्पन्न होगा और आप बेवजह, दूसरों पर गुस्सा करते और चिल्लाते दिखाई देंगे। हालांकि आपके स्वभाव में अचानक आए इस बदलाव का कारण आपका साथी भली-भाँति समझते हुए, आपको शांत करने का प्रयास भी करेगा। परिणामस्वरूप, आपका गुस्सा पलक झपकते ही शांत हो जाएगा और आप पुनः खुशहाल वैवाहिक जीवन का आनंद लेते दिखाई देंगे।उपाय: प्रतिदिन “ॐ शिव ॐ शिव ॐ” मंत्र का 11 बार जाप करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।