लव राशिफल 2022 - Love and Relationship Horoscope 2022 in Hindi

प्रेम राशिफल 2022 वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और बताता है कि कैसा रहेगा 2022 में आपका प्रेम जीवन? पढ़ें लव राशिफल 2022 और जानें इस साल आपको प्यार के मामलों में कैसे फल मिलेंगे। 2022 प्रेम भविष्यफल में दी गई भविष्यवाणी की मदद से आप जान सकते हैं कि किन जातकों के जीवन में इस साल प्यार की बहार आएगी और किस राशि के जातक प्रेम के रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने में सफल हो सकते हैं। तो आईये जानते हैं कि कैसा रहने वाला है साल 2022 आपके लिए।

हिंदी में पढ़ने के यहाँ क्लिक करें: लव राशिफल 2023


जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

Click here to read in English: Love Horoscope 2022

प्रेम राशिफल 2022: मेष राशि

लव राशिफल 2022 के अनुसार मेष राशि के जातकों को इस साल प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस साल फरवरी और मार्च के महीने आपकी लव लाइफ के लिए बहुत अच्छे रहने वाले हैं। प्रेम कारक बुध ग्रह के सूर्य और शनि के साथ युक्त होकर दशम भाव में विराजमान होने से आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता पाएंगे। आप दोनों को एक दूसरे से बहुत उम्मीदें हैं जिनके पूरा न होने से आप थोड़े खिन्न भी हो सकते हैं। आपको अपने प्रेमी से बहुत बड़ी चीजों की कामना नहीं करनी चाहिए क्योंकि असली खुशियां छोटी-छोटी चीजों और अहसासों में बसी होती हैं। इस साल एकादश भाव में बृहस्पति ग्रह का विराजमान होना व पंचम भाव को पूर्ण दृष्टिपात होने से आपको अपने संगी की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और उनसे कोई भी बात छुपानी नहीं चाहिए। हालांकि इस साल फरवरी का महीना आपके लिए भाग्यशाली रहेगा और इस समय आप अपने दिल के किसी करीबी शख्स के साथ डेट पर जा सकते हैं। बृहस्पति के साथ सूर्य की युति होने से नये जोड़ों के लिए मार्च से लेकर जुलाई के महीने भी अच्छे रहने वाले हैं। वहीं जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें भी इस साल अपना संगी मिल सकता है। इस साल आपको अपने लवमेट को गिफ्ट देने चाहिए, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा करना चाहते हैं तो आपको अपने लवमेट की बातें माननी चाहिए।

विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – 2022 मेष राशिफल

प्रेम राशिफल 2022: वृषभ राशि

2022 प्रेम राशिफल के अनुसार इस साल आपको प्रेम के मार्ग पर संभल कर चलने की जरुरत है। साल की शुरुआत में आपकी राशि में राहु ग्रह का युक्त होना से आपके अहम भाव की वजह से आपके रिश्ते में कई परेशानियां ला सकता है। इस साल अपने प्रेमी के साथ सामंजस्य बिठाएं और उनके अनुसार चलने की कोशिश करें। आपकी राशि से पंचम भाव का स्वामी बुध ग्रह सूर्य के साथ युक्त होना इस बात को इंगित करता है कि, छोटी-छोटी बातों को लेकर इस साल आपको झगड़ना नहीं चाहिए इसकी वजह से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। यदि मई माह से लेकर सितंबर माह तक आप अपने अहम को दूर रखते हैं और छोटी-छोटी बातों पर नहीं उलझते हैं तो आपके प्रेम जीवन को इस साल ऊंचाईयां मिल सकती हैं क्योंकि इस मध्य बुध ग्रह आपकी राशि पर स्थित शुभ योग बना कर बैठा रहेगा। अप्रैल माह के मध्य के बाद राहु का गोचर होना वह मेष राशि में प्रवेश होने से आपके और आपके प्रेमी के बीच रिश्ता मज़बूत बनेगा। आप एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे और रिश्ते में ईमानदार रहेंगे। आपको प्रेम में कुछ सीमाओं का ध्यान रखना होगा और अपने साथी के विश्वास को बनाए रखना होगा।

विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – 2022 वृषभ राशिफल

प्रेम राशिफल 2022: मिथुन राशि

प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार साल की शुरुआत में प्रेम कारक ग्रह बुध का सूर्य और शनि के साथ युक्त होने से आप बातचीत के माध्यम से हर समस्या का समाधान इस साल निकाल पाएंगे। अप्रैल माह के मध्य बृहस्पति ग्रह का मीन राशि में प्रवेश होने से आप अपने लवमेट को आप अपनी बुद्धिमता से खुश कर सकते हैं और उनके मन में उत्पन्न होने वाले शक को भी दूर कर सकते हैं। इस साल प्यार के रंग फिजाओं में बिखरे रहेंगे और आप अपने संगी के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। इस साल आपको अपने काम, परिवार और प्रेमी के बीच तालमेल बिठाकर चलने की जरुरत है। हालांकि राहु के मेष राशि में अप्रैल के मध्य में स्थान परिवर्तन होने से काम में यदि आप ज्यादा व्यस्त रहे तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। इसकी वजह से आप दोनों के बीच झगड़ा होने की भी आशंका है। आपको शांति से अपने प्रेमी को समझाने की जरुरत है। यदि आप उन्हें वास्तविक स्थिति के बारे में पूरी तरह से बताएंगे तो वो जरुर आपकी बात को समझेंगे। अगर आप अपने प्रेमी के साथ विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो अगस्त और दिसंबर के माह में यह शुभ काम कर सकते हैं। हालांकि मीन राशि में बृहस्पति का गोचर साल के अंत में शादी की बात आगे बढ़ाने में सक्षम रहेगा।

विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – 2022 मिथुन राशिफल

प्रेम संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लीजिये प्रेम संबंधी परामर्श

प्रेम राशिफल 2022: कर्क राशि

लव राशिफल 2022 के अनुसार इस साल आप अपने अंदर बने हुए प्यार प्रेम के डर को दूर करके अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते हैं और अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं। साल की शुरुआत में आपकी राशि में सूर्य बुध व शनि की पूर्ण दृष्टिपात होने से प्रेम में परेशानियां हो सकती है। अप्रैल माह के मध्य के बाद राहु ग्रह का परिवर्तन होने से अब तक आपके पार्टनर को आप पर यह भरोसा नहीं था कि आप रिश्ते को आगे बढ़ाएँगे या नहीं लेकिन इस साल आप उनके दिमाग के सारे भ्रम दूर कर सकते हैं। 17 मई से लेकर नवंबर के अंतिम चरण तक बृहस्पति ग्रह का मीन राशि में विचरण करने से आप अपने प्रेम प्रेमिका के प्रति बहुत अच्छा रहेगा जिसके कारण आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे और आप दोनों के बीच प्यार और रोमांस की अधिकता रहेगी। आपको अपने संगी में एक अच्छा दोस्त नजर आएगा, जिससे आपके रिश्ते में खूबसूरती आएगी। आप अपने संगी पर विश्वास करते हैं तो उनसे अपनी निजी बातें शेयर करें और उनसे सलाह लें। इस साल इस राशि के लोगों को एक से ज्यादा लोगों के साथ प्रेम नहीं रखने चाहिए नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – 2022 कर्क राशिफल

प्रेम राशिफल 2022: सिंह राशि

प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए यह अच्छा साल रहने वाला है। साल के शुरुआती माह के मध्य में आपकी राशि स्वामी सूर्य बुध ग्रह के साथ होने से इस साल आपको अपने संगी को पर्याप्त समय देने की जरुरत है, आपको उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए और यह जानना चाहिए कि उनके जीवन में क्या परेशानियां चल रही हैं। हालांकि आपको उनके हर मामले में टांग अड़ाने से बचना चाहिए। राशि के अनुसार पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति का अप्रैल माह के मध्य के बाद अष्टम भाव में गोचर होने से आपके जीवन में लंबे समय से चल रहे प्यार में सुधार दिख सकता है। वहीं कुछ लोग नया रिश्ता बना सकते हैं। अगर आप किसी रिश्ते में हैं और इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए। शनि ग्रह का अप्रैल माह के अंतिम चरण के बाद सप्तम भाव में गोचर होने से आप इस साल अपने संगी से भावनात्मक रुप से जुड़ सकते हैं। इस साल के मध्य से लेकर अंत तक का समय उन जातकों के लिए सुखद रहेगा जो किसी रिश्ते में हैं। आप दोनों के बीच खूब बातचीत होगी और आप अपने अनुभवों को अपने प्रेमी के साथ शेयर करेंगे। इस समय आप अपने संगी की जरुरतों का भी ख्याल रखेंगे।

विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – 2022 सिंह राशिफल

प्रेम राशिफल 2022: कन्या राशि

साल की शुरुआत में पंचम भाव में शनि ग्रह के साथ सूर्य व बुध की स्थिति आपके प्रेम जीवन के लिए कष्टकारी बन सकती है। परंतु आपका प्रेमी इस समय आपके समर्थन में खड़ा रहेगा और आपके हर फैसले को मानेगा। संगी के साथ आपके अच्छे संबंधों के कारण अप्रैल माह तक आप उनके और करीब आ सकते हैं। अप्रैल माह के अंतिम चरण के बाद आपकी राशि से स्थित पंचम भाव में विराजित शनि स्थान परिवर्तन कर छठे भाव में आने से आप किसी लंबी यात्रा का विचार कर सकते हैं । देखा जाए तो यह साल प्रेम प्रेमिकाओं के जीवन के लिए अच्छा रहने वाला है परंतु साल के मध्य में थोड़ी बहुत मन मुटाव जैसी स्थितियां बन सकती है। जब आपकी राशि से मई माह के मध्य में सप्तम भाव में मंगल बृहस्पति की स्थिति एक साथ बनी होगी। इस साल अपनी जिंदगी में आपके साथी के प्रभाव का आपको एहसास होगा। वहीं इस राशि के जो जातक अब तक सिंगल हैं उन्हें कोई अच्छा जोड़ीदार इस साल मिल सकता है। जुलाई माह से लेकर सितंबर के बीच आप दांपत्य जीवन में बंधने का विचार भी कर सकते हैं और आपके साथी का साथ इस साल आपमें सकारात्मकता भरेगा।

विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – 2022 कन्या राशिफल

अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

प्रेम राशिफल 2022: तुला राशि

प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार प्रथम भाव में केतु ग्रह होने से इस साल अपने जिद्दी स्वभाव पर भी आपको नियंत्रण रखने की जरुरत है क्योंकि इससे आपका पार्टनर आपसे दूर हो सकता है। खासकर इसका अधिक प्रभाव आपको अप्रैल माह के अंतिम चरण तक देखने को मिलेगा। अप्रैल माह के अंतिम चरण के बाद शनि का गोचर आपके पंचम भाव में होने से आपको अपने संगी को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश नही करनी चाहिए नहींं तो आपका रिश्ता खराब हो सकता है। अगर आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण कर पाएं तो यह साल अच्छा बीत सकता है। मई से सितंबर तक का समयकाल आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। मई माह के मध्य सप्तम भाव में राहु के साथ शुक्र की युति व शनि ग्रह की सप्तम भाव में दृष्टि होने से इस समय प्रेम में पड़े जातकों को अच्छे फल प्राप्त होंगे। अगर आप अपने प्रमी या प्रेमिका से शादी करना चाहते हैं तो इस दौरान उनसे शादी की बात कर सकते हैं। इस साल आपको अपने प्रेमी को खुश रखने के लिए उन्हें थोड़ी स्वतंत्रता देने की जरुरत है।

विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – 2022 तुला राशिफल

प्रेम राशिफल 2022: वृश्चिक राशि

लव राशिफल 2022 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये यह साल मिलाजुला रहने वाला है। साल की शुरुआत में पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति अपने से द्वादश भाव में होने पर साल की शुरुआत में आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की वजह बन सकता है। हालांकि यदि आप शांति के साथ परिस्थितियों को समझेंगे तो आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। वहीं अप्रैल माह के मध्य के बाद पंचम भाव में बृहस्पति का गोचर होना आपकी वह आपकी प्रेमिका के जीवन में बड़ा बदलाव लायेगा। प्रेम में विश्वास बढ़ेगा व आप किसी नई योजना की ओर अपने को अग्रसर भी कर सकते हैं। पूरे साल के परिदृश्य में देखा जाए तो प्रेम जीवन में कुछ अच्छे क्षण भी इस साल अवश्य आएँगे। प्रेम जीवन में जो परेशानियां बार-बार आती हैं उनसे पार पाने के लिए इस साल आपको थोड़ा अलग तरीके से सोचना होगा। जो जातक लंबे समय से किसी प्रेम संबंध में हैं उनके जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि इससे आपके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि इससे आपके रिश्ते को और मजबूती मिलेगी। शक और निराशा की स्थिति को दूर करने के लिए आपको इस साल कुछ बड़े निर्णय भी अपने प्रेम जीवन को लेकर लेने पड़ सकते हैं। वहीं जिन जातकों का ब्रेकअप हुआ था वो सुलह करके वापस अपने प्रेमी के करीब जा सकते हैं।

विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – 2022 वृश्चिक राशिफल

प्रेम राशिफल 2022: धनु राशि

प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार धनु राशि वालों का प्रेम जीवन इस साल की शुरुआत में अच्छा दिखने वाला है। परंतु अप्रैल माह के मध्य के बाद शनि का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में होने पर वह पंचम भाव पर पूर्ण दृष्टिपात होना आपके लिए काफी अच्छा फलदायक साबित होगा। आपके आसपास इस साल प्रेम की हवा बहेगी और आपके प्रेम के रिश्ते में नई ऊंचाईयां आएंगी। अप्रैल माह के उत्तरार्ध में पंचम भाव पर राहु का गोचर होना व मई माह के अंतिम चरण में शुक्र ग्रह का पंचम भाव पर राहु के साथ युक्त होने से आप खुद को अपने संगी के बहुत करीब पाएंगे। धनु राशि के कुछ जातक इस दौरान अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं। हालांकि आपको शादी का निर्णय लने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेना चाहिए। अगर कोई संदेह हो तो अपने प्रेमी से बात करके उसे दूर करें। कुल मिलाकर देखा जाए तो आप एक अच्छे प्रेमी हैं और आपका संगी आपसे संतुष्ट रहता है। इस साल भी यह संतुष्टि का भाव आपके संगी के मन में रहेगी।

विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – 2022 धनु राशिफल

प्रेम राशिफल 2022: मकर राशि

प्रेम राशिफल 2022 बताता है कि प्यार के मामले में आपकी राशि में शनि ग्रह का होना साल की शुरुआत में मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो जातक अभी तक प्यार के एहसास से अछूते थे उन्हें अप्रैल माह के उत्तरार्ध में शनि का गोचर होते ही उनके जीवन में कोई खास इस साल मिल सकता है। वहीं कुछ जातक इस साल शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। मई माह के मध्य के बाद आपकी राशि से पंचम भाव में सूर्य और बुध ग्रह की युति होने से प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिए मई माह से लेकर जुलाई माह तक अति शुभ फलदायक है। यदि आप मई से लेकर जुलाई माह के अंतिम चरण तक आप अपने प्रेमी को शादी के लिये कहते हैं तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने के पूरे आसार हैं। इस पूरे वर्ष प्रेमी जातकों के बीच प्रेम और समर्पण का भाव बना रहेगा। वहीं जो जातक अपने संगी से दूर रहते हैं उनके प्रेम में भी इस साल गहराई आ सकती है, दूरियों का आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लंबे समय से यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस साल आप अपने घर वालों से अपने संगी को मिला सकते हैं और आपके घरवालों से आपको शादी की सहमति मिल सकती है।

विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – मकर राशिफल 2022

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

प्रेम राशिफल 2022: कुंभ राशि

2022 लव राशिफल के अनुसार कुंभ राशि वालों को साल की शुरुआत से लेकर अप्रैल माह के पूर्वार्द्ध तक प्रेम जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलने की संभावना नजर आ रही है। अप्रैल माह के उत्तरार्ध में शनि ग्रह का आपकी राशि में गोचर होना इस साल आपको प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिये अधिक प्रयास करने की तरफ इशारा कर रहा है और धीरे धीरे से आपके प्रेम में मजबूती व आप एक होने में सक्षम रहेंगे। इस साल के जून माह से लेकर अक्टूबर माह तक सकारात्मक पहलू देखने को मिलेंगे । इस साल के अंतिम चरण यानी अक्टूबर से लेकर दिसंबर के अंत तक आप अपने संगी की भावनाओं को समझ पाएंगे और विवाह के प्रति निर्णय लेकर विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। इस दौरान आपका संगी भी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – 2022 कुम्भ राशिफल

प्रेम राशिफल 2022: मीन राशि

प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार इस साल के मध्य में आपको प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। इस साल की शुरुआत में आप अपने संगी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपके एकादश भाव में शनि की स्थिति होने से साल की शुरुआत में अप्रैल माह के उत्तरार्ध तक आपके प्रथम भाव व पंचम भाव को भी प्रभावित करेगी जिसकी वजह से प्रेम जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल माह के पश्चात आपकी राशि पर बृहस्पति का अप्रैल माह के मध्य गोचर होना वह अप्रैल माह के उत्तरार्ध में शनि का आपकी राशि से द्वादश भाव में जाना आपके वह आपके प्रेम के लिए अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। अप्रैल माह के उत्तरार्द्ध के बाद से लेकर साल के अंत तक आपके बीच में चल रहे तनाव झगड़े दूर होंगे। छोटी-छोटी बातों पर चल रहा तनाव दूर होगा। मई से लेकर सितंबर माह तक का समय आप को समझने और संभलने का समय देगा। इस दौरान आपको अपने आपको दांपत्य जीवन के रूप में स्वीकारने का अवसर भी प्राप्त होगा। नई जोड़ों के लिए इस समय एक दूसरे को पूर्ण समय देने का फल मिलेगा। इस समय आप अपने संगी को और वो आपको पूरा सम्मान देंगे। इसके साथ ही आपको अपने मन की बातों को अपने साथी के साथ शेयर करना चाहिये। इससे आप दोनों के बीच कभी गलतफहमियां नहीं आएंगी।

विस्तृत फलादेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें –2022 मीन राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि हमारा ये विस्तृत लेख आपके लिए हर मायने में सहायक साबित होगा। नये वर्ष की शुभकामना के साथ एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer