Mithun
Saptahik Rashifal -
मिथुन
साप्ताहिक राशिफल
19 Oct 2026 - 25 Oct 2026
चंद्र राशि के अनुसार शनि के दसवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपका मन कुछ उदास दिखाई देगा, जिसके कारण आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए, उसे सही दिशा में लगाने में असक्षम होंगे। इससे आपको जल्द ही सुधार करने की ज़रूरत होगी, अन्यथा इसका नकारात्मक असर आपकी सेहत में गिरावट का मुख्य कारण बन सकता है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि, अपने आस-पास किसी सज्जन पुरुष से बातचीत करें। क्योंकि उनकी दैवीय बातें, आपको संतोष देने के साथ-साथ आपका ढांढस बंधाएंगी। चंद्र राशि के अनुसार केतु के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण, इस हफ्ते आपको उन दोस्तों या रिश्तेदारों से दूर रहने की जरुरत है, जो आपका फायदा उठाते हुए, हर समय आपका धन खर्च कराने की कोशिश करते हैं। साथ ही इस राशि के जो जातक व्यवसाय करते हैं उन्हें भी सप्ताह के शुरुआती दिनों में, किसी भी तरह का निवेश करने से बचना होगा। कुल मिलाकर देखें तो पैसों के मामलों में यूँ तो समय अच्छा है, परंतु आपको खुद को सावधान रखते हुए, थोड़ी अधिक सतर्कता बरतने की जरुरत रहने वाली है। परिवार के सदस्यों के साथ, आप इस सप्ताह कुछ आराम के पल बिता सकेंगे। इस दौरान आपको अपने माता-पिता से किसी पुराने परिचितों से मिलने-जुलने या उनके बारे में कुछ नया व महत्वपूर्ण सुनने का अवसर मिलेगा। ये सप्ताह इस बात की तरफ इशारा करता है कि, अगर आपको नौकरी बदलनी है या पेशे से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो, यह समय एक बेहद शुभ समय साबित हो सकता है। ऐसे में जल्दबाज़ी न दिखाई हुए, हर निर्णय को लेकर सोच-विचार ज़रूर करें। इस सप्ताह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये, इस राशि के हर छात्र को एक सही योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिये जो भी जरूरी हो, उसकी एक सूची बनाने की ज़रूरत होगी। क्योंकि ऐसा करके ही आप अपने समय का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करते हुए, बेकार के कार्यों में अपनी ऊर्जा और समय की बर्बादी करने से बच सकते हैं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।