• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

मीन राशिफल

दैनिक हिन्दी राशिफल (मीन राशि) / Meena Rashifal

Saturday, April 27, 2024
असुरक्षा/ दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाक़ई ज़बरदस्त और सृजनात्मक हों।
अपना सटीक राशिफल प्रतिदिन अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें - एस्ट्रोसेज कुंडली ऍप
शुभ अंक :- 1
शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा
उपाय :- तांबे के चैन में डाले गए रुद्राक्ष को धारण करने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।

आज का दिन

स्वास्थ्य:
धन-सम्पत्ति:
परिवार:
प्रेम आदि:
व्यवसाय:
वैवाहिक जीवन:
Meen Rashifal

मीन राशि के जातकों के लिए मीन राशिफल बहुत उपयोगी है। इस फलादेश में न केवल आपको दैनिक राशिफल मिलता है। बल्कि उसके साथ आपको उस दिन आने वाली चुनौती को समाप्त करने के लिए एक आसान उपाय भी दिया जाता है। इस फल-कथन के जरिए आप अपने आर्थिक, पारिवारिक, व्यावसायिक, वैवाहिक और प्रेम जीवन में आने वाले अवसरों एवं चुनौतियों का पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहरहाल, आपने मीन राशिफल तो पढ़ ही लिया होगा। अब डालते हैं मीन राशि वाले जातकों के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर एक नज़र :-

मीन राशिफल 2024 यहाँ पढ़ें

मीन राशि का चिन्ह

मीन राशिफल के अनुसार, मीन भचक्र की बारहवीं और अंतिम राशि है। इस राशि का चिन्ह मछली है। मीन संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका अर्थ मछली होता है। इसलिए इस राशि का चिन्ह भी मछली है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन द्विस्वभाव राशि है और गुरु बृहस्पति इस राशि के स्वामी हैं। यह पंच तत्वों (पृथ्वी, आकाश, जल, वायु और अग्नि) में जल तत्व की राशि है।

मीन राशि वालों की शारीरिक बनावट

  • मीन राशि वाले जातकों का कद औसत होता है
  • इस राशि के जातकों व्यक्तित्व सामान्य नज़र आता है
  • मीन लग्न के जातक अक्सर मोटे होते हैं
  • मीन राशि वाले लोगों की आँखें सुंदर होती है
  • इस राशि के जातकों के कान, गले, भुजा या पैर में तिल होता है

मीन राशि के जातकों का व्यक्तित्व

मीन राशिफल के मुताबिक मीन राशि के जातकों का व्यक्तित्व रहस्यमयी होता है। ये जातक संवेदनशील और दूसरों के विचारों की कद्र करने वाले होते हैं। इनके अंदर बहुमुखी प्रतिभा होती है और अपनी इसी कला के कारण इन्हें समय-समय पर उसका लाभ भी प्राप्त होता है। इस राशि के जातक विश्वास योग्य होते हैं। लेकिन विचारों में सकारात्मक और नकारात्मक सोच का मिश्रण दिखाई देता है। मीन राशि के जातक स्वभाव से धार्मिक होते हैं। इनकी सबसे ख़ास बात यह होती है कि ये बुद्धिजीवी होते हैं। ये जातक काफी उदार स्वभाव के होते हैं। हालाँकि कुछ मामलों में ये रूढ़िवादी हो जाते हैं। ये अक्सर कल्पनाशील और संकोची मानसिकता के होते हैं।

मीन राशि वालों की विशेषताएँ

  • मीन राशि के जातक कलात्मक विचारों के होते हैं
  • मीन राशि के जातक परिस्थितियों को आसानी से समझ लेते हैं
  • ये जातक नए माहौल में आसानी से घुल-मिल जाते हैं
  • रिलेशनशिप में अहंकारी नहीं होते है
  • मीन राशि के जातक थोड़े आलसी प्रवृत्ति के होते हैं
  • मीन राशि वाले दयालु और कोमल हृदय वाले होते हैं
  • इस राशि के जातक तार्किक और स्पष्टवादी होते हैं
  • अपने क़रीबी लोगों का ख्याल रखना इनकी मुख्य विशेषता होती है
  • भय, अत्यधिक भरोसा, और वास्तविकता से मुँह मोड़ना, इनका नकारात्मक पक्ष है

मीन राशि के जातकों की शिक्षा

मीन राशिफल के अनुसार, कला, संगीत, साहित्य लेखन जैसे विषय मीन राशि वालों के प्रिय विषय होते हैं। यदि शिक्षा क्षेत्र में जातक इन विषयों का चुनाव करते हैं तो जातक अधिक सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा इन्हें फोटोग्राफी, ज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, अंकशास्त्र तथा लाइब्रेरी से संबंधित विषयों में ख़ास रुचि होती है।

मीन राशि वालों के लिए सफल कार्यक्षेत्र

वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को गुरु कहा जाता है जो ज्ञान, सुख, देवता, मित्र, पुत्र आदि का कारक माना जाता है और गुरु मीन राशि का अधिपति है। अतः मीन राशि के जातकों को लेखन, सम्पादन, अध्यापन, लिपिक, पानी, अनाज, दलाली, मतस्य पालन, कमीशन, एजेंट, आयात निर्यात, कोरियोग्राफी आदि क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त होती है।

मीन राशि वाले जातकों का आर्थिक जीवन

मीन राशिफल के अनुसार, मीन राशि के जातक दूसरों की अपेक्षा अधिक धन कमाते हैं। परंतु फिजूलख़र्ची में भी पीछे नहीं रहते हैं। कई बार तो ऐसा हो जाता है कि फिजूलखर्ची के कारण इन्हें दूसरों से क़र्ज़ लेने की आवश्यकता पड़ जाती है और अपनी विश्वसनीयता के कारण इन्हें आसानी से ऋण भी मिल जाता है। आर्थिक क्षेत्र में इन्हें बार-बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। हालाँकि ज्यादातर समय इनके पास धन की कमी नहीं रहती है।

मीन राशि के जातकों का प्रेम जीवन

मीन राशि के जातकों की नज़र में प्यार के बिना जीवन अधूरा है। ये जातक प्रेम जीवन में रोमांटिक होते हैं। हालाँकि किसी समझदार व्यक्ति को ही ये अपना प्रेमसाथी बनाने का प्रयास करते हैं। लेकिन साथी के चुनाव में ये प्रायः सफल नहीं होते हैं। मीन राशि जातक अपने साथी के भीतर सौंदर्य के साथ गुणों को भी देखते हैं। यदि इनका प्रेम सच्चा होता है तो ये अपने प्यार की ख़ातिर सबकुछ बलिदान करने को तैयार रहते हैं। हालाँकि ऐसा भी संभव है कि ये जातक एक साथ एक से अधिक व्यक्तियों से प्रेम कर सकते हैं। इस राशि के जातकों का प्रेम मात्र शारीरिक संपर्क तक सीमित नहीं रहता है बल्कि यह रोमांस एवं कल्पना से परिपूर्ण भी होता है। मीन राशि वाले जातक कर्क तथा कन्या राशि वालों की ओर आकर्षित होते हैं।

मीन राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन

मीन राशिफल के मुताबिक मीन राशि वाले जातकों के लिए कन्या राशि का जीवनसाथी अच्छा माना जाता है। दोनों के संबंधों में काफी अनुकूलता देखने को मिलती है। इस राशि के जातक अविवाहित जीवन की अपेक्षा वैवाहिक जीवन में अधिक सुखी दिखाई देते हैं। हालाँकि यह ख़ुशी पूर्ण हो, ऐसा भी संभव नहीं है। मीन राशि के जातकों का एक से अधिक विवाह होने की संभावना भी रहती है।

मीन राशि के जातकों की मित्रता

मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के साथ मीन राशि के जातकों की अच्छी मित्रता रहती है। वहीं वृषभ, मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों से मीन राशि वाले जातकों के बीच वैचारिक मतभेद दिखाई देते हैं। मित्रता को लेकर इनके अंदर समान भाव रहता है। इसलिए ये जातक निर्धन व धनवान तथा जाति-बिरादरी, ऊँच-नीच आदि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं रखते हैं।

मीन राशि वालों का स्वास्थ्य

मीन राशि के जातकों को मधुमेह रोग होने की संभावना रहती है। इसके अलावा इस राशि के जातक मोटापे से भी ग्रसित हो सकते हैं। वहीं इन्हें सूजन, एलर्जी और पैर से संबंधित समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ सकता है। मीन राशि के जातकों को भावनात्मक रूप से भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मीन राशि वालों को इन रोगों से सावधान रहने की आवश्यकता रहती है।

मीन राशि वालों का शुभ अंक

मीन राशि के जातकों के लिए 3 और 7 अंक शुभ होता है। अतः 3 अंक की शृंखला जैसे 3, 12, 21, 30 इनके लिए शुभ होती है। इसी क्रम में 7 अंकों की शृंखला 7, 25, 34, 43, 52 और 61 भी मीन राशि वालों के लिए शुभ संख्या होती है।

मीन राशि के जातकों का शुभ रंग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार मीन जल तत्व की राशि है और गुरु इसके स्वामी ग्रह हैं। मीन राशि के जातकों के लिए पीला रंग भाग्यशाली होता है। अतः गुरुवार के दिन मीन राशि वाले जातकों को पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। इससे उनके भाग्य में वृद्धि होगी।

मीन राशि के जातकों का शुभ दिन

मीन राशि का 'बृहस्पति' ग्रह से निकट का संबंध है। इस कारण इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन गुरुवार होता है। इस दिन ये विशेष प्रसन्न रहते हैं। इनके लिए रविवार का दिन शुभ होता है, सोमवार का मध्य और मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन अशुभ होता है।

मीन राशि के जातकों का शुभ रत्न

मीन राशि के जातकों को पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। यह रत्न शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता दिलाता है। यदि किसी जातक के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है अथवा संतान संबंधी कोई समस्या है तो पुखराज धारण करने से इस तरह की समस्याएँ दूर होती हैं। इस रत्न के प्रभाव से जातक को स्वास्थ्य एवं आर्थिक क्षेत्र में प्रबल लाभ मिलता है। हालाँकि रत्न को विधि के अनुसार ही धारण करना चाहिए।

मीन राशि के जातकों के लिए शुभ जड़ी

हिन्दू ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति ग्रह गुरु, ज्ञान एवं सद्गुणों का कारक होता है। भारंगी की जड़ धारण करने से जातक के स्वभाव में मानवीय प्रेम, धार्मिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान की वृद्धि होने लगती है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति लाने एवं संतान प्राप्ति के लिए भी भारंगी की जड़ को धारण किया जाता है। वहीं जिन छात्रों का ध्यान पढ़ाई में नहीं लगता है, उनके लिए भी यह जड़ लाभकारी है।

मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रुद्राक्ष

मीन राशि गुरु के अधीन है और गुरु ग्रह की शांति के लिए पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण किया जाता है। अतः मीन राशि के जातकों के लिए पाँच मुखी रुद्राक्ष शुभ होता है। ध्यान रखें, रुद्राक्ष को सदैव विधि के अनुसार ही धारण करना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको मीन राशिफल के जातकों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपके मन में अपने जीवन को लेकर किसी प्रकार की शंका है और आप उसका ज्योतिषीय समाधान चाहते हैं तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ आप इस लेख को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी कमेंट बॉक्स दे सकते हैं।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।
Call Nowज्योतिषी से बात करें Chat Nowज्योतिषी से चैट करें