P नाम की राशि

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Tue, 08 Mar 2022 04:20 PM IST

एस्ट्रोसेज के इस लेख में हम आपको बताएंगे P नाम की राशि वाले (हिंदी में पा, पी, पू, पे, पो, फा) लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं। उनका स्वभाव कैसा होता है। वे अपने करियर में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। आमतौर पर उनका स्वास्थ्य कैसा रहता है। प्रेम संबंध के मामले में यह कैसे होते हैं। व्यक्तिगत जीवन में उनकी क्या भूमिका रहती है।


वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जाता है चूंकि किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्रदान करता है। जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

P से नाम शुरू होने वाले लोगों की विशेषताएं

इन लोगों में एक ख़ास विशेषता यह होती है कि ये लोग दूसरों के बारे में बहुत सोचते हैं। इनका मानना है कि इनसे ऐसा कोई भी काम नहीं होना चाहिए, जो सामने वाले को भावनात्मक रूप से आहत करे।

प्रेम के मामले P नाम की राशि वाले लोग थोड़ा बदकिस्मत होते हैं। अक्सर इन लोगों को अपना सच्चा प्रेम नहीं मिल पाता है। यदि हम इनके वैवाहिक जीवन की बात करें तो ये लोग अपनी ज़िम्मेदारियों को बख़ूबी निभाते हैं और अपने जीवनसाथी के प्रति समर्पित रहते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

करियर के लिहाज से इन लोगों का पेशेवर जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है क्योंकि ये लोग अपना करियर चुनने में अक्सर कुछ न कुछ चूक कर जाते हैं। जिसके कारण इन्हें कई कठिनाइयों से गुज़रना पड़ता है, लेकिन अपनी मेहनत से ये लोग सभी परेशानियों का हल निकाल ही लेते हैं। P नाम की राशि वाले लोग ज़्यादातर ख़ुद का व्यवसाय ही चलाते हैं चूंकि इनमें चालाकी अधिक होती है।

इनके अंदर चीज़ों को लेकर काफ़ी उथल-पुथल चलती रहती है, इसीलिए ये थोड़े से नखरीले भी होते हैं और यही कारण है कि इनकी हर किसी से नहीं बनती है। यदि कोई व्यक्ति इनकी नज़र से एक बार उतर जाए तो वो लाख कोशिश कर ले, उसे ये लोग ज़रा भी तवज्जो नहीं देते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्टसे करें दूर

P नाम वाले लोगों का स्वभाव

स्वभाव से ये लोग बहुत ज़िद्दी होते हैं। इनके इस रवैये के कारण लोग इन्हें तानाशाह भी समझते हैं। दरअसल इन लोगों को जो करना होता है, वो कैसे न कैसे करना ही होता है। फिर उसके लिए इन्हें कुछ भी करना पड़े।

P नाम की राशि वाले लोग दयालु स्वभाव के भी होते हैं। यदि ये किसी को मुसीबत में देख लें तो उसकी मदद अवश्य करते हैं।

ये एक अलग अंदाज़ में जीवन जीना पसंद करते हैं। साथ ही इनके कुछ सिद्धांत भी होते हैं, जिनसे ये कभी भी समझौता नहीं करते।

घर-परिवार के लोगों के साथ इनके संबंध अच्छे रहते हैं तथा ये उनका हर तरह से ख़्याल रखते हैं। इसका कारण यह है कि घर के मामले में ये लोग ज़रा कोमल स्वभाव के होते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer