Makara Saptahik Rashifal - मकर साप्ताहिक राशिफल

19 Oct 2026 - 25 Oct 2026
चंद्र राशि के अनुसार केतु के आठवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपका मन कुछ उदास दिखाई देगा, जिसके कारण आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए, उसे सही दिशा में लगाने में असक्षम होंगे। इससे आपको जल्द ही सुधार करने की ज़रूरत होगी, अन्यथा इसका नकारात्मक असर आपकी सेहत में गिरावट का मुख्य कारण बन सकता है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि, अपने आस-पास किसी सज्जन पुरुष से बातचीत करें। क्योंकि उनकी दैवीय बातें, आपको संतोष देने के साथ-साथ आपका ढांढस बंधाएंगी। चंद्र राशि के अनुसार राहु के दूसरे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपको इस दौरान कोई भी निवेश करना है तो, पहले वास्तविकताओं का आकलन कर लें और उसके बाद ही निवेश करें। अन्यथा आपका धन अटक सकता है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने नज़दीकी दोस्तों को बुलाएँ। क्योंकि ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढ़ाएंगे। साथ ही इस सप्ताह आप बिना कुछ ख़ास किए, आसानी से अपने परिवार के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में भी कामयाब रहेंगे।करियर में रफ़्तार पकड़ने के लिए इस सप्ताह आप किसी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि अपनाने से भी पीछे नहीं हटेंगे, परंतु ऐसा करना आपको कुछ समय के लिए तो संतुष्टि देगा, लेकिन भविष्य में आप खुद को किसी बड़ी मुसीबत में फंसा बैठेंगे। इसलिए किसी भी गलत कार्यों को करने से बचें। इस सप्ताह आपकी राशि के लोगों को यदि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करनी है तो, उसके लिए उन्हें निरंतर मेहनत करना आवश्यक होगा। वहीं अगर आप उच्च शिक्षा के बाद अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो, इस दौरान आपको अपने ज्ञान की मदद से बेहतर विकल्प प्राप्त करने में अपार सफलता मिलने के योग बनेंगे।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।


Talk to Astrologer Chat with Astrologer