साप्ताहिक प्रेम हिन्दी राशिफल (सिंह
राशि) /
Simha
Rashifal
9 Nov 2026 - 15 Nov 2026
आपके संबंधों में इस सप्ताह किसी बड़े की दख़लअंदाज़ी के चलते, आपके और प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। ऐसे में किसी के भी समक्ष अपने प्रेम संबंधों में चल रही हर तरह की परिस्थितियों को उजागर करने से बचना ही, इस समय आपके लिए एकमात्र विकल्प सिद्ध होगा। कार्यस्थल पर अधिक कामकाज को लेकर, आपका जीवनसाथी इस सप्ताह ज़रूरत से ज्यादा व्यस्त दिखाई देगा। इसके कारण आप चाहकर भी साथी के साथ प्रेम भरे पल व्यतीत करने में, असफल रहेंगे। जिससे साथी का मन उदास तो होगा ही साथ ही, उनसे आपको कुछ हल्की-फुल्की नोकझोक संभव है।उपाय: शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।