Mesh
Saptahik Rashifal -
मेष
साप्ताहिक राशिफल
9 Nov 2026 - 15 Nov 2026
चंद्र राशि से केतु के पाँचवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह मानसिक तौर पर आप खुद को, स्थिर महसूस नहीं करेंगे। इसलिए आपको इस बात का सबसे अधिक ख़याल रखने की ज़रूरत होगी कि, दूसरों के सामने बातचीत करते समय मर्दाया का ध्यान रखें, और दूसरों से अच्छा बर्ताव करें। अन्यथा तनाव मिलने के साथ-साथ, आपकी छवि को भी नुकसान पहुँच सकता है। चंद्र राशि से बृहस्पति के चौथे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के कार्य के ज़रिए, कोई बड़ा फ़ायदा होगा। साथ ही आप में से कई लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें मुनाफ़े की संभावना नज़र आए और विशेष हो। इस सप्ताह ज़रूरत पड़ने पर जब-जब आप खुद को अकेला महसूस करेंगे तो, उस समय आपके माता-पिता आपको अपना आशीर्वाद देते हुए, आपका मनोबल बढ़ाने का कार्य करेंगे। इससे आपका पारिवारिक जीवन सुचारु ढंग से चलता रहेगा। पूर्व के सप्ताह की अपेक्षा, ये हफ्ता आपके करियर को रफ़्तार देने का कार्य करेगा। क्योंकि यदि आप व्यापारी है तो, आपको अचानक नए ग्राहक व निवेशकों से मुलाक़ात करके, उन्हें अपने पक्ष में करने का कोई मौका मिल सकता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों के सहकर्मी भी, इस दौरान उन्हें अधिक समझने की कोशिश करते हुए, उन्हें अपना पूर्ण सहयोग देने का कार्य करेंगे। इस सप्ताह आप जो भी मेहनत करेंगे, आपको उसके अनुसार ही अच्छे व सफल फलों की प्राप्ति होने की संभावना दिखाई देती है। इसलिए शुरुआत से ही मेहनत के लिए तैयार रहें और अपने प्रयासों को रफ़्तार देते हुए, अपना मन अपनी शिक्षा के प्रति ही केंद्रित रखें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।