धनु राशिफल 2023

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Tue, 12 Sep 2023 14:50 PM IST

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) को लिखते हुए हमने यह पूरा प्रयत्न किया है, कि आपको यह पूरी तरह से पता चले कि वर्ष 2023 के दौरान तुला राशि के जातकों के जीवन में किस प्रकार की संभावनाओं का योग बनेगा। इसलिए यदि आपका जन्म तुला राशि के अंतर्गत हुआ है, तो आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों, में आपको इस वर्ष 2023 में किस तरीके के परिणाम मिलने वाले हैं। इस बारे में पूरी जानकारी प्रदान की गई है। यदि आप जानना चाहते हैं कि, वर्ष 2023 में आपका प्रेम जीवन कौन सी करवट बैठेगा? विवाहित होकर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके वैवाहिक जीवन में किस तरीके के बदलाव आएंगे? कब आप की खटपट होगी और कब अपने जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा?आप अपने करियर को लेकर चिंतित हैं या महत्वाकांक्षी हैं ?क्या अपने परिवार को लेकर नए वर्ष के लिए कुछ नई योजनाएं बनाई हैं? वर्ष 2023 आपकी जॉब में, आपके बिजनेस में यानि कि आपके करियर में किस तरीके के बदलाव लेकर आएग? यह सभी जानकारी आप इस राशिफल में प्राप्त कर सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, सबसे महत्वपूर्ण बात कि इस वर्ष 2023 में आपका स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है? कब-कब आपको परेशानियां हो सकती हैं? इसलिए आपको जानना आवश्यक है कि वर्ष 2023 स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कैसा रहेगा? इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को शिक्षा के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई है। आप क्या इस वर्ष कोई संपत्ति या कोई वाहन खरीद सकते हैं?आपके जीवन में कब लाभ और कब हानि की स्थिति बनेगी? वित्तीय स्थिति कैसी रहने वाली है?सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में इस तुला राशिफल 2023 में बताया गया है, साथ ही यह ध्यान रखा गया है कि आपको एक ऐसा खाका तैयार करके प्रदान किया जाए कि आप अपनी भविष्य की योजनाओं को आने वाली चुनौतियां और खुशखबरियों के अनुसार निर्मित कर सकें। इसलिए इन सभी क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण भविष्यवाणी आपको इस आर्टिकल में प्रधान की जा रही है। तुला राशि का वर्ष 2023 में ध्यान रखकर यह विशेष तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal 2023) एस्ट्रोसेज के जाने-माने ज्योतिषी डॉ मृगांक के द्वारा वैदिक ज्योतिष की ग्रह गणनाओं के आधार पर लिखा गया है। इसमें वर्ष 2023 के दौरान होने वाले प्रमुख ग्रहों के गोचर, उनकी चाल तथा नक्षत्र आदि की स्थितियों को ध्यान में रखकर ही यह फल कथन तैयार किया गया है। तो अब आपका ज्यादा समय नहीं लेकर आपको यह बताते हैं कि वर्ष 2023 तुला राशि में जन्मे जातकों के लिए कैसा रहेगा? और साथी यह भी बताते हैं कि वर्ष 2023 का तुला का वार्षिक राशिफल आपके जीवन में क्या खास लेकर आ रहा है।


धनु राशिफल 2023 (Dhanu Rashifal 2023), नाम से ही पता चलता है कि इसमें धनु राशि के जातकों के बारे में भविष्यवाणियां शामिल हैं। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और विस्तार से पढ़ते हैं यह विशेष आर्टिकल।

धनु राशि के बारे में यहां पढ़ें- धनु राशिफल 2024

धनु राशिफल 2023 (Dhanu Rashifal 2023) में आप जानेंगे कि वर्ष 2023 में आपके करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रेम और वैवाहिक जीवन, आर्थिक जीवन और पारिवारिक जीवन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किस प्रकार के बदलाव आने की संभावना है। यदि आप भी यह सब जानने के लिए हैं उत्सुक तो इस आर्टिकल को आख़िरी तक ज़रूर पढ़ें।

यह धनु राशिफल 2023 (Dhanu rashifal 2023) विशेष रूप से धनु राशि के जातकों के लिए तैयार किया गया है ताकि वे साल 2023 में आने वाले सभी प्रकार के सकारात्मक बदलावों की पहले से तैयारी कर सकें और विपरीत परिस्थितियों से ख़ुद को बचा सकें। इसमें आपके जीवन के सभी पहलुओं की भविष्यवाणियों के साथ-साथ प्रतिकूल ग्रहों के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय भी बताए गए हैं। तो बिना देर किए अंत तक पढ़ें धनु राशिफल 2023 (Dhanu rashifal 2023)।

धनु राशिफल 2023 (Dhanu rashifal 2023) के बारे में जानकारी देने के लिए यह आर्टिकल आपको आप के जीवन से संबंधित सभी खुशियों और चुनौतियों के बारे में जानकारी देने वाला है। आपको आने वाले वर्ष 2023 के बारे में सभी जानकारी प्राप्त हो, इसी को ध्यान में रखकर या वार्षिक धनु राशिफल 2023 तैयार किया गया है। इस राशिफल के अंतर्गत आपको अपने जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास हमारी ओर से किया गया है। इसमें आपके वैवाहिक जीवन, प्रेम जीवन, आपका करियर जैसे कि आपकी नौकरी, आपका व्यवसाय और कोई भी ऐसा क्षेत्र, जहां आप काम करते हों, जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव धन और लाभ, संपत्ति और वाहन, संतान के बारे में जानकारी और आपका पारिवारिक जीवन तथा आपका स्वास्थ्य, आदि महत्वपूर्ण पहलुओं को इस राशिफल में स्थान देते हुए आपको उससे संबंधित समस्त जानकारी प्रदान करने की कोशिश की गई है।

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- राशिफल 2023

इस विस्तृत धनु राशिफल 2023 (Dhanu rashifal 2023) की सहायता से आप वर्ष 2023 से आने वाले उतार चढ़ाव का बहुत ज्यादा अच्छी तरीके से अनुमान प्राप्त कर सकते हैं। आपको यह भी जानने का मौका मिल सकता है कि वर्ष 2023 आपके जीवन में किस तरह के विशेष बदलाव लेकर आने वाला है। हमारा यह धनु राशिफल 2023 वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और इसको एस्ट्रोसेज के विख्यात ज्योतिषी डॉ मृगांक द्वारा इस वर्ष 2023 के दौरान ग्रहों के विशेष गोचर और उनकी चाल को आधार रखकर तैयार किया गया है। तो आइए अब आपको बताते हैं कि वर्ष 2023 का धनु राशि का वार्षिक राशिफल आपके लिए क्या लेकर आया है।

धनु राशिफल 2023 (Dhanu rashifal 2023) के अनुसार इस वर्ष आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव में मीन राशि में अर्थात् अपनी स्वराशि में ही विराजमान रहेंगे। 22 अप्रैल 2023 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में अपनी मित्र राशि में आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे। वहां से आपके नवम भाव, एकादश भाव और प्रथम भाव को देखेंगे।

कर्मफल दाता कहे जाने वाले शनि महाराज, जो कि आपकी लिए दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी हैं। वर्ष की शुरुआत में आपके दूसरे भाव में स्वराशि मकर में विराजमान रहेंगे लेकिन 17 जनवरी 2023 को आपके तीसरे भाव में अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे और यहां से आपके पंचम भाव, नवम भाव और द्वादश भाव पर विशेष प्रभाव डालेंगे।

राहु और केतु जो कि वर्तमान में क्रमशः मेष और तुला राशियों में विराजमान हैं। वर्ष के अधिकांश समय इन्हीं राशियों में स्थित रहेंगे और आप के पंचम और एकादश भाव को मुख्य रूप से प्रभावित करेंगे। लेकिन 30 अक्टूबर को राहु का गोचर मीन राशि में और केतु का गोचर कन्या राशि में होगा। जिससे आपकी कुंडली के चौथे और दशम भाव मुख्य रूप से प्रभावित होंगे।

इस प्रकार देखें तो इस वर्ष मुख्य रूप से आपके नवम भाव और पंचम भाव सक्रिय रहने वाले हैं और इनसे संबंधित फल प्रदान करने वाले हैं।

कुंडली में अन्य ग्रहों का गोचर भी समय-समय पर आप को प्रभावित करता रहेगा और आप के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव में उतार चढ़ाव लेकर आता रहेगा। कभी शुभ और कभी अशुभ प्रभाव आपको प्रभावित करते रहेंगे।

धनु राशिफल 2023 (Dhanu rashifal 2023) के अनुसार वर्ष 2023 धनु राशि के जातकों के जीवन में अनेक प्रकार की शुभ सूचनाएं लेकर आएगा। इस वर्ष आपको अपने जीवन में कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कुछ खास उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में, यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपके रिश्ते में तथा विवाहित लोगों के जीवन में उनकी संतान को लेकर विशेष रुप से बदलाव आते रहेंगे। आपकी बुद्धि और आपकी सोचने समझने की शक्ति पर भी इन ग्रहों का विशेष प्रभाव पड़ेगा और उसमें भी बदलाव आएंगे।

आपके लिए धनु राशिफल 2023 (Dhanu rashifal 2023) यह संकेत देता है कि इस वर्ष आप अधिकांश रूप से यात्राओं में व्यस्त रहेंगे। छोटी - मोटी यात्राओं के अतिरिक्त सुदूर क्षेत्रों की यात्राओं का मौका भी आपको मिलेगा। विदेश जाने की संभावना भी प्रबल होगी। आपकी मानसिक शक्ति का विकास होगा। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी इजाफा होने के योग बनेंगे। आपको यदि अपने आलस्य को एक तरफ रख देंगे तो बहुत कुछ प्राप्ति होगी और जीवन में कुछ विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

2023 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

जनवरी का महीना दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आपके कार्य में कुछ रूकावट हो सकती है और आपकी सोचने समझने की शक्ति में कुछ परेशानी होगी क्योंकि राहु आपके पंचम भाव में रहेंगे। जहां एक तरह आपकी बुद्धि को तो तेज करेंगे लेकिन आपको भ्रम की स्थिति भी रहेगी। आप सही को सही और गलत को गलत मानने से परहेज करेंगे और इससे आपको परेशानी हो सकती है। हालांकि आपकी आमदनी में इजाफा होने के योग बनेंगे

फरवरी का महीना आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी करेगा। आपकी नौकरी में आप की साख मजबूत होगी। आप खूब मेहनत करेंगे और यह मेहनत आपके काम आएगी। आपके सहकर्मी में भी आपका पूरा सहयोग करेंगे और उससे आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने के अनेक मौके मिलेंगे।

मार्च का महीना दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आप और आपके जीवनसाथी के बीच उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। एक दूसरे से कहासुनी हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो उसमें भी कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि आपके भाई बहनों के सहयोग से आपको सफलता भी मिलेगी।

अप्रैल का महीना मध्यम परिणाम लेकर आएगा। बृहस्पति 22 अप्रैल को आपके पंचम भाव में गोचर कर जाएंगे और इस दौरान राहु वहां पर पहले से मौजूद होंगे और सूर्य देव भी। इस कारण सूर्य, राहु और बृहस्पति तीनों के पंचम भाव में मौजूद होने से एक तरीके से ग्रहण दोष की स्थिति भी बनेगी और पितृ दोष का प्रभाव भी दिखेगा। यदि आपकी कुंडली में पितृदोष बना हुआ है तो इस दौरान उसके अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मई से अगस्त के बीच खासतौर से राहु - बृहस्पति का गुरु - चांडाल दोष प्रभाव दिखाएगा जिससे आप कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, जो आपके जीवन में परेशानियां दिखा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी समस्या रहेगी और एक दूसरे को समझ पाने में परेशानी होगी। इसकी वजह से आपके रिश्ते में भी खराबी की स्थिति आ सकती है। आपकी संतान की संगति पर आपको ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी संगति बिगड़ सकती है या फिर उनके स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। आपका भी स्वास्थ्य इस दौरान पीड़ित रह सकता है और उदर रोगों में बढ़ोतरी कर सकता है।

धनु राशिफल 2023 (Dhanu rashifal 2023) के अनुसार सितंबर का महीना कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता लेकर आ सकता है। आप खूब मेहनत करेंगे और आपके पदभार में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी पदोन्नति के योग भी बनेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थितियां रहेंगी लेकिन आप थोड़े उग्र कर अपना काम कराना पसंद करेंगे। इस कारण आप के विरुद्ध कोई षड्यंत्र भी हो सकता है।

अक्टूबर का महीना आर्थिक रूप से मजबूती लेकर आएगा। आपने जो निजी प्रयास किए हैं, वे आपके लिए धन लाभ की स्थिति निर्मित करेंगे। आप के भुजबल में बढ़ोतरी होगी। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आप के वरिष्ठ अधिकारी भी आप के समर्थन में खड़े नज़र आएंगे। पारिवारिक जीवन में यह समय अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ाने वाला साबित होगा।

धनु राशिफल 2023 (Dhanu rashifal 2023) के अनुसार नवंबर और दिसंबर के महीने बहुत अच्छे रहेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपके प्रयास अच्छे होंगे, निर्णय लेने की क्षमता में अच्छी वृद्धि होगी। 30 अक्टूबर को राहु चतुर्थ भाव में आएंगे और पंचम भाव में अकेले बृहस्पति रहेंगे तो आपको संतान से संबंधित अच्छे परिणाम मिलेंगे। शिक्षा में भी विद्यार्थियों को उत्तम सफलता के योग बनेंगे और आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा।

Click here to read in English: Sagittarius Horoscope 2023

सभी ज्योतिषीय आंकलन आपके चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

धनु प्रेम राशिफल 2023

धनु प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में धनु राशि के लोग प्रेम संबंधों में यदि सावधानी नहीं रखेंगे तो अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत से ही राहु महाराज पंचम भाव में विराजमान रहेंगे और आप सही तरीके से अपने प्रियतम के लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे। आपका प्यार निरंकुश हो सकता है क्योंकि आप इस दौरान किसी की परवाह भी नहीं करना चाहेंगे। लेकिन 17 जनवरी को शनि के तीसरे भाव से पंचम भाव पर दृष्टि डालने से आपके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। एक-दूसरे से कहासुनी होने की नौबत आ सकती है। 22 अप्रैल को बृहस्पति और उससे पूर्व ही सूर्य महाराज भी आपके पंचम भाव में आ जाएंगे तो सूर्य, बृहस्पति और राहु का गठजोड़ पंचम भाव में होने से आपका टूट सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से रिश्ते में समस्या बढ़ सकती है और यह तनाव लगभग अक्टूबर तक चलेगा। राहु के यहां से निकलने के बाद बृहस्पति की कृपा से आपका रिश्ता मजबूत हो पाएगा।

धनु करियर राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष पर आधारित धनु 2023 करियर राशिफल के अनुसार, इस वर्ष धनु राशि के जातकों को अपने करियर में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। वर्ष की शुरुआत तो अनुकूल रहेगी और आप अपने करियर में जमे रहेंगे, लेकिन जैसे ही शनि तीसरे भाव में गोचर करेंगे, आप जोखिम उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए नौकरी में बदलाव का प्रयास करेंगे, क्योंकि पंचम भाव पर शनि की पूर्ण दृष्टि होगी, जोकि दशम से अष्टम भाव है। हालांकि नौकरी में बदलाव आपके लिए सफलता दायक साबित होगा, फिर जब अप्रैल में बृहस्पति और राहु पंचम भाव में एक साथ सूर्य के साथ होंगे। इससे मानहानि की स्थिति बन सकती है इसलिए सावधानी बरतें। अप्रैल से अगस्त के दौरान किसी भी तरह की नौकरी बदलने से बचें। अक्टूबर से दिसंबर का समय अनुकूल रहेगा और नौकरी में बदलाव से सफलता मिलेगी और तनख्वाह में वृद्धि भी मिल सकती है।

धनु शिक्षा राशिफल 2023

धनु शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय रहेगा। पूरा वर्ष ही आपकी शिक्षा के लिए उतार-चढ़ाव की स्थितियां बना सकता है। वर्ष की शुरुआत में राहु पंचम भाव में होने से आपकी बुद्धि को भ्रमित कर सकते हैं। आपकी संगति खराब होने से पढ़ाई में बाधाएं आ सकती हैं, और रुकावटों के कारण आपकी पढ़ाई रुक सकती है। शनि के पंचम भाव पर दृष्टि डालने से शिक्षा में रुकावट आने की स्थिति बनेगी। आपको बहुत ज्यादा परिश्रम करना होगा और अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा। अप्रैल में जब बृहस्पति, सूर्य और राहु एक साथ पंचम भाव में होंगे। तो उस दौरान शारीरिक समस्याएं पढ़ाई में बाधा का कारण बन सकती हैं। सूर्य के यहां‌से निकल जाने के बाद बृहस्पति और राहु + गुरु चांडाल दोष बनाएंगे, जिससे आपकी बुद्धि भ्रमित भी होगी और पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। इसकी वजह से आपको पढ़ाई में परिणामों में समस्या आएगी। आपको हो सकता है कि मनवांछित सफलता ना मिले। अक्टूबर के बाद से अच्छी सफलता के योग बनेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में वर्ष की शुरुआत और वर्ष के दौरान सितंबर और नवंबर के महीने अनुकूलता लेकर आएंगे।उच्च शिक्षा के लिए जनवरी, फरवरी-मार्च, अगस्त और सितंबर जैसे महीने अनुकूलता लेकर आएंगे।

धनु वित्त राशिफल 2023

धनु वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार इस पूरे वर्ष धनु राशि के जातकों को अपने जीवन में वित्त संबंधी समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। हालांकि ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपके पास किसी ना किसी माध्यम से धन प्राप्ति के योग बनते रहेंगे। आपका वित्तीय संतुलन बना रहेगा फिर भी इस वर्ष विशेष रूप से आपको फरवरी से अप्रैल, अगस्त और सितंबर तथा दिसंबर के महीने में खर्च के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि इस दौरान बेवजह के खर्च आपका सिर दर्द बढ़ा सकते हैं और वित्तीय संतुलन बिगड़ सकता है।

धनु पारिवारिक राशिफल 2023

धनु पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार धनु राशि के जातक पारिवारिक जीवन को लेकर बहुत ज्यादा सोच विचार करेंगे, लेकिन वर्ष की शुरुआत बहुत बढ़िया रहेगी। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति महाराज अपनी ही राशि में चतुर्थ भाव में रहेंगे इसलिए पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। दूसरे भाव में शुक्र और शनि जनवरी में आपको पारिवारिक जीवन में कोई अच्छी खबर देंगे। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका हो सकता है। उसके बाद जब जनवरी में शनि तीसरे भाव में आ जाएंगे, और पंचम में राहु होने के कारण चतुर्थ भाव पाप कर्तरी दोष में होगा। तो परिवार के सुख में कुछ कमी आएगी। आपकी माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अप्रैल के बाद से इस स्थिति में कमी आएगी और धीरे-धीरे आपकी माताजी का स्वास्थ्य उत्तम होने लगेगा। पिताजी से संबंधों में उतार चढ़ाव ना हो, इसका आपको खास ख्याल रखना चाहिए। वह भी विशेष रुप से अप्रैल से मई के दौरान, इस दौरान उनको स्वास्थ्य समस्याएं भी घेर सकती हैं। अक्टूबर से दिसंबर के दौरान स्थिति अच्छी रहेगी और आपको पारिवारिक जीवन में सुख शांति मिलेगी।

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

धनु संतान राशिफल 2023

आपके बच्चों के लिए, वर्ष की शुरुआत धनु राशिफल 2023 के अनुसार आपका पंचम भाव इस वर्ष ज्यादा सक्रिय रहेगा। क्योंकि शनि बृहस्पति और राहु के प्रभाव से पंचम भाव पर ग्रहों का प्रभाव अधिक रहेगा। इसलिए संतान को लेकर आपकी चिंता जायज होगी। आप उनके स्वास्थ्य और उनकी संगति को लेकर बहुत ज्यादा संजीदा रहेंगे और काफी गंभीरता से उस पर विचार करेंगे। अप्रैल से अगस्त के बीच संतान को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए उनकी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान दें। इस दौरान उनकी पढ़ाई में भी रुकावट आ सकती है। वर्ष की अंतिम तिमाही आपकी संतान को उत्तम सफलता प्रदान करेगी और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार लेकर आएगी। इसी दौरान आपको संतान प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं।

धनु विवाह राशिफल 2023

धनु विवाह राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 में वैवाहिक जीवन को लेकर आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वर्ष की शुरुआत में आपके सप्तम भाव पर सूर्य और बुध का प्रभाव होने से दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रहेगी। पंचम भाव के सक्रिय रहने से जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति अच्छी सामंजस्य की भावना भी रहेगी। जीवनसाथी आपके कामों में आपको सहयोग करेंगे और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में आपका साथ देंगे। उनकी मदद से अगस्त से अक्टूबर के बीच आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। उनका अच्छा रूप और व्यवहार आपको इस वर्ष विशेष रुप से दिखाई देगा। वर्ष के अंतिम महीनों में आपको संतान प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं जिससे परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन साथी का ध्यान भी आपकी तरफ रहेगा।

धनु व्यापार राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023 (Dhanu rashifal 2023) धनु राशि के अनुसार व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष अच्छी स्थितियों का निर्माण करेगा ,और व्यापार में आशातीत सफलता मिलने के योग बनेंगे। वर्ष के आगे बढ़ने के साथ-साथ आपके व्यापार में उन्नति होती जाएगी। वर्ष का शुरुआती महीना अच्छी स्थिति लेकर आएगा। आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल की वजह से भी कई नए लोगों से संपर्क करने में कामयाब रहेंगे और उससे आपका व्यापार बढ़ेगा। उसके बाद फरवरी-मार्च और अप्रैल के महीने आपको सफलता प्रदान करेंगे। अगस्त और सितंबर के महीने में कोई बड़ी डील आप साइन कर सकते हैं जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अक्टूबर और नवंबर के दौरान सावधानी रखें। इस दौरान व्यावसायिक साझेदार से झगड़ा होने की स्थिति भी बन सकती है। तत्पश्चात दिसंबर का महीना अनुकूल रहेगा और आपका व्यापार आगे बढ़ेगा, विदेशी कारोबार में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

धनु संपत्ति और वाहन राशिफल 2023

धनु राशि वाहन भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, यह वर्ष संपत्ति लाभ के लिए अनुकूल रहने की संभावना नजर आती है। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति महाराज चतुर्थ भाव में विराजमान रहकर संपत्ति प्राप्ति की योजनाओं को मजबूत बनाएंगे। इस दौरान आपको कोई पैतृक संपत्ति अपने पुरखों का मकान भी मिल सकता है। जनवरी से अप्रैल के मध्य तक का समय अनुकूल रहेगा। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी रहेगी। यदि आप चाहें तो परिवार वालों की सहमति से इस दौरान कोई बढ़िया वाहन भी खरीद सकते हैं। उसके बाद सितंबर के अंत तक का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की संपत्ति में हाथ डालने से आपको बचना चाहिए, तथा वाहन खरीदने से भी बचें, अन्यथा दुर्घटना होने और किसी समस्या में फंसने के योग बन सकते हैं। अक्टूबर से स्थितियां अच्छी होने लगेंगी और नवंबर-दिसंबर के दौरान आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं और परिवार के लिए नए मकान खरीदने के योग भी बनेंगे।

सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

धनु धन और लाभ राशिफल 2023

धनु राशि वालों के लिए इस साल धन और लाभ की स्थिति अच्छी रहने वाली है। वर्ष की शुरुआत में शनि अपनी ही राशि में शुक्र के साथ दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। तो केतु महाराज कुंडली के ग्यारहवें भाव में रहेंगे। इस कारणवश आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है। 17 जनवरी को शनि महाराज के आपके तीसरे भाव में आकर द्वादश भाव को देखने से किसी बड़े खर्चे के योग बनेंगे। एक खर्च पूरे वर्ष लगातार बना रहने की संभावना बनेगी, लेकिन बृहस्पति के पंचम भाव में आकर एकादश भाव और प्रथम भाव को देखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। धन प्राप्ति के सुंदर योग बनेंगे, आप को अप्रैल के अंत से लेकर सितंबर की शुरुआत तक कोई भी बड़ा निवेश सोच समझ कर करना चाहिए, नहीं तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच आर्थिक रूप से अच्छी स्थिति बनेगी। आपको धन प्राप्ति के सुंदर योग बनेंगे और अनेक लोगों का सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्य भी आपको सहयोग करेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को आगे बढ़ाने में आपको संबल प्राप्त होगा। आपके मित्र भी आपकी आर्थिक रूप से सहायता करेंगे। इस प्रकार यह वर्ष अपने अंतिम महीनों में आपको अच्छी सफलता प्रदान करेगा।

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023 (Dhanu rashifal 2023) आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पंचम भाव में राहु के होने से आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रवैया रखेंगे और ऐसी लापरवाही की आपको बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए बहुत सोच समझकर अपना खाना-पीना रखें। बृहस्पति, सूर्य और राहु के पंचम भाव में अप्रैल में एकत्रित होने से उदर रोग कोई बड़ा रूप धारण कर सकते हैं, और आपको पेट से संबंधित कोई बड़ी बीमारी परेशान कर सकती है। पाचन तंत्र की खराबी, पेट में जलन या किसी तरह का अल्सर भी परेशान कर सकता है। इसलिए अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो स्वास्थ्य समस्याएं आपको पीड़ित कर सकती हैं। इसके बाद स्थितियां आपको स्वास्थ्य में सुधार की ओर संकेत करेंगी और आप अच्छी दिनचर्या अपना कर तथा अच्छा खानपान रखकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

2023 में धनु राशि के लिए भाग्यशाली अंक

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है और धनु राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 3 और 7 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार धनु राशिफल 2023 (Dhanu rashifal 2023) बताता है कि, वर्ष 2023 का कुल योग 7 ही रहेगा। इस प्रकार यह वर्ष 2023 धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से अच्छी उन्नति लेकर आने वाला वर्ष साबित होगा। इस वर्ष आपको चुनौतियों से बाहर निकल कर अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। इस वर्ष में आप कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। आपकी शिक्षा, संतान और प्रेम संबंधों तथा स्वास्थ्य पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। अन्य क्षेत्रों में यह वर्ष सफलता प्रदान करेगा। आपके मन में धार्मिक विचारों की भी वृद्धि होगी और विदेश जाने के मौके भी मिलते रहेंगे।

धनु राशिफल 2023: ज्योतिषीय उपाय

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Talk to Astrologer Chat with Astrologer