मीन राशिफल 2022 - Meen Rashifal 2022

लेखक: पुनीत पांडे | Updated सोमवार, 24 Jan 2022 14:59 PM IST

मीन राशिफल 2022 (Meen Rashifal 2022) एस्ट्रोसेज की एक अनोखी पहल है जिसके माध्यम से हम आपको आपके भविष्य के बारे में अवगत कराना चाहते हैं। इसी तर्ज पर हमारे विद्वान और जाने-माने ज्योतिषियों ने ग्रहों-नक्षत्रों की विशेष गणना के माध्यम से यह भविष्यवाणी तैयार की है और आपको कुछ उपायों की भी जानकारी प्रदान की है जिसकी मदद से आप अपने आने वाले कल के बारे में पहले से ही बहुत कुछ जान सकते हैं। तो महत्वपूर्ण पहलुओं पर आधारित भविष्यवाणी पढ़ने और उपायों की जानकारी प्राप्त करने के लिए मीन राशि के जातक अभी पढ़ें यह विशेष राशिफल और जानें भविष्य आपके लिए ला रहा है क्या नई और ख़ास सौगात।


2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

हालांकि इस वर्ष परिवार की जरूरतों पर आप विशेष ध्यान देते नजर आ सकते हैं जिसकी वजह से आपके खर्च में बढ़ोतरी की आशंका है। आप अपनी संतान को भी इस वर्ष जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। साल की शुरुआत आपके लिए पेशेवर जीवन में नए लक्ष्य ले कर आ सकता है जिसे आप पूरा करने में सफल भी रह सकते हैं। इस अवधि में आपकी मेहनत और कार्य के प्रति आपके समर्पण को देखकर आपके वरिष्ठ और अधिकारी आपसे प्रसन्न रह सकते हैं।

मीन वार्षिक राशिफल 2022 (Meen Rashifal 2022) के अनुसार यह वर्ष मीन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक रहने की संभावना है। संभावना है कि इस वर्ष आपको ज्यादा बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना नहीं करना होगा। हालांकि इसके बावजूद भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। साल 2022 में मीन राशि के जातक अपने जीवन शैली के स्तर को और भी बेहतर करने की कोशिश करते नजर आ सकते हैं। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि आप इस वर्ष कोई नया मकान या गाड़ी लेने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशिफल 2023 विस्तार से पढ़ें

साल 2022 में 13 अप्रैल को बृहस्पति आपके लग्न भाव यानी कि प्रथम भाव में गोचर करेगा और 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में और आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा। वहीं 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में और आपके बारहवें भाव में गोचर करेगा और 12 जुलाई 2022 को यह मकर राशि में वक्री अवस्था में आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा।

मीन राशि वार्षिक भविष्यफल 2022 के अनुसार जनवरी का महीना मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों और वैसे जातक जो साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उनके लिए अनुकूल रहने की संभावना है। इस महीने में आप अपने पेशेवर जीवन में कुछ सकारात्मक उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं जैसे कि पदोन्नति, वेतन वृद्धि इत्यादि जिसकी वजह से इस दौरान आपका मन प्रसन्न रह सकता है। फरवरी के महीने में कुछ बदलावों की वजह से आपके निजी संबंधों में कलह होने की आशंका है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप धैर्य रखें व अपने मन को शांत रखकर ही कोई फैसला लें।

मुफ्त मीन वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार मार्च और अप्रैल के महीने, मीन राशि के जातकों के लिए लंबी अवधि के निवेश करने के लिए अनुकूल साबित हो सकते हैं। इस अवधि में जातकों को अपने पेशेवर जीवन में सफलता के लिए अधिक सक्रिय रहने और मेहनत करने की जरूरत हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि अप्रैल के महीने में स्वयं को ऊर्जावान रखने के लिए नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इसके अलावा इस दौरान खानपान का भी ध्यान रखें।

मीन राशि के जातकों के लिए मई का महीना रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए शानदार साबित हो सकता है। हालांकि आपको मीन राशि भविष्यफल 2022 के जरिये यह सलाह भी दी जाती है कि इस अवधि में किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक पढ़ और समझ लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जून के महीने में आपकी मेटाबोलिक एनर्जी यानी कि पाचन क्षमता बेहतर रहने की संभावना है। इस दौरान आप ताजी साग-सब्जियां खाकर और बाहरी तले भुने व वसायुक्त भोजन से परहेज कर स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं।

सितंबर और अक्टूबर का महीना मीन राशि के जातकों के लिए प्रेम और रोमांस का महीना साबित हो सकता है। संभावना है कि इस दौरान आप कई विपरीत लिंग के जातकों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रह सकते हैं। इस बात के प्रबल योग हैं कि इन महीनों के दौरान आपकी मुलाक़ात आपके हमसफर से भी हो सकती है। हालांकि आपको 2022 मीन राशिफल के अनुसार सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप कोई जल्दबाज़ी न दिखाएं और किसी भी रिश्ते को शुरू करने से पहले उसके लाभ व नुकसान के बारे में अच्छे से विचार कर लें। वहीं पेशेवर जीवन में आपको सुझाव दिया जाता है कि इन महीनों के दौरान आप अपने लिए ज्यादा लक्ष्य निर्धारित कर अपना कार्यभार न बढ़ाएं। साथ ही इस अवधि में अपना ध्यान और ऊर्जा की खपत एक या दो परियोजनाओं तक ही सीमित रखें और उसे ही सफलतापूर्वक अंजाम देने की कोशिश करें।

वार्षिक मीन भविष्यफल 2022 के अनुसार साल 2022 के अंत में आपको अपनी आर्थिक योजनाओं को लेकर संतुलित रवैया रखना पड़ सकता है। इसके साथ ही इस अवधि में आपको पिछले निवेश से लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं। साल 2022 की अंतिम तिमाही में आपके स्वास्थ्य पर थोड़ा नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। इस दौरान आप अपनी सेहत का भरपूर ख्याल रखें अन्यथा यह समस्या बड़ी भी हो सकती है।

कुल मिला कर देखा जाए तो वैदिक ज्योतिष आधारित वार्षिक मीन राशिफल 2022 के अनुसार साल 2022 के पहले छह महीनों में मीन राशि के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको हर कदम पर अपने अनुभव, धैर्य और कौशल का परिचय देना पड़ सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको आपके पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान घर के सदस्यों से बात करते वक़्त संयम बरतें। वहीं इस अवधि में आपको अपने प्रेम जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोशिश करें कि इस दौरान कोई भी समस्या होने पर अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ शांत दिमाग से और साथ बैठकर समस्याओं का निपटारा करें।

साल 2022 के दूसरी तिमाही में बृहस्पति आपकी राशि में गोचर करेगा जिसकी वजह से आपके पेशेवर और निजी जीवन स्तर में सुधार होने की संभावना है। इस दौरान आपकी जीवनशैली और भी अच्छी हो सकती है और साथ ही इस दौरान आप लंबे समय से योजनाबद्ध किसी कार्य को अंजाम दे सकते हैं। साल 2022 के उत्तरार्द्ध में आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है और साथ ही वैसे काम जो कभी आपको दूर या मुश्किल लगा करते थे, वही काम इस वर्ष आपको आसान नजर आ सकते हैं। इस अवधि में आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करते भी नजर आ सकते हैं और साथ ही इंसानियत से जुड़ा कोई सामाजिक कार्य भी कर सकते हैं। आपको आपके परिवार और दोस्तों का इस दौरान हर कार्य में भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त होने की संभावना है। साल 2022 के अंतिम छह महीने मीन राशि के जातकों के लिए बेहतर रह सकते हैं और इस दौरान आपके जीवन के कुछ क्षेत्रों में सुधार या तरक्की होने की भी संभावना है लेकिन जीवन के दूसरे क्षेत्रों में आपको कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

आइये अब विस्तार से ज्योतिषीय रूप से सटीक और बिल्कुल मुफ्त मीन वार्षिक राशिफल 2022 (Meen Rashifal 2022) की मदद से साल 2022 में मीन राशि के जातकों के जीवन में क्या कुछ घटने वाला है, इसकी जानकारी आपको दे देते हैं।

Click here to read in English: Pisces Horoscope 2022

सभी ज्योतिषीय आकलन आपके चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मीन प्रेम राशिफल 2022

मीन प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार साल 2022 में मीन राशि के जातकों का प्रेम जीवन सुखद रहने की संभावना है। यदि आप पहले से ही एक रिश्ते में हैं तो आशंका है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर कुछ गलतफहमी पैदा हो सकती है। ऐसे में आपको 2022 मीन प्रेम भविष्यफल सलाह दी जाती है कि व्यर्थ के विवाद से स्वयं को दूर रखें और बातचीत करते वक़्त स्वयं को शांत रखें। साल के दूसरे छह माह में रिश्तों में मधुरता आने की संभावना है और इस दौरान आप महसूस कर सकते हैं कि आपका पार्टनर हर समय और हर मुद्दे पर आपके साथ खड़ा है।

मीन करियर राशिफल 2022

2022 मीन करियर राशिफल के अनुसार मीन राशि के वह जातक जो स्नातक कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस वर्ष नई नौकरी मिल सकती है। वहीं वे जातक जो कार्यरत हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आशंका इस बात की भी है कि आपके कार्यक्षेत्र में ऐसी परिस्थिति बने कि आपको नौकरी छोड़नी पड़ जाए। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप इस दौरान किसी भी तरह का उग्र या तल्ख व्यवहार कार्यक्षेत्र में न दिखाएं अन्यथा आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है जिसकी वजह से हालात और भी बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा इस बात की भी संभावना है कि साल 2022 में आपका स्थानांतरण हो। 2022 मीन करियर भविष्यफल के अनुसार मीन राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि साल 2022 में कोई भी नई नौकरी शुरू करने से पहले कंपनी के बारे में अच्छे तरीके से जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।

मीन आर्थिक राशिफल 2022

2022 मीन आर्थिक राशिफल के अनुसार साल 2022 की शुरुआत मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छी रहने की संभावना है। साल के मध्य में आपको अपने आर्थिक व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि इस अवधि में आपकी आय तो बढ़ने की संभावना है ही लेकिन इस दौरान आप पर कर का बोझ भी बढ़ सकता है। इस अवधि में आपकी निवेश की योजनाएं आपको फायदा दे सकती हैं। यदि निवेश से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। साल 2022 के दूसरे छह माह में आपको सफलता मिल सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की भी संभावना है। 2022 मीन आर्थिक भविष्यफल के अनुसार यह साल भविष्य में आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

मीन शिक्षा राशिफल 2022

2022 मीन शिक्षा राशिफल के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शिक्षा के लिहाज से सुखद रहने की संभावना है। यह वर्ष मीन राशि के उन जातकों के लिए सकारात्मक रहने की उम्मीद है जो उच्च शिक्षा हासिल करने की इच्छा रखते हैं। विदेश में शिक्षा हासिल करने के इच्छुक छात्रों की यह इच्छा इस साल पूरी हो सकती है। वहीं मीन राशि के वह छात्र जो इस वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, उन्हें भी इस वर्ष सफलता मिल सकती है। 2022 मीन शिक्षा भविष्यफल के जरिए आपको सलाह दी जाती है कि आप इस वर्ष किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह और शिक्षक के मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए मेहनत करें, जल्द सफलता मिलने की संभावना है।

मीन संतान राशिफल 2022

2022 मीन संतान राशिफल के अनुसार यह साल आपके लिए संतान की दृष्टिकोण से अनुकूल रहने की संभावना है क्योंकि बृहस्पति इस वर्ष 13 अप्रैल को आपकी लग्न राशि में गोचर करने वाला है। इस अवधि में आपकी संतान अपने परिश्रम के दम पर सफलता हासिल कर सकती है। यह अवधि आपकी दूसरी संतान के लिए बेहद ही सकारात्मक रह सकती है। यदि आपके संतान की उम्र शादी के लायक है तो साल 2022 में उसकी शादी हो सकती है। कुल मिलाकर यह साल मीन राशि के जातकों के लिए संतान के लिहाज से संतोषजनक रहने की संभावना है। 2022 मीन संतान भविष्यफल के अनुसार इस वर्ष बृहस्पति की आपके पंचम भाव यानी कि संतान भाव पर दृष्टि रहेगी जिसकी वजह से नवविवाहित मीन राशि के जातकों को इस वर्ष संतान सुख प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आशंका है कि अप्रैल से सितंबर तक का महीना आपकी संतान के लिए थोड़ा प्रतिकूल रहेगा लेकिन सितंबर के बाद का समय पुनः आपकी संतान के लिए अनुकूल रह सकता है।

मीन विवाह राशिफल 2022

2022 मीन विवाह राशिफल के अनुसार यह वर्ष विवाहित मीन राशि के जातकों के लिए उतना सुखद नहीं रहने की आशंका है। इस वर्ष आपके रिश्ते अपने प्रियजनों के साथ बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में आपको सजग रहने की सलाह दी जाती है। मीन राशि की महिला जातक जो संतान सुख चाहती हैं, उन्हें इस वर्ष यह सुख प्राप्त हो सकता है। साल के अंतिम छह माह में आपको थोड़ी बहुत समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 2022 मीन विवाह भविष्यफल के अनुसार साल के पहले छह माह में मीन राशि के जातकों को शादीशुदा जीवन में अनुकूल परिणाम न मिलने की आशंका है। हालांकि जैसे ही आप साल के अंतिम छह माह में प्रवेश करेंगे आपको वैवाहिक जीवन में लाभ होने की प्रबल संभावना दिख रही है और इस दौरान आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से विवाह भी कर सकते हैं।

मीन पारिवारिक राशिफल 2022

2022 मीन पारिवारिक राशिफल के अनुसार साल 2022 में आपका पारिवारिक जीवन हल्का तनावपूर्ण रह सकता है। इस वर्ष आप काम के प्रति अत्यधिक समर्पित होने की वजह से व्यस्त रह सकते हैं जिसकी वजह से आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय गुजारने में असमर्थ रह सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं और आपकी संतान है तो आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप समय निकाल कर अपने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस कार्य से आपके बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिल सकती है। यदि आपकी दूसरी संतान विवाह योग्य हो चुकी है तो साल 2022 उसके विवाह के लिए उपयुक्त वर्ष साबित हो सकता है। 2022 मीन पारिवारिक भविष्यफल के अनुसार मीन राशि के नव विवाहित जोड़े इस वर्ष पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। साल 2022 में मीन राशि के जातकों का अपनी दूसरी संतान के साथ बेहतर रिश्ते रहने की संभावना है।

सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

मीन व्यवसाय राशिफल 2022

2022 मीन व्यवसाय राशिफल के अनुसार साल 2022 मीन राशि के जातकों के लिए व्यवसाय के दृष्टिकोण से लाभदायक सिद्ध हो सकता है। यदि आप इस वर्ष कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि अप्रैल महीने में इसकी शुरुआत करें क्योंकि इस अवधि में आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक है। साल 2022 के शुरुआत यानी कि जनवरी से मार्च तक की अवधि में किसी परियोजना में पैसा निवेश करने से बचें क्योंकि इस दौरान आपको व्यवसाय को चलाए रखने में अत्यधिक मेहनत और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको अपने व्यवसाय को कानूनी तौर से सही रखने की जरूरत है क्योंकि थोड़े से मुनाफे के लिए कोई भी गैरकानूनी कार्य आपको इस वर्ष मुसीबत में डाल सकता है। 2022 मीन व्यवसाय भविष्यफल के अनुसार मीन राशि के वह जातक जो साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस वर्ष साझेदार से बेहतर सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस बात की भी संभावना है कि इस वर्ष आपका कोई पुराना व्यावसायिक साझेदार आपके पास किसी नए व्यवसाय से संबंधित योजना और ऑफर लेकर आ सकता है। साल की पहली तिमाही के बाद आपको व्यवसाय में लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान व्यवसाय के लिए आपके संबंध अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों या निवेशकों से भी स्थापित हो सकते हैं। साल 2022 के मध्य में व्यवसाय से जुड़ी समस्याएं अचानक खत्म होती नजर आ सकती हैं और इसके बाद साल के अंत तक आपको व्यवसाय करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने की संभावना है।

मीन वाहन व संपत्ति राशिफल 2022

2022 मीन वाहन व संपत्ति राशिफल के अनुसार यह वर्ष मीन राशि के जातकों के लिए वाहन या संपत्ति खरीदने या बेचने के दृष्टिकोण से बेहद लाभदायक रहने की संभावना है। अप्रैल से लेकर सितंबर तक का महीना क्रय-विक्रय के कार्य हेतु मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रह सकता है। हालांकि इस दौरान आपको संपत्ति खरीदते वक्त सजग रहने और बजट के अंदर रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस अवधि में आपको अचानक ही किसी जरूरी कार्य में धन खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा एक सलाह यह भी है कि इस दौरान आप अपनी आय को संचय करने के बजाय इसे विभिन्न स्रोतों के साथ संतुलित करने पर ध्यान केंद्रित करें। इससे आपकी संपत्ति सुरक्षित रह सकती है। इस दौरान किसी भी प्रकार का उधार न लें और न दें क्योंकि इससे आपके पैसे फंस सकते हैं। मीन राशि के वह जातक जो किसी प्रकार का ऋण लेने का सोच रहे हैं, उन्हें इस वर्ष इस कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। 2022 मीन वाहन व संपत्ति भविष्यफल के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि आप इस पैसे को व्यर्थ के कार्यों में खर्च करने के बजाय संपत्ति में इसका निवेश करें क्योंकि इससे आपको लाभ हो सकता है।

मीन धन और लाभ राशिफल 2022

2022 मीन धन और लाभ राशिफल के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष धन के दृष्टिकोण से सकारात्मक रहने की उम्मीद है। बृहस्पति आपके बारहवें भाव में रहेगा, इस दौरान आपके खर्च बढ़ सकते हैं। वहीं शनि आपके ग्यारहवें भाव में मौजूद रहेगा जिसकी वजह से आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। ऐसे में आप इस अवधि में पुराने कर्ज या उधार को चुकाने में सफल रह सकते हैं। इस वर्ष ऐसी भी स्थिति आ सकती है जब आपको आपके पिछले निवेश से कुछ हानि हो। हालांकि ऐसी परिस्थिति में आपको आपके बड़े भाई या मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके बावजूद यह समय नए निवेश करने के लिए उपयुक्त है क्योंकि इस दौरान किए गए निवेश से आपको धन संचय करने में मदद मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर यह अवधि मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित हो सकती है। ग्रहों की दृष्टि व स्थिति आपको इस दौरान किसी लंबित कानूनी मामले से राहत दे सकती है जिसकी वजह से आपको धन संचय करने में मदद मिलेगी। परिवार में किसी प्रकार का मांगलिक आयोजन हो सकता है जिसकी वजह से आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। 2022 मीन धन और लाभ भविष्यफल के अनुसार जातकों को सलाह दी जाती है कि आप अपने साप्ताहिक बजट पर नजर बनाए रखें क्योंकि इस बात की आशंका है कि आप इस अवधि में ज्यादा फिजूलखर्ची कर सकते हैं जिसकी वजह से आपको धन की कमी से जूझना पड़ सकता है।

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2022

2022 मीन स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार यह वर्ष मीन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से औसत रहने की संभावना है। इस वर्ष आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के आसार इस वर्ष बेहद कम हैं लेकिन खराब पाचन तंत्र, लीवर, संक्रामक रोग इत्यादि जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है। 2022 मीन स्वास्थ्य भविष्यफल के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप अपने खानपान का ध्यान रखते हुए व्यायाम और योग जैसी अच्छी चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। हालांकि साल 2022 में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह से आपको इस दौरान स्वयं को शांत रखने के लिए थोड़ी ज्यादा कोशिश करनी पड़ सकती है।

अगर आप भी हैं स्वास्थ्य को लेकर परेशान तो तुरंत बात कीजिए हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ ज्योतिषी से और पाएं सभी समस्याओं के ज्योतिषीय उपाय।

मीन राशिफल 2022 के अनुसार भाग्यशाली अंक

साल 2022 में अंक ज्योतिष के अनुसार मीन राशि का भाग्यशाली अंक 01, 03 और 04 रहने की संभावना है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार राशि चक्र में मीन राशि की संख्या 12 है जिसके स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इस वर्ष पर अंक 06 और बुध का स्वामित्व रहने वाला है। चूंकि बुध और बृहस्पति मित्र ग्रह हैं, ऐसे में इस वर्ष आप पेशेवर और व्यावसायिक जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने में सफल रह सकते हैं। आपको कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं जिससे आप लाभ उठाने में सफल रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन तनाव मुक्त रह सकता है और साथ ही इस वर्ष आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपके रिश्ते और भी मजबूत होने की संभावना है।

मीन राशिफल 2022 : ज्योतिषीय उपाय

साल 2022 में आप निम्नलिखित ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर अपने जीवन से कई बाधाओं को दूर करने में सफल रह सकते हैं।

ज्योतिषीय उपाय :

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer