राशिफल 2027 (Rashifal 2027)
आने वाले नए साल को लेकर सबके मन में कुछ न कुछ योजनाएं, कोई न कोई उम्मीद जरूर रहती है। वैसे सच भी यही है कि जब नया साल आने को होता है तो सबके मन में नई संभावनाएं और नई शुरुआत के भाव रहते हैं। हालांकि वह शुरुआत सकारात्मक रहेगी या कमजोर, यह प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत दशाओं और दशाओं के स्वामी की कुंडली में प्लेसमेंट पर निर्भर करता है, साथ ही साथ ग्रहों के गोचर पर भी परिणाम निर्भर करते हैं क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की दशा की चर्चा इस तरह के प्लेटफ़ॉर्म में संयुक्त रूप से तो संभव नहीं होती लेकिन 12 राशियों के लिए 12 तरह के गोचर के परिणामों को बताना संभव रहता है और उसी के आधार पर हम यह राशिफल तैयार करते हैं।
वैसे तो यह संसार कर्म प्रधान है लेकिन भाग्य के प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता। आपने भी इस बात का अनुभव किया होगा कि कई बार बहुत कड़ी मेहनत करने के बाद भी मनचाहा परिणाम प्राप्त नहीं होता। कई बार थोड़े से प्रयास में भी बड़ी सफलता मिल जाती है। यह इस बात का संकेत है कि मनुष्य के जीवन में भाग्य का बहुत बड़ा प्रभाव रहता है। वैसे तो भाग्य के संकेत को समझने के अनेक तरीके हैं लेकिन उन सबके लिए व्यक्ति विशेष की कुंडली अंक या हाथ की रेखाएं आदि देखने की जरूरत रहती है लेकिन यह राशिफल ही इकलौता ऐसा माध्यम है जिससे 12 तरीके से सबको लाभान्वित किया जा सकता है, सबके लिए आने वाले साल का अनुमान लगाया जा सकता है। जिससे कि आप अपने सही समय को पहचान सकें कि कब अवसर का लाभ उठाना है और कब धैर्य से काम लेना है।
2027 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ
यदि आप इस राशिफल के माध्यम से इस बात को समझ लेंगे तो संभवत: आप अपने आने वाले साल को नई दिशा दे सकेंगे। इस राशिफल के माध्यम से हम आपके करियर, आर्थिक स्थिति, लव, मैरिज, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास जैसे विभिन्न पहलुओं की चर्चा करेंगे कि आप जीवन के अपने इन पहलुओं को और बेहतर कैसे बना सकेंगे।
ध्यान रहे कि यह वार्षिक राशिफल 2027 का संक्षिप्त रूप है, जिसमें हम संक्षेप में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के बारे में जानेंगे।
Read in English - Horoscope 2027
मेष राशि
मेष राशि वालों, सामान्य तौर पर यह वर्ष आपके लिए मिले जुले परिणाम दे सकता है। करियर स्थान के स्वामी का द्वादश भाव में होना और करियर स्थान पर राहु का होना आदि बहुत अच्छे लक्षण नहीं कहे जाएंगे। हालांकि बृहस्पति की एनर्जी बीच-बीच में मिलेगी, फलस्वरूप उतार-चढ़ाव के बाद करियर के मामले में निर्वाह भी हो जाएगा। व्यापार व्यवसाय में कोई रिस्क नहीं लेंगे तो अच्छा रहेगा।
कठिनाई के बाद ही सही नौकरी में बदलाव भी संभव हो सकेगा। लाभ भाव के स्वामी शनि का द्वादश भाव में होना और धन भाव को देखना, आर्थिक मामले के लिए अच्छे लक्षण नहीं है। अतः आर्थिक मामले में भी थोड़ा सा असंतोष रह सकता है। हालांकि खूब प्रयास करके आप संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भूमि, भवन, वाहन आदि से संबंधित मामले की बात की जाय तो चतुर्थ भाव में राहु केतु के प्रभाव को देखते हुए इस मामले में भी थोड़ा सा संघर्ष देखने को मिल सकता है।
प्रेम, सगाई, विवाह इत्यादि से संबंधित मामलों के लिए साल का शुरुआती हिस्सा अनुकूल रह सकता है। वहीं साल का दूसरा हिस्सा औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। यानी कि इन मामलों के लिए साल को सामान्य तौर पर ठीक कहा जाएगा। पारिवारिक मामलों में थोड़े से संघर्ष के बाद संतुलन बिठाया जा सकेगा। इसी तरह स्वास्थ्य के मामले में भी शारीरिक प्रकृति के अनुसार आहार अपनाने की स्थिति में संतुलन बिठाने में कामयाबी मिल सकेगी।
उपाय: शरीर के ऊपरी हिस्से में चांदी धारण करना राहत देने का काम करेगा।
मेष राशिफल 2026 विस्तार से पढ़ें
वृष राशि
वृष राशि वालों, सामान्य तौर पर साल काफी हद तक अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। दशम भाव का स्वामी शनि लाभ भाव में रहेगा जो कार्य क्षेत्र में अच्छी अनुकूलता देने का काम करेगा। हालांकि व्यापार व्यवसाय की तुलना में नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा आनंद मिल सकेगा लेकिन व्यापार व्यवसाय के लिए भी समय को सामान्य तौर पर अनुकूल ही कहा जाएगा। धन के कारक बृहस्पति का गोचर क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम भाव में रहेगा जो आर्थिक मामले में आपकी अच्छी मदद कर सकता है।
इसके अलावा भूमि, भवन, वाहन इत्यादि से संबंधित मामलों में भी आपकी अच्छी मदद हो सकती है। शिक्षा के मामले में भी बृहस्पति के गोचर को सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देने वाला कहा जाएगा। वहीं प्रेम सगाई एवं विवाह इत्यादि के लिए साल का शुरुआती समय और आखिरी महीने अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकते हैं।
पारिवारिक मामलों में भी सामान्य तौर पर अनुकूलता देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से भी वर्ष को सामान्य तौर पर अनुकूल कहा जाएगा। यानी कि इस वर्ष छोटी-मोटी बाधाओं को छोड़ दिया जाए तो सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो इस वर्ष को वृष राशि वाले लोगों के लिए अनुकूल परिणाम देने वाला माना जाएगा।
उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वृषभ राशिफल 2026 विस्तार से पढ़ें
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों, यह साल सामान्य तौर पर आपको औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। बात की जाए आपके कार्यक्षेत्र की तो दशम भाव का स्वामी बृहस्पति इस वर्ष क्रमशः तीसरे एवं चौथे भाव में रहने वाला है। इन दोनों ही भावों में बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना गया है लेकिन बृहस्पति किसी न किसी तरह से आपके कर्म या फिर लाभ भाव से संपर्क जोड़े रखेगा। फलस्वरूप कुछ कठिनाइयों के बाद आपके कामों में सफलता और लाभ भी मिल सकेगा।
अलबत्ता शनि की दशम भाव में स्थित मेहनत अपेक्षाकृत अधिक ले सकती है। यानी मेहनत के बाद जॉब हो या फिर व्यापार व्यवसाय उसमें आपको सफलता मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं, कुछ विलंब भी संभावित है। आर्थिक मामले में राहु केतु के प्रभाव को देखते हुए बचत को कमजोर लेकिन आमदनी को संतोषप्रद कहा जाएगा। भूमि, भवन, वाहन के मामले में शनि की चतुर्थ भाव पर दृष्टि के कारण इन मामलों में व्यवधान रह सकता है लेकिन साल के दूसरे हिस्से में बृहस्पति के प्रभाव को देखते हुए उनकी प्राप्ति भी संभव हो सकेगी।
अर्थात इन मामलों में व्यवधान के बाद सफलता मिलने की संभावनाएं हैं। शिक्षा के मामले में बृहस्पति की स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि मेहनत तो लगेगी लेकिन सफलता भी मिलेगी। प्रेम, सगाई, विवाह और वैवाहिक जीवन आदि के लिए वर्ष मिले-जुले या औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। दूसरे भाव में केतु की स्थिति और चतुर्थ भाव पर शनि की दृष्टि के चलते पारिवारिक एवं गृहस्थ मामलों में कुछ परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। वहीं उचित खान-पान अपनाने की स्थिति में स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या आने की योग नहीं हैं। सीधे शब्दों में कहें तो स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अनुकूल रह सकता है।
उपाय: चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने साथ रखना उपाय की तरह काम करेगा।
मिथुन राशिफल 2026 विस्तार से पढ़ें
कर्क राशि
कर्क राशि वालों, इस वर्ष आपको औसत या औसत से थोड़े से कमजोर परिणाम भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो उस मामले में भाग दौड़ की अधिकता रह सकती है। हालांकि भाग दौड़ के बाद आपका परिश्रम सफल रहेगा। आप व्यापार व्यवसाय करने वाले व्यक्ति हों या फिर नौकरी करने वाले व्यक्ति, दोनों ही स्थितियों में प्रयत्न व्यर्थ नहीं जाएगा। हो सकता है कि मेहनत के अनुरूप थोड़े से कमजोर परिणाम मिलें लेकिन फिर भी परिणाम इतने सार्थक रहेंगे जिससे आपका निर्वाह अच्छी तरह से हो सके।
तुलना करें तो नौकरीपेशा लोग, व्यापार व्यवसाय वाले लोगों की तुलना में ज्यादा उपलब्धियां प्राप्त कर सकेंगे। यानी अपने कार्य में सफल होकर संतुष्टि का अनुभव कर सकेंगे। आर्थिक मामले में बृहस्पति की कृपा सामान्य तौर पर बनी रहेगी। अतः प्रयत्न के अनुरूप अच्छा धनार्जन और अच्छी बचत भी संभव हो सकेगी। भूमि, भवन, वाहन आदि से संबंधित मामलों में भी सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। शिक्षा के मामले में भी संतोषप्रद परिणाम मिल सकेंगे। प्रेम प्रसंग के लिए मिले-जुले परिणाम मिलते हुए औसत लेवल तक जा सकते हैं।
सगाई एवं विवाह के दृष्टिकोण से भी साल संतोषप्रद परिणाम दे सकता है लेकिन दांपत्य संबंधी मामलों में परिणाम कमजोर रह सकते हैं। गृहस्थ एवं पारिवारिक मामलों में भी औसत लेवल के परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य को लेकर इस वर्ष पूरी तरह से जागरूक रहना जरूरी रहेगा। अन्यथा राहु केतु के प्रभाव के चलते स्वास्थ्य में कमजोरी देखने को मिल सकती है। यानी अन्य मामलों में आपको औसत या औसत से कुछ अब तक बेहतर परिणाम भी मिल सकते हैं लेकिन व्यापार, व्यवसाय, विवाह एवं स्वास्थ्य आदि से संबंधित मामलों में परिणाम कमजोर रह सकते हैं। इस तरह से कुल मिलाकर देखा जाए तो साल आपको औसत या कुछ मामलों में औसत से थोड़े से कमजोर परिणाम भी दे सकता है।
उपाय: प्रत्येक चौथे महीने में सूखे हुए जटा वाले 6 नारियल बहते हुए शुद्ध जल में बहाएं।
कर्क राशिफल 2026 विस्तार से पढ़ें
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
सिंह राशि
सिंह राशि वालों, सामान्य तौर पर यह साल आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है। प्रत्यक्ष रूप से देखा जाय तो बड़े ग्रहों में शनि और केतु के अलावा लगभग सभी ग्रह या तो फेवर करेंगे या तो औसत लेवल के परिणाम देंगे। ऐसे में यह साल आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकेगा। कार्यक्षेत्र के मामले में सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। व्यापार व्यवसाय के मामले में थोड़ा सा संघर्ष रह सकता है लेकिन नौकरीपेशा लोगों को काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अप्रत्याशित रूप से भी कुछ लाभ संभावित हैं।
आर्थिक मामले में भी बृहस्पति की स्थिति पिछले साल की तुलना में बेहतर हुई है। स्वाभाविक है कि यह स्थिति आर्थिक रूप से भी फायदा पहुंचाने का काम करेगी। भूमि. भवन. वाहन से संबंधित मामलों में भी सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। बृहस्पति की कृपा से शिक्षा का मामला भी अनुकूल रहना चाहिए। प्रेम संबंध के मामले में भी बृहस्पति आपकी अच्छी मदद कर सकते हैं। यानी लव लाइफ के लिए भी साल अच्छा रह सकता है। सगाई और विवाह के मामले में भी आपको अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं।
पारिवारिक मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से साल को औसत लेवल का कहा जाएगा, क्योंकि अष्टम भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता, यह कई बार स्वास्थ्य के लिए कमजोर स्थिति भी मानी गई है। हालांकि हर एक मामले में ही धैर्य की आवश्यकता रहेगी लेकिन स्वास्थ्य के मामले में विशेष जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी। यद्यपि राहु का गोचर अनुकूल है लेकिन केतु का गोचर फ़ेवर में नहीं है, ये सभी स्थितियां स्वास्थ्य के लिए थोड़ी सी कमजोर कही जाएंगी। बाकी अन्य मामलों में सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। इसीलिए हम इस वर्ष को आपके लिए एवरेज से बेहतर लेवल का परिणाम देने वाला मान रहे हैं।
उपाय: चांदी का एक चकोर टुकड़ा अपने साथ रखना शुभ रहेगा।
सिंह राशिफल 2026 विस्तार से पढ़ें
कन्या राशि
कन्या राशि वालों, यह साल सामान्य तौर पर आपके लिए औसत लेवल के परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से महीना सामान्य तौर पर औसत रह सकता है। सप्तम भाव का स्वामी बृहस्पति क्रमशः द्वादश एवं पहले भाव में रहेगा, यह भी बृहस्पति के लिए औसत स्थित है। ऊपर से सप्तम भाव में शनि का गोचर है; ये सभी स्थितियां व्यापार व्यवसाय में कुछ धीमापन देने का काम कर सकती हैं। वहीं नौकरी के स्थान का स्वामी होकर शनि सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। जहां शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। इसलिए नौकरी में भी किसी कारण से असंतोष की स्थिति रह सकती है।
हालांकि इसके बावजूद भी बुध का गोचर औसत से बेहतर तो वहीं केतु काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे रहा है। ऐसे में कुल मिलाकर आपके कार्यक्षेत्र के मामले में औसत लेवल के परिणाम मिल सकेंगे। आर्थिक मामले में बृहस्पति की स्थिति साल के आधे से अधिक समय कमजोर तो वहीं साल के शुरुआती और आखिरी महीनों में औसत रहेगी। वहीं शुक्र सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। केतु भी अनुकूल परिणाम देगा। अतः आर्थिक मामले में आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम मिल सकेंगे।
भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में भी आपको औसत लेवल के परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। शिक्षा के मामले में भी मिले-जुले या औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम, सगाई एवं विवाह के लिए साल का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छा कहा जाएगा। दांपत्य संबंधी मामले में परिणाम औसत से कमजोर रह सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आपको औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं लेकिन गृहस्थ जीवन में परिणाम औसत से कुछ हद तक कमजोर रह सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए भी साल को मिला-जुला कहा जाएगा। कभी कभार परिणाम औसत से कमजोर भी रह सकते हैं। इस तरह से हम पाते हैं कि यह साल कुछ सावधानियां को अपनाने की स्थिति में औसत लेवल के परिणाम देने में समर्थ हो सकेगा।
उपाय: काली गाय की सेवा करना शुभ रहेगा।
कन्या राशिफल 2026 विस्तार से पढ़ें
तुला राशि
तुला राशि वालों, इस वर्ष आपको औसत से कुछ हद तक बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। बात की जाए कार्य व्यापार की तो दशम भाव में केतु का गोचर कुछ कठिनाइयों के बाद सफलता दिलाने में समर्थ होगा। वहीं सप्तमेश मंगल औसत लेवल का सपोर्ट दे पाएगा। बृहस्पति आधे से अधिक समय अनुकूल तो वहीं साल के शुरुआती व आखिरी महीनों में कमजोर परिणाम दे सकता है। कार्यक्षेत्र के मामले में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। तुलना करें तो नौकरीपेशा लोग ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे क्योंकि छठे भाव का स्वामी बृहस्पति आधे से अधिक समय अनुकूल रहेगा। छठे भाव में गोचर करने वाला शनि भी नौकरी के मामले में अच्छा सपोर्ट करेगा। अत: हम ऐसा कह सकते हैं कि व्यापार व्यवसाय की तुलना में नौकरीपेशा लोग ज्यादा संतुष्टि का अनुभव कर सकेंगे।
आर्थिक मामले में बृहस्पति का गोचर साल के अधिकांश समय लाभ भाव में रहेगा जो आपको किसी न किसी माध्यम से लाभ करवाने का संकेत कर रहा है। हालांकि बचत स्थान का स्वामी मंगल साल के कुछ महीने ही अनुकूल स्थिति में होता है लेकिन अन्य स्थितियां आर्थिक मामले में काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाह रही है। भूमि, भवन, वाहन आदि से संबंधित मामलों में भी सामान्य तौर पर आपकी मेहनत की अनुरूप आपको अच्छे परिणाम मिलने चाहिए।
शिक्षा के मामले में भी आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम, सगाई एवं विवाह आदि के लिए भी अधिकांश महीने अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं। दांपत्य संबंधी मामलों में भी बृहस्पति की नवम दृष्टि साल के अधिकांश समय आपको अच्छे परिणाम देना चाह रही है। यानी दांपत्य जीवन काफी हद तक अनुकूल रह सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको औसत परिणाम मिल सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी साल को काफी हद तक अनुकूल माना जाएगा। हालांकि चतुर्थ भाव का राहु कई बार बीमारी का भ्रम दे सकता है अथवा तनाव इत्यादि देकर के कुछ हद तक परेशान कर सकता है। ऐसे में यदि आप मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए निर्वाह करेंगे तो औसत से काफी हद तक बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: प्रत्येक चौथे महीने बहते हुए शुद्ध जल में 400 ग्राम धनिया के बीज बहाना शुभ रहेगा
तुला राशिफल 2026 विस्तार से पढ़ें
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों, यह साल आपको औसत से काफी हद तक बेहतर परिणाम दे सकता है। देखा जाए तो प्रमुख बड़े ग्रहों में से शनि का गोचर ही ठीक नहीं कहा जाएगा। केतु के गोचर को भी हम औसत लेवल का कह सकते हैं। बाकी के गोचर आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि यह साल आपको औसत से काफी हद तक बेहतर परिणाम दे सकता है।
कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो साल के अधिकांश महीनों में बृहस्पति का गोचर आपके दशम भाव में रहेगा। वहीं कुछ महीने एकादश भाव में रहेगा। एकादश भाव में तो बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छा माना गया है लेकिन दशम भाव में अनुभवी लोगों को बृहस्पति अनुकूल परिणाम दिलाने का काम करेंगे। व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामला हो या फिर नौकरी का मामला। लगभग दोनों ही मामलों में आपको एक जैसे परिणाम ही मिलेंगे। परिश्रमी लोग सामान्य तौर पर अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेने वाले व्यक्तियों को तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।
आर्थिक मामले में साल को काफी हद तक अनुकूल माना जाएगा। क्योंकि साल के अधिकांश समय बृहस्पति पंचम दृष्टि से धन भाव को देखेंगे। वहीं जब लाभ भाव में रहेंगे तब तो अच्छा लाभ करवाएंगे ही। भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में भी आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिल सकेंगे। शिक्षा के मामले में आपको मिले जुले परिणाम मिल सकते हैं। पंचम भाव में शनि का गोचर कभी-कभी शिक्षा के मामले में कुछ बाधाएं दे सकता है। वैसे बृहस्पति की प्लेसमेंट व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को काफी अच्छे परिणाम दिलाने का काम करेगी।
प्रेम, सगाई, विवाह इत्यादि के दृष्टिकोण से साल को औसत या औसत से थोड़ा सा कमजोर भी कहा जा सकेगा। हालांकि साल के शुरुआती व अंतिम महीनों में विवाह और सगाई दोनों के लिए अच्छी संभावनाएं बनेगी। वहीं दाम्पत्य संबंधी मामलों में कुछ परेशानियां रह सकती है। क्योंकि शनि की तीसरी दृष्टि आपके सप्तम भाव में रहेगी। हालांकि बृहस्पति साल के शुरुआती व आखिरी महीमों में तमाम बधाओं को दूर करने का काम भी करेंगे। पारिवारिक मामलों में सामान्य तौर पर सामंजस्य बना रहेगा। गृहस्थ मामले भी संतोषप्रद परिणाम दे सकेंगे। स्वास्थ्य में भी कोई बड़ी विसंगति नहीं आएगी। उचित खान-पान अपनाने की स्थिति में स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। इस तरह से सभी पहलुओं को मिलाकर देखा जाय तो परिणाम औसत से काफी हद तक बेहतर रह सकते हैं।
उपाय: मंदिर में शनिवार के दिन बादाम चढ़ाना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशिफल 2026 विस्तार से पढ़े
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
धनु राशि
धनु राशि वालों, इस वर्ष आपको मिले जुले या फिर औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो बुध ग्रह आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं लेकिन शनि ग्रह की सप्तम दृष्टि अनुकूल नहीं मानी जाएगी। चतुर्थ भाव में शनि का गोचर भी अच्छा नहीं माना जाएगा। ये सभी लक्षण व्यापार व्यवसाय में या कार्यक्षेत्र में कुछ धीमापन देने का काम कर सकते हैं। हालांकि बृहस्पति आपके सहयोग में तत्पर लग रहे हैं। अतः परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। कठिनाइयों के बाद आप अपने व्यापार व्यवसाय में अच्छा कर सकेंगे।
इसी तरह नौकरी में भी आप कुछ कठिनाइयों के बाद अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। तुलना करें तो नौकरीपेशा लोग अपेक्षाकृत अधिक संतुष्टि का अनुभव कर सकेंगे। आर्थिक मामले में बृहस्पति की कृपा से आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकेंगे। जिससे आप अच्छा लाभ कमा सकेंगे। हालांकि धन भाव में गोचर करने वाले राहु धन को संचित करने में अथवा संचित धन को सुरक्षित रखने में कुछ कठिनाइयां दे सकते हैं। भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में भी कठिनाइयां रह सकती हैं। क्योंकि शनि का गोचर चौथे भाव में बना हुआ है।
शिक्षा के मामले में आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम, सगाई और विवाह के मामले में भी बृहस्पति की कृपा से आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। वैवाहिक जीवन भी सामान्य तौर पर सुखद रहेगा। राहु और शनि की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पारिवारिक एवं गृहस्थ जीवन को कमजोर परिणाम देने वाला कहा जाएगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सामान्य तौर पर कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी, उचित आहार बिहार अपनाने की स्थिति में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे।
उपाय: कौए अथवा भैंस को दूध और चावल खिलाना शुभ रहेगा।
धनु राशिफल 2026 विस्तार से पढ़े
मकर राशि
मकर राशि वालों, यह साल आपको मिले जुले परिणाम दे सकता है। कभी-कभी परिणाम औसत से कमजोर भी लग सकते हैं। हालांकि शनि ग्रह की अनुकूल स्थिति किसी न किसी तरह से आपको अधिकांश मामलों में सफलता एवं लाभ दिलाने का काम कर सकती है। बात की जाए आपके कार्यक्षेत्र की तो दशम भाव के स्वामी शुक्र का गोचर साल के अधिकांश समय अनुकूल स्थिति में रहेगा। जो आपको अच्छा सपोर्ट करेगा लेकिन व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से सप्तम भाव में केतु का गोचर अच्छा नहीं माना जाएगा। ऐसे में हम कह सकते हैं कि व्यापार व्यवसाय में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। क्योंकि व्यापार व्यवसाय के लिहाज से साल थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।
वहीं नौकरीपेशा लोगों को काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक मामले में भी रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। क्योंकि बृहस्पति की स्थिति साल के अधिकांश समय अष्टम भाव में रहेगी, जिसे अच्छा नहीं माना गया है। हालांकि साल के शुरुआती तथा आखिरी महीनों में बृहस्पति आपको अच्छे परिणाम भी देना चाहेंगे। भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में आपको औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं।
शिक्षा के मामले में भी आपको मिले-जुले या औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम, सगाई, विवाह इत्यादि के लिए साल बहुत अनुकूल नहीं है। वैवाहिक जीवन की दृष्टिकोण से भी साल को बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। अतः इन मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। यही कारण है कि हम इस साल को मिले जुले परिणाम देने वाला अथवा कभी कभार कमजोर परिणाम देने वाला भी कह रहे हैं।
उपाय: गले में चांदी धारण करना शुभ रहेगा।
मकर राशिफल 2026 विस्तार से पढ़े
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों, यह साल आपको एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है। प्रमुख ग्रहों में शनि का गोचर दूसरे भाव में होना और राहु का गोचर द्वादश भाव में होना ये दो कमजोर बिंदु हैं। बाकी अन्य स्थितियां सामान्य तौर पर अनुकूल कही जाएंगी। कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो इस मामले में आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि मंगल का गोचर तो साल के कुछ महीनों में ही अनुकूल परिणाम दे पता है लेकिन यदि हम व्यापार व्यवसाय और नौकरी की बात करें तो सप्तम भाव में बृहस्पति का गोचर साल के अधिकांश समय बना रहेगा, जो आपके व्यापार व्यवसाय में उन्नति देने का काम करेगा।
वहीं छठे भाव में केतु का गोचर नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम दिलाने का काम करेगा। ऐसे में हम कह सकते हैं कि जब आपका कार्यक्षेत्र अच्छा होगा तो आर्थिक दृष्टिकोण से भी साल अच्छा हो सकेगा। विशेषकर लाभ के दृष्टिकोण से साल को अच्छा कहा जाएगा। बचत के मामले में शनि का गोचर कुछ कठिनाइयां दे सकता है। भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में सामान्य तौर पर मिले-जुले परिणाम मिल सकेंगे। क्योंकि शनि की तीसरी दृष्टि चतुर्थ भाव पर है। अत: कुछ कठिनाइयां तो आएंगी लेकिन अन्य ग्रह इस मामले में आपको अनुकूल परिणाम दिलाना चाह रहे हैं। अतः कठिनाइयों के बाद सफलता मिलने की संभावना है।
शिक्षा के दृष्टिकोण से साल को सामान्य तौर पर अच्छा कहा जाएगा। प्रेम, सगाई एवं विवाह के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए भी साल को सामान्य तौर पर अनुकूल कहा जाएगा। शनि की प्लेसमेंट और तीसरी दृष्टि इस बात का संकेत कर रही है कि पारिवारिक एवं गृहस्थ मामलों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य के लिए यह साल सामान्य तौर पर संतोषप्रद परिणाम दे सकता है।
उपाय: माथे पर दूध का तिलक लगाना शुभ रहेगा।
कुंभ राशिफल 2026 विस्तार से पढ़े
मीन राशि
मीन राशि वालों, यह साल आपको मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। कभी-कभी परिणाम औसत से कमजोर भी रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो दशम भाव के स्वामी बृहस्पति साल के अधिकांश समय छठे भाव में रहेंगे। वहीं कुछ समय के लिए पंचम एवं सप्तम भाव में भी रहेंगे। बृहस्पति आपको औसत लेवल के परिणाम ही दे सकेंगे। इसलिए कार्यक्षेत्र के मामले में आपको औसत लेवल की सफलता मिल सकेगी।
ऐसी स्थिति नौकरी एवं व्यापार व्यवसाय दोनों में ही देखने को मिल सकतीहै। आर्थिक मामलों की बात की जाए तो बृहस्पति साल के अधिकांश समय धन भाव को देखेंगे, कुछ महीनो के लिए लाभ भाव को देखेंगे। ऐसे में किसी न किसी तरह बृहस्पति आपको आर्थिक मामलों को सुधारने और संवारने का काम करेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो आर्थिक मामलों में आपको संतोषप्रद परिणाम मिल सकते हैं। भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में आपको औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं।
शिक्षा के दृष्टिकोण से साल सामान्य तौर पर अच्छा है। विशेषकर प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम, सगाई एवं विवाह के दृष्टिकोण से कुछ महीने; विशेषकर साल की शुरुआती समय में और साल के आखिरी महीनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बाकी का समय इन मामलों में अनुकूलता देने में असमर्थ रह सकता है। वैवाहिक जीवन में भी कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। क्योंकि सप्तम भाव पर शनि की सप्तम दृष्टि रहेगी, जो कुछ असंतोष देने का काम कर सकती है। गृहस्थ एवं पारिवारिक मामलों में आपको संतोषप्रद परिणाम मिल सकेंगे। इस वर्ष स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा क्योंकि लापरवाही की स्थिति में स्वास्थ्य में दिक्कतें रह सकती हैं। वहीं जागरुक रहने की स्थिति में आप अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में कामयाब हो सकेंगे।
उपाय:स्वयं को शुद्ध और सात्विक रखें। यदि कभी कहीं बंदर मिल सकें, तो उन्हें गुड़ और चना खिलाएं। ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन राशिफल 2026 विस्तार से पढ़े
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. राशिफल 2027 में राशियों के लिए क्या-क्या शामिल है?
इसमें करियर, वित्त, प्रेम, विवाह, स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ी भविष्यवाणियां शामिल हैं।
2. क्या राशिफल 2027 अनुकूल अवसरों की पहचान करने में मदद कर सकता है?
हां, यह आगे आने वाले अवसरों और उनके अनुकूल समय को पहचानने में मदद करता है।
3. 2027 में किन राशियों के लिए अनुकूल भविष्यवाणियां हैं?
वृषभ, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2027 में अनुकूल परिणामों के संकेत हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






