H नाम की राशि

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Thu, 03 Mar 2022 03:18 PM IST

एस्ट्रोसेज के इस लेख में हम आपको बताएंगे H नाम की राशि वाले (हिंदी में ह, ही, हू, हे, हो) लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं। उनका स्वभाव कैसा होता है। वे अपने करियर में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। आमतौर पर उनका स्वास्थ्य कैसा रहता है। प्रेम संबंध के मामले में यह कैसे होते हैं। व्यक्तिगत जीवन में उनकी क्या भूमिका रहती है।


वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जाता है चूंकि किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्रदान करता है। जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

H से नाम शुरू होने वाले लोगों की विशेषताएं

आमतौर पर H नाम की राशि वाले लोग भावुक और संवेदनशील होते हैं। कोई भी ख़ुशी हो या कोई भी ग़म, ये लोग आसानी से किसी के साथ साझा नहीं करते हैं। अपने अंदर की बातों को अंदर से समेटे रहते हैं, इसीलिए इन्हें समझ पाना लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है।

इनकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होती है, इसलिए ये लोग किसी भी समस्या या मुद्दे पर या फिर कोई भी निर्णय लेने में त्वरित रूप से कार्यवाही करने में सक्षम होते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

प्रेम जीवन की बात करें तो यदि ये लोग एकतरफ़ा प्रेम में हैं तो आसानी से अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करते हैं। लेकिन जिससे भी ये लोग प्रेम करते हैं, उसके लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहते हैं। भावनात्मक रूप से गंभीर और भावुक होने के कारण ये लोग अपनी भावनाओं को बहुत देर में व्यक्त करते हैं।

ये लोग अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही रोमांटिक तरीके से रहते हैं। साथ ही अपने जीवनसाथी को किसी चीज़ के लिए मनाना इन्हें बख़ूबी आता है। यही कारण है कि इनका वैवाहिक जीवन सुखद रहता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्टसे करें दूर

H नाम वाले लोगों का स्वभाव

आमतौर पर ये लोग काफ़ी मिलनसार होते हैं। अपने परिवार के सदस्यों का बड़ा ख़्याल रखते हैं। परिवार की मान-मर्यादा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

स्वभाव इनका काफ़ी उग्र और आक्रामक होता है। गुस्सा इनकी नाक पर रखा रहता है। कई बार तो ये लोग अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं।

H नाम की राशि वाले लोग हमेशा सच बोलते हैं तथा सच्चाई का ही साथ देते हैं। इसीलिए लोग इन पर भरोसा करते हैं। अपने हँसमुख स्वभाव के कारण ये लोग किसी भी गंभीर माहौल को ख़ुशनुमा बनाने में देर नहीं लगते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Horoscope & Astrology 2021

Talk to Astrologer Chat with Astrologer