O नाम की राशि

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Tue, 08 Mar 2022 04:12 PM IST

एस्ट्रोसेज के इस लेख में हम आपको बताएंगे O नाम की राशि वाले (हिंदी में ओ) लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं। उनका स्वभाव कैसा होता है। वे अपने करियर में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। आमतौर पर उनका स्वास्थ्य कैसा रहता है। प्रेम संबंध के मामले में यह कैसे होते हैं। व्यक्तिगत जीवन में उनकी क्या भूमिका रहती है।


वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जाता है चूंकि किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्रदान करता है। जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

O से नाम शुरू होने वाले लोगों की विशेषताएं

सामाजिक रूप से O नाम की राशि वाले लोग बहुत ही लोकप्रिय और प्रतिष्ठित होते हैं। समाज के लोग इन्हें प्यार व सम्मान देते हैं। इसका कारण यह है कि ये लोग समाज सेवा में अपना योगदान देते हैं तथा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इनका जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है लेकिन ये लोग विषम परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानते हैं बल्कि डटकर सामना करते हैं और अंततः विजय प्राप्त करते हैं।

मित्रों के साथ-साथ इनके शत्रु भी बहुत होते हैं। कभी-कभी इनके साथ छल भी किया जाता है और इसीलिए कुछ परिस्थितियों में ये स्वार्थी बन जाते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वैवाहिक जीवन की बात करें तो O नाम की राशि वाले लोगों का विश्वास प्रेम विवाह पर अधिक होता है। साथ ही ये लोग काफ़ी रोमांटिक भी होते हैं।

आर्थिक रूप से ये लोग सम्पन्न होते हैं यानी कि इनके पास दौलत, शोहरत की कमी नहीं होती है। ये अपने पेशेवर जीवन और व्यक्तिगत जीवन को अलग रखते हैं तथा दोनों को अलग-अलग ही डील करते हैं। यही वजह है कि ये अपने करियर में तरक्की करते हैं तथा इन्हें अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलता है।

करियर की बात करें तो अपने फुर्तीले और कामकाजी रवैये के कारण ये लोग अधिकतर उच्च पद पर होते हैं। कबीर दास जी का एक प्रसिद्ध दोहा है कि "काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब।। इन पर अच्छे से लागू होता है चूंकि आज के काम को कल के लिए टालना इन्हें ज़रा भी पसंद नहीं होता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्टसे करें दूर

O नाम वाले लोगों का स्वभाव

ये लोग बुद्धि से काफ़ी तेज़ होते हैं यानी कि इनका मस्तिष्क बहुत तीव्रता से काम करता है। इसी कारण ये लोग कम बोलते हैं और काम ज़्यादा करते हैं।

मन से ये लोग साफ़ से होते हैं, इसलिए इनके स्वभाव में विनम्रता साफ़-साफ़ दिखती है।

आधुनिकता से इनका लगाव होता है अर्थात ये लोग आधुनिक जीवन जीना पसंद करते हैं। पुराने रीति रिवाजों और परंपराओं को ज़्यादा तवज्जो नहीं देते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer