नई फिल्में 2022 | Upcoming New Films In 2022

एस्ट्रोसेज द्वारा 2022 में नई फिल्मों की सूची में वर्ष 2022 में रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड फिल्मों 2022 और हॉलीवुड फिल्मों 2022 से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी। यदि आप फ़िल्मों के शौकीन हैं, तो इस लेख में आपके लिए सब कुछ शामिल है। यहां, हम आपको स्टार कास्ट, निर्देशक, प्रोडक्शन हाउस आदि के साथ-साथ सबसे बहुप्रतीक्षित आने वाली फ़िल्मों 2022 की सूची प्रदान कर रहे हैं। तो इस लेख के द्वारा हमारे साथ बने रहिए और अपने पसंदीदा सितारों की फ़िल्में देखने के लिए पहले से ही अपनी योजना बनाइए!

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

हिंदी में पढ़ने के यहाँ क्लिक करें: नई फिल्में 2023

जैसा कि आप जानते हैं, साल 2020 और 2021 फ़िल्मों के लिए बहुत अच्छे नहीं रहे क्योंकि उनमें से ज़्यादातर फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो सकीं, जो कि फ़िल्म निर्माताओं के लिए आमदनी के प्रमुख स्रोतों में से एक है। हालांकि, इस दौरान कई फ़िल्म निर्माताओं ने दर्शकों के लिए अपनी फ़िल्में रिलीज़ करने के लिए नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम और हॉटस्टार जैसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल भी किया। दूसरी ओर, कई फ़िल्म निर्माताओं ने अपनी फ़िल्मों को रिलीज़ की तारीखों को स्थगित कर दिया और उपयुक्त समय का इंतज़ार किया। इस लेख में, हम आपको उन फ़िल्मों के बारे में बताएंगे जिनको रिलीज़ की घोषणा की जा चुकी है, पोस्टर रिलीज़ हो चुका है या फ़र्स्ट लुक शेयर किया जा चुका है। तो चलिए आगे की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं साल 2022 में आने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड फ़िल्मों के बारे में।

To read in English click here - New Movies In 2023

नोट- फ़िल्मों 2022 की तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि किसी फ़िल्म की रिलीज़ तिथि में परिवर्तन किया जाता है तो हम आपको उसकी अपडेट भी ज़रूर देंगे।

नई फिल्में 2022 की सूची: बॉलीवुड फ़िल्में

बच्चन पांडे

एक विलन रिटर्न्स

भेड़िया

मेडे

आदिपुरुष

राधे श्याम

विक्रम वेधा (रीमेक)

250+ पन्नों की रंगीन कुंडली खोलेगी भविष्य के राज़: बृहत् कुंडली

नई फिल्में 2022 की सूची: हॉलीवुड फ़िल्में द 355

डीप वाटर

स्क्रीम

सीसेम स्ट्रीट

फ़ाइव आइज़

द बैटमैन

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस

सोनिक द हेजहॉग 2

द बैड गाइज़

थॉर: लव एंड थंडर

डीसी लीग ऑफ सुपर-पेट्स

मिशन: इम्पॉसिबल 7

जॉन विक: चैप्टर 4

लाइटईयर

मिनियन: द राइज़ ऑफ़ ग्रु

ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर

द मार्वल्स

करियर के सही चुनाव के लिए ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

बॉलीवुड फ़िल्मों 2022 की विस्तृत जानकारी

चलिए अब आपको ऊपर बताई गई कुछ बहुप्रतीक्षित 2022 में बॉलीवुड फ़िल्मों के बारे संक्षिप्त जानकारी देते हैं।

बच्चन पांडे

नई फिल्मों 2022 की सूची में आने वाली फ़िल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार, कृति सैनॉन और जैकलिन फ़र्नांडीस मुख्य भूमिका में हैं। इसमें आपको एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी भी मिलेगी, जिसमें अक्षय कुमार एक गैंगस्टर के किरदार में दिखेंगे जो कि फ़िल्मों की दुनिया में प्रवेश करना चाहता है, उसका सपना एक्टर बनने का है। वहीं इस फ़िल्म में कृति सैनॉन एक पत्रकार के किरदार में नज़र आएंगी, जो कि एक फ़िल्म निर्देशक बनना चाहती है। वैसे तो यह फ़िल्म दिसंबर 2020 में रिलीज़ होने वाली थी परंतु महामारी के चलते इसकी रिलीज़ तिथि में परिवर्तन किया गया था।

एक विलन रिटर्न्स

यह मल्टी-स्टारर फ़िल्म साल 2014 की हिट फ़िल्म 'एक विलन' की सीक्वल है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित 'एक विलेन रिटर्न्स' में पिछले भाग की तुलना में पूरी तरह से अलग कहानी है और स्टार कास्ट में भी बदलाव किया गया है। 2022 में यह फ़िल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 11 फरवरी को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

भेड़िया

भेड़िया साल 2022 में आने वाली हिंदी भाषा की फ़िल्म है, जिसमें कृति सैनॉन और वरुण धवन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इसमें आपको कॉमेडी के साथ हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे। यह फ़िल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

मेडे

साल 2022 में आने वाली फ़िल्म मेडे, बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे शानदार अभिनेता हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन अजय देवगन द्वारा किया गया है और यह फ़िल्म 29 अप्रैल, 2022 को दुनिया भर में रिलीज़ होने को तैयार है।

कब चमकेगी आपकी किस्मत? अपनी कुंडली आधारित अभी खरीदें: राजयोग रिपोर्ट

हॉलीवुड फ़िल्मों 2022 की विस्तृत जानकारी

चलिए अब साल 2022 में हॉलीवुड फ़िल्मों के बारे में जान लेते हैं, जिनका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

द 355

द 355 साल 2022 में आने वाली एक्शन स्पाई हॉलीवुड फ़िल्म है, जिसमें आपको कई कलाकार नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन साइमन किनबर्ग द्वारा किया गया है और यह फ़िल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज़ होने वाली है।

डीप वाटर

यह फ़िल्म सन 1957 में आए उपन्यास 'डीप वाटर' पर आधारित है, जो कि एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फ़िल्म है। इसका निर्देशन एड्रियन लिन द्वारा किया गया है और यह फ़िल्म 14 जनवरी, 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

द बैटमैन

बैटमैन तो हर किसी का पसंदीदा सुपरहीरो है इसलिए इस फ़िल्म का इंतज़ार भी लोगों के बीच में बहुत ज़्यादा है। दो बार इसकी रिलीज़ तिथि में परिवर्तन होने के बाद यह फ़िल्म आखिरकार मार्च 2022 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यह फ़िल्म डीसी फ़िल्म्स और सिक्स्थ एंड इडाहो द्वारा प्रोड्यूस की गई है। साथ ही, यह फ़िल्म डीसी कॉमिक्स पर आधारित है।

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ़ मैडनेस

आने वाली फ़िल्म डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ़ मैडनेस एक अमेरिकी फ़िल्म है, जो कि मार्वल कॉमिक्स के डॉक्टर स्ट्रेंज के कैरेक्टर पर आधारित है। यह सुपरहीरो फ़िल्म साल 2016 में रिलीज़ हुई फ़िल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का सीक्वल है। यह मार्वल फ़िल्म 25 मार्च, 2022 को यूएस में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

थॉर: लव एंड थंडर

मार्वल की फ़िल्में कितनी भी आ जाएं, फैंस के लिए कम ही होती है! वे अपनी पसंदीदा सुपरहीरो मार्वल फिल्में पर्याप्त नहीं पा सकते हैं और थॉर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले मार्वल पात्रों में से एक है। थॉर: लव एंड थंडर 2018 में रिलीज़ हुई थॉर: रैंगरॉक की अगली कड़ी है और यह फ़िल्म 6 मई, 2022 को रिलीज़ होने वाली है।

जॉन विक: चैप्टर 4

साल 2022 में आने वाली हॉलीवुड फ़िल्म जॉन विक: चैप्टर 4 एक अमेरिकन नियो-न्वायर एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जो कि लोकप्रिय फ़िल्म 'जॉन विक' की फिल्म श्रृंखला का चौथा भाग है। कीनू रीव्स स्टारर यह फ़िल्म 27 मई, 2022 को रिलीज़ के लिए तैयार है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि हमारा ये आर्टिकल आपके लिए सहायक साबित होगा।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer