O अक्षर वालों का राशिफल 2022

राशिफल 2022 के माध्यम से आप वर्ष 2022 में अपने जीवन में होने वाले प्रभावों के बारे में जान सकते हैं। ऐसे सभी लोग, जिन्हें अपनी सही जन्मतिथि का ज्ञान नहीं है और उसके अभाव में वे अपनी राशि भी नहीं जानते और उनके नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला का “O (ओ)” लेटर है, आप यदि यह जानना चाहते हैं कि वर्ष 2022 में आपके प्रेम जीवन में किस प्रकार के नतीजे आपको मिल सकते हैं या आपका दांपत्य जीवन किस दिशा में आगे बढ़ेगा तो आप राशिफल 2022 पढ़ सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि आपकी अपने करियर, नौकरी या व्यवसाय को लेकर कोई जिज्ञासा है अथवा आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और जानना चाहते हैं कि वर्ष 2022 में आपका स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है तो आप एस्ट्रोसेज द्वारा प्रस्तुत इस राशिफल 2022 को पढ़ सकते हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए भी यह राशिफल 2022 बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उनको पूरे वर्ष में उनके साथ किस तरह की स्थितियों का निर्माण होगा, उसको जानकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का मौका मिल सकता है।


जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि यह राशिफल 2022 विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जिन्हें अपनी सही जन्मतिथि का ज्ञान नहीं है और जिनका नाम अंग्रेजी वर्णमाला के "O" लेटर से शुरू होता है। इस लेख में हम जानेंगे कि O अक्षर वालों का साल 2022 कैसा रहेगा। चाल्डियन न्यूमरोलॉजी के आधार पर “O” लेटर अंक 7 के अंतर्गत आता है। अंक शास्त्र में 7 का अंक केतु के प्रभाव में माना गया है। अब यदि वैदिक ज्योतिष की बात करें तो यह रोहिणी नक्षत्र के अंतर्गत आता है, जिसके स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। इसके अतिरिक्त यह वृषभ राशि के अधीन आता है, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इसका तात्पर्य यह हुआ है कि “O” लेटर वाले लोगों के लिए 2022 में केतु, चंद्रमा और शुक्र की वर्ष 2022 के दौरान विभिन्न प्रकार की स्थितियों के कारण "O" लेटर वाले लोगों को विभिन्न प्रकार के फलों की प्राप्ति होगी। तो आइये अब हम जानते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य एस्ट्रोगुरु मृगांक की कलम से O नाम वालों का राशिफल 2022 और आपको बताते हैं कि आपके लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है।

करियर और व्यवसाय

करियर के दृष्टिकोण से वर्ष 2022 आपके लिए सुनहरी संभावनाओं का वर्ष रहेगा और आपको अपनी कार्यकुशलता और बुद्धिमानी का लोहा मनवाने में सक्षम बनाएगा। आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना सीखना होगा क्यूंकि इसी की बदौलत आप इस वर्ष अपने करियर को एक सही दिशा में आगे बढ़ा पाएंगे। इससे ना केवल आप का मनोबल बढ़ेगा बल्कि आपका करियर भी स्थायित्व की ओर आगे बढ़ेगा तथा आपके परिजनों की आप की कामयाबी पर खुशी मनाएंगे। यदि आप कोई नौकरी करते हैं तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए सामान्य रहेगी और वर्ष की शुरुआत में आपका कहीं तबादला भी हो सकता है। यह तबादला आप के भले के लिए ही होगा इसलिए भले ही आपको शुरू में अच्छा ना लगे लेकिन इस को हृदय से स्वीकार करें। वर्ष के मध्य से आपको इसके अच्छे परिणाम दिखाई देने लगेंगे। वर्ष के मध्य से आपको अपने करियर में और भी अच्छी स्थिति प्राप्त होगी। आप अपनी नौकरी में मजबूत स्थिति के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और खूब मेहनत करने के साथ-साथ अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कृपा पात्र भी बनेंगे और उनकी वजह से आपको अपनी नौकरी में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपको कोई नया पदभार दिया जा सकता है, जिसमें आपकी जिम्मेदारियां थोड़ी ज्यादा होंगी और आपको ज्यादा ध्यान देकर काम करना होगा और इससे आपको अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो वर्ष की शुरुआत सामान्य रहेगी। जैसी स्थिति चली आ रही है, अभी उसमें सुधार दिखाई नहीं देगा लेकिन आपको पूरी लगन और धैर्य के साथ अपने काम को आगे बढ़ाते रहना चाहिए। मई के महीने से धीरे-धीरे व्यापार में विस्तार होने और उसकी वृद्धि होने के अच्छे योग बनेंगे और आप देखेंगे कि आपने इससे पूर्व जो मेहनत की है, इस समय में फलीभूत हो जाएगी और आपका व्यापार अच्छी स्थिति में आ जाएगा। आपको किसी निसंतान व्यक्ति के साथ व्यापार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उसकी वजह से व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। अक्टूबर नवंबर के महीने के दौरान विशेष रुप से ध्यान देने वाले महीने होंगे। इस दौरान आपको समस्या आ सकती है। हालांकि दिसंबर का महीना आपके चेहरे पर खुशी लेकर आएगा।

क्या आपकी कुंडली में बन रहे हैं राजयोग ?

वैवाहिक जीवन

यदि आपके वैवाहिक जीवन की स्थिति का आकलन किया जाए तो वर्ष की शुरुआत कुछ परेशानी जनक नजर आती है। जीवनसाथी और आपके बीच सामंजस्य की कमी स्पष्ट तौर पर दिखाई देगी और आप दोनों के व्यवहार में एक दूसरे के प्रति बदलाव नजर आएगा। हो सकता है कि आपके जीवन साथी उग्रता का व्यवहार करें और गुस्से में आकर बहुत कुछ कह जाएं। आप भी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे कि वह आपसे इस तरह बात करें, जिससे कि आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की नौबत भी आ सकती है लेकिन ऐसा कोई रिश्ता नहीं होता, जिस में ऐसी समस्या ना हो इसलिए दिल से ना लगाएं और ठंडे दिमाग से सोचें कि आपको क्या करना है। यदि आप थोड़ा धैर्य दिखाएंगे और शांति से काम लेंगे तो मार्च के बाद से स्थितियां अच्छी हो जाएंगी और आपको लगने लगेगा कि यदि आप जल्दबाजी में आकर कोई गलत कदम उठाते तो अब आपको पछताना पड़ता। आपको अपने जीवन साथी पर भरोसा भी महसूस होगा और उनके साथ समय बिताना आपका अच्छा अनुभव रहेगा। जीवनसाथी हृदय से आपको प्रेम देंगे और आप के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी ईमानदारी और लगन से करेंगे। आप दोनों के बीच का तनाव धीरे-धीरे कम होगा। बस एक बात का ध्यान रखें कि अपने रिश्ते के लिए किसी अन्य व्यक्ति को न दें। यदि आप ऐसा करते हैं तो बहुत हद तक अपने रिश्ते को समस्याओं से बचा पाएंगे। इस वर्ष से आपके संबंध बनते बिगड़ते रह सकते हैं लेकिन तैश में आकर किसी को गलत ना बोलें। अगस्त से अक्टूबर के बीच परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं और वर्ष के अंत में पिकनिक पर कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। इससे न केवल आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा बल्कि परिवार में भी एकजुटता नजर आएगी। संतान प्राप्ति की कामना रख रहे लोगों को वर्ष का उत्तरार्ध इस संबंध में अच्छे समाचार सुना सकता है। जिन लोगों को संतान सुख प्राप्त है, उनकी संतान का सुख उन्हें इस वर्ष के उत्तरार्ध में मिल सकता है।

शनि रिपोर्ट के माध्यम से जानें अपने जीवन में शनि का प्रभाव

शिक्षा

यदि शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की बात की जाए तो उनके लिए वर्ष का पूर्वार्ध कमजोर नजर आता है। उन्हें अपनी एकाग्रता को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा क्यूंकि वर्ष की शुरुआत में पढ़ाई करना उनके लिए थोड़ा सा मुश्किल हो जाएगा। उनके आसपास की घटनाएँ उनका ध्यान भटकायेंगी, जिसकी वजह से पढ़ाई में मन न लगा पाने के कारण उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्ति के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। वर्ष के उत्तरार्ध में स्थितियां अत्यधिक अनुकूल हो जाएंगी और उन्हें अपने अंदर खासा बदलाव महसूस होगा। वह खुद ही चाहेंगे कि अपनी पढ़ाई को सही दिशा में लेकर जाएं। ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा और उनकी बुद्धि का विकास उनके ज्ञान को बढ़ाएगा और शिक्षा में अपने विषयों पर सही स्थिति में नजर बनाए रखने में मदद करेगा। इसके परिणामस्वरूप उन्हें अपने अध्ययन में आसानी भी होगी और उसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परीक्षा में भी अच्छे अंक प्राप्त करके उनका हौसला बढ़ेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को जुलाई तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। उसके बाद का समय उन्हें अच्छी सफलता दिलाने वाला साबित होगा। विशेष रूप से जुलाई से सितंबर के बीच का समय अच्छा रहने वाला है। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें कुछ रुकावटें महसूस होंगी लेकिन उनके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अगस्त तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है क्योंकि तब तक उनका विदेश जाना संभव नहीं हो पाएगा। हालांकि उसके बाद का समय उन्हें सफलता दिलवा सकता है। इस वर्ष बैंकिंग, फाइनेंस, सिविल इंजीनियरिंग, कानून और शिक्षा शास्त्र के विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

प्रेम जीवन

यदि प्रेम संबंधों की बात की जाए तो वर्ष की शुरुआत में आपको मर्यादित आचरण करना चाहिए क्योंकि किसी प्रकार की अधीरता दिखाने की वजह से आप और आपके प्रियतम के मध्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। वर्ष का मध्य आपके प्रेम संबंध के लिए अच्छा रहेगा। आपके प्रियतम आप पर विश्वास जताएंगे और एक दूसरे पर विश्वास बढ़ने से आपका रिश्ता मजबूत हो जाएगा। इस वर्ष आपकी शादी होने के अच्छे संयोग बनेंगे और संभव है कि वर्ष के उत्तरार्ध में आपका विवाह हो जाए इसलिए यदि आप अपने प्रियतम से विवाह करना चाहते हैं तो वर्ष के उत्तरार्ध में इस स्थिति में निर्णायक कदम उठाने का समय आएगा। अप्रैल के बाद से आप उन्हें विवाह के लिए प्रस्ताव दे सकते हैं। इसके स्वीकार हो जाने की संभावना अच्छी रहेगी और इसकी वजह से आपका रिश्ता एक नए मुकाम तक पहुंच पाएगा। इस वर्ष कुंवारे लोगों को हाथ पकड़ने वाले व्यक्ति की प्राप्ति होगी, जो उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

आर्थिक जीवन

यदि आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो यह वर्ष आपके लिए अच्छे समाचार सुनाने वाला साबित होगा। वर्ष की शुरुआत में तो खर्चे भी रहेंगे और कुछ खर्चे ऐसे होंगे, जो आप गुपचुप तरीके से करेंगे। अपनी खुशियों को पूरा करने के लिए आप कुछ छुपा कर खर्च भी कर सकते हैं। इसकी भनक आपके परिवार वालों को भी नहीं लगेगी लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। आप अच्छी आमदनी अर्जित करेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने का पूर्ण प्रयास करेंगे। इस वर्ष के अंत तक आपको बचत करने में भी सफलता मिल सकती है। आमदनी के मामले में तो वर्ष की शुरुआत से अंत तक का समय अच्छा ही रहेगा लेकिन यदि खर्चों को ध्यान में रखा जाए तो आपके लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से अगस्त के बीच का रहेगा। इस दौरान आपको यदि कोई संपत्ति खरीदने की इच्छा है तो उसमें हाथ डालना चाहिए। आपको मनवांछित सफलता मिल सकती है। नौकरी के सिलसिले में भी आपको वर्ष के उत्तरार्ध में आमदनी प्राप्त होने के योग बनेंगे जबकि व्यापार करने वाले लोगों को कुछ प्रतीक्षा के बाद अगस्त के बाद से मुनाफे की उम्मीद करनी चाहिए। वर्ष के मध्य में आपको सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के योग बनेंगे।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत थोड़ी सावधानी से करनी होगी क्योंकि आप अपनी ही लापरवाही और असंतुलित दिनचर्या के कारण किसी शारीरिक व्याधि का शिकार हो सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में मधुमेह रोग के प्रति सावधानी रखनी होगी और यदि आपको पहले से ही यह रोग है तो थोड़ा और ज्यादा ध्यान देना आवश्यक होगा। इस वर्ष आपको रक्त संबंधित समस्याएं, जननांगों से जुड़ी समस्याएं और त्वचा संबंधित समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। इनसे बचने के लिए भरपूर मात्रा में जल और तरल पदार्थों का सेवन करें। जब आवश्यक हो तो चिकित्सकीय उपचार अवश्य लें और वर्ष की शुरुआत से ही योग और ध्यान को अपना कर आगे बढ़ें। इससे आप खुद को काफी हद तक तंदुरुस्त रख पाने में कामयाब हो सकते हैं।

ऐस्ट्रोगुरु मृगांक से कॉल पर बात करें!

उपाय

आपको मंगलवार के दिन गुड़ चना का दाल करना चाहिए या छोटे बालकों में बांटना चाहिए और शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer