J नाम की राशि

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Fri, 04 Mar 2022 04:20 PM IST

एस्ट्रोसेज के इस लेख में हम आपको बताएंगे J नाम की राशि वाले (हिंदी में जा, जी) लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं। उनका स्वभाव कैसा होता है। वे अपने करियर में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। आमतौर पर उनका स्वास्थ्य कैसा रहता है। प्रेम संबंध के मामले में यह कैसे होते हैं। व्यक्तिगत जीवन में उनकी क्या भूमिका रहती है।


वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जाता है चूंकि किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्रदान करता है। जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

J से नाम शुरू होने वाले लोगों की विशेषताएं

आमतौर पर ये लोग कर्मठ व जुझारू होते हैं यानी कि यदि ये लोग एक बार किसी काम की शुरुआत कर दें तो उसे पूरा करने के बाद ही चैन की सांस लेते हैं।

J नाम की राशि वाले लोग पढ़ाई-लिखाई व अध्ययन कार्यों में ज़रा पीछे रहते हैं। लेकिन अपनी ज़िम्मेदारियों को भलीभांति समझते हैं।

समाज में इनकी एक अलग छवि होती है। लोग इन्हें बहुत प्यार व स्नेह देते हैं। साथ ही इन्हें समाज की पूरी जानकारी होती है। इनकी जीवनशैली काफ़ी आरामदायक और मौज-मस्ती भरी रहती है और यही वजह है कि ये अपने जीवन में प्रगति करते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ये लोग अपने दोस्तों के साथ बड़ी ईमानदारी के साथ रहते हैं। इनमें छल-कपट की भावना नहीं होती है। इस कारण इनके दोस्तों का ग्रुप काफ़ी बड़ा होता है।

करियर की बात करें तो कार्यस्थल पर ये लोग बड़ी ही सजगता के साथ काम करते हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए इन्हें बहुत ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

सामान्यतः इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। इनका कोई भी काम पैसों की वजह से प्रभावित नहीं होता है।

इन लोगों का स्वास्थ्य ज़्यादा अच्छा नहीं रहता है। ये लोग किसी न किसी बीमारी से पीड़ित ही रहते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्टसे करें दूर

J नाम वाले लोगों का स्वभाव

स्वभाव से ये लोग चंचल मन के होते हैं। आज़ादी से रहना इन्हें पसंद होता है। किसी भी प्रकार का बंधन या प्रतिबंध इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। ये लोग पुराने रीति-रिवाजों और परंपराओं से भी परहेज करते हैं।

इनके चंचल स्वभाव के कारण कुछ लोग इनसे ईर्ष्या भी करते हैं, लेकिन ये लोग इन सब चीज़ों में ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं।

पसंद-नापसंद के मामले में J नाम की राशि वाले लोग काफ़ी नखरे दिखाते हैं चूंकि इन्हें कोई भी चीज़ आसानी से पसंद नहीं आती है। लेकिन जब भी पसंद आती है, तो उसे हासिल करने के लिए ये लोग पूरी जान लगा देते हैं।

ये लोग स्वभाव से रोमांटिक भी बहुत होते हैं इसीलिए प्रेम विवाह पर इनका भरोसा ज़्यादा होता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer