शनि गोचर 2021 – जानें राशिनुसार इसका प्रभाव और उपाय

शनि गोचर 2021 को देखें तो कर्मफल दाता शनि देव का वर्ष 2021 में कोई गोचर न होते हुए केवल नक्षत्र परिवर्तन होगा। यानी कि शनि इस वर्ष अपना राशि परिवर्तन न करते हुए अपनी स्वराशि मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस वर्ष केवल नक्षत्र के आधार पर ही हर जातक को शनि प्रभावित करेंगे। शनि का गोचर 2021 एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है।

कोग्निएस्ट्रो करियर परामर्श रिपोर्ट से चुनें अपनी करियर में सही विकल्प!

वर्ष 2021 में शनि का गोचर शुरुआत में जहाँ सूर्य देव के नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में होगा, वहीं 22 जनवरी को शनि देव चंद्रमा के आधिपत्य वाले नक्षत्र यानी श्रवण में प्रवेश करेंगे। ऐसे में शनि वर्ष के पहले भाग में उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्रों में अपनी गोचरीय अवस्था जारी रखते हुए हर राशि के जातकों को किसी न किसी रूप से प्रभावित आवश्यक करेंगे।

सौरमंडल के सभी नौ ग्रहों में से केवल शनि ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसकी गोचरीय अवधि सबसे अधिक समय के लिए होती है। शनि लगभग ढाई वर्ष यानी कि 30 महीनों में अपना राशि परिवर्तन करता है, ऐसे में इसके गोचर से हर राशि के जातक प्रभावित होते है। राशि परिवर्तन करते हुए कभी-कभी शनि अपनी वक्री गति भी करता है, जिसके बाद वो पुनः मार्गी हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि की वक्री अवस्था को सामान्यतः शुभ नहीं देखा जाता है। क्योंकि माना जाता है कि शनि इस दौरान जातकों को सबसे अधिक संघर्ष व मेहनत करवाते हैं।

तो आइए अब जानते हैं कि वर्ष 2021 में शनि देव के अलग-अलग नक्षत्रों में गोचर का विभिन्न राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है?

शनि गोचर 2021 मेष राशिफल

शनि गोचर 2021 के अनुसार वर्ष 2021 में शनि देव आपके दशम भाव में विराजमान होंगे और वर्षभर आपके इसी भाव में रहेंगे।

इस दौरान शनि वर्ष की शुरुआत में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण भी करेंगे। जिसके चलते आप अपने ज्ञान का सदुपयोग कर अपने कार्य क्षेत्र में हर सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे।

चूँकि ये नक्षत्र शनि के पिता सूर्य देव का नक्षत्र माना जाता है, ऐसे में आपका अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद संभव है। इसका असर आप दोनों के संबंधों पर भी थोड़ा बहुत ज़रूर पड़ेगा।

शनि का गोचर 2021 बताता है कि आपके पिता को स्वास्थ्य हानि होने की भी आशंका रहेगी। क्योंकि कार्य की अधिकता और कार्यस्थल पर उनकी व्यस्तता मानसिक थकान और शारीरिक कष्ट दे सकती है।

पारिवारिक जीवन में आप समय देने में असमर्थ रहेंगे। लेकिन कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं देखी जाएगी।

हालांकि 22 जनवरी के बाद शनि चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में संचरण करेंगे। इस दौरान आपके पिता से संबंधों में कुछ मधुरता आएगी। लेकिन सेहत के लिहाज से उनके लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। उन्हें एड़ियों, पैरों में दर्द व अनिंद्रा की समस्या महसूस हो सकती है। आपकी मां को भी कुछ स्वास्थ्य समस्या होगी।

आपके जीवन में पारिवारिक सुख की कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र के लिए समय बेहद उत्तम रहेगा, जिससे सामाजिक तौर पर आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कुल मिलाकर कहें तो इस वर्ष शनि जहाँ आपके माता-पिता को कष्ट देगा, वहीं आपको कार्यक्षेत्र पर भरपूर सफलता प्रदान करेगा।

उपाय: हर शनिवार सुबह किसी मंदिर अथवा धार्मिक स्थल की सीढ़ियों की साफ़ सफाई का कार्य करें।

शनि गोचर 2021 वृषभ राशिफल

शनि गोचर 2021 के अनुसार वर्ष 2021 में शनि देव आपके नवम भाव में विराजमान होंगे और वर्षभर आपके इसी भाव में रहेंगे।

इस दौरान वर्ष की शुरुआत में ही शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण भी करेंगे, जिसके चलते आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। परिवार के लिए ये समय बेहद सुखद रहेगा।

कोई नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की सोच रहे जातकों को सफलता मिलेगी।

छात्रों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। विशेष रूप से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को मेहनत का फल मिलेगा।

विदेश जाने का सपना देखा रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

हालांकि धार्मिक आचरण आपको कुछ मानसिक तनाव ज़रूर देगा।

इसके बाद 22 जनवरी को शनि के श्रवण नक्षत्र में संचरण करने पर आपको अपने निजी प्रयासों के द्वारा ही हर कार्य में सफलता मिलेगी।

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी क्योंकि इस समय आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

अपने भाई के चलते आपको धन लाभ होगा। हालांकि आपके भाई-बहनों के लिए समय अच्छा नहीं है। उन्हें अपने जीवन में कुछ समस्या हो सकती है।

कुल मिलाकर कहें तो ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जो भी मेहनत करेंगे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। शनि की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

उपाय: नियमित रूप से नील शनि स्तोत्र का पाठ करें।

शनि गोचर 2021 मिथुन राशिफल

शनि गोचर 2021 के अनुसार वर्ष 2021 में शनि देव आपके अष्टम भाव में विराजमान होंगे और साल भर आपके इसी भाव में रहेंगे।

चूँकि वर्ष की शुरुआत में शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण भी करेंगे, जिसके चलते आपको पहले से अधिक मेहनत करने की ज़रूरत होगी, अन्यथा प्रयासों में विफलता मिल सकती है। जिससे आपको तनाव पहुँचेगा।

छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य कष्ट संभव है। आशंका है कि उन्हें कोई बड़ा रोग परेशान करे।

आपके लिए ये समय कई प्रकार की परेशानियों से भरा रहेगा। ऐसे में जितना संभव हो आध्यात्मिक आचरण करें।

इसके साथ ही 22 जनवरी के बाद जब शनि श्रवण नक्षत्र में संचरण कर जाएंगे, तो आपको विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। आपके मानसिक तनाव में लगातार वृद्धि होगी।

हर कार्य में आप अवरोध महसूस करेंगे। धन हानि होने की भी आशंका बनती दिखाई दे रही है। ससुराल पक्ष से भी तनाव मिलेगा।

अनचाही किसी यात्रा पर जाने से हानि पहुँचेगी।

कुल मिलाकर कहें तो शनि का गोचर 2021 के प्रभाव से इस वर्ष आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। ऐसे में खुद पर किसी भी नकारात्मक प्रभाव को हावी न होने दें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

उपाय: किसी भी शनिवार के दिन से प्रारम्भ करते हुए श्री राधा-कृष्ण दिव्य युगल की आराधना करना आपके लिए शुभ रहेगा।

अब एस्ट्रोसेज वार्ता से करें बेस्ट ज्योतिषियों से सीधा कॉल पर बात


शनि गोचर 2021 कर्क राशिफल

शनि गोचर 2021 के अनुसार वर्ष 2021 की शुरुआत में शनि देव आपके सप्तम भाव में होंगे और सालभर आपके इसी भाव में ही विराजमान रहेंगे।

इस दौरान शनि शुरुआत में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जिससे आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है।

आपके दांपत्य जीवन में भी तनाव देखने को मिलेगा। बावजूद इसके ससुराल पक्ष से कुछ मदद मिलेगी।

व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। खासतौर से विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को लाभ मिलने के योग बनेंगे।

हालांकि वो जातक जो साझेदारी में बिज़नेस करते हैं उनका अपने साझेदार से झगड़ा संभव है।

इसके बाद जनवरी के अंतिम सप्ताह में शनि श्रवण नक्षत्र में संचरण कर जाएंगे, जिससे आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी।

दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव से भी आपको मुक्ति मिल सकेगी। जीवनसाथी के साथ यदि कोई विवाद चल रहा था तो वो दूर होगा और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा।

व्यापारी जातकों के लिए ये समय भी बेहद शुभ है। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।

कुल मिलाकर कहें तो कार्यक्षेत्र पर आपको अच्छे फल मिलेंगे, वहीं दाम्पत्य जीवन में शुरुआत में कुछ समस्या आ सकती है, लेकिन समय के साथ वो भी धीरे-धीरे दूर होगी।

उपाय: शनिवार के दिन लोहे अथवा मिट्टी के किसी बर्तन में कच्चे सरसों का तेल भरकर उसमें अपनी सूरत देखें और फिर उसे छाया दान करें।

शनि गोचर 2021 सिंह राशिफल

शनि गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत से अंत तक शनि देव आपके षष्ठम भाव में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही वर्ष की शुरुआत में शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे। जिसके चलते आपको स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी होने की संभावना है।

आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप उनपर दबाव बनाने में सफल होंगे।

छात्रों के लिए समय अच्छा है। वो छात्र जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

यदि बैंक से कोई लोन लेना चाह रहे थे तो इस समय सफलता मिल सकता है।

वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है, क्योंकि संभव है कि जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तकरार हो। आर्थिक स्थिति भी थोड़ी कमज़ोर रहेगी।

इसके बाद 22 जनवरी को शनि श्रवण नक्षत्र में संचरण कर जाएंगे, जिससे आपको विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। इससे आपके ख़र्चों में अचानक से वृद्धि होगी।

शनि का गोचर 2021 आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी भी बरकरार रहने की तरफ इशारा करता है। विशेष रूप से वायु रोग जैसे: जुकाम, ख़ासी आदि आपको साल भर परेशान करेंगे।

कोर्ट-कचहरी में यदि कोई मामला चल रहा था तो उसका फैसला इस समय आपके पक्ष में आने के प्रबल योग बन रहे हैं।

कुल मिलाकर कहें तो ये साल आपके स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं देखा जा रहा है। आपको अपने धन को भी संचय करने की ओर ध्यान देना होगा। हालांकि छात्रों को साल भर भाग्य का साथ मिलेगा।

उपाय: शनिवार के दिन अपने सहकर्मियों को कोई छोटा सा तोहफ़ा ज़रूर भेंट करें।

शनि गोचर 2021 कन्या राशिफल

शनि गोचर 2021 के अनुसार वर्ष 2021 की शुरुआत में शनि देव आपके पंचम भाव में विराजमान होंगे और साल भर आपके इसी भाव में रहेंगे।

इसके साथ ही शुरुआत में शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जिससे आपकी संतान पक्ष के विदेश जाने के योग बनेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे जातकों को सफलता मिलेगी।

हालांकि छात्रों को शिक्षा में कुछ परेशानी आ सकती हैं। इससे वो खुद को मानसिक रूप से कमज़ोर महसूस करेंगे।

प्रेमी जातकों के लिए समय बेहद अच्छा रहेगा। शनि का गोचर 2021 आपके पक्ष में रहने से उन्हें प्रेम में सफलता मिलेगी और प्रेम विवाह के भी योग बनेंगे।

इसके बाद 22 जनवरी को जब शनि श्रवण नक्षत्र में संचरण कर जाएंगे, तब आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अलग-अलग स्रोतों से धन मागमन होगा।

दाम्पत्य जातकों को परेशानी संभव है। उनकी संतान को कुछ समस्या हो सकती है।

छात्रों को इस समय भी अपनी शिक्षा में व्यवधान महसूस होगा। ऐसे में आपको अपनी बुद्धि और मेहनत का प्रयोग बेहद सोच-समझकर करने से ज़रूरत होगी, तभी लाभ मिल सकेगा।

कुल मिलाकर कहें तो ये वर्ष प्रेमियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। हालांकि शनि इस वर्ष छात्रों से पहले से ज्यादा मेहनत करवाएंगे।

उपाय: शनि के मित्र बजरंगबली की उपासना करें और रोज़ाना शनि देव के किसी भी मंत्र का जाप करें।

शनि गोचर 2021 तुला राशिफल

शनि गोचर 2021 के अनुसार वर्ष 2021 की शुरुआत में शनि देव आपके चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे और साल भर आपके इसी भाव में रहेंगे।

इसके साथ ही शुरुआत में शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जिसके चलते आप प्रॉपर्टी व ज़मीन में निवेश कर सकते हैं। घर की मरम्मत पर भी आप धन ख़र्च करते दिखाई देंगे। बावजूद इसके आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी, लेकिन मां को स्वास्थ्य कष्ट संभव है।

शनि का गोचर 2021 कार्यक्षेत्र में अनुकूलता दिलवाएगा जिससे आप हर कार्य को समय से पहले पूरा करने में सफल होंगे।

इसके बाद शनि संचरण करते हुए श्रवण नक्षत्र में विरजामन हो जाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र पर आपको पहले से अधिक मेहनत करनी होगी तभी परिणाम आशा-जनक मिलेंगे।

इस दौरान आपको मानसिक रूप से अपने पेशेवर और निजी जीवन में सामंजस्य बिठाने की ज़रूरत होगी।

संतान और माता का सुख प्राप्त होगा, लेकिन इस समय माता-पिता को स्वास्थ्य समस्याएं संभव हैं।

विरोधियों से मुक्ति मिलेगी और आप पूर्व के किसी कार्य को पूरा करने की ओर अधिक प्रयास करते दिखाई देंगे।

कुल मिलाकर कहें तो शनि का प्रभाव इस वर्ष आपके लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन दूसरों से बेहतर रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।

उपाय: शनिवार के दिन या शनि होरा में उत्तम गुणवत्ता वाला नीलम रत्न अपनी मध्यमा अंगुली में धारण करें।

शनि गोचर 2021 वृश्चिक राशिफल

शनि गोचर 2021 के अनुसार वर्ष 2021 की शुरुआत में शनि देव आपके तृतीय भाव में विराजमान होंगे और सालभर आपके इसी भाव में रहेंगे।

इसके साथ ही शुरुआत में शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जिससे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।

नौकरी पेशा जातकों को कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा लेकिन उनसे अच्छे संबंध बनाए रखना आपके लिए इस वक़्त सबसे आवश्यक होगा।

भाई-बहनों को विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा, लेकिन इस दौरान उन्हें कोई कष्ट संभव है।

व्यापारियों को व्यापार के सिलसिले में सुविधा और धन की भरपूर प्राप्ति होगी।

इसके साथ ही 22 जनवरी को शनि श्रवण नक्षत्र में संचरण करेंगे, जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

ये समय आपके लिए इतना शुभ साबित होगा कि आपके पूर्व के अटके हुए सभी कार्य बन जाएंगे।

आप अपने सभी विरोधियों पर जीत हासिल करने में सफल रहेंगे।

धन के मामले में भी सफलता प्राप्त होगी और आप अपने ख़र्चों पर लगाम लगा सकेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, जिससे पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।

कुल मिलाकर कहें तो ये वर्ष आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपको सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक तंगी भी दूर होगी।

उपाय: आटे और चीनी का कसार बनाकर चींटियों को खिलाएँ।

शनि गोचर 2021 धनु राशिफल

शनि गोचर 2021 के अनुसार वर्ष 2021 की शुरुआत में शनि देव आपके द्वितीय भाव में विराजमान होंगे और सालभर आपके इसी भाव में रहेंगे।

इसके साथ ही साल की शुरुआत में शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जिससे आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग बनेंगे।

शनि की कृपा से आपके भाग्य को मज़बूती मिलेगी और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

निजी जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा था तो उसमें भी आपको इस समय थोड़ी राहत महसूस होगी।

छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा और किसी कारणवश परिवार से दूर जाना भी पड़ सकता है।

इसके बाद शनि संचरण करते हुए श्रवण नक्षत्र में विराजमान हो जाएंगे। इससे अचानक से आपके धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी, लेकिन पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

इस समय आपको किसी भी कार्य को अपने हाथ में लेने से पहले ठीक से सोच-विचार करने की ज़रूरत होगी क्योंकि उसमें कुछ व्यवधान आने की आशंका अधिक रहेगी। वाणी में भी कड़वाहट रहेगा, जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव की संभावना है।

कुल मिलाकर देखें तो शनि के प्रभाव से वर्ष की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे हर कार्य में सफलता अर्जित कर सकेंगे। हालांकि धीरे-धीरे मानसिक तनाव में वृद्धि ज़रूर होगी।

उपाय: शनिवार के दिन गरीब व ज़रूरतमंदों को भर पेट भोजन कराए।

स्वास्थ्य परामर्श से पाएं स्वास्थ्य सम्बंधित किसी भी समस्या का ज्योतिषीय समाधान


शनि गोचर 2021 मकर राशिफल

शनि गोचर 2021 के अनुसार वर्ष 2021 की शुरुआत में शनि देव आपकी ही राशि में अर्थात आपके प्रथम भाव में विराजमान होंगे व सालभर आपके इसी भाव में रहेंगे।

इसके साथ ही शनि जब शुरुआत में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे तब आपको अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

इस दौरान अचानक से धन की प्राप्ति होने के योग बनेंगे, लेकिन आपको स्वास्थ्य संबंधित कुछ कष्ट संभव है।

पैतृक संपत्ति का लाभ पाने के लिए आपके प्रयास तेज होंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव प्राप्त हो सकता है, ऐसे में खुद पर संयम रखें।

ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा तथा उनका सहयोग प्राप्त होगा।

इसके बाद शनि देव श्रवण नक्षत्र में संचरण कर जाएंगे। इस समय भी आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बरकरार रहेगी। लेकिन बावजूद इसके रिश्ते में अपनापन फिर भी बना रहेगा।

आपके ऊपर भावुकता हावी दिखाई देगी, इसलिए अपना ध्यान रखना आपके लिए अति आवश्यक होगा।

व्यापारियों को व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस यात्रा से आपको लाभ होगा।

अपने निजी प्रयास जारी रखें क्योंकि तभी कार्यक्षेत्र पर आपको सफलता मिलेगी।

कुल मिलाकर कहें तो इस वर्ष शनि कार्य क्षेत्र में आपसे अधिक मेहनत कराएँगे, तभी आपको सफलता मिलेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में लगातार समस्या रहनें वाली हैं।

उपाय: शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर “ॐ शं शनैश्चराये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

शनि गोचर 2021 कुंभ राशिफल

शनि गोचर 2021 के अनुसार वर्ष 2021 की शुरुआत में शनि देव आपकी राशि के द्वादश भाव में विराजमान होंगे व सालभर आपके इसी भाव में रहेंगे।

इसके साथ ही वर्ष की शुरुआत में शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जिससे आपको अपने दांपत्य जीवन में कई समस्याएं परेशान करती रहेंगी।

आपको और आपके जीवन साथी को स्वास्थ्य हानि संभव है। इससे आपके ख़र्चों में भी बढ़ोतरी होगी।

विशेषरूप से पैरों में दर्द और अनिद्रा की समस्या आपकी परेशानी की मुख्य वजह होगी।

शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा और आपको परेशान करता रहेगा। किसी सुदूर यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

व्यापारियों के लिए समय भाग्यवान साबित होगा और उन्हें अपने व्यापार में सफलता मिलने के योग बनेंगे। यदि धन निवेश करने की सोच रहे थे तो उसके लिए समय बेहद अच्छा है।

इसके बाद शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से निकलते हुए श्रवण नक्षत्र में संचरण करेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव और बढ़ेगा।

ख़र्चों पर लगाम लगाने की ज़रूरत होगी अन्यथा आर्थिक तंगी हो सकती है। कई नए विदेशी स्रोतों से लाभ की प्राप्ति संभव है।

जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है।

आपको अपने सभी विरोधियों के प्रति सचेत रहना आवश्यक होगा। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना प्रबल है। वहीं मातृ पक्ष के लोग कुछ समस्या दे सकते हैं।

कुल मिलकर कहें तो शनि की दृष्टि आपकी राशि के लिए कुछ प्रतिकूल साबित होने वाली हैं। सेहत और विरोधियों के लिहाज से आपको इस वर्ष सबसे ज्यादा सावधान रहने की ज़रूरत होगी।

उपाय: शनि के बीज मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराये नमः” का प्रतिदिन कम से कम 108 बार जप करें।

शनि गोचर 2021 मीन राशिफल

शनि गोचर 2021 के अनुसार वर्ष 2021 की शुरुआत में शनि देव आपकी राशि के एकादश भाव में विराजमान होंगे और सालभर आपके इसी भाव में रहेंगे।

इसके साथ ही वर्ष की शुरुआत में शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जिससे आप अपने सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ फल मिलेंगे, लेकिन सामान्य शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों का मन भ्रमित हो सकता है।

आप अपनी कई महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए पहले से अधिक प्रयास करते दिखाई देंगे।

धन लाभ के लिए भी समय अच्छा है, क्योंकि विदेशी स्रोतों से लाभ होगा जिससे आमदनी में अचानक से बढ़ोतरी होगी।

इसके बाद जब शनि श्रवण नक्षत्र में संचरण कर जाएंगे, तब आपकी बुद्धि और विवेक में वृद्धि होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता अर्जित करने में सफल होंगे।

दाम्पत्य जातकों को संतान से लाभ और प्रेम मिलेगा। प्रेम जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आने के योग बनेंगे। ऐसे में आप खुद को मानसिक रूप से मजबूत पाएंगे।

शारीरिक रूप से समय अनुकूल है। साथ ही कार्यक्षेत्र में शनि आपको मेहनत का फल देंगे।

कुल मिलकर देखें तो शनि देव आपको मेहनत का फल देंगे। जिससे आपको धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर भी आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा।

उपाय: हर शनिवार संध्या काल में पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक ज़रूर जलाएँ।

Horoscope & Astrology 2021

Talk to Astrologer Chat with Astrologer