बैंक अवकाश 2023

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Tue, 13 Sept 2022 01:44 PM IST

एस्ट्रोसेज के इस बैंक अवकाश 2023 (Bank Holidays 2023) आर्टिकल में हम आपको राज्य सरकार, केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदान किए जाने वाले बैंक अवकाशों की सूची प्रदान कर रहे हैं। ये बैंक अवकाश 2023 (Bank Holidays 2023) परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (Negotiable Instruments Act, 1881) के तहत घोषित किए गए हैं। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए बैंक अवकाश का दिन छुट्टी का दिन होता है।


बैंक अवकाश 2024 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: बैंक अवकाश 2024

Read In English: Bank Holidays 2023

तमाम त्योहारों की छुट्टियों की तरह ही बैंक के अवकाश का दिन भी एक ऐसा दिन होता है, जिस दिन लोग विशेष तौर पर बैंक कर्मचारी अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बिना काम की टेंशन के खुशी-खुशी समय व्यतीत करते हैं। इसके अलावा बैंक अवकाश 2023 (Bank Holidays 2023) की सूची बैंक कर्मचारियों को अपनी यात्राओं और घूमने-फिरने की योजना बनाने का मौका देती है। साथ ही आम लोगों को भी बैंक से संबंधित काम समय पर निपटा लेने की जानकारी बैंक अवकाशों के माध्यम से मिल जाती है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

हालांकि यहां विशेष तौर पर इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है कि सभी सार्वजनिक अवकाश बैंक अवकाश नहीं होते हैं और राज्य सरकार के द्वारा ही बैंक अवकाश घोषित करने के बारे में अंतिम फैसला लिया जाता है। तो आइए बैंक अवकाश 2023 (Bank Holidays 2023) के अनुसार बिना देरी किए जानते हैं कि वर्ष 2023 में किन महीनों में कौन-कौन से बैंक अवकाश होने वाले हैं।

2023 के लिए माह के अनुसार बैंक अवकाश

जनवरी 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays January 2023)

तारीख/दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
1 जनवरी 2023, रविवार नए साल का दिन अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु
2 जनवरी 2023, सोमवार नए साल की छुट्टी मिजोरम
11 जनवरी 2023, बुधवार मिशनरी दिवस (मिजोरम) मिजोरम
12 जनवरी 2023, गुरुवार स्वामी विवेकानंद जयंती पश्चिम बंगाल
14 जनवरी 2023, शनिवार मकर संक्रांति गुजरात, कर्नाटक, सिक्किम और तेलंगाना
14 जनवरी 2023, शनिवार माघ बिहु असम
15 जनवरी 2023, रविवार पोंगल आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पांडिचेरी और तमिलनाडु
15 जनवरी 2023, रविवार तिरुवल्लुवर दिवस तमिलनाडु
16 जनवरी 2023, सोमवार कनुमा पांडुगा आंध्र प्रदेश
16 जनवरी 2023, सोमवार उझावर थिरुनाली पांडिचेरी और तमिलनाडु
22 जनवरी 2023, रविवार सोनम लोसर सिक्किम
23 जनवरी 2023, सोमवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती असम
25 जनवरी 2023, बुधवार राज्यत्व दिवस हिमाचल प्रदेश
26 जनवरी 2023, गुरुवार गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय छुट्टी
26 जनवरी 2023, गुरुवार वसंत पंचमी हरियाणा, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
31 जनवरी 2023, मंगलवार मी-दम-मी-फी असम

फरवरी 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays February 2023)

तारीख/दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
5 फरवरी 2023, रविवार हज़रत अली जयंती उत्तर प्रदेश
5 फरवरी 2023, रविवार गुरु रविदास जयंती हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश
15 फरवरी 2023, बुधवार लुई नगाई-नी मणिपुर
18 फरवरी 2023, शनिवार महा शिवरात्रि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पांडिचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
19 फरवरी 2023, रविवार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महाराष्ट्र
20 फरवरी 2023, सोमवार राज्य दिवस अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम
21 फरवरी 2023, मंगलवार लोसर सिक्किम

मार्च 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays March 2023)

तारीख/दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
5 मार्च 2023, रविवार पंचायती राज दिवस ओडिशा
7 मार्च 2023, मंगलवार होली अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप
8 मार्च 2023, बुधवार होली राष्ट्रीय अवकाश
8 मार्च 2023, बुधवार डोल्यात्रा पश्चिम बंगाल
22 मार्च 2023, बुधवार बिहार दिवस बिहार
22 मार्च 2023, बुधवार गुडी पडवा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश
23 मार्च 2023, गुरुवार शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस हरियाणा, पंजाब
24 मार्च 2023, शुक्रवार सरहुल झारखंड
30 मार्च 2023, गुरुवार राम नवमी अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पांडिचेरी, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश

अप्रैल 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays March 2023)

तारीख/दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
1 अप्रैल, 2023 शनिवार ओडिशा दिवस उड़ीसा
4 अप्रैल, 2023 मंगलवार महावीर जयंती चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, लक्षद्वीप
5 अप्रैल, 2023 बुधवार बाबू जगजीवन राम जयंती आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
7 अप्रैल, 2023 शुक्रवार गुड फ्राइडे हरियाणा और झारखंड को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
8 अप्रैल, 2023 शनिवार ईस्टर शनिवार नगालैंड
9 अप्रैल, 2023 रविवार ईस्टर रविवार केरल और नागालैंड
13 अप्रैल, 2023 गुरुवार बोहाग बिहू छुट्टी असम
14 अप्रैल, 2023 शुक्रवार बोहाग बिहु अरुणाचल प्रदेश, असम
14 अप्रैल, 2023 शुक्रवार चीराओबा मणिपुर
14 अप्रैल, 2023 शुक्रवार वैसाखी हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब
14 अप्रैल, 2023 शुक्रवार डॉ अम्बेडकर जयंती अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दमन और डियो, दादरा और नगर हवेली, दिल्ली, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
14 अप्रैल, 2023 शुक्रवार महा विशुबा संक्रांति ओडिशा
14 अप्रैल, 2023 शुक्रवार तमिल नव वर्ष तमिलनाडु
15 अप्रैल, 2023 शनिवार बंगाली नव वर्ष त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
15 अप्रैल, 2023 शनिवार हिमाचल दिवस हिमाचल प्रदेश
15 अप्रैल, 2023 शनिवार विशु केरल
18 अप्रैल, 2023 मंगलवार शब-ए-क़द्री जम्मू और कश्मीर
21 अप्रैल, 2023 शुक्रवार गरिया पूजा त्रिपुरा
21 अप्रैल, 2023 शुक्रवार जमात-उल-विदा जम्मू और कश्मीर
22 अप्रैल, 2023 शनिवार मीठी ईद राष्ट्रीय छुट्टी
23 अप्रैल, 2023 रविवार बसवा जयंती कर्नाटक
23 अप्रैल, 2023 रविवार ईद उल फितर की छुट्टी तेलंगाना
शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय

मई 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays March 2023)

तारीख/दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
1 मई, 2023 सोमवार महाराष्ट्र दिवस महाराष्ट्र
1 मई, 2023 सोमवार मई दिवस असम, बिहार, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी
5 मई, 2023 शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, उड़ीसा, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल
9 मई, 2023 मंगलवार गुरु रवींद्रनाथ जयंती त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
16 मई, 2023 मंगलवार राज्य दिवस सिक्किम
22 मई, 2023 सोमवार महाराणा प्रताप जयंती हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान
24 मई, 2023 बुधवार काजी नजरूल इस्लाम जयंती त्रिपुरा

जून 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays March 2023)

तारीख/दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
4 जून, 2023 रविवार संत गुरु कबीर जयंती पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़
14 जून, 2023 बुधवार पाहिली राजा ओडिशा
15 जून, 2023 गुरुवार राजा संक्रांति ओडिशा
15 जून, 2023 गुरुवार वाईएमए दिवस मिजोरम
20 जून, 2023 मंगलवार रथ यात्रा ओडिशा
29 जून, 2023 गुरुवार बकरा-ईद/ईद-अल-अधा चंडीगढ़, दमन और डियो, दादरा और नगर हवेली, सिक्किम को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
30 जून, 2023 शुक्रवार बकरा-ईद/ईद-अल-अधा छुट्टी जम्मू और कश्मीर
30 जून, 2023 शुक्रवार रेम्ना नि मिजोरम
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट

जुलाई 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays March 2023)

तारीख/दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
5 जुलाई 2023, बुधवार गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन जम्मू और कश्मीर
6 जुलाई 2023, गुरुवार एमएचआईपी दिवस मिजोरम
8 जुलाई 2023, शनिवार बेहदीनखलम महोत्सव मेघालय
13 जुलाई 2023, गुरुवार शहीद दिवस जम्मू और कश्मीर
13 जुलाई 2023, गुरुवार भानु जयंती सिक्किम
13 जुलाई 2023, गुरुवार बोनालु तेलंगाना
17 जुलाई 2023, सोमवार यू तिरोत सिंग डे मेघालय
29 जुलाई 2023, शनिवार मुहर्रम चंडीगढ़, दमन और डियो, दादरा और नगर हवेली, सिक्किम, गोवा, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पांडिचेरी, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
31 जुलाई 2023, सोमवार शहीद उधम सिंह की शहादत दिवस हरियाणा

अगस्त 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays March 2023)

तारीख/दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
8 अगस्त, 2023 मंगलवार तेंदोंग ल्हो रम फातो सिक्किम
13 अगस्त, 2023 रविवार देशभक्त दिवस मणिपुर
15 अगस्त, 2023 मंगलवार स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय अवकाश
16 अगस्त, 2023 बुधवार डी ज्यूर ट्रांसफर डे पांडिचेरी
16 अगस्त, 2023 बुधवार पारसी नव वर्ष दमन और डियो, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, महाराष्ट्र
19 अगस्त, 2023 शनिवार हरियाली तीज हरियाणा
28 अगस्त, 2023 सोमवार पहला ओणम केरल
29 अगस्त, 2023 मंगलवार थिरुवोनम केरल
31 अगस्त, 2023 गुरुवार रक्षाबंधन छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दमन और दीव
31 अगस्त, 2023 गुरुवार झूलन पूर्णिमा ओडिशा

सितंबर 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays March 2023)

तारीख/दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
7 सितंबर, 2023 गुरुवार जन्माष्टमी अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, मिजोरम, पांडिचेरी और पश्चिम बंगाल को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
17 सितंबर, 2023 रविवार हरतालिका तीज छत्तीसगढ़ और सिक्किम
19 सितंबर, 2023 मंगलवार गणेश चतुर्थी आंध्र प्रदेश, दमन और डियो, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पांडिचेरी, तेलंगाना और तमिलनाडु
20 सितंबर, 2023 बुधवार गणेश चतुर्थी की छुट्टी गोवा
20 सितंबर, 2023 बुधवार नुआखाई ओडिशा
21 सितंबर, 2023 गुरुवार श्री नारायण गुरु समाधि केरल
23 सितंबर, 2023 शनिवार वीर शहीद दिवस हरियाणा
25 सितंबर, 2023 सोमवार रामदेव जयंती राजस्थान
25 सितंबर, 2023 सोमवार तेजा दशमी राजस्थान
28 सितंबर, 2023 गुरुवार इंद्र जात्रा सिक्किम
28 सितंबर, 2023 गुरुवार ईद-ए-मिलादी अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, पंजाब, सिक्किम, पश्चिम बंगाल को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
29 सितंबर, 2023 शुक्रवार ईद-ए-मिलाद के बाद शुक्रवार जम्मू और कश्मीर
29 सितंबर, 2023 शुक्रवार श्री नारायण गुरु जयंती केरल

अक्टूबर 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays March 2023)

तारीख/दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
2 अक्टूबर, 2023 सोमवार महा सप्तमी ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मेघालय
2 अक्टूबर, 2023 सोमवार गांधी जयंती राष्ट्रीय अवकाश
14 अक्टूबर, 2023 शनिवार बथुकम्मा का पहला दिन तेलंगाना
14 अक्टूबर, 2023 शनिवार महालय अमावस्या कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर पश्चिम बंगाल
15 अक्टूबर, 2023 रविवार घटस्थापना राजस्थान
15 अक्टूबर, 2023 रविवार महाराजा अग्रसेन जयंती हरियाणा
21 अक्टूबर, 2023 शनिवार महा सप्तमी ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मेघालय
22 अक्टूबर, 2023 रविवार महा अष्टमी अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मेघालय, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मणिपुर, उड़ीसा, राजस्थान, त्रिपुरा
24 अक्टूबर, 2023 मंगलवार विजया दशमी चंडीगढ़, दमन और दीव, मणिपुर और पांडिचेरी को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
28 अक्टूबर, 2023 शनिवार लक्ष्मी पूजा उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
28 अक्टूबर, 2023 शनिवार महर्षि वाल्मीकि जयंती हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पंजाब
31 अक्टूबर, 2023 मंगलवार सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती गुजरात

नवम्बर 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays March 2023)

तारीख/दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
1 नवंबर, 2023 बुधवार कुटो मणिपुर
1 नवंबर, 2023 बुधवार पुडुचेरी मुक्ति दिवस पुडुचेरी
1 नवंबर, 2023 बुधवार हरियाणा दिवस हरियाणा
1 नवंबर, 2023 बुधवार कन्नड़ राज्योत्सव कर्नाटक
4 नवंबर, 2023 शनिवार लहबाब दुचेन सिक्किम
12 नवंबर, 2023 रविवार दिवाली आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, पांडिचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
13 नवंबर, 2023 सोमवार दिवाली की छुट्टी दमन और दीव, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश
13 नवंबर, 2023 सोमवार विक्रम संवत नया साल गुजरात
15 नवंबर, 2023 बुधवार भाईदूज गुजरात, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश
19 नवंबर, 2023 रविवार छठ पूजा असम, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड
20 नवंबर, 2023 सोमवार छठ पूजा की छुट्टी बिहार
23 नवंबर, 2023 गुरुवार सेंग कुट स्नेमो मेघालय
27 नवंबर, 2023 सोमवार गुरु नानक जयंती आंध्र प्रदेश, बिहार, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, उड़ीसा, पांडिचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु और त्रिपुरा को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
27 नवंबर, 2023 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा उड़ीसा और तेलंगाना
30 नवंबर, 2023 गुरुवार कनकदास जयंती कर्नाटक
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

दिसंबर 2023 में बैंक अवकाश (Bank Holidays March 2023)

तारीख/दिन छुट्टियां राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
1 दिसंबर, 2023 शुक्रवार स्वदेशी आस्था दिवस अरुणाचल प्रदेश
3 दिसंबर, 2023 रविवार सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व गोवा
5 दिसंबर, 2023 मंगलवार शेख मुहम्मद अब्दुल्ला जयंती जम्मू और कश्मीर
12 दिसंबर, 2023 मंगलवार पा तोगन नेंगमिन्ज़ा संगमा मेघालय
17 दिसंबर, 2023 रविवार श्री गुरु तेग बहादुर शहादत पंजाब
18 दिसंबर, 2023 सोमवार यू सोसो थाम की पुण्यतिथि मेघालय
18 दिसंबर, 2023 सोमवार गुरु घासीदास जयंती छत्तीसगढ
19 दिसंबर, 2023 मंगलवार मुक्ति दिवस गोवा, दमन और दीव
24 दिसंबर, 2023 रविवार क्रिसमस की छुट्टी मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना
25 दिसंबर, 2023 सोमवार क्रिसमस का दिन राष्ट्रीय छुट्टी
26 दिसंबर, 2023 मंगलवार शहीद उधम सिंह जयंती हरियाणा
26 दिसंबर, 2023 मंगलवार क्रिसमस की छुट्टी मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना
30 दिसंबर, 2023 शनिवार यू कियांग नांगबाह मेघालय
30 दिसंबर, 2023 शनिवार तमु लोसारो सिक्किम
31 दिसंबर, 2023 रविवार नववर्ष की पूर्वसंध्या मणिपुर और मिजोरम

2023 में भारतीय बैंकों की छुट्टियां: कैसे किया जाता है इन छुट्टियों का चयन?

भारत में राज्य सरकार, केंद्र सरकार और विभिन्न केंद्र शासित प्रदेश बैंक अवकाश 2023 (Bank Holidays 2023) की सूची जारी करते हैं। 2023 में इन बैंक छुट्टियों की सूची काफी लंबी है। हालांकि यह जरूरी नहीं हैं कि हर एक अवकाश को देश के हर क्षेत्र या राज्य में छुट्टी के रूप में ही मनाया जाए। कुछ बैंक अवकाश ऐसे होते हैं, जिन्हें देश के कुछ हिस्सों या यूं कहिए कुछ ही राज्यों में अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

किस बैंक अवकाश 2023 (Bank Holidays 2023) को कौन सा राज्य, कौन सा क्षेत्र अवकाश के रूप में मानता है, यह उस दिन से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं, किसी विशेष अवसर के महत्व, राज्य में उस दिन के पालन और बहुत से अन्य कारकों के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

हम सभी जानते हैं कि भारत विविधताओं का देश है। यहां पर विभिन्न धर्म और संस्कृतियों में विश्वास रखने वाले लोग रहते हैं। हर समुदाय के अपने त्योहार और धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। इसे ही ध्यान में रखते हुए, कई सार्वजनिक अवकाशों को विभिन्न धर्मों और समुदायों में विश्वास रखने वालों की भावनाओं के सम्मान के प्रतीक के रूप में बैंक अवकाश 2023 (Bank Holidays 2023) का चयन किया जाता है।

2023 में बैंक अवकाश और उनकी विशेषताएं

2023 में बैंक अवकाश पर मौद्रिक लेनदेन

मान लीजिए जानकारी ना होने की वजह से आपने बैंक अवकाश वाले दिन ही किसी अहम मौद्रिक लेनदेन की कोई योजना बना ली है और अब आप को समझ नहीं आ रहा कि आपको आगे क्या करना है तो चिंता मत करिए, एस्ट्रोसेज के इस बैंक अवकाश 2023 (Bank Holidays 2023) लेख में हम आपको इस बात की जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं कि ऐसी हालत में क्या करना उचित रहेगा।

नीचे हम आपको कुछ विकल्प प्रदान कर रहे हैं, जिन्हें आप ऐसी परिस्थिति में उपयोग कर सकते हैं।

भारतीय बैंक अवकाश 2023 (Bank Holidays 2023) की सूची न केवल बैंक कर्मचारियों को अपनी छुट्टी की योजना पहले से बनाने में मदद करती है बल्कि यह आम जनता को भी बैंक से जुड़े काम को समय पर पूरा करने में सहायक साबित होती है।

एस्ट्रोसेज के इस बैंक अवकाश 2023 (Bank Holidays 2023) विशेष लेख में हम आपको 2023 में बैंक अवकाशों की सूची प्रदान करके, आपके बैंक से जुड़े सभी कार्यों की अग्रिम योजना बनाने में मदद करते हैं। यहां विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है कि यह तिथियां परिवर्तन के अधीन आती हैं और आवश्यकता पड़ने पर इनमें नए अवकाश को जोड़ा भी जा सकता है। ऐसे में नवीनतम अपडेट के साथ हमारे साथ बने रहें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, 2023 के बैंक हॉलिडे पर यह लेख आपके भविष्य के प्रयासों के लिए सहायक साबित होगा। हम आपका एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
Talk to Astrologer Chat with Astrologer