देखें जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023)

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Thu, 10 Nov 2023 11:20 AM IST

जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023) में आपको वर्ष 2023 में पड़ने वाले जैन धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों, अवकाशों और उनसे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानने को मिलेगा। इसकी मदद से आप आगे आने वाली छुट्टियों की योजना बना सकते हैं और अपने परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत कर सकते हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं जैन धर्म के बारे में।


जैन त्योहार 2024 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: जैन त्योहार 2024

Read in English: Jain Holidays 2023

जैन धर्म एक बेहद शांत धर्म है। इसमें आपको आत्मा की शांति के रास्तों और उपायों के बारे में जानकारी मिलती है। इस धर्म के लोग तीर्थंकर भगवान महावीर की पूजा करते हैं। जैन धर्म में पांच महाव्रतों का जिक्र किया गया है; अहिंसा, सच, यौन संयम, नम्रता और अनासक्ति। भगवान महावीर जी ने कई ऐसी बातों के बारे में ज्ञान दिया है, जिनका पालन जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा बड़ी ही सख़्ती के साथ किया जाता है। जैन धर्म में दो धड़े होते हैं, दिगंबर और श्वेतांबर। दिगंबर यानी कि दिशाओं को वस्त्र मानने वाले और श्वेतांबर अर्थात सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण करने वाले। ये तो रही जैन धर्म के बारे में संक्षिप्त जानकारी। अब जानते हैं वर्ष 2023 में पड़ने वाले प्रमुख जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023) के बारे में।

अपने जीवन को कैसे बनाएं खास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023) सूची

जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023): जनवरी
तिथि और दिन त्यौहार एवं व्रत
4 जनवरी, बुधवार रोहिणी व्रत
20 जनवरी, शुक्रवार मेरु त्रयोदशी
31 जनवरी, मंगलवार रोहिणी व्रत
जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023): फरवरी
तिथि और दिन त्यौहार एवं व्रत
26 फरवरी, रविवार फाल्गुन अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ
27 फरवरी, सोमवार रोहिणी व्रत
जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023): मार्च
तिथि और दिन त्यौहार एवं व्रत
6 मार्च, सोमवार फाल्गुन चौमासी चौदस
7 मार्च, मंगलवार फाल्गुन अष्टाह्निका विधान पूर्ण
15 मार्च, बुधवार वर्षी तप आरम्भ
27 मार्च, सोमवार रोहिणी व्रत
28 मार्च, मंगलवार चैत्र नवपद ओली प्रारम्भ
शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय
जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023): अप्रैल
तिथि और दिन त्यौहार एवं व्रत
4 अप्रैल, मंगलवार महावीर स्वामी जयन्ती
6 अप्रैल, गुरुवार चैत्र नवपद ओली पूर्ण
22 अप्रैल, शनिवार वर्षी तप पारण
23 अप्रैल, रविवार रोहिणी व्रत
30 अप्रैल, रविवार महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान
जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023): मई
तिथि और दिन त्यौहार एवं व्रत
21 मई, रविवार रोहिणी व्रत
जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023): जून
तिथि और दिन त्यौहार एवं व्रत
17 जून, शनिवार रोहिणी व्रत
25 जून, रविवार आषाढ़ अष्टिह्रिका विधान प्रारम्भ
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023): जुलाई
तिथि और दिन त्यौहार एवं व्रत
2 जुलाई, रविवार आषाढ़ चौमासी चौदस
3 जुलाई, सोमवार आषाढ़ अष्टाह्निका विधान पूर्ण
14 जुलाई, शुक्रवार रोहिणी व्रत
जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023): अगस्त
तिथि और दिन त्यौहार एवं व्रत
10 अगस्त, गुरुवार रोहिणी व्रत
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट

जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023): सितंबर
तिथि और दिन त्यौहार एवं व्रत
7 सितंबर, गुरुवार रोहिणी व्रत
11 सितंबर, सोमवार पर्युषण पर्व आरंभ
20 सितंबर, बुधवार सम्वत्सरी पर्व
जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023): अक्टूबर
तिथि और दिन त्यौहार एवं व्रत
4 अक्टूबर, बुधवार रोहिणी व्रत
21 अक्टूबर, शनिवार आश्विन नवपद ओली प्रारम्भ
28 अक्टूबर, शनिवार आश्विन नवपद ओली पूर्ण
31 अक्टूबर, मंगलवार रोहिणी व्रत
जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023): नवंबर
तिथि और दिन त्यौहार एवं व्रत
12 नवंबर, रविवार लक्ष्मी पूजा
14 नवंबर, मंगलवार गुजराती नया साल,
18 नवंबर, शनिवार लाभ पञ्चमी
19 नवंबर, रविवार कार्तिक अष्टह्रिका विधान प्रारम्भ
26 नवंबर, रविवार कार्तिक चौमासी चौदस
27 नवंबर, सोमवार कार्तिक अष्टह्रिका विधान पूर्ण
28 नवंबर, मंगलवार रोहिणी व्रत
जैन त्योहार 2023 (Jain Holidays 2023): दिसंबर
तिथि और दिन त्यौहार एवं व्रत
5 दिसंबर, सोमवार रोहिणी व्रत

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

आइए अब जैन धर्म के कुछ मुख्य त्योहारों के बारे में जानते हैं

मेरु त्रयोदशी

जैन धर्म में मेरु त्रयोदशी प्रमुख त्योहारों में शामिल है। यह हर साल माघ के महीने में आती है। इस दिन भगवान ऋषभनाथ की पूजा की जाती है। मान्यता के मुताबिक भगवान ऋषभनाथ ने इस दिन का व्रत किया था, जिससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। साथ ही वे जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में सबसे पहले थे।

रोहिणी व्रत

यह त्यौहार जैन धर्म में बेहद लोकप्रिय है और इसे काफी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत और पूजन करती हैं। जैन धर्म की मान्यता के मुताबिक माता रोहिणी की पूजा करने से घर में गरीबी का नाश होता है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

महावीर जयंती

जैन धर्म के आखिरी तीर्थंकर भगवान महावीर की याद में विश्व भर में जैन समुदाय के लोग महावीर जयंती मनाते हैं। इस दिन भगवान महावीर के भक्त उनकी मूर्ति के साथ एक बड़ा जुलूस भी निकालते हैं। इस दिन लोग भगवान महावीर से सुखी और समृद्ध जीवन की प्रार्थना करते हैं।

लक्ष्मी पूजा

जैन धर्म की मान्यता के अनुसार लक्ष्मी पूजा उस दिन होती है, जब भगवान महावीर ने मोक्ष की प्राप्ति की थी यानी कि जब वे दुनिया की मोह-माया से बाहर निकल चुके थे। इस दिन भगवान महावीर की पूजा की जाती है। लोग अपने पुराने लेन-देन को खत्म करके नए कामों की शुरुआत करते हैं। प्रसाद के रूप में इस दिन भगवान महावीर को निर्वाण लड्डू चढ़ाए जाते हैं।

मौन एकादशी

जैन धर्म में मौन एकादशी को सबसे ज्यादा शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। यह जैन कैलेंडर के अनुसार मार्गशीर्ष महीने में आता है और मान्यता है कि जो लोग इस दिन विधि-विधान से पूजन करते हैं और व्रत करते हैं, उनके जाने-अनजाने में किए गए सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। इसी के साथ एक और मान्यता है कि इस दिन जैन धर्म के 18वें तीर्थंकर श्री अरनाथ जी ने संसार का त्याग कर दिया था और वो साधु बन गए थे और इसी दिन 19वें तीर्थंकर श्री मल्लीनाथ का जन्म हुआ था। मौन एकादशी के दिन ही 22वें तीर्थंकर श्री नेमिनाथ को भी मोक्ष की प्राप्ति हुई थी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer