मेष पारिवारिक राशिफल 2022 - Aries Family Horoscope 2022 in Hindi

मेष पारिवारिक राशि फल 2022 के अनुसार पारिवारिक दृष्टिकोण के संदर्भ में साल की शुरुआत मध्यम रूप से शुभ मानी जा सकती है। काम में अपनी व्यस्तता के चलते आप अपने घर के लोगों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। साथ ही राहु के वृषभ राशि में दूसरे भाव में स्थित होने से आपके परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यहां अच्छी बात यह है कि आप अपने पारिवारिक वातावरण को अनुकूल बनाने में सफल होंगे जिससे आपके घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और आपको अपने छोटे भाई बहनों का भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

मार्च में बुध के मीन राशि में गोचर के साथ आप थोड़ा तनावपूर्ण महसूस कर सकते हैं और इसलिए आपको अपने परिवार से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही इस दौरान आपको अपनी वाणी के चलते या गलत संचार के चलते घर में लोगों से वाद विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है।

जुलाई तक बुध के मीन राशि में गोचर के साथ आप लोगों से घुलने मिलने में ज्यादा रुचि दिखाएंगे और उन लोगों के साथ समय व्यतीत करना चाहेंगे जिनसे आप प्यार करते हैं और जो आपसे प्यार करते हैं। मेष राशि के लिए पारिवारिक राशिफल 2022 भविष्यवाणी के अनुसार आप इस दौरान बेहद उत्साहित और बहिर्मुखी रहने वाले हैं। मेष राशि के जातकों को लोगों से मिलना, उनके साथ समय व्यतीत करना बेहद पसंद होता है और इससे वो कभी भी ऊब नही सकते हैं। वर्ष 2022 के दौरान ग्रहों का गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा और सितंबर से नवंबर तक आपकी स्थिति बेहतर रहेगी और आप अपने परिवार में चल रही स्थिति को सुलझाने का प्रयास करते नजर आएंगे। आपके भाई-बहनों को काम से जुड़े कुछ मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको उनके स्वास्थ्य का उचित तरीके से ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer