C नाम की राशि

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Wed, 02 Mar 2022 03:32 PM IST

एस्ट्रोसेज के इस लेख में हम आपको बताएंगे C नाम की राशि वाले (हिंदी में सी, चा, चू,चे, चो) लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं। उनका स्वभाव कैसा होता है। वे अपने करियर में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। आमतौर पर उनका स्वास्थ्य कैसा रहता है। प्रेम संबंध के मामले में यह कैसे होते हैं। व्यक्तिगत जीवन में उनकी क्या भूमिका रहती है।


वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जाता है चूंकि किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्रदान करता है। जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

C से नाम शुरू होने वाले लोगों की विशेषताएं

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम C से शुरू होता है, वे लोग आमतौर पर सामाजिक होते हैं। साथ ही अपने दोस्तों की महफ़िल में काफ़ी लोकप्रिय होते हैं। साफ़-सीधी बात बोलना इन्हें बेहद पसंद होता है लेकिन अपने शब्दों से कभी किसी को आहत नहीं करते हैं।

ये लोग ख़ुद की बहुत केयर करते हैं यानी कि बहुत ही व्यवस्थित तरीके से रहते हैं। यही कारण है कि इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। देखने में भी ये लोग सुंदर और अच्छी रूपरेखा वाले होते हैं।

लोगों की सहायता या सहयोग करने में भी ये लोग बहुत आगे होते हैं अर्थात किसी की मदद करने के मामले में ये बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी दिखाते हैं। साथ ही बहुत व्यवहारिक भी होते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय की देखभाल करना, उनकी हर ज़रूरत का ख़्याल रखना इन्हें बहुत अच्छे से आता है। प्रेम पर इनका विश्वास बहुत अधिक होता है तथा प्रेम के प्रति समर्पित भी रहते हैं।

करियर की बात की जाए तो ये लोग अपने पेशे में बहुत ही ईमानदारी से काम करते हैं। कहा जाता है कि C नाम की राशि वाले लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, ख़ासकर करियर के मामले में। नौकरी हो या फिर ख़ुद का व्यवसाय, ये लोग अपनी मेहनत व लगन से सफलता की सभी ऊंचाइयों को छू ही लेते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

C नाम वाले लोगों का स्वभाव

आमतौर पर C नाम की राशि वाले लोग मनमौजी किस्म के होते हैं अर्थात इन्हें अपने मन की ही करनी होती है। जो काम इन्हें सही लगता है, ये उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहते हैं लेकिन जो कार्य इन्हें पसंद नहीं होता या सही नहीं लगता है, उस काम के लिए अपना वक़्त ज़ाया नहीं करते हैं।

ये लोग स्वभाव से भावुक और चंचल दोनों होते हैं। यही वजह है कि कभी-कभी तो ये लोग अपने ही फ़ैसले पर अडिग नहीं रहते हैं। हालांकि ये लोग मेहनती होते हैं, इसीलिए अपने मन के कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं।

ये लोग किस्मत के बहुत धनी होते हैं। इनका हर काम व हर ख़्वाहिश लगभग पूरी होती है। दोस्ती के मामले में भी इन पर पूरा भरोसा किया जा सकता है चूंकि ये लोग रिश्तों की परवाह करना भलीभांति जानते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Horoscope & Astrology 2021

Talk to Astrologer Chat with Astrologer