साप्ताहिक प्रेम हिन्दी राशिफल (कर्क राशि) / Karka Rashifal
19 Oct 2026 - 25 Oct 2026
इस सप्ताह आप अचानक से अपने प्रिय को तंग करने या उन्हें ईर्ष्या महसूस कराने के लिए, किसी प्रकार का कोई ऐसा मज़ाक कर सकते हैं, जिससे आपका प्रेमी दुखी हो। हालांकि आप जल्द ही मज़ाक को खत्म कर, अपने प्रेमी को मनाने का प्रयास भी करते दिखाई देंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि, अपने इस मज़ाक के बारे में साथी को बताते हुए, उनसे माँफी भी माँगे और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें कही बाहर खाने पर लेकर जाएं। इस समय मुमकिन है कि हँसी-मज़ाक के बीच, आपके और जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर जाए, जो बाद में किसी बड़े वाद-विवाद का रूप ले लें। ऐसे में हँसी-मज़ाक करते समय, विशेष सावधानी बरतें। अन्यथा इससे आप स्वंय ही, अपने लिए परेशानी खड़ी कर देंगे।उपाय: प्रतिदिन “ॐ सोमाय नमः” मंत्र का 20 बार जाप करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems




