साप्ताहिक प्रेम हिन्दी राशिफल (मिथुन
राशि) /
Mithun
Rashifal
26 Oct 2026 - 1 Nov 2026
प्रेम राशिफल: प्रेम एक ऐसी रोशनी है जो आपको अंधेरों में भी उजाला दिखा सकती है। आपका लवमेट भी एक रौशनी की तरह इस दौरान आपकी जिंदगी में उजाले फैलाएगा। आप दोनों एक दूसरे के प्रति समर्पित होंगे। इस राशि के कुछ प्रेमी-प्रेमिका प्रेम के बंधन को शादी के बंधन में तब्दील करने का विचार भी इस दौरान बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में यदि किसी तरह की परेशानी थी तो, इस सप्ताह आप आपस में बात करके उसे सुलझाने में सफल होंगे। जिसके बाद आपके अंतरंग संबंधों में भी नयापन आएगा, साथ ही आप ऑफिस से समय निकालकर घर पर व्यतीत करते दिखाई देंगे।उपाय: प्रतिदिन प्राचीन ग्रंथ नारायणीयम् का पाठ करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।