Y नाम की राशि

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Fri, 11 Mar 2022 15:17 PM IST

एस्ट्रोसेज के इस लेख में हम आपको बताएंगे Y नाम की राशि (हिन्दी में या, यी, यू, ये, यो) वाले लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं। उनका स्वभाव कैसा होता है। वे अपने करियर में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। आमतौर पर उनका स्वास्थ्य कैसा रहता है। प्रेम संबंध के मामले में यह कैसे होते हैं। व्यक्तिगत जीवन में उनकी क्या भूमिका रहती है।


वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जाता है चूंकि किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्रदान करता है। जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

Y से नाम शुरू होने वाले लोगों की विशेषताएं

Y नाम की राशि वाले लोग खाने-पीने के बेहद शौकीन हैं यानी कि फ़ूडी होते हैं। अच्छे और नए पकवानों पर ये अच्छा खासा पैसा भी ख़र्च करते हैं।

इनमें एक ख़ास विशेषता यह होती है कि ये लोग सामने वाले को उसके हाव-भाव से बड़ी जल्दी समझ जाते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि ये लोग आंखें पढ़ना बख़ूबी जानते हैं।

यदि कोई मुसीबत में हो तो Y नाम की राशि वाले लोग उसे बहुत अच्छी सलाह देने की काबिलियत रखते हैं। साथ ही एक अच्छे मार्गदर्शक भी होते हैं। हालांकि ज़्यादा बातचीत करना इन्हें पसंद नहीं आता है, जितनी ज़रूरत होती है, उतनी ही बात करते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इन्हें अपने कर्मों पर बहुत भरोसा होता है। आम बोलचाल की भाषा में कहें तो ये लोग "कर्मा बिलीवर" होते हैं। दूसरों के लिए हमदर्दी रखना, दूसरों की मदद करना, दूसरों की ख़ुशी में अपनी ख़ुशी ढूंढना इनकी आदत में शामिल होता है।

करियर के लिहाज से, ये लोग ज़्यादातर राजनीति में रुचि रखते हैं चूंकि ये लोग सामाजिक रूप से अधिक सक्रिय रहते हैं तथा समाजसेवा इनका पसंदीदा काम होता है। यही कारण है कि ये लोग सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं तथा उनकी पूरी जानकारी रखते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्टसे करें दूर

Y नाम वाले लोगों का स्वभाव

स्वभाव से ये लोग बहुत ही सादे और सरल होते हैं। जो भी बात करते हैं, एकदम सीधी और सपाट करते हैं। इनकी बातों में ही ईमानदारी दिख जाती है।

छल-कपट इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है। न ही ये लोग किसी के साथ छल करते हैं और न ही कपटी लोगों से कोई ताल्लुक़ रखते हैं।

ग़लती होने पर ये लोग तुरंत स्वीकार लेते हैं और कोशिश करते हैं कि फिर वह ग़लती इनसे दोबारा न हो।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer