R नाम की राशि

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Tue, 08 Mar 2022 04:30 PM IST

एस्ट्रोसेज के इस लेख में हम आपको बताएंगे R नाम की राशि (हिन्दी में रा, री, रु, रे, रो) वाले लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं। उनका स्वभाव कैसा होता है। वे अपने करियर में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। आमतौर पर उनका स्वास्थ्य कैसा रहता है। प्रेम संबंध के मामले में यह कैसे होते हैं। व्यक्तिगत जीवन में उनकी क्या भूमिका रहती है।

R नाम की राशि

वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जाता है चूंकि किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्रदान करता है। जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

R से नाम शुरू होने वाले लोगों की विशेषताएं

ये हमेशा अनोखा काम करना पसंद करते हैं अर्थात ऐसा कार्य जो हर किसी के बस का न हो। साथ ही ये लोग परिश्रम करने में भी नहीं घबराते हैं।

करियर की बात करें तो R नाम की राशि वाले लोग अपने परिश्रमी रवैये के कारण कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करते हैं और यही वजह है कि इन्हें कैसे न कैसे सफलता मिल ही जाती है। कार्यक्षेत्र में इनकी एक अलग पहचान होती है। इसका एक कारण यह भी है कि ये लोग हर दिन कुछ नया सीखने की ख़्वाहिश रखते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

प्रेम संबंध की बात करें तो इनकी अपने प्रिय से बहुत अच्छी बनती है। ये लोग रोमांटिक भी बहुत होते हैं। इनका प्रिय या जीवनसाथी हमेशा इनसे ख़ुश रहता है चूंकि ये लोग उनकी हर बात मानते हैं तथा हर काम में उनकी मदद करते हैं।

इनकी रुचि सामाजिक गतिविधियों की ओर अधिक रहती है, इसलिए R नाम की राशि वाले लोग समाज के फ़ायदे के लिए ज़्यादा सोचते हैं। ज़रूरतमंदों की सहायता भी करते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्टसे करें दूर

R नाम वाले लोगों का स्वभाव

ज़्यादातर ये लोग शांत और हँसमुख स्वभाव के होते हैं। मगर कई मामलों में ये बहुत गंभीरता से पेश आते हैं।

ईमानदारी इनमें कूट-कूट के भरी होती है। सच्चाई और सदाचार इनकी ख़ासियत होती है।

धार्मिक चीज़ों में इनकी बहुत आस्था होती है। ये लोग पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

ये लोग अपने दोस्तों के साथ बड़ी ईमानदारी और सच्चे दिल से रहते हैं। इसलिए इनके दोस्त बड़ी जल्दी बनते ।हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer