I नाम की राशि

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Fri, 04 Mar 2022 04:18 PM IST

एस्ट्रोसेज के इस लेख में हम आपको बताएंगे I नाम की राशि वाले (हिंदी में ई, इ) लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं। उनका स्वभाव कैसा होता है। वे अपने करियर में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। आमतौर पर उनका स्वास्थ्य कैसा रहता है। प्रेम संबंध के मामले में यह कैसे होते हैं। व्यक्तिगत जीवन में उनकी क्या भूमिका रहती है।


वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जाता है चूंकि किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्रदान करता है। जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

I से नाम शुरू होने वाले लोगों की विशेषताएं

आमतौर पर I नाम की राशि वाले लोग एक आदर्श जीवन जीना पसंद करते हैं। कला एवं विज्ञान में इनकी बहुत दिलचस्पी होती है।

ये लोग समय के बड़े पाबंद होते हैं, इसीलिए हर काम को समय पर ख़त्म करना या शुरू करना इनकी आदत में शामिल होता है। कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से चिंतन करना तथा उसे अच्छे से समझ लेना इनकी एक ख़ास विशेषता होती है।

ये लोग हर काम बड़ी ही तेज़ी के साथ करते हैं, मतलब कि इनके सामने काम आते ही ये लोग फटाफट उस काम में जुट जाते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि ये लोग बेहद परिश्रमी तथा फुर्तीले होते हैं। आलस्य इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

प्रेम जीवन की बात करें तो प्रेम इनके लिए बहुत ऊंचे दर्जे की चीज़ होती है अर्थात ये लोग प्रेम के पुजारी होते हैं। अपने प्रिय का ख़ास ख़्याल रखते हैं तथा उनकी हर ख़्वाहिश पूरी करने का प्रयास करते हैं।

शारीरिक रूपरेखा व बनावट की बात करें तो I नाम की राशि वाले लोग ज़्यादातर सुंदर होते हैं। कद-काठी भी ठीक-ठाक होती है। जो सामने वाले को बड़ी ही तेज़ी से आकर्षित करती है।

करियर की बात की जाए तो ये लोग अपने करियर में सफलता की हर ऊंचाई को प्राप्त करने वाले होते हैं चूंकि इनमें ज़रा भी आलस्य नहीं होता है। ये लोग अपना हर काम बड़ी ही मेहनत व लगन के साथ पूरा करते हैं। लेखन के क्षेत्र में इनकी विशेष रुचि होती है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्टसे करें दूर

I नाम वाले लोगों का स्वभाव

फ़िज़ूल की बातें करना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है और ये लोग ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखते हैं। ये लोग हमेशा काम की बात पर ही ध्यान देते हैं।

ये लोग कोई भी बात बिना सोचे समझे नहीं बोलते हैं। इनकी हर बात समझदारी का परिचय देती है। साथ ही ये लोग बहुत समझदार होते हैं, इसीलिए सामने वाले की बात बहुत जल्दी समझ जाते हैं।

एक कहावत है कि "अध जल गगरी छलकत जाए" यानी कि जिस व्यक्ति के पास ज्ञान की कमी होती है, वह ज़्यादा दिखावा करता है, ऐसे लोग इन्हें पसंद नहीं होते। आधी-अधूरी बातें भी इन्हें पसंद नहीं होती।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer