B नाम वालों का राशिफल 2023

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Thu, 05 Jan 2023 10:10 AM IST

वैदिक ज्योतिष पर आधारित B नाम वालों का राशिफल 2023 (B Naam Ki Rashifal 2023) विशेष रूप से उन जातकों के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है, जिन्हें अपनी जन्मतिथि नहीं पता है और उनका नाम अंग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षर "B" से शुरू होता है। जैसा कि आप जानते हैं कि वर्ष 2023 नई आशाओं और बाधाओं का वर्ष है। बाधाओं से हमारा मतलब है कि कोरोना वायरस का दबदबा अभी भी बना हुआ है, भले ही इसकी तीव्रता में कम हो गई है, लेकिन यह कहीं न कहीं बीमारी के नए रूपों को जन्म दे रहा है। इस वायरस की वजह से लाखों लोगों में मन में एक डर, अनिश्चितता और भविष्य को लेकर कई चिंताएं थी। ऐसे में पूजा-पाठ और उपायों की मदद से भी जीवन में तरक्की संभव हो सकती है।

B नाम वालों का राशिफल 2024 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: B नाम वालों का राशिफल 2024

B नाम वालों का राशिफल 2023, आपके मन में उठ रहे कई तरह के सवालों और जिज्ञासाओं का समाधान लेकर आ रहा है। इसकी मदद से आप अपनी समस्याओं को हल करने में सफल होंगे और साथ ही अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए नए व उचित कदम उठा सकेंगे।

2023 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

चलिए अब बात करते हैं कि जिन जातकों का नाम "B" अक्षर से शुरू होता है, वर्ष 2023 उन्हें किस प्रकार के फल प्रदान करेगा? कैल्डियन अंकशास्त्र के अनुसार, अंग्रेज़ी वर्णमाला का अक्षर "B" अंक 2 के तहत आता है, जिसका स्वामित्व चंद्रमा को प्राप्त है। वहीं वैदिक ज्योतिष के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र के अंतर्गत हिंदी वर्णमाला का अक्षर "ब" आता है। चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र का भी स्वामी है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जिन जातकों का नाम B से शुरू होता है, वे सभी चंद्रमा के प्रभाव में रहते हैं।

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

इसके अलावा, अक्षर B वृषभ राशि के स्वामित्व में भी आता है, जिसका स्वामी शुक्र है। इसलिए जिन लोगों के नाम की शुरुआत अक्षर "B" से होती है, वे आमतौर पर रचनात्मक होते हैं। आइए जानते हैं कि उनके लिए वर्ष 2023 कैसा रहने वाला है। अंक ज्योतिष के मुताबिक, वर्ष 2023 (2+2+3) अंक 7 के अंतर्गत आता है और यह अंक केतु ग्रह द्वारा शासित है। जो एक आध्यात्मिक ग्रह भी है और प्रकृति में स्त्री भी।

वर्ष 2023 में जातकों का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर अधिक हो सकता है और हो सकता है कि वे इससे संबंधित यात्राएं भी करें। वर्ष 2023 के शुरुआती छह महीनों में जातकों के अंदर कुछ असुरक्षित भावनाएं हो सकती हैं, जिसके कारण उन्हें महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने जीवन को अच्छी तरह से जीने के लिए नियमित रूप से योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें। मन की शांति के लिए आपको प्रवचन सुनने की भी सलाह दी जाती है।

Click Here To Read In English: B Letter Horoscope 2023

B अक्षर से नाम वाले लोगों का करियर और व्यवसाय 2023

B नाम वालों का राशिफल 2023 (B Naam Ki Rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष 2023 की पहली छमाही के दौरान आपको अपने करियर और व्यवसाय के संदर्भ में काफ़ी धैर्य रखने की ज़रूरत होगी चूंकि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आपको सफलता तुरंत नहीं मिलेगी बल्कि धीरे-धीरे या देरी से मिलने की संभावना है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको शुरुआती छह महीनों में नौकरी के नए अवसर आसानी से संभव नहीं हो सकते हैं। साथ ही हो सकता है कि आपके द्वारा कार्यस्थल पर की गई कड़ी मेहनत को नज़रंदाज़ कर दिया जाए। इसके अलावा विपरीत लिंग के सहकर्मियों से भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपको अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर सकता है।

यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं तो जनवरी से मार्च 2023 के दौरान आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कभी-कभी आप अपना आत्मविश्वास भी खो सकते हैं।

अप्रैल 2023 के बाद आपको अपने करियर और व्यवसाय के संबंध में सफलता मिलनी शुरू होगी। विशेष रूप से सितंबर 2023 के बाद आपको विदेश में करियर के नए मौके मिल सकते हैं। वहीं व्यवसायी जातक किसी नए क्षेत्र में नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। लिहाजा, उन्हें अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी।

B अक्षर से नाम वाले लोगों का वैवाहिक जीवन 2023

B नाम वालों का राशिफल 2023 (B Naam Ki Rashifal 2023) के अनुसार, वैवाहिक जीवन की बात करें तो मार्च 2023 से अप्रैल 2023 तक की अवधि बहुत अच्छी नहीं हो सकती है। शुरुआत के दो महीने जनवरी और फरवरी आपके लिए बहुत अच्छे साबित होंगे। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर और रोमांटिक रहेंगे। आपके रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी।

मार्च से अप्रैल, 2023 के दौरान आपको अपने परिवार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके कारण आपके दांपत्य जीवन में मतभेद पैदा हो सकते हैं। ऐसे में आप एक-दूसरे को दोष दे सकते हैं। जिसकी वजह से परिस्थितियां प्रतिकूल होती चली जाएंगी। इसलिए अप्रैल 2023 तक आपको बहुत ही सावधानी से चलने की आवश्यकता होगी, साथ ही सभी के साथ आपसी समायोजन बनाकर रखना होगा।

मई 2023 से आपको अपने वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विशेष रूप से अगस्त से अक्टूबर 2023 के महीनों में आपके दांपत्य जीवन में खुशियों की बहार आने की प्रबल संभावना है।

क्या आपकी कुंडली में बन रहे हैं राजयोग ?

B अक्षर से नाम वाले लोगों की शिक्षा 2023

शिक्षा के दृष्टिकोण से वर्ष 2023 की पहली छमाही या मई 2023 तक का समय बहुत अच्छा साबित नहीं हो सकता है। इस दौरान कि छात्रों की एकाग्रता भंग हो सकती है, जिसके कारण उनका प्रदर्शन भी ख़राब हो सकता है। जो छात्र कंप्यूटर इंजीनियरिंग, विज़ुअल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अपने विषयों को समझने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में छात्रों के लिए ज़रूरी होगा कि हर चीज़ से ध्यान हटाकर, अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त होने का प्रयास करें।

B नाम वालों का राशिफल 2023 (B Naam Ki Rashifal 2023) के अनुसार, मई 2023 के बाद छात्र अपनी पढ़ाई बेहतर ढंग से कर सकेंगे और सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचने में सफल होंगे। हालांकि सफलता की सीढ़ी चढ़ते समय कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन बावजूद इसके आप अपनी मेहनत व लगन के बल पर कामयाबी हासिल करेंगे।

शनि रिपोर्ट के माध्यम से जानें अपने जीवन में शनि का प्रभाव

B अक्षर से नाम वाले लोगों का प्रेम जीवन 2023

B नाम वालों का राशिफल 2023 (B Naam Ki Rashifal 2023) के अनुसार, प्रेम संबंधों की बात करें तो वर्ष 2023 की शुरुआत से लेकर अप्रैल 2023 तक की अवधि औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगी। यदि आप प्रेम संबंध में प्रवेश करने वाले हैं तो इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको अप्रैल 2023 तक बहुत अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिलेंगे।

किसी प्रेम संबंध की शुरुआत करने के लिए मई 2023 के बाद का समय अनुकूल रहेगा। विशेष रूप से अगस्त 2023 में आपके संबंध अपने प्रिय के साथ बहुत अच्छे रहेंगे। आपके बीच प्रेम व स्नेह बढ़ेगा। साथ ही आपसी समझ में भी वृद्धि होगी। इस दौरान आप अपने प्रियतम के लिए वो चीज़ें भी ख़रीद सकते हैं, जो उन्हें बेहद पसंद हैं। कुल मिलाकर अगस्त 2023 से आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

B अक्षर से नाम वाले लोगों का आर्थिक जीवन 2023

आर्थिक रूप से देखा जाए तो वर्ष की शुरुआत से लेकर अप्रैल 2023 तक की अवधि बहुत अधिक लाभकारी साबित न होने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आपके ख़र्चे बहुत अधिक बढ़ सकते हैं। यदि आप अच्छी कमाई करने में सक्षम होंगे तो हो सकता है कि आप धन की बचत न पाएं। अगर आप कुछ स्कीम्स में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

B नाम वालों का राशिफल 2023 (B Naam Ki Rashifal 2023) के अनुसार, अप्रैल 2023 के बाद और विशेष रूप से अगस्त से नवंबर 2023 के बाद का समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा चूंकि अगस्त 2023 से पहले आपको धन लाभ तो होगा पर साथ में खर्चे भी देखने को मिल सकते हैं।

अगस्त 2023 के बाद आप प्रॉपर्टी ख़रीदने में पैसा निवेश कर सकते हैं और यह आपके लिए लाभकारी भी साबित होगा। इसके अलावा आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, लिहाजा आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी।

B अक्षर से नाम वाले लोगों का स्वास्थ्य 2023

सेहत के लिहाज से वर्ष 2023 की शुरुआत से लेकर अप्रैल 2023 तक का समय बहुत अच्छा प्रतीत नहीं हो रहा है। इस दौरान आपको जी मिचलाना, गैस्ट्रिक आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि ज़्यादा पानी पिएं और नियमित रूप से योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें।

B नाम वालों का राशिफल 2023 (B Naam Ki Rashifal 2023) के अनुसार, जनवरी 2023 से लेकर फरवरी 2023 तक आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी क्योंकि महिला जातकों को पीरियड्स के दौरान होने वाली स्वास्थ्यसमस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पुरुष जातकों को नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराने की सलाह दी जाती है।

अप्रैल से लेकर जुलाई 2023 के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और अगस्त से लेकर दिसंबर 2023 तक आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप ख़ुद को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। अगस्त 2023 से पहले आप चिंता या मानसिक तनाव का भी शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि प्रतिदिन पूजा-पाठ करें और मेडिटेशन करें।

B अक्षर से नाम वाले लोगों के लिए साल 2023 में किये जाने वाले उपाय

B नाम वालों का राशिफल 2023 (B Naam Ki Rashifal 2023) के अनुसार, मंगलवार के दिन किसी मंदिर में भगवान गणेश को दूध अर्पित करें और सोमवार के दिन माता पार्वती की पूजा करें।

सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हमें उम्मीद है कि राशिफल 2023 से संबंधित एस्ट्रोसेज का यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस लेख को पसंद करने एवं पढ़ने तथा एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !

Talk to Astrologer Chat with Astrologer