लाल किताब राशिफल 2022 - Lal Kitab Rashifal 2022

लाल किताब राशिफल 2022 (Lal Kitab Rashifal 2022) वर्ष 2022 में आपके जीवन में आने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी देगा और भविष्य पर से पर्दा हटाएगा। यह आपको बताएगा कि आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष 2022 में किस प्रकार के शुभ और अशुभ परिणाम आपको मिल सकते हैं। ऐसे कौन से क्षेत्र हैं, जिनमें आप ज्यादा मजबूत नजर आएंगे और ऐसे कौन से क्षेत्र हैं, जिनमें आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होगी, तभी आप उन में सफल हो पाएंगे। इसके अतिरिक्त आपका स्वास्थ्य किस प्रकार की करवट लेगा और जीवन में किस प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे, यह सब कुछ आप लाल किताब राशिफल 2022 की सहायता से आसानी से जान सकते हैं। आपको यह भी पता चलेगा कि आपके लिए कुछ खास होने वाला है अथवा नहीं। ज्योतिष के क्षेत्र में लाल किताब एक आदरणीय किताब है, जिसको ज्योतिष विद्या के जानकार बेहद कारगर मानते हैं और लाल किताब के उपाय (Lal Kitab ke upay) अनेक लोगों द्वारा विश्वसनीय रूप से किए जाते हैं और इससे उन्हें उचित लाभ भी मिलता है इसलिए इस लाल किताब राशिफल 2022 में हमने आपको राशिफल के साथ-साथ लाल किताब के उपाय भी बताए हैं, जिन्हें करने से आपको अपनी समस्याओं में काफी हद तक कमी महसूस हो सकती है।

जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

हिंदी में पढ़ने के यहाँ क्लिक करें: लाल किताब 2023

लाल किताब राशिफल 2022 आपको वर्ष 2022 के बारे में सारी जानकारी प्रदान करेगा। यह प्रश्न उठना स्वाभाविक ही है कि वर्ष 2022 में आपका व्यापार, आपकी जॉब, आपका कैरियर किस तरफ करवट लेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में किस प्रकार के बदलाव आने वाले हैं? पारिवारिक जीवन में किस तरह के अच्छे और बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा? वैवाहिक जीवन किस रूप में आगे बढ़ेगा और प्रेम जीवन में किस तरह के बदलाव आएँगे? इसके साथ ही यह भी कि आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा या आपको किसी बात का ध्यान रखना होगा। इन सभी बातों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए लाल किताब राशिफल एक सटीक माध्यम है। यहां हम आपको लाल किताब राशिफल 2022 के साथ-साथ आपकी राशि के अनुसार लाल किताब के विशेष उपाय भी बता रहे हैं, जो करने में तो बहुत आसान हैं ही और इनके द्वारा आप अपने जीवन में विभिन्न प्रकार के बदलाव महसूस कर सकते हैं। और साल 2022 को एक अच्छा और सुखद साल बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। यदि आपके जीवन में कोई बड़ी समस्या चली आ रही है और आप उसका समाधान नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो आप एस्ट्रोसेज की विशेष बृहत् कुंडली प्राप्त कर सकते हैं।


तो आइए अब बात करते हैं लाल किताब राशिफल 2022 की और जानते हैं कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए यह साल।

Read in English: Lal Kitab Horoscope 2022

लाल किताब राशिफल 2022: मेष राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए यह वर्ष बड़ा अनुकूल साबित होने वाला है। आपको अपने प्रयासों को गति देते हुए अपने करियर में मजबूती प्राप्त करने के लिए लगातार कोशिश करते रहना चाहिए। इस साल आप काफी मेहनत भी करेंगे और उसके आपको सुखद परिणाम भी प्राप्त होंगे। आपको नौकरी में स्थायित्व मिलेगा और आपके प्रयास आपको नौकरी में जमा देंगे। इससे आप इस वर्ष अपनी पुरानी समस्याओं को भी दूर करने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार के सिलसिले में काफी यात्राएं भी करेंगे जो आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाली साबित होंगी।

विवाहित लोग अपने वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे। आपका रिश्ता आनंद के साथ आकर्षण और एक दूसरे के प्रति समर्पण के भाव को प्रदर्शित करेगा। जीवन साथी से आपकी सामंजस्य पूर्ण बातें आपको एक दूसरे का मुरीद बना देंगे और आप अपने दांपत्य जीवन में खुश नजर आएंगे। प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह वर्ष अच्छा है। यहां तक कि इस वर्ष आपको प्रेम विवाह करने में भी सफलता मिल सकती है इसलिए देर ना करें। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो तुरंत अपना प्रस्ताव उनके समक्ष रख दें।

लाल किताब राशिफल 2022 के अंतर्गत ग्रह स्थिति यह दर्शा रही है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको सतर्क रहना होगा। आपको फोड़े - फुंसी, रक्त संबंधित अशुद्धि, किसी तरह की चोट या सर्जरी, आदि परेशान कर सकती हैं। अगस्त से आपको स्वास्थ्य के मामले में शांति महसूस होगी और सेहत से जुड़ी समस्याएं कम होंगी।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। आपके काम में अच्छी उन्नति देखने को मिलेगी जिससे आपका आर्थिक लाभ बढ़ेगा। अगस्त और सितंबर में आर्थिक लाभ का प्रबल योग बनेगा, जब आपको कुछ गुप्त धन भी मिल सकता है या किसी प्रकार की विरासत मिलने की संभावना भी इस वर्ष बन सकती है।

मेष राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

लाल किताब राशिफल 2022: वृषभ राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार वृषभ राशि के लोगों के लिए यह वर्ष मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। इस वर्ष आप हवाई घोड़े पर सवार रहेंगे और किसी के भी वश में नहीं आएंगे। अपने मन की करेंगे जिसकी वजह से कई बार आपको परेशानियां भी उठानी पड़ेंगी। आपका लापरवाही भरा रवैया आपको अपने लोगों की परवाह करने से रोकेगा, जिससे आपके रिश्ते आपसे दूर हो सकते हैं। आपको अपने काम में भी जल्दी बाजी से बचना होगा नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। विवाहित लोगों को अपने दांपत्य जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा और निजी संबंधों में प्रगाढ़ता लाने के लिए आपको अगस्त तक का इंतजार करना पड़ेगा।

कामकाजी लोगों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में कुछ समय के लिए परेशानी तो होगी, विशेषकर जनवरी से मध्य अप्रैल तक। उसके बाद धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव आना शुरू होगा। विशेष रूप से अप्रैल से अक्टूबर के बीच आप अपनी नौकरी में अच्छी स्थिति में आ जाएंगे और आप की तनख्वाह में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों को संभलकर शुरुआत करनी होगी। वर्ष की शुरुआत में कुछ परेशानियां आपको अपने शिकंजे में जकड़ सकती हैं। आप और आपके व्यावसायिक साझेदार के बीच भी सब कुछ अच्छा नहीं रहेगा इसलिए आपको संभल कर चलना होगा लेकिन वर्ष के उत्तरार्ध में अगस्त से नवंबर के बीच का समय अच्छी स्थिति प्रदान करेगा।

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार जनवरी के महीने में सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि अप्रैल से अगस्त तक का समय अनुकूल रहेगा और उसके बाद वर्ष के अन्य महीनों में आप धीरे-धीरे अपने स्वास्थ्य में अच्छी प्रगति महसूस करेंगे। इस वर्ष महिलाओं को मासिक धर्म संबंधित समस्याएं, पेट के रोग और फोड़े फुंसी तथा अचानक से होने वाली बीमारियां परेशान कर सकती हैं। संक्रामक रोगों के प्रति भी सावधान रहें। अप्रैल तक का समय इन समस्याओं से जूझने वाला होगा उसके बाद इन में कमी आएगी।

आर्थिक तौर पर यह वर्ष आपको अच्छी सफलता प्रदान करेगा। अप्रैल से मई के बीच आपके खर्चों में एकदम से तेजी आएगी लेकिन ऐसा आप अपनी सुविधा के लिए ही करेंगे और इस दौरान आपके पास धन भी प्रचुर मात्रा में आएगा, जो आपकी समस्याओं को दूर करेगा और आपको आर्थिक तौर पर धीरे-धीरे मजबूत बनाएगा। वर्ष के अंत तक आप अच्छी आर्थिक स्थिति में होंगे। विद्यार्थी अपनी मेहनत का लोहा मनवाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

लाल किताब राशिफल 2022: मिथुन राशि

लाल किताब राशिफल 2022 कहता है कि यह वर्ष आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको इस साल अपने करियर में भी काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पिछले कुछ समय से ऐसी स्थिति में चल रही है, जो इस वर्ष में कुछ हद तक जारी रह सकती है। आप यदि नौकरी करते हैं तो केवल काम और काम पर ही ध्यान दें। इधर-उधर की बातों पर नहीं, अन्यथा नौकरी में स्थिति हाथ से निकल सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत से ही आपको कुछ अच्छे लोगों से मिलकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा जिससे आप करियर की मजबूती की ओर बढ़ेंगे।

निजी संबंधों के लिए यह वर्ष शुरुआत से तो अनुकूल रहेगा लेकिन अप्रैल से अगस्त के बीच जीवन साथी और आपके बीच तालमेल का अभाव हो सकता है और जीवनसाथी को स्वास्थ्य हानि हो सकती है। प्रेम जीवन के संदर्भ में यह वर्ष मध्यम रहेगा लेकिन एक अच्छी बात यह होगी कि आप यदि अपने प्रियतम से विवाह करना चाहेंगे तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने प्रियतम के साथ काफी मजबूत संबंध महसूस करेंगे और उनके बारे में ही सोचते रहेंगे।

लाल किताब राशिफल कहता है कि आपके मन में धार्मिकता की भावना रहेगी और आप धर्म-कर्म के कामों में भी खूब हिस्सा लेंगे। किसी मंदिर या धार्मिक संस्था से जुड़कर काम करना आपको पसंद आएगा। इससे आप के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप दिल खोलकर दान भी करेंगे क्योंकि इससे आपको खुशी मिलेगी। इस वर्ष परिवार के साथ तीर्थ स्थानों की यात्रा करने पर भी आपका जोर रहेगा। जनवरी से फरवरी के महीने सेहत के दृष्टिकोण से कमजोर रहेंगे। उसके बाद का समय अच्छा आएगा लेकिन मई से जून में फिर आप स्वास्थ्य समस्याओं से घिर सकते हैं। आपको सितंबर से अक्टूबर के बीच अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस समय में आप सही तरीके से अपनी दिनचर्या का पालन करेंगे तो आने वाले समय में स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा। इस वर्ष आपको लंबी चलने वाली कोई समस्या, त्वचा संबंधित समस्याएं या फिर मानसिक तनाव की शिकायत ज्यादा रह सकती है।

इस वर्ष आपको अपने खर्चों पर काफी ध्यान देना पड़ेगा, जो वर्ष की शुरुआत से ही काफी अधिक रहेंगे और यह खर्चे फिजूल के भी ज्यादा होंगे। अगर आप इन पर ध्यान नहीं दे पाए तो आर्थिक तौर पर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको एक बजट बनाकर चलना होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई बड़ा बोझ ना आ पाए। जुलाई से लेकर अक्टूबर के बीच स्थितियां सामान्य होंगी और आपके खर्चों में कुछ हद तक कमी आ जाएगी। इस समय में आप की आमदनी बढ़ेगी, जो आपके लिए खुशी की खबर लेकर आएगी। इसके बाद का समय सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

शनि रिपोर्ट के माध्यम से जानें अपने जीवन में शनि का प्रभाव

लाल किताब राशिफल 2022: कर्क राशि

लाल किताब वर्षफल 2022 ये कहता है कि यह वर्ष आपके लिए अच्छी उन्नति लेकर आएगा। आप अपने करियर को लेकर काफी अच्छी स्थिति में आएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो वर्ष की शुरुआत से अप्रैल के बीच का समय आपको नौकरी में तरक्की प्रदान कर सकता है और आपकी पदोन्नति होने से आपका कद ऊंचा हो जाएगा तथा आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो वर्ष की शुरुआत आपको लंबी लंबी यात्राएं करवाएगी और यहीं से आप का आगे बढ़ने का सिलसिला शुरू होगा। अच्छे बिजनेस को आगे ले जाने का आपके व्यावसायिक साझेदार से आपके संबंधों में घनिष्ठता आएगी। इसका असर आपके व्यापार पर देखने को मिलेगा और आप उत्तरोत्तर वृद्धि करेंगे।

दांपत्य जीवन में यह वर्ष मध्यम रहने वाला है। आपको काम में व्यस्तता के चलते जीवन साथी के लिए बहुत कम समय मिलेगा इसलिए आपके बीच कोई गलतफहमी जन्म ले सकती है। हालांकि दूसरी तरफ आप उनके बारे में काफी सोचेंगे और कुछ ना कुछ ऐसा करते रहेंगे, जो उन्हें खुशी देता रहे। इससे आपका दांपत्य जीवन अच्छे से आगे बढ़ेगा। प्रेम संबंधी मामलों में इस साल आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप पहले से ही किसी संपर्क में हैं तो थोड़ा संभल कर रहें।

लाल किताब राशिफल 2022 के मुताबिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस वर्ष आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। मई से जुलाई के बीच उदर रोग आपको परेशान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अत्यधिक वसा का प्रयोग भी शरीर में मोटापे की बढ़ोतरी कर सकता है या आपको मधुमेह जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। इस समय को छोड़कर बाकी समय में आप अपनी सेहत का आनंद ले सकते हैं और धीरे-धीरे मेडिकल मदद से और अभ्यास तथा एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत सुधर सकती है।

आर्थिक तौर पर यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आप हर तरीके से कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा धन आपके हाथों में आए और इसके लिए आपके प्रयास वर्ष की शुरुआत से ही काफी होंगे जिसका परिणाम भी आपको प्राप्त होगा। मई से सितंबर के बीच का समय आर्थिक तौर पर अच्छी मजबूती लेकर आएगा। इस समय में आपके पास अच्छी मात्रा में धन भी होगा और आप अपने पुराने कर्ज को चुका पाने कामयाब होंगे।

कर्क राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

लाल किताब राशिफल 2022: सिंह राशि

लाल किताब भविष्यफल 2022 के अनुसार, ग्रह स्थितियाँ यह दर्शा रही हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए यह वर्ष मुख्य रूप से अनुकूल ही नजर आ रहा है। जहां एक तरफ, आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तो वहीं दूसरी तरफ, स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी आप काफी हद तक अच्छी स्थिति में रहेंगे। आपको विदेश जाने में कामयाबी मिल सकती है और विदेश जाकर नौकरी करने में भी आप सफल हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी युक्तियों से अपने काम को कम से कम समय में अच्छी स्थिति में ला सकते हैं जिससे नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे। वर्ष के मध्य में कुछ षड्यंत्रों के प्रति सावधानी रखें। व्यावसायिक लोगों के लिए वर्ष शुरुआत से अनुकूल रहेगा। आपका व्यापार दूर-दूर तक फैलेगा और आपकी कीर्ति समाज में दिखाई देगी।

निजी संबंधों में यह वर्ष आपको अच्छे परिणाम देगा। आप अपने दांपत्य जीवन का पूरा लुत्फ़ लेंगे और जीवन साथी से आपके संबंध मजबूत रहेंगे। आप और आपके जीवन साथी मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको कामयाबी मिल सकती है। जीवन साथी के परिवार वालों का भी सहयोग आपके साथ रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रेम बरकरार रहेगा, जो आपके रिश्ते में खुशी देगा। आप वर्ष के मध्य में अपने प्रियतम के साथ कहीं लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं।

लाल किताब राशिफल 2022 कहता है कि सितंबर से नवंबर के बीच आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान स्वास्थ्य कमजोर होने से आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इस वर्ष आपको कफ़ जनित समस्याएं अधिक परेशान कर सकती हैं। वर्ष की शुरुआत में स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। छोटी-मोटी समस्याएं भी होंगी तो वे समय रहते दूर हो जाएंगी। आपको अपने भोजन पर ध्यान देना होगा। अत्यधिक भोजन ना करें और भोजन छोड़ें भी नहीं। आवश्यक हो तो जिम जरूर जाएं। इससे आपको फायदा होगा।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अनुकूल परिणाम देने वाला नज़र आ रहा है। वर्ष की शुरुआत में आपके पास धन की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि वर्ष के मध्य में कुछ ऐसी स्थितियां आएंगी, जब आपको निवेश में नुकसान उठाना पड़ सकता है और आपको कुछ पुराने कर्ज चुकाने के लिए कहीं और से भी कर्ज लेना पड़ सकता है लेकिन निराश ना हों और हिम्मत रखें। सितंबर से दिसंबर के बीच आर्थिक तौर पर कुछ अच्छे नतीजे आपके सामने होंगे, जो आपको खुशी का समाचार सुनाएंगे।

सिंह राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

लाल किताब राशिफल 2022: कन्या राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में अशांति आपको मानसिक तनाव दे सकती है और परिवार में आपकी मां और पिताजी से संबंधित कोई समस्या सामने आ सकती है। उनकी सेहत पर आपको विशेष रूप से ध्यान देना पड़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष ऐसी स्थिति का निर्माण करेगा कि आप यह चाहेंगे कि अपनी नौकरी बदल लें। जुलाई-अगस्त में आपको नौकरी बदलने का अच्छा अवसर भी मिलेगा, जब आपके हाथ में कोई अच्छा होगा। आप मेहनत तो करेंगे लेकिन वर्तमान नौकरी में आपको उसका पूरा फल नहीं मिलेगा, जिससे आप थोड़े से असंतुष्ट हो सकते हैं। व्यापार करने वालों को वर्ष की शुरुआत में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन मार्च से मई के बीच का समय आपके लिए अच्छा होगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। वर्ष के अंतिम महीनों में भी आप अपने काम में आगे बढ़ पाएंगे।

विवाहित लोग अपने दांपत्य जीवन में खुशी का अनुभव करेंगे और वर्ष का मध्य आपके रिश्ते के लिए और भी अच्छा रहेगा, जब आप और आपके जीवनसाथी के मध्य का सामंजस्य आपके रिश्ते को और भी ज्यादा परिपक्व बना देगा। आप जीवन साथी के साथ कुछ महत्वपूर्ण कामों पर विचार विमर्श भी करेंगे और उनकी सलाह से भी आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह वर्ष कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपने प्रियतम के दिल में जगह बनाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि वह थोड़े रूखे स्वभाव के हो सकते हैं इसलिए आपको काफी ज्यादा प्रयास के बाद ही सफलता मिल सकती है।

लाल किताब राशिफल 2022 कहता है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको थोड़ा सजग रहना होगा। बिना सोचे समझे कुछ भी खा लेना आपको परेशानी में डाल सकता है। आपको कंधों और जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में तनाव, छाती के रोग परेशान कर सकते हैं इसलिए प्रतिदिन प्राणायाम और योग को अपना नियमित हिस्सा बनाएं ताकि आपको कोई भी परेशानी ज्यादा समय तक पीड़ित ना कर सके।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अनुकूलता लेकर आएगा। आपके पूर्व में किए गए प्रयास सफलता का मार्ग खोलेंगे और आर्थिक तौर पर अच्छी स्थिति प्राप्त होगी। आप नौकरी में भी अच्छी आमदनी प्राप्त कर पाएंगे और व्यापार भी अच्छा लाभ प्रदान करेगा। यदि आप बिजनेस करते हैं तो आपके साझीदार के प्रयासों से भी आप को अच्छा लाभ मिल सकता है। वर्ष का उत्तरार्ध आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

प्रेम संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लीजिये प्रेम संबंधी परामर्श

लाल किताब राशिफल 2022: तुला राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष तुला राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि इस वर्ष किसी बड़े सदस्य को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसकी वजह से घर का माहौल भी थोड़ा परेशानी जनक रहेगा। आप अपने काम के चक्कर में इतने व्यस्त रहेंगे कि घर से भी दूरी हो सकती है। नौकरी करने वालों को काम में व्यस्तता के चलते अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रहेगा और इसकी वजह से वह कमजोरी और थकान के शिकार हो सकते हैं। नौकरी में काफी मेहनत करेंगे लेकिन इतनी ज्यादा मेहनत भी आवश्यक नहीं बल्कि मेहनत को सही दिशा में करने से ही लाभ होगा। वर्ष के मध्य में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। व्यवसायिक लोगों के लिए वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर है। आपकी कुछ छोटी यात्राएं भी होंगी लेकिन आपको व्यापार में सफलता के लिए जून तक का इंतजार करना पड़ेगा। उसके बाद का समय आपको लाभ प्रदान करेगा।

विवाहित लोग अपने दांपत्य जीवन में कुछ तो नजर आएंगे लेकिन आप और आपके जीवनसाथी के मध्य अहम का टकराव भी हो सकता है। कोशिश करें कि इससे बचा जा सके क्योंकि इसकी वजह से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। रिश्ते में भी तनाव की रेखाएं स्पष्ट दिखाई देंगी। अप्रैल से अगस्त के बीच रिश्ते का तनाव खत्म होगा और आपका रिश्ता सामान्य हो जाएगा। वर्ष के अंतिम महीनों में साथ में कहीं दूर घूमने जाने के योग बनेंगे। प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह वर्ष उपयुक्त है। आप अपने प्रियतम के लिए बहुत कुछ करेंगे और उनसे विवाह करने में भी सफल हो सकते हैं।

लाल किताब राशिफल 2022 इंगित करता है कि स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी आवश्यक होगा। ज्यादा काम के चक्कर में आप अपने शरीर को इतना थका देंगे कि जिसकी वजह से कमजोरी और थकान आपको अन्य समस्याएं भी दे सकती हैं। आपको इस वर्ष फेफड़ों और छाती से जुड़ी समस्याएं, कफ़ प्रकृति के रोग और जोड़ों में दर्द की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है। जून से लेकर सितंबर के बीच का समय ज्यादा अच्छा रहेगा और सेहत में सुधार होगा।

आर्थिक तौर पर यह वर्ष आपके पास एक पक्का जरिया बनाए रखेगा, जो पूरे वर्ष आपको आमदनी प्रदान करता रहेगा इसलिए आपको ज्यादा परेशान होने की नौबत नहीं आएगी। स्वयं पर भरोसा रखते हुए अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें। आपको आर्थिक तौर पर इस वर्ष अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

तुला राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

लाल किताब राशिफल 2022: वृश्चिक राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी आप अपने करियर में अच्छी स्थिति में नजर आएंगे और पूर्व में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप इस समय आपको अपने काम में पदोन्नति मिल सकती है। वर्ष का मध्य अनुकूल स्थिति में नजर आएगा और आप अच्छे से अपना काम पूरा कर पाएंगे। नौकरी के अलावा यदि आप कोई साइड बिजनेस भी करते हैं तो जनवरी से जुलाई के बीच आपको उसमें अच्छा लाभ होगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को अपने काम में कुछ नए तरीके अपनाने पर जोर देना होगा क्योंकि पुराने तरीकों से अब काम नहीं चल पाएगा। सितंबर से नवंबर के बीच आपको अच्छी कंपनियों से जुड़कर कुछ अच्छे मुनाफे के सौदे हाथ लग सकते हैं।

यदि आपके दांपत्य जीवन की बात की जाए तो यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत में ही आपके रिश्ते में तनाव दिखाई देगा क्योंकि जीवन साथी अपने मन की करना चाहेगा और आप उन पर अंकुश लगाना चाहेंगे। आपको अपनी आदत को नियंत्रण में रखना होगा, तभी स्थिति संभल पायेगी। घर परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में इस वर्ष आपको समझदारी से काम लेना होगा। जल्दबाजी द्वारा कोई भी काम ना करें और अपने प्रियतम को पूरा समय दें कि वह आपको समझ सकें, तभी आपके रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा। इस वर्ष के मध्य से अंत तक का समय प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगा और आप उनके साथ घूमने फिरने भी जाएंगे तथा अपने प्रेम संबंध को आगे बढ़ाएंगे।

लाल किताब राशिफल 2022 यह संकेत देता है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए वैसे तो अच्छा ही रहेगा और कोई बड़ी समस्या दिखाई नहीं दे रही है लेकिन वर्ष की शुरुआत में आपको मानसिक तनाव, रक्त संबंधी अशुद्धियाँ या फिर अनियमित रक्तचाप की समस्या परेशान कर सकती है। यदि आप अपनी डाइट को नियंत्रण में रखते हैं तो बहुत सारी समस्याओं से बचे रहेंगे।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा। आपको आमदनी में बढ़ोतरी के लिए कुछ बड़े प्रयास करने होंगे, तभी आपके पास धन अच्छी मात्रा में आ पाएगा। इस वर्ष विदेश जाने की संभावना बन सकती है। आप ही नहीं, आपके परिवार का कोई सदस्य भी विदेश जाने में सफल हो सकता है। घर में कोई फंक्शन होगा, जिसमें लोगों का आना जाना लगा रहेगा और परिवार में खुशी आएगी।

वृश्चिक राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

लाल किताब राशिफल 2022: धनु राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर खास ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। वर्ष की शुरुआत में ही खर्चों में तेजी रहेगी, जिस पर आप को नियंत्रण पाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम में परिपक्वता दिखानी होगी और अपने साथी कर्मचारियों के साथ अच्छा बर्ताव करना होगा। इसके अतिरिक्त आपको आलस्य से बाहर निकलना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण मौके हाथ से निकल जाएंगे। आपके लिए अप्रैल से जून और नवंबर से दिसंबर का समय अच्छे परिणाम प्रदान करने वाला हो सकता है और इस समय के दौरान आप को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। व्यवसायिक लोगों के लिए वर्ष की शुरुआत बेहद अनुकूल रहेगी और सरकारी क्षेत्र से भी आपको लाभ मिलेगा लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे स्थिति और कुछ परेशानी जनक हो सकती है और आपको ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी। आपको कुछ घाटा भी इस वर्ष के मध्य में हो सकता है लेकिन यदि आप मेहनत करते रहेंगे तो वर्ष के अंतिम महीनों में अपनी स्थिति को एक बार फिर से अच्छा बना लेंगे।

निजी संबंधों में यह वर्ष अनुकूल परिणाम देगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और समरसता रहेगी, जिसकी वजह से जीवन साथी से आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी और आप आपस में मिलकर अपने जीवन की सभी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। कसी तीर्थ स्थल पर दर्शन करने भी जाएंगे और घर में भी कोई खुशखबरी आ सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में आपको वर्ष की शुरुआत में अच्छी सफलता दिखाई देती है। आपका प्रियतम आप पर अपनी जान छिड़केगा। आप इस वर्ष विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

लाल किताब राशिफल 2022 के मुताबिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको सतर्क रहना होगा। फरवरी और मार्च के महीनों में आप बीमार पड़ सकते हैं और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी कमी आ सकती है। इस दौरान कोई भी रोग आपको परेशान कर सकता है। इसके बाद जून तक का समय अनुकूल रहेगा लेकिन जुलाई से नवंबर के बीच फिर से आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा और भोजन संबंधी आदतों में सुधार करके ही आप स्वस्थ रह पाएंगे।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अनुकूल है। आपके पास पूरे वर्ष आमदनी का कोई ना कोई जरिया लगा रहेगा, जो आपके पास पैसों की कमी नहीं होने देगा, फिर भी आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना ही होगा। वर्ष के मध्य में धन हानि होने की प्रबल संभावना है इसलिए उस दौरान कोई बड़ा निवेश ना करें और कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे पैसों का नुकसान हो। वर्ष के अंतिम महीने आप को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाएंगे।

धनु राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

लाल किताब राशिफल 2022: मकर राशि

लाल किताब वर्षफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण वर्ष साबित होगा। आप मेहनत का पूरा फल प्राप्त करेंगे। नौकरी में आप अभी मेहनत करेंगे और आपकी मेहनत लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। आपको प्रशंसा भी प्राप्त होगी और आपके काम के लिए आपको पदोन्नति के साथ-साथ पुरस्कृत भी किया जा सकता है। इस प्रकार नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष बेहद अनुकूल साबित होगा। वर्ष के अंतिम महीनों में आप अपनी वर्तमान नौकरी के साथ कोई साइड बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। व्यापारी लोगों के लिए वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर जरूर रहेगी और आपको प्रयास करने में के बावजूद भी सफलता मिलने में कमी आएगी लेकिन आप हिम्मत ना हारें। अप्रैल से मई और फिर नवंबर दिसंबर के महीने आप को आप के कारोबार में बढ़ोतरी प्रदान करेंगे।

दांपत्य जीवन में समय ज्यादा अनुकूल नहीं है इसलिए आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। किसी भी बात का बतंगड़ न बनने दें ताकि वाद विवाद ना हो और आप अपने रिश्ते में खुशी-खुशी आगे बढ़ सकें। आपको जून से अपने रिश्ते में खुशी महसूस होगी और जीवन साथी समर्पित भाव से आपका साथ देगा, जिससे आप दोनों साथ मिलकर अपने दांपत्य जीवन में आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह वर्ष बेहद अनुकूल है। आप प्यार में इस कदर डूबे होंगे कि कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहेंगे और इसलिए अपने प्रियतम से विवाह करने में भी पीछे नहीं हटेंगे। इस साल आप प्रेम जीवन का पूरा लुत्फ उठाएंगे।

लाल किताब राशिफल 2022 इस बात का संकेत करता है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष मध्यम रहने वाला है। आपको शरीर को थका देने वाले कामों को करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे कमजोरी और थकान आपको बीमार बना सकती है। आपके लिए जनवरी से फरवरी के महीने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर हैं इसलिए इस दौरान अपना ध्यान रखें। उसके बाद का समय जून तक अच्छा रहेगा, फिर जून से अक्टूबर तक आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यदि स्वयं को अकेला ना छोड़ें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें तथा नियमित रूप से योगाभ्यास और एक्सरसाइज करें तो सेहत सुधर सकती है।

आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी। आपके पास अच्छी उपलब्धियां होंगी। आपकी मेहनत की अनुरूप प्राप्तिओं की संख्या बढ़ेगी, जिससे आप खुश रहेंगे। अप्रैल और अगस्त के महीनों में आपको सरकारी क्षेत्र से अच्छा लाभ मिलने की संभावना रहेगी। इसके अतिरिक्त इस वर्ष आप कोई बड़ी संपत्ति भी बनाने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए लीजिये धन सम्बन्धी परामर्श

लाल किताब राशिफल 2022: कुम्भ राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए विदेश जाने में अच्छी भूमिका निभा सकता है। यदि आप विदेश जाकर वापस लौट आए हैं और दोबारा जाना चाहते हैं या फिर आप वीजा में दिक्कत महसूस कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको इन सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप विदेश जाने में कामयाब हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए वर्ष की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। जनवरी-फरवरी में आपको अपने काम में कुछ कमियां महसूस होंगी, जिनकी वजह से नौकरी में दिक्कत आ सकती है लेकिन प्रयास करते रहेंगे तो सफलता मिलेगी। जून से अक्टूबर के बीच कठिन प्रयास का समय रहेगा लेकिन आपको मार्च से जून के बीच विदेश जाने का मौका मिलेगा और नौकरी के सिलसिले में भी आप सफल रहेंगे। उसके बाद नवंबर दिसंबर के लिए आपको सफलता प्रदान करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष अच्छा है। आपको अपने क्षेत्र के विद्वान लोगों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने व्यापार में उत्तरोत्तर वृद्धि करेंगे।

यदि आपके दांपत्य जीवन पर नजर दौड़ाई जाए तो यह साल आपके दांपत्य जीवन के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। यदि आप संतान प्राप्ति के लिए उत्सुक हैं तो इस वर्ष आप को संतान का सुख भी मिल सकता है। इसके अतिरिक्त संतान युक्त दंपत्ति को दूसरी संतान का सुख मिल सकता है। आपका रिश्ते में प्रेम और सौहार्द की भावना रहेगी तथा आपसी सामंजस्य सुदृढ़ होगा। आप अपने जीवन साथी के साथ हंसी-खुशी यह वर्ष बिताएंगे। जुलाई-अगस्त में जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधी मामलों के लिए वर्ष की शुरुआत खट्टी मीठी होगी। हल्की फुल्की तकरार और नोकझोंक भी होगी लेकिन प्रेम बरकरार रहेगा। इस वर्ष आपको अपने प्रेम जीवन में बहुत अच्छे अनुभव होंगे और यह वर्ष आपको अपने रिश्ते में आगे बढ़ाएगा। वर्ष के मध्य में आप अपने प्रियतम के लिए कुछ ऐसा करेंगे, जो उन्हें लंबे अरसे तक याद रहेगा और इससे उनका आप पर विश्वास और भी पक्का हो जाएगा।

लाल किताब राशिफल 2022 कहता है कि जनवरी-फरवरी में आपको अपने स्वास्थ्य का पक्का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको आंखों में दर्द, पैरों में पीड़ा या किसी तरह की चोट अथवा मोच लगने की संभावना बन सकती है। इसके बाद का समय अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा, फिर जुलाई से सितंबर के बीच आपको सर्दी - जुकाम, बुखार, जैसी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं तथा नसों से संबंधित कोई समस्या इस वर्ष को विशेष रूप से पीड़ित कर सकती है। आवश्यक होने पर डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा साबित होगा। विदेशी माध्यमों से आपके पास धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं तो आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि दूसरी तरफ आप के खर्चे भी बने रहेंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने ही होंगे इसलिए आपको एक सही बजट बनाकर अपने खर्च और आमदनी के बीच सामंजस्य बिठाने का प्रयास करना होगा, तभी आप वर्ष के अंत तक अच्छी आर्थिक स्थिति का फायदा ले पाएंगे।

कुंभ राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

लाल किताब राशिफल 2022: मीन राशि

लाल किताब राशिफल 2022 यह इशारा करता है कि इस साल मीन राशि के जातकों को कई मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने करियर में अच्छी तरक्की प्राप्त करेंगे और करियर में स्थायित्व आएगा, जो आपको खुशी देगा और जीवन में आगे बढ़ने का मौका भी देगा। इस वर्ष आप अच्छे उत्साह के साथ अपने काम को करेंगे, जिससे कि नौकरी में आपको वर्ष के मध्य में प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए भी जनवरी से अप्रैल और उसके बाद सितंबर से नवंबर तक का समय बेहद अनुकूल रहेगा और वे अपने कामों में अच्छी तरह से मेहनत करते हुए अपने व्यापार को विस्तार देने में कामयाब होंगे।

फरवरी से मार्च के बीच आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। यह वह समय होगा, जब आपको किसी भी अन्य चीज से ज्यादा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। किसी प्रकार की चोट या दुर्घटना होने, सर्जरी होने अथवा रक्त संबंधी परेशानियों का सामना करने के योग बन सकते हैं। यदि आप इस दौरान कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको रुक जाना चाहिए।

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, ग्रह गोचर यह दर्शा रहे हैं कि यह साल आपके लिए दांपत्य जीवन के दृष्टिकोण से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। विशेषकर साल के पूर्वार्ध में जनवरी से अप्रैल के बीच आपको जीवन साथी से अच्छे सामंजस्य का लाभ मिलेगा और आप अपने दांपत्य जीवन को अच्छे से बिताएंगे। वर्ष के मध्य में स्थित में चुनौती पूर्ण होंगी लेकिन उसके बाद का समय आपको सफलता देगा। प्रेम संबंधी मामलों के लिए भी यह वर्ष अनुकूलता दिखा रहा है।

मीन राशि के जातकों को इस साल अपने धन का निवेश करने का अच्छा मौका मिलेगा। आपके पास धन भी अच्छी मात्रा में आएगा, जो आपको निवेश करने के बाद और भी अधिक लाभ प्रदान कर सकता है इसलिए सोच समझकर अपने धन का निवेश करें ताकि आपको उसका पूर्ण लाभ मिल सके। जून से अक्टूबर के बीच आपको धन का निवेश सोच समझ कर करना चाहिए और इस दौरान किसी भी बड़े काम में हाथ डालने से बचना चाहिए। इस दौरान आपके कार्य में विलंब हो सकता है और सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

मीन राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि वर्ष 2022 आपके लिए शुभ और मंगलमय हो। एस्ट्रोसेज की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

Talk to Astrologer Chat with Astrologer