सिंह का मासिक राशिफल / Simha Masik Rashifal in Hindi
February, 2023
सामान्य
सिंह राशि चक्र की पाँचवीं राशि है और इसका स्वामित्व सूर्य देव को प्राप्त है। इस राशि जन्मे जातक निर्णय लेने में काफ़ी तेज होते हैं। साथ ही अपने काम को लेकर दृढ़ और प्रतिबद्ध होते हैं। हालांकि इनमें थोड़ा-बहुत अहंकार भी होता है, मगर ये लोग अपने सिद्धांतों के अनुसार कार्य करना पसंद करते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत अधिक अनुकूल न रहने की आशंका है क्योंकि ग्रहों की चाल एवं स्थिति अनुकूल नहीं है। इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी। साथ ही नौकरी में भी दबाव का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि सातवें भाव में शनि मौजूद है। केतु तीसरे घर में स्थित है, जिसके परिणामस्वरूप आप इस महीने किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं और आपका रुचि आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर अधिक रहेगी। महीने के पहले भाग में बृहस्पति आठवें भाव में और राहु नौवें भाव में स्थित होगा, जिसके कारण आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।
आइए विस्तार से जानते हैं कि फरवरी का यह महीना आपके पारिवारिक जीवन, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम आदि के लिए कैसा साबित होगा।

कार्यक्षेत्र
करियर के लिहाज से देखा जाए तो आपके लिए यह महीना औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा क्योंकि सातवें भाव में शनि स्थित है। साथ ही आठवें भाव में बृहस्पति की उपस्थिति के कारण, आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इन दोनों ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति नौकरी में मिलने वाले लाभ को कम सकती है। यह भी हो सकता है कि आप खूब मेहनत करें और आपके काम को नज़रअंदाज़ कर दिया जाए। आपके काम में देरी हो सकती है। हालांकि महीने का दूसरा भाग आपके करियर के लिए फलदायी साबित होगा।
जो लोग ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं, हो सकता है कि उन्हें अपनी उम्मीद के मुताबिक लाभ न प्राप्त हो क्योंकि बृहस्पति आठवें भाव में स्थित है। साथ ही बुध की स्थिति भी अनुकूल नहीं है, जिसके कारण आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि किसी ऐसे अनुभवी व्यवसायी से सलाह लें, जो चीज़ों को भली-भांति समझता हो।

आर्थिक
आर्थिक रूप से देखा जाए तो सातवें भाव में शनि और आठवें भाव में गुरु की स्थिति के कारण, आपकी आय का प्रवाह बाधित हो सकता है। साथ ही आपके खर्च बढ़ सकते हैं। ऐसे में धन की बचत कर पाना आपके लिए मुश्किल होगा। आपकी राशि के स्वामी सूर्य सातवें भाव में शनि के साथ स्थित होंगे, जिसके कारण आशंका है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। इसके अलावा आपको अपने दोस्तों से भी परेशानी या बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि दोस्तों से उधार लेते या देते समय सावधानी बरतें क्योंकि धन हानि होने की आशंका है। महीने के अंत में आपके लिए विरासत के माध्यम से धन लाभ होने के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य
सेहत के लिहाज से देखा जाए तो 15 फरवरी तक सातवें भाव में शनि की उपस्थिति के कारण, आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि अपच, पैरों में दर्द, नींद न आना, आँखों में संक्रमण आदि का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि प्रतिदिन योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें। 15 फरवरी के बाद तीसरे भाव में केतु की स्थिति, आपकी सेहत में सुधार लेकर आएगी और आप ख़ुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
प्रेम व वैवाहिक
यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो महीने के शुरुआती दिनों में प्रिय के साथ वाद-विवाद या बहस होने की आशंका है क्योंकि सातवें भाव में शनि और आठवें भाव में बृहस्पति स्थित है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि वाणी पर नियंत्रण रखें और तालमेल बढ़ाने का प्रयास करें। इससे आपके रिश्ते में सुधार होने की संभावना है।
जो लोग सिंगल है और शादी करना चाहते हैं, उनके लिए महीने का दूसरा भाग उचित रहेगा क्योंकि पहला भाग प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन के लिए अधिक अनुकूल न रहने की आशंका है। जो लोग पहले से ही शादीशुदा हैं, उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में कम खुशी महसूस हो सकती है।

पारिवारिक
पारिवारिक जीवन के लिहाज से महीने का पहला भाग उतार-चढ़ाव से भरा रहने की आशंका है क्योंकि सातवें भाव में शनि और आठवें भाव में बृहस्पति की स्थिति आपके परिवार में कुछ विवाद पैदा कर सकती है। साथ ही आपकी राशि के स्वामी सूर्य सातवें भाव में शनि के साथ स्थित होंगे, जिसके कारण आपके परिवार का माहौल ख़राब हो सकता है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि खुद को शांत रखें और बातचीत के माध्यम से समस्याओं को हल करने की कोशिश करें। 15 तारीख के बाद आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और आपके पारिवारिक जीवन में खुशियाँ संभव होंगी।
उपाय
प्रतिदिन सुबह सूर्य देव की पूजा करें।
प्रतिदिन 108 बार "ॐ भास्कराय नमः" का जाप करें।
रविवार के दिन सूर्य देव के लिए हवन/यज्ञ करें।
प्रतिदिन 108 बार "ॐ भास्कराय नमः" का जाप करें।
रविवार के दिन सूर्य देव के लिए हवन/यज्ञ करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada