वास्तु शास्त्र 2022 राशिफल

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022 से आज आप इस आर्टिकल में अपनी राशि अनुसार यह जान सकेंगे कि साल 2022 आपके लिए कैसा रहने वाला है। वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है जिसकी मदद लेकर आप अपने जीवन से नकारात्मकता दूर कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र इस बात को मानता है कि आप जिस जगह रहते हैं, जहां काम करते हैं या फिर अपना ज़्यादातर समय जहां गुजारते हैं वहाँ मौजूद प्रत्येक वस्तु अपने आकार-प्रकार और दिशा आदि के माध्यम से आपके जीवन पर नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव डालता है।

आज इस सटीक व मुफ्त वास्तु राशिफल 2022 में हम आपको बताने वाले हैं कि साल 2022 में आपके जीवन पर वास्तु राशिफल के अनुसार क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही हम आपको वास्तु शास्त्र के उपाय भी बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं। यह राशिफल आपके चंद्र राशि पर आधारित है।

2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

Click Here To Read In English: Vastu Shastra 2022 Predictions

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022: मेष राशि

वास्तु शास्त्र भविष्यफल 2022 के अनुसार इस वर्ष मेष राशि के जातक अपने अंदर असीमित ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। इस साल आप दृढ़ निश्चय ले सकते हैं और अपने लिए बड़ी-बड़ी योजनाओं का लक्ष्य भी रख सकते हैं। खास बात ये कि आप अपनी नेतृत्व शक्ति से अपनी इन योजनाओं को सफल करने का भरपूर प्रयास करते नजर आ सकते हैं जिससे इन योजनाओं के सफलतापूर्वक पूर्ण होने की संभावना बढ़ जाती है।

वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो 2022 वास्तु राशिफल के अनुसार आपका हेल्थ इंडेक्स 80 प्रतिशत पॉज़िटिव रहेगा जो कि संतोषजनक माना जा सकता है। साल 2022 में आप अधिक कार्यभार की वजह से कभी कभार सिर दर्द और मानसिक तनाव की समस्या से जूझ सकते हैं। आपको खास तौर से यह सलाह दी जाती है कि आप इस साल अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा पाचन संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

2022 वास्तु शास्त्र राशिफल के अनुसार आपका रिलेशनशिप इंडेक्स 70 प्रतिशत रहने की संभावना है जिसका अर्थ है कि आपको अपने रिश्तों को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। साल 2022 में मेष राशि के जातक अपने अंदर मौजूद असीमित ऊर्जा का उपयोग कर अपने कार्य को सकारात्मक रूप में आगे बढ़ाते हुए दिख सकते हैं। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने अंदर कभी भी सर्वश्रेष्ठ होने का अहंकार न पनपने दें अन्यथा मित्रों व शुभचिंतकों से भी संबंध बिगड़ सकते हैं।

वहीं करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष मेष राशि के उन जातकों के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध हो सकता है जो खेल-कूद के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। राजनीति व फैशन इंडस्ट्री से जुड़े मेष राशि के जातक इस वर्ष करियर के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं। वहीं बेकरी और खाद्य उद्योग से जुड़े जातकों के लिए साल 2022 आशाजनक रहने की संभावना है। साल 2022 में मेष राशि के जातकों का करियर इंडेक्स उच्चतम बिंदु तक सकारात्मक रहेगा।

साल 2022 के लिए वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022: वृषभ राशि

वास्तु शास्त्र आधारित राशिफल 2022 के अनुसार वृषभ राशि के जातक इस वर्ष हर फैसला काफी सोच-विचार कर ले सकते हैं। हालांकि आपके अंदर इस दौरान सहनशीलता की कमी भी देखी जा सकती है जिसकी वजह से आपके अंदर क्रोध भी जन्म ले सकता है। चूंकि आप एक व्यवस्थित जीवन शैली पसंद करते हैं, ऐसे में आपका क्रोध आपके परिवारजनों को नाराज कर सकता है जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों से आपका विवाद भी हो सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आवेश में आने से बचें।

वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो 2022 वास्तु भविष्यफल के अनुसार साल 2022 में वृषभ राशि के जातकों का हेल्थ इंडेक्स 70 प्रतिशत पॉज़िटिव रहने की संभावना है जो कि इस बात का सूचक है कि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। साल 2022 में वृषभ राशि के जातकों को पानी से जुड़े रोग परेशान परेशान कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप ज्यादा से ज्यादा जल ग्रहण करें और सुनिश्चित करें कि आपके शरीर में पानी की कमी न हो। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें। बढ़ते वजन को लेकर सजग रहें अन्यथा किडनी व पेट संबंधी रोग आपको परेशानी में डाल सकते हैं।

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022 के अनुसार वृषभ राशि का रिलेशनशिप इंडेक्स 80 प्रतिशत के करीब पॉज़िटिव रहेगा जो कि संतोषजनक पारिवारिक जीवन का सूचक है। वृषभ राशि के जातक काफी भरोसेमंद माने जाते हैं और ऐसे ही स्वभाव की अपेक्षा आप दूसरे जातकों से भी रखते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी योजनाओं को जितना गुप्त रखेंगे आपका पारिवारिक जीवन उतना ही सुखद रह सकता है। साल 2022 में साल 2022 में वृषभ राशि के जातकों का करियर इंडेक्स उच्चतम बिन्दु तक पॉज़िटिव रहेगा जो कि करियर के लिए अच्छे संकेत हैं। वहीं करियर के लिहाज से साल 2022 में वृषभ राशि के वे जातक जो रेडीमेड कपड़ों के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आशा अनुरूप फल प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसाय में प्रगति हो सकती है और बिक्री बढ़ने की भी भरपूर संभावना है। वहीं वे जातक जो रत्न व आभूषण के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए भी साल 2022 अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपके रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। कृषि और बागवानी के क्षेत्र से जुड़े जातकों की इस साल आय बढ़ने के योग बन रहे हैं।

साल 2022 के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022: मिथुन राशि

वास्तु राशिफल 2022 के अनुसार मिथुन राशि के जातक साल 2022 में आत्ममंथन कर अपनी हर समस्या के मूल कारणों को ढूंढ कर मेहनत व सही दिशा में प्रयत्न करते हुए उसका निपटारा करते नजर आ सकते हैं। इस वर्ष मिथुन राशि के जातक स्वयं को अति संवेदनशील पा सकते हैं। भावनात्मक उतार-चढ़ाव के साथ-साथ आपको इस वर्ष कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शुरुआत से ही स्वयं को इन चुनौतियों के लिए तैयार रखना आपकी परेशानियों को कम कर सकता है।

स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो आपका हेल्थ इंडेक्स साल 2022 में 60 प्रतिशत पॉजिटिव रहेगा जो कि इस बात का सूचक है कि आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की काफी जरूरत है। वर्ष 2022 मिथुन राशि के उन जातकों की दिक्कत बढ़ा सकता है जिन्हें दमा या ब्रोंकाइटिस जैसी समस्या है। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार हों अन्यथा आपको इस वर्ष संक्रामक रोगों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य को करते वक्त हड़बड़ी न करें अन्यथा हाथ व बांह में चोट लग सकती है।

2022 वास्तु शास्त्र भविष्यफल के अनुसार साल 2022 में मिथुन राशि के जातकों का रिलेशनशिप इंडेक्स 90 प्रतिशत रहेगा जो कि एक सुखद पारिवारिक और सामाजिक जीवन का सूचक है। साल 2022 में मिथुन राशि के जातकों का समाज के कई लोगों से संबंध स्थापित होने की संभावना है। अपने आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से आप कई लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र भी बन सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप किसी भी कार्य को लेकर हर किसी की सलाह लेने से बचें। सही और गलत सलाह के बीच का अंतर समझने की कोशिश करें और तभी फैसला लें। वैवाहिक जीवन में आप इस वर्ष अपने जीवनसाथी के प्रति पूरी तरह से समर्पित रह सकते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाते हुए नजर आ सकते हैं जिसकी वजह से आपका पारिवारिक जीवन इस वर्ष सुखद रह सकता है।

साल 2022 में मिथुन राशि के जातकों का करियर इंडेक्स 80 प्रतिशत पॉज़िटिव रहेगा जो कि संतोषजनक करियर का सूचक माना जा सकता है। करियर के लिहाज से यह वर्ष मिथुन राशि के उन जातकों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होने की संभावना है जो पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं। इसके साथ-साथ संगीत, नृत्य, अभिनय जैसे कला के क्षेत्र से जुड़े इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष नए अवसर लेकर आ सकता है। लेखन के क्षेत्र से जुड़े मिथुन राशि के जातक इस वर्ष नई ऊँचाइयाँ छू सकते हैं।

साल 2022 के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022: कर्क राशि

वास्तु शास्त्र पर आधारित राशिनुसार भविष्यफल 2022 की भविष्यवाणियों के अनुसार इस वर्ष कर्क राशि के जातक अपनी परंपरागत सोच का इस्तेमाल करते हुए हर फैसला लेते हुए दिख सकते हैं। इस वर्ष आप हर स्थिति को भांपते हुए ग्रहनशीलता के साथ आगे बढ़ेंगे। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होने की संभावना है जिसकी वजह से आप इस वर्ष एक शानदार जीवन स्तर जीते नजर आ सकते हैं। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप अति उत्तेजित होकर किसी भी कार्य को लेकर लापरवाही न बरतें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो साल 2022 में कर्क राशि के जातकों का हेल्थ इंडेक्स 70 प्रतिशत पॉजिटिव है जो कि इस बात का सूचक है कि आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति इस वर्ष सजग रहने की जरूरत है। कर्क राशि के वे जातक जो दमा के मरीज हैं उन्हें इस वर्ष यह बीमारी ज्यादा परेशान कर सकती है। आशंका है कि इस साल कर्क राशि के जातकों को फेफड़े से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा भोजन करने से परहेज करें। साथ ही तेज गर्मी व धूप से स्वयं का बचाव करें अन्यथा इस वर्ष त्वचा से संबंधित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।

वास्तु राशिफल 2022 के अनुसार कर्क राशि के जातकों का रिलेशनशिप इंडेक्स 80 प्रतिशत पॉज़िटिव रहेगा जो कि संतोषजनक सामाजिक व पारिवारिक जीवन का सूचक है। इस साल आप कई ऐसे लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जो कि न सिर्फ आपके अच्छे मित्र बनेंगे बल्कि भविष्य में आपकी मदद भी कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी रिश्ते को लेकर तब तक कोई राय न बनाएं जब तक आप स्वयं उसकी सत्यता जांच नहीं लेते हैं। गलतफहमी का शिकार होने से बचें। इस वर्ष आप भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजर सकते हैं।

साल 2022 में कर्क राशि के जातकों का करियर इंडेक्स 70 प्रतिशत तक पॉजिटिव रहेगा जिसे संतोषजनक माना जा सकता है। इस वर्ष कर्क राशि के वे जातक जो विद्युत उपकरण के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें फायदा पहुँच सकता है। शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। वे जातक जो ज्योतिष व विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह वर्ष शुभ रह सकता है। जल परिवहन व जलापूर्ति के क्षेत्र से जुड़े कर्क राशि के जातकों को भी इस वर्ष शुभ फल प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

साल 2022 के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय

कब चमकेगा आपकी किस्मत का सितारा? अभी खरीदें अपनी कुंडली आधारित: राजयोग रिपोर्ट

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022: सिंह राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष सिंह राशि के जातक अपनी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हुए हर कार्य को बखूबी अंजाम देते नजर आ सकते हैं। अपने सामाजिक कार्यों की वजह से इस वर्ष आपको समाज में किसी प्रकार का सम्मान व प्रशंसा भी प्राप्त हो सकती है जिसकी वजह से आपका यश बढ़ेगा। इस वर्ष आप अपनी कला व कला के प्रति प्रेम का प्रदर्शन करने में सफल रह सकते हैं। समाज के बीच आपकी पकड़ बढ़ सकती है और लोग आपसे हर मुद्दे पर सलाह लेते हुए दिख सकते हैं।

2022 वास्तु शास्त्र भविष्यफल के अनुसार सिंह राशि के जातकों का हेल्थ इंडेक्स इस वर्ष 60 प्रतिशत रहेगा जो कि इस बात का सूचक है कि इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। खास कर के ऐसे जातक जो हृदय रोगी हैं या फिर रक्तचाप से पीड़ित हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे उत्तेजित होने से बचें। विकट स्थितियों में भी संयम बना कर रखें। आर्थराइटिस यानी कि संधिवात के मरीज अत्याधिक कार्यभार उठाने से बचें अन्यथा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऊपरी रीढ़ से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। झटके के साथ उठने या बैठने से परहेज करें।

साल 2022 में सिंह राशि का रिलेशनशिप इंडेक्स 70 प्रतिशत तक पॉज़िटिव रहेगा जो कि ठीक-ठाक कहा जा सकता है। इस वर्ष सिंह राशि के जातक अपने मित्रों के प्रति समर्पित रह सकते हैं। आपके मित्रों को इस वर्ष आपका भरपूर प्रेम व स्नेह प्राप्त होने की संभावना है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आप किसी गलत संगति का शिकार न हो जाएँ। वास्तु भविष्यफल 2022 के अनुसार आशंका है कि इस वर्ष आपके पुराने प्रेमी से आपका रिश्ता टूट जाये और आप एक नए रिश्ते की शुरुआत करें।

सिंह राशि के जातकों का करियर इंडेक्स इस वर्ष उच्चतम बिन्दु पर रहेगा जो कि बेहतर समय का सूचक माना जाता है। साल 2022 में आपको पारिवारिक संपत्ति का लाभ होने के योग बन रहे हैं। वे जातक जो मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं अथवा पर्वतारोही हैं, उन्हें इस वर्ष नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिसकी मदद से उन्हें सफलता मिल सकती है। दवाई व चिकित्सा के पेशे से जुड़े सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।

साल 2022 के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022: कन्या राशि

2022 वास्तु शास्त्र राशिफल के अनुसार कन्या राशि के जातक इस वर्ष मानसिक रूप से बेहद सजग व संयमित नजर आ सकते हैं। इस दौरान वे हरेक दिशा-निर्देश का सावधानीपूर्वक पालन करते नजर आ सकते हैं। इस वर्ष कन्या राशि के जातक अपनी योजनाओं को किसी दूसरे के साथ साझा करने से बचते हुए नजर आ सकते हैं और शांति से इन योजनाओं पर कार्य करते हुए पूर्ण कर सकते हैं।

साल 2022 में कन्या राशि के जातकों का हेल्थ इंडेक्स 80 प्रतिशत पॉज़िटिव रहेगी जिसे आशाजनक माना जा सकता है। हालांकि कन्या राशि के जातकों को इस वर्ष अनिद्रा की शिकायत बनी रह सकती है। इसके अलावा आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप अत्याधिक मेहनत वाले कार्य से परहेज करें अन्यथा कंधों व बाहों में दर्द महसूस कर सकते हैं। योग और व्यायाम को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाएँ। नशीले पदार्थों के सेवन से बचें। कफ व फेफड़े संबन्धित रोगों से स्वयं का बचाव करें। वजन बढ़ने की शिकायत रह सकती है जिसकी वजह से अन्य रोग भी जन्म ले सकते हैं इसलिए खानपान पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि के जातकों का रिलेशनशिप इंडेक्स वर्ष 2022 में 70 प्रतिशत पॉज़िटिव रहेगा जो इस बात का सूचक है कि आपको अपने रिश्तों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। इस वर्ष आपको ऐसे लोगों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है जिनसे आप पूर्व में भी धोखा खा चुके हैं अन्यथा ये लोग आपको दोबारा भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। भाई से रिश्ते बिगड़ने के योग भी बन रहे हैं। किसी स्त्री द्वारा किसी कार्य में पराजय का सामना करना पड़ सकता है। वृद्ध जातक व्यर्थ के किसी विवाद से स्वयं को दूर रखें अन्यथा कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। सबके लिए समान आचरण रखें।

वास्तु शास्त्र पर आधारित भविष्यफल 2022 की भविष्यवाणियों की मानें तो इस वर्ष कन्या राशि के जातकों का करियर इंडेक्स अपने उच्चतम बिन्दु पर रहेगा जो शुभ फल प्राप्त होने का सूचक है। करियर के दृष्टिकोण से इस वर्ष कन्या राशि के वे जातक जो लेखन व लिपिक के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें फायदा पहुँचने की उम्मीद है। वहीं मशीन व निर्माण के क्षेत्र से जुड़े जातकों को इस वर्ष नयी तकनीक की मदद से फायदा पहुँचने की संभावना है। मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े जातकों भी इस वर्ष अच्छी कमाई करते नजर आ सकते हैं। ऐसे जातकों का कार्यक्षेत्र में ऐसे नए लोगों से संपर्क भी होगा भी जो कि भविष्य में उनके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

साल 2022 के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022: तुला राशि

वास्तु शास्त्र भविष्यफल 2022 के अनुसार इस वर्ष तुला राशि के जातकों को संगठन का हिस्सा यानी कि टीम के रूप में कई महत्वपूर्ण कार्य करने पड़ सकते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप महत्वपूर्ण फैसले शीघ्र लें ताकि आपके हाथों से कोई मौका छूट न जाये।तुला राशि के जातक इस वर्ष अपने उच्च नैतिक सिद्धांतों के साथ जीवन के सभी उद्देश्यों को पूरा करते नजर आ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको आपके सहयोगियों का पूरा सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।

वास्तु राशिफल 2022 के अनुसार साल 2022 में तुला राशि के जातकों का हेल्थ इंडेक्स 65 प्रतिशत पॉज़िटिव रहेगा जो कि इस बात का सूचक है कि आपको अपनी सेहत का इस वर्ष काफी ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसे जातक जिन्हें कफ की समस्या रहती है उन्हें साल 2022 में सांस से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। किडनी के रोगी इस वर्ष लापरवाही न बरतें। नियमित तौर पर पानी पीते रहें। शरीर के निचले हिस्से में सूजन न आने दें। कोई भी समस्या हो तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें।

तुला राशि के जातकों का रिलेशनशिप इंडेक्स साल 2022 में 90 प्रतिशत पॉज़िटिव रहेगा जो कि अच्छा माना जाता है। इस वर्ष आप आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ काफी अच्छा समय बिताते हुए नजर आ सकते हैं। किसी प्रकार के यात्रा की योजना बन सकती है जो कि काफी सुखद साबित होगी। आप अपनी साफ-सुथड़ी सोच की वजह से आगे बढ़ते नजर आ सकते हैं और समाज के कई ऐसे गणमान्य लोगों से आपकी इस वर्ष मुलाक़ात हो सकती है और संबंध स्थापित हो सकते हैं, जो कि भविष्य में आपके लिए मददगार साबित होंगे।

2022 वास्तु राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों का इंडेक्स इस वर्ष 80 प्रतिशत पॉज़िटिव रहेगा जो कि आशाजनक माना जा सकता है। तुला राशि के वे जातक जो डिजाइनिंग, फोटोग्राफी और चित्रकारी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह वर्ष शुभ फल लेकर आ सकता है। वहीं भवन निर्माण, फर्नीचर और इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े तुला राशि के जातकों के लिए भी साल 2022 में अच्छे अवसरों के आने की संभावना है। वैज्ञानिक, मेडिकल या अनुसंधान संबंधी क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष नई उपलब्धियों को प्राप्त करते नजर आ सकते हैं।

साल 2022 के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022: वृश्चिक राशि

वास्तु शास्त्र आधारित वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के अंदर भरपूर आत्मविश्वास देखने को मिल सकता है। इस वर्ष आप स्वयं को हर परिस्थिति के अनुरूप ढ़ालते हुए नजर आ सकते हैं जिसकी वजह से आप कई अलग-अलग क्षेत्रों में खुद को प्रवीण करने में सक्षम हो सकेंगे। संभावना है कि साल 2022 में आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उस मेहनत के अनुरूप फल भी प्राप्त होगा। मानसिक रूप से आप इस वर्ष काफी मजबूत नजर आ सकते हैं जिसकी वजह से हर परिस्थिति का आप डटकर सामना कर सकेंगे।

वार्षिक वास्तु राशिफल 2022 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों का हेल्थ इंडेक्स वर्ष 2022 में 70 प्रतिशत पॉज़िटिव रहेगा जो कि ठीकठाक माना जा सकता है। इस वर्ष आपके अंदर मौजूद असीम ऊर्जा व भविष्य को लेकर बनाई गयी आपकी योजनाएं आपकी रातों की नींद खराब कर सकती है जिसकी वजह से आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। ऑस्ट्रोप्रौसिस जैसे हड्डी के रोग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समस्या का कारण बन सकते हैं। ऐसे में हड्डी से जुड़ी किसी भी परेशानी को लेकर चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। साइनोसाइटिस जैसे वायु विकार भी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि दिनचर्या में योग को शामिल करें और स्वास्थ्य के प्रति इस वर्ष सजग रहें।

साल 2022 में वृश्चिक राशि के जातकों का रिलेशनशिप इंडेक्स 80 प्रतिशत तक पॉज़िटिव रहेगा जिसे आशाजनक माना जा सकता है। वास्तु राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष आपके प्रबल आकर्षण शक्ति की वजह से आपके कई नए मित्र बन सकते हैं। साथ ही कई मित्र इस वर्ष आपको आर्थिक तौर से भी मदद करते नजर आ सकते हैं। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप किसी पर भी आँखें बंद कर के भरोसा न करें। किसी भी बात को सुनने के बाद स्वयं से जांच-परख कर ही उसकी सत्यता पर यकीन करना आपके लिए बेहतर रहेगा। भावनाओं में बहने से बचें।

2022 वार्षिक वास्तु राशिफल की भविष्यवाणियों के अनुसार करियर के लिहाज से देखा जाये तो साल 2022 में वृश्चिक राशि के जातकों का करियर इंडेक्स उच्चतम बिंदु तक पॉज़िटिव रहेगा जोकि काफी शुभ माना जाता है। इस वर्ष वृश्चिक राशि के वे जातक जो खेल-कूद के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। इसके अलावा वृश्चिक राशि के वे जातक जो डॉक्टर, सर्जन या दंत चिकित्सक हैं, अपने कार्य में प्रगति करते नजर आ सकते हैं। रसायन इंडस्ट्री से जुड़े वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह वर्ष शुभ साबित होने की पूरी संभावना है।

साल 2022 के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय

रोग प्रतिरोधक कैलकुलेटर से जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022: धनु राशि

वास्तु शास्त्र आधारित वार्षिक भविष्यफल 2022 के अनुसार इस वर्ष धनु राशि के जातक कई यात्राएं कर सकते हैं। इस वर्ष आप कई प्रकार के प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते नजर आ सकते हैं और अपनी तीव्र बुद्धि व कुशल निर्णय क्षमता की बदौलत इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भी नजर आ सकते हैं। इस वर्ष आप अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल करते हुए सही दिशा में प्रयास करते नजर आ सकते हैं जिसकी मदद से सफलता आपके कदम चूमेगी।

वर्ष 2022 में धनु राशि के जातकों का हेल्थ इंडेक्स 70 प्रतिशत पॉज़िटिव रहेगा जो कि इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको आपके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। वास्तु राशिफल 2022 के अनुसार लीवर संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं धनु राशि के जातकों को कष्ट दे सकती हैं। इसके साथ ही नासिका से जुड़े रोग भी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि खानपान पर नियंत्रण रखें। ज्यादा तला-भुना व मसालेदार व्यंजनों से परहेज करें। अपने वजन पर नजर रखें। योग व व्यायाम की मदद से वजन को नियंत्रित रखें अन्यथा बढ़ता वजन परेशानी का सबब बन सकता है। रक्तचाप के मरीज अपनी नियमित जांच करवाते रहें। जल्दबाज़ी में कोई भी कार्य करने से बचें अन्यथा मानसिक तनाव के साथ-साथ शारीरिक कष्ट भी हो सकता है।

2022 वार्षिक वास्तु शास्त्र भविष्यफल के अनुसार इस वर्ष आपका रिलेशनशिप इंडेक्स 80 प्रतिशत तक पॉज़िटिव रहेगा जो कि आशाजनक कहा जा सकता है। साल 2022 में धनु राशि के जातक कई नए मित्र बना सकते हैं जो लंबे समय तक उनके साथ रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। परिवार से दूर रहने के भी योग बन रहे हैं। इस वर्ष आपके निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होता दिख सकता है और आपके निर्णय किसी भी कार्य को लेकर बिल्कुल स्पष्ट होंगे। प्रेम संबंधों में भावना में न बहते हुए इस वर्ष आप व्यावहारिकता से कोई भी निर्णय लेते नजर आ सकते हैं। ऐसी संभावना है कि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से आप इस वर्ष समझौता करने को तैयार न हों जो कि आपके लिए फायदेमंद ही सिद्ध होगा।

साल 2022 में धनु राशि का करियर इंडेक्स उच्चतम बिंदु तक पॉज़िटिव रहेगा जो कि शुभ समय का सूचक है। इस वर्ष धनु राशि के वे जातक जो पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। इसके अलावा न्यायालय व कानून के क्षेत्र से जुड़े धनु राशि के जातकों के लिए भी यह वर्ष शुभ रहने की संभावना है। रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। धनु राशि के धर्म प्रचारक इस वर्ष समाज में उल्लेखनीय कार्य करते हुए उसका सही मार्गदर्शन करते हुए दिख सकते हैं। लेखन के क्षेत्र से जुड़े जातकों को इस वर्ष अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को कई नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है।

साल 2022 के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022: मकर राशि

2022 वार्षिक वास्तु शास्त्र राशिफल के अनुसार मकर राशि के जातक परंपरागत सोच के साथ कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेते नजर आ सकते हैं। आपकी पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। साथ ही आपको नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। साल भर जीवन में उत्साह व उमंग का संचार होते रहने की संभावना है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि अप ऐसे लोगों से इस वर्ष परहेज करें जो कि निराशावादी हैं। कुल मिलाकर यह वर्ष आपको हर क्षेत्र में शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष 2022 में मकर राशि के जातकों का हेल्थ इंडेक्स 65 प्रतिशत तक पॉज़िटिव रहेगा जो कि इस बात का सूचक है कि आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। इस वर्ष मकर राशि के जातक अपनी त्वचा का खास ख्याल रखें अन्यथा त्वचा संबंधी बीमारियां आपको तकलीफ दे सकती हैं। खास कर जब मौसम में बदलाव हो तो उस समय त्वचा को लेकर लापरवाही न बरतें। ज्यादा खट्टा या तीखा भोजन न खाएं अन्यथा पित्ताशय संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और दांतों का विशेष ख्याल रखें। बेवजह तनाव में आने से बचें। हृदय का ख्याल रखें और ज्यादा उत्तेजित होने से बचें। छोटी बीमारी पर भी चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें।

साल 2022 में मकर राशि के जातकों का रिलेशनशिप इंडेक्स 2022 वार्षिक वास्तु शास्त्र भविष्यफल के अनुसार उच्चतम बिंदु तक पॉज़िटिव रहेगा जो कि अच्छे समय का सूचक है। वास्तु राशिफल 2022 के अनुसार मकर राशि के ऐसे जातक जो अविवाहित हैं, उनके विवाह के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है जिससे घर का माहौल खुशनुमा रह सकता है। घर के सदस्य के तौर पर आप इस वर्ष अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाते हुए नजर आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप अपने भावनाओं को सबके सामने प्रकट करने से न हिचकें और अपनी बात खुल कर सबके सामने रखें।

इस वर्ष मकर राशि के जातकों का करियर इंडेक्स 70 प्रतिशत तक पॉज़िटिव रहेगा जिसे ठीकठाक माना जा सकता है। साल 2022 में मकर राशि के उन जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है जो भवन निर्माण के क्षेत्र से जुड़े हैं। वहीं राजनीति से जुड़े मकर राशि के जातक इस वर्ष नयी ऊंचाइयों को छूते हुए उच्च पद पर विराजमान हो सकते हैं। जीव शास्त्र व अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े मकर राशि के जातक अपने कार्य के लिए सम्मान पा सकते हैं। हर क्षेत्र में मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त होने की संभावना है।

साल 2022 के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय

शनि रिपोर्ट के जरिये पता करें कि शनि का आपके जीवन पर क्या प्रभाव है

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022: कुंभ राशि

वास्तु शास्त्र भविष्यफल 2022 के अनुसार साल 2022 में कुंभ राशि के जातक अपनी तीव्र तर्कशक्ति की मदद से समाज में मान-सम्मान अर्जित करते नजर आ सकते हैं। इस वर्ष कुंभ राशि के जातक दूसरे जातकों के फैसलों को प्रभावी ढंग से सुलझाते नजर आ सकते हैं। साथ ही साल 2022 में कुंभ राशि के जातकों को ये महसूस हो सकता कि उनके अंदर अतीन्द्रिय क्षमताओं का विकास हो रहा है जो कि उनके लिए काफी मददगार सिद्ध होगा। इस वर्ष अन्य वर्षों की अपेक्षा आप अपने लिए बेहतर फैसले लेने में सक्षम साबित हो सकते हैं।

साल 2022 में स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो कुंभ राशि के जातकों का हेल्थ इंडेक्स 60 प्रतिशत रहने की संभावना है जो कि इस बात का सूचक है कि इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की बहुत जरूरत है। साल 2022 में कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता की वजह से आपको कई संक्रामक रोगों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि सार्वजनिक जगहों पर जाने से आप जितना परहेज कर सकें, उतना आपके लिए बेहतर रहेगा। इस वर्ष पाचन शक्ति भी कमजोर रह सकती है। जंक फूड से बचें और प्राकृतिक व स्वास्थ्यवर्धक पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। किसी भी कार्य को हड़बड़ी में करने से बचें अन्यथा दुर्घटना से शारीरिक चोट पहुँच सकती है। नियमित चिकित्सीय जांच करवाते रहें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

साल 2022 में कुंभ राशि के जातकों का रिलेशनशिप इंडेक्स 2022 का वास्तु राशिफल के अनुसार 80 प्रतिशत तक पॉज़िटिव रहेगा जो कि आशाजनक माना जाता है। इस वर्ष अविवाहित मकर राशि के जातक वैवाहिक बंधन में बांध सकते हैं। देर से ही सही लेकिन इस वर्ष आपके जो भी संबंध स्थापित होंगे वे लंबे समय तक आपका साथ देते नजर आ सकते हैं। इस वर्ष आपको अपने मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस वर्ष आप समाज के बीच एक अलग नाम व पहचान बनाते हुए उभर सकते हैं। समाज सेवा की तरफ भी आपका झुकाव नजर आ सकता है और आप इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते नजर आ सकते हैं।

इस वर्ष कुंभ राशि के जातकों का करियर इंडेक्स उच्चतम बिंदु तक पॉज़िटिव रहेगा जो कि अच्छे समय का सूचक माना गया है। साल 2022 में आप अपने करियर में प्रगति के लिए कुछ नवीन व प्रभावी योजनाओं को अमल में लाते दिख सकते हैं। किसी करियर काउंसलर की सलाह आपको इस वर्ष अपने करियर में प्रगति करने में सहायक सिद्ध हो सकती है। आपके द्वारा लिए गए करियर संबंधी निर्णय इस वर्ष आपको लंबे अवधि के लिए फायदा देने वाला फैसला सिद्ध हो सकते हैं। मशीनरी व यंत्रों के निर्माण के क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ होने की संभावना है। आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप किसी नए व्यापार में हाथ डालने के बजाय पुराने को ही आगे बढ़ाएं।

साल 2022 के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022: मीन राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2022 के अनुसार मीन राशि के जातक इस वर्ष कई यात्राएं करते नजर आ सकते हैं। इन यात्राओं के दौरान आप आत्मचिंतन करते हुए भविष्य के लिए नई योजनाएं भी तैयार करते हुए दिख सकते हैं। साल 2022 में मीन राशि के जातक काल्पनिक सोच से परे हटकर हर निर्णय व्यावहारिकता के आधार पर ले सकते हैं जो कि उन्हें भविष्य में फायदा पहुंचा सकता है।

वास्तु राशिफल 2022 के अनुसार इस साल मीन राशि के जातकों का हेल्थ इंडेक्स उच्चतम बिंदु तक पॉज़िटिव रहेगा जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से एक शुभ संकेत है। इस वर्ष मीन राशि के जातक मानसिक रूप से दृढ़ नजर आ सकते हैं और किसी भी तरह के तनाव को हावी होने देने से सफलतापूर्वक स्वयं का बचाव करते दिख सकते हैं। आप अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से किसी भी स्वास्थ्य समस्या से जल्द छुटकारा पाने में सक्षम रह सकते हैं। हालांकि आपको पित्त की समस्या कई बार परेशान कर सकती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप इस वर्ष खानपान नियंत्रित रखते हुए तीखे भोजन से परहेज करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें। जल्दबाज़ी में कोई भी कार्य करने से बचें।

इस वर्ष मीन राशि के जातकों का रिलेशनशिप इंडेक्स भी उच्चतम बिंदु तक पॉज़िटिव रहेगा जो कि काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में मीन राशि के जातक इस वर्ष दूसरों के प्रति क्षमाशील भाव रख सकते हैं। आप इस वर्ष अपने परिवार को पूरा समर्थन व सहयोग प्रदान करते हुए नजर आ सकते हैं जिससे आपके आपसी संबंध मधुर होंगे। किसी रिश्ते को लेकर दुविधा की स्थिति प्रकट होने पर काउंसलर की सहायता लेने के भी योग हैं जिसके जरिये आप दोबारा अपने जीवन में उमंग व उत्साह का संचार करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के भी योग बन रहे हैं जिसकी वजह से परिवार का माहौल खुशनुमा बना रह सकता है।

करियर के लिहाज से देखा जाये तो वर्ष 2022 में मीन राशि के जातकों का करियर इंडेक्स वास्तु शास्त्र आधारित भविष्यफल 2022 के अनुसार 90 प्रतिशत तक पॉज़िटिव रहेगा जो कि अच्छा माना जा सकता है। इस वर्ष स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मीन राशि के जातक अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं। वहीं वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े में राशि के जातकों के लिए भी यह वर्ष शुभ रहने की संभावना है। ज्योतिष व अन्य गुप्त विद्याओं के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए साल 2022 बढ़िया साबित हो सकता है। वहीं कला व लेखन के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह वर्ष नए अवसर लेकर आएगा।

साल 2022 के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Talk to Astrologer Chat with Astrologer