मेष आर्थिक राशिफल 2022 - Aries Finance Horoscope 2022 in Hindi

मेष वित्त राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत शुभ रहेगी। मेष राशि के जातकों के लिए गुरु के कुम्भ में स्थित होने के प्रभाव से आय का अच्छा प्रवाह होगा, जो कि 11 वां घर है।

हालांकि वृषभ राशि में राहु की स्थिति के चलते इस वर्ष आप अपनी मनचाही बचत करने में शायद सफल ना हो पाएं। इसके बाद मार्च के महीने के बाद लग्न में राहु की स्थिति स्वास्थ्य संबंधित खर्चों की वजह बन सकती है। 13 अप्रैल के बाद बृहस्पति की दृष्टि चतुर्थ भाव पर होगी जिसके फलस्वरूप मेष राशि के जातक इस दौरान भूमि, भवन, वाहन, आदि का सुख प्राप्त कर सकते हैं।

2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

अक्टूबर के महीने तक मिथुन राशि के तीसरे भाव में मंगल और नवम भाव पर अपनी दृष्टि के कारण आपको किसी ट्रिप या छोटी यात्रा पर धन खर्च करने के लिए लुभा सकता है। इसके अलावा मेष 2022 वार्षिक राशिफल के अनुसार इस दौरान आपके परिवार में कई शुभ आयोजन किए जाएंगे जिससे भी आपका धन खर्च होगा। इसके अलावा यदि इस दौरान आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको यहां रुकने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आपका पैसा वापस मिलने की संभावना बेहद ही कम है।

साल के अंत तक आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है। हालांकि फिर भी आप मनचाही बचत करने में असमर्थ रहेंगे। इसके अलावा सलाह दी जाती है कि साल 2022 में किसी भी बड़ी चीज में पैसा ना लगाएं अन्यथा यह आपके लिए नुकसान की वजह बन सकता है।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer