U नाम की राशि

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Fri, 11 Mar 2022 09:50 PM IST

एस्ट्रोसेज के इस लेख में हम आपको बताएंगे U नाम की राशि (हिन्दी में उ, ऊ) वाले लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं। उनका स्वभाव कैसा होता है। वे अपने करियर में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। आमतौर पर उनका स्वास्थ्य कैसा रहता है। प्रेम संबंध के मामले में यह कैसे होते हैं। व्यक्तिगत जीवन में उनकी क्या भूमिका रहती है।


वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जाता है चूंकि किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्रदान करता है। जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

U से नाम शुरू होने वाले लोगों की विशेषताएं

इन लोगों के अंदर हर चीज़ को लेकर एक अलग उत्साह देखने को मिलता है। इनकी ख़ास विशेषता यह है कि ये लोग मनमौजी किस्म के होते हैं।

नई चीज़ों को सीखना, नई चीज़ों पर काम करना इन्हें बेहद पसंद आता है। साथ ही ये लोग सामने वाले का दिल बहुत जल्दी जीत लेते हैं।

U नाम की राशि वाले लोग ख़ुद से ज़्यादा दूसरों का ख़्याल रखते हैं। इसका कारण यह है कि इनमें मानवीयता बहुत होती है और साथ ही ये लोग दिल के बड़े साफ़ होते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

करियर की बात करें तो ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं, इसलिए हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं। सफलता की सीढ़ी चढ़ते वक़्त पीछे मुड़कर देखना इन्हें अच्छा नहीं लगता है।

प्रेम जीवन या वैवाहिक जीवन की बात करें तो U नाम की राशि वाले लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं क्योंकि इन्हें अपने साथी का पूरा सहयोग मिलता है, बदले में ये लोग भी अपने साथी का पूरा ख़्याल रखते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्टसे करें दूर

U नाम वाले लोगों का स्वभाव

ये देख देखने में तो काफ़ी गंभीर नज़र आते हैं लेकिन अंदर से बहुत कोमल हृदय के होते हैं। इनमें किसी भी चीज़ का घमंड या अहंकार नहीं होता।

वैसे तो ये थोड़े ज़िद्दी स्वभाव के भी होते हैं लेकिन अगर इन्हें प्यार से कोई चीज़ समझाई जाए तो बहुत जल्दी मान जाते हैं। कुल मिलाकर ये लोग प्रेम के आगे झुक सकते हैं। प्रेम से ही इनसे हर काम कराया जा सकता है।

बच्चों से इनका लगाव अधिक होता है और ये लोग ज़्यादातर बच्चों के साथ खेलना, उनके साथ मस्ती-मज़ाक करना आदि पसंद करते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer