कन्या राशिफल 2023

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Tue, 12 Sep 2023 14:50 PM IST

कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) को आधार बनाकर लिखे गए इस आर्टिकल में हमने यह प्रयास किया है कि आपको वही सारी जानकारी प्रदान करें, जो आप इस राशिफल को पढ़कर प्राप्त करना चाहते हैं। आपके लिए वर्ष 2023 किस तरीके के प्रभाव लेकर आ रहा है, क्या आपके साथ कुछ बहुत अच्छा होने वाला है या कोई बहुत बड़ी समस्या आपके सामने आ सकती है, आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में किस तरीके के परिणाम वर्ष 2023 के दौरान विभिन्न प्रकार के ग्रह प्रदान करेंगे, यह सब कुछ आप कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) में पढ़ सकते हैं। आपका करियर हो, आपकी जॉब, आपका बिजनेस हो या आपकी संतान का सुख, आपकी संपत्ति के बारे में जानकारी हो या वाहन खरीदने के योग, आपका स्वास्थ्य वर्ष 2023 में कैसा रहेगा, यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में कैसा प्रदर्शन करेंगे, आपका प्रेम जीवन कैसा रहेगा, यदि आप विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन में किस तरीके के बदलाव आएंगे, आपका धन, आपकी आर्थिक स्थिति और होने वाले लाभ, आपका स्वास्थ्य, आपका प्रेम जीवन आदि के बारे में समस्त जानकारी आप इस राशिफल आर्टिकल से जान सकते हैं। हमने यही कोशिश की है कि आपको इन सभी क्षेत्रों से संबंधित सभी जानकारी वर्ष 2023 के कन्या राशिफल में प्रदान की जाए ताकि आपको यह पता चल सके कि आपको किन क्षेत्रों में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी और किन क्षेत्रों में आपको राहत महसूस होगी। जहां चुनौतियां मिलने वाली हैं, उनके लिए आप पहले से ही तैयार रहेंगे और उन चुनौतियों का डटकर सामना करके उन चुनौतियों से बाहर निकल पाएंगे।


इस कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) से आपको ज्ञात होगा कि वर्ष 2023 में कन्या राशि के जातक किस तरह के बदलावों व उतार-चढ़ावों का अनुभव कर सकते हैं। इसमें उनके पेशेवर जीवन से लेकर स्वास्थ्य तक सभी क्षेत्रों के बारे में भविष्यवाणी की गई है। जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।

कन्या राशि के बारे में यहां पढ़ें- कन्या राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) विशेष रूप से कन्या राशि के जातकों के करियर, आर्थिक जीवन, प्रेम और वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर प्रकाश डालेगा और बताएगा कि वर्ष 2023 में आपके जीवन के किस क्षेत्र में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है और किस क्षेत्र में आपको अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। जानने के लिए आख़िरी तक पढ़ें एस्ट्रोसेज का यह विशेष लेख।

कन्या वार्षिक राशिफल 2023 कन्या राशिवालों के लिए वर्ष 2023 में पड़ने वाले ग्रहों के गोचर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह वार्षिक राशिफल 2023 एस्ट्रोसेज के सुविख्यात ज्योतिषी डॉ मृगांक के द्वारा वैदिक ज्योतिष की गणनाओं के आधार पर लिखा गया है और इसमें वर्ष 2023 के दौरान होने वाले अनेक ग्रहों के विशेष गोचर और ग्रहों की स्थिति, नक्षत्रों की चाल आदि को ध्यान में रखकर ही यह फल कथन 2023 तैयार किया गया है तो आइए अब आपका ज्यादा समय नहीं लेते और आपको यह बताते हैं कि वर्ष 2023 कन्या राशि में जन्म लेने वाले जातकों के लिए कैसा रहने वाला है और आपको बताते हैं कि वर्ष 2023 का कन्या राशि का वार्षिक राशिफल।

2023 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) के अनुसार इस वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए शनि देव जी का गोचर वर्ष की शुरुआत में आपके पंचम भाव में रहेगा लेकिन 17 जनवरी 2023 को वह आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे और छठे भाव में शनि देव आपके लिए अनुकूल परिणाम प्रदान करने वाले ग्रह बन जाएंगे। आपकी चुनौतियों और मानसिक तनाव में कमी आएगी। आपकी नौकरी भी अच्छी स्थिति में आ जाएगी।

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- राशिफल 2023

देव गुरु बृहस्पति महाराज वर्ष की शुरुआत में आपके सप्तम भाव में रहेंगे और आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ाने का काम करेंगे। जीवनसाथी से आप की निकटता बढ़ेगी और आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे। इसके साथ ही व्यापार में भी अच्छी उन्नति के योग बनेंगे। 22 अप्रैल 2023 को गुरुदेव बृहस्पति महाराज मेष राशि में अष्टम भाव में गोचर करेंगे और पूरे वर्ष आपके अष्टम भाव में बने रहेंगे। अष्टम भाव में राहु के साथ गुरु की युति होगी और विशेष रूप से मई के महीने में गुरु-चांडाल दोष का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। यह स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगी जिससे धन हानि होने के योग बनेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की हानि भी हो सकती है। सेहत से जुड़ी समस्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि यह समय आपकी आध्यात्मिक सोच में वृद्धि करेगा। आप धर्म-कर्म के कामों में ज्यादा रुचि लेने लगेंगे। 30 अक्टूबर को जब राहु आपके सप्तम भाव में आएंगे और अकेले बृहस्पति अष्टम भाव में रहेंगे तो आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक प्रगति के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से अच्छे संबंधों का लाभ होगा।

30 अक्टूबर 2023 को राहु का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा और केतु आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। यह समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है इसलिए आपको इस दौरान अपने दांपत्य जीवन में और अपने व्यापार में थोड़ी समझदारी से काम लेना चाहिए क्योंकि आपके दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने की स्थिति बन सकती है और जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। आपके व्यवहार में भी बदलाव आएंगे। आप चीजों को साझा करना कम कर देंगे जिससे आपके जीवनसाथी को आप पर शक होने लगेगा और उन्हें लगेगा कि कुछ ऐसी बातें हैं, जो आप उनसे छुपा रहे हैं और इस वजह से आप दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है।

वर्ष 2023 में शनि, बृहस्पति और राहु-केतु जैसे दीर्घावधि के गोचर वाले ग्रहों का मुख्य प्रभाव तो आपने जान लिया लेकिन अन्य ग्रह भी अपनी गति परिवर्तन करेंगे जिसमें सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र आदि के साथ-साथ शीघ्र राशि बदलने वाले चंद्रमा का गोचर की प्रभावशाली रहेगा। इन सभी ग्रहों का गोचर आपके जीवन पर कभी शुभ तो कभी अशुभ प्रभाव डालेगा। वह आपके जीवन में कब कहां कैसा प्रभाव डालेंगे और उससे आपके जीवन के किन पहलुओं पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, यह सभी कुछ आप इस आर्टिकल में जान पाएंगे।

कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) के अनुसार वर्ष 2023 कन्या राशि के जातकों के जीवन में बहुत ज्यादा बदलाव वाला वर्ष साबित हो सकता है। जहां एक ओर शनिदेव की कृपा से आपकी सभी चुनौतियां कम होंगी तो वहीं बृहस्पति महाराज के कारण अप्रैल के बाद से ही स्थितियों में बदलाव भी होगा और जीवन में बड़े बदलाव आएंगे। आपके जीवन जीने की शैली में भी अंतर आएगा। आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। आप लोगों के मददगार बनेंगे लेकिन हो सकता है कि आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करें इसलिए आपको इस वर्ष स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधानी रखनी चाहिए‌। शनि के छठे भाव में आने से आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो उसमें आपकी वृद्धि के योग बनेंगे। कोर्ट-कचहरी और विरोधियों से संबंधित मामलों में आपको विजय मिलेगी और आपको उनसे लाभ भी होगा। आपके विरोधी कितना भी कुछ कर लें, आपसे जीत नहीं पाएंगे क्योंकि शनि महाराज की कृपा आपको उन सब से दो कदम आगे रखेगी। आपको यदि जीवन में इस वर्ष कुछ हासिल करना है तो उसके लिए आपको आलस्य से बचना होगा क्योंकि यह आपके पास बार-बार आएगा और इसकी वजह से बहुत सारे महत्वपूर्ण अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं।

कन्या राशि फल 2023 के अनुसार जनवरी का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव तो होगा लेकिन आर्थिक रूप से यह महीना आपको अच्छी सफलता प्रदान करेगा। आपके कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे और आप अपना कोई कर्ज भी चुका सकते हैं लेकिन आपके खर्चे बहुत ज्यादा होंगे। फिजूलखर्ची करने की आदत भी आपको परेशान कर सकती है। यदि आपको किसी भी नशे की आदत है तो उसे छोड़ने के लिए यह समय बहुत अच्छा है।

कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) के अनुसार फरवरी का महीना अच्छी स्थिति लेकर आएगा। आपके व्यापार में उन्नति होगी और आपका सारा ध्यान अपनी शिक्षा, अपनी लव लाइफ और विवाहित हैं तो अपनी संतान की ओर होगा। आप इन तीनों क्षेत्रों में प्रगति करने के लिए लालायित नजर आएंगे और इस दौरान नौकरी में बदलाव भी संभव हो सकता है। आपके पास कोई अच्छा अवसर आ सकता है।

मार्च की शुरुआत में स्वास्थ्य समस्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन महीने का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आपको कम्युनिकेशन माध्यमों से लाभ होगा और आप तरक्की करेंगे।

अप्रैल से जून 2023 के बीच का समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यापार में गिरावट आ सकती है। आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से कहासुनी हो सकती है। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप यदि किसी ट्रेडिंग, ट्रांसपोर्ट अथवा शेयर मार्केट से जुड़े व्यापार में हैं तो इस दौरान आपको सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि आपका बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी जिसके परिणामस्वरूप आपको नुकसान होगा क्योंकि आप सही निर्णय ना लेकर कुछ ना कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं इसलिए इस समय के दौरान किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ अवश्य लें।

कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) यह संकेत देता है कि जुलाई से सितंबर के अंत तक का समय अच्छा रहने की उम्मीद आप कर सकते हैं। इस दौरान आपकी मन की इच्छाएं पूरी होंगी। योजनाओं में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी के भी संकेत मिलेंगे। महीने के उत्तरार्ध में कुछ खर्चे भी होंगे। आपके विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं और यदि आप इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) के अनुसार अक्टूबर का महीना आपके लिए बहुत ज्यादा बढ़िया रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जो काम अभी तक रुके हुए थे, वे शुरू हो जाएंगे जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने से आप नए-नए कामों में हाथ आजमाना शुरू करेंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और दैनिक दिनचर्या भी सुधरेगी। आपको पारिवारिक सदस्यों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

नवंबर के महीने में यात्राओं के योग बनेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का प्रयास रहेगा। उनके साथ समय बिता कर पुरानी यादें ताजा करेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत बढ़िया हो जाएगी जिसका आपको अपने प्रोफेशन में और अपने रिश्तों में बहुत लाभ होगा। आपकी निजी जिंदगी बहुत अच्छी हो जाएगी। माता-पिता से अच्छे संबंध रहेंगे। भाई-बहनों का भी पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा और आप भी उनसे प्रेम जताएंगे।

दिसंबर का महीना परिवार के बारे में बहुत ज्यादा सोचने वाला होगा। आप पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा खर्चा करेंगे। अपने माता-पिता को खुशी देने का प्रयास करेंगे। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। घर में सुख-सुविधाओं की और साधनों की बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और आप खुद को एक अच्छे व्यक्ति के रूप में स्थापित कर पाने में कामयाब रहेंगे। घर में आपकी इज्जत बढ़ेगी। नौकरी में आपकी स्थिति और ज्यादा बेहतर होगी।

Click here to read in English: Virgo Horoscope 2023

सभी ज्योतिषीय आंकलन आपके चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

कन्या प्रेम राशिफल 2023

कन्या प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में कन्या राशि के लोग प्रेम संबंधों में परीक्षा देते हुए नजर आएंगे। जहां वर्ष की शुरुआत में शनि और शुक्र आपके पंचम भाव में रहकर आपको अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के बहुत मौके देंगे और यदि आप अपने रिश्ते में सच्चे हैं तो आप और आपके प्रियतम के बीच की दूरियां कम होगी और आपका प्रेम परवान चढ़ेगा। वहीं 17 जनवरी के बाद जब शनि छठे भाव में आ जाएंगे तो छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ेगा। आपके प्रियतम किसी कारणवश कुछ समय के लिए आपसे दूर भी जा सकते हैं लेकिन यदि आप अपने रिश्ते को संभाल कर रखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने अंदर भी कुछ बदलाव करने होंगे जिससे आपका प्रियतम आपसे नाराज ना हो। इस वर्ष विशेष रूप से जनवरी, अप्रैल, अगस्त से सितंबर और दिसंबर के महीनों के दौरान आपका प्यार बढ़ेगा। रिश्ते में रोमांस के योग बनेंगे और आप और आपके प्रियतम एक दूसरे के निकट आएंगे। जनवरी से अप्रैल के बीच आप यदि शादी का प्रस्ताव रखते हैं तो आपके विवाह के योग भी बन सकते हैं।

कन्या करियर राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष पर आधारित कन्या 2023 करियर राशिफल के अनुसार, इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत में अपने करियर को लेकर सही निर्णय लेने की कोशिश करनी चाहिए। जनवरी के महीने में आपकी नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। इस वर्ष आपका करियर आपको आगे बढ़ने के बहुत सारे मौके देगा लेकिन आपको इस बात का बहुत ध्यान रखना होगा कि कई मामलों में आपका समय गड़बड़ चलेगा क्योंकि बृहस्पति 22 अप्रैल को अष्टम भाव में राहु के साथ ही युति बनाएंगे। अपने बारे में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा और आपको अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की भी संभावना है। यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार बदलने के योग भी अप्रैल के बाद बन सकते हैं। विशेष रूप से मई के दौरान ऐसे योग बनेंगे और यदि आप नौकरी करते हैं तो उसमें भी अचानक से कोई समस्या आ सकती है इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें। अक्टूबर से दिसंबर के बीच स्थितियों में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा और आपको सफलता मिलेगी।

कन्या शिक्षा राशिफल 2023

कन्या शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय आने वाला है। आपने जो मेहनत की है, वह व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको उसका उचित प्रतिफल मिलेगा। वर्ष की शुरुआत थोड़ी सी कमजोर हो सकती है और आपका ध्यान भी पढ़ाई में कम लगेगा क्योंकि आपकी एकाग्रता बार-बार भंग होगी। इसकी वजह से आपको पढ़ाई में वह सफलता नहीं मिल पाएगी, जिसकी आप उम्मीद करते हैं लेकिन आप यदि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो 17 जनवरी 2023 के बाद से जब शनि महाराज का गोचर आपके छठे भाव में होगा तो वह आपकी सफलता के द्वार खोल देंगे। आप खूब मेहनत करेंगे और उस मेहनत के प्रतिफल के रूप में आपको प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तम अंकों के साथ सफलता मिलने के योग बनेंगे इसलिए अपनी मेहनत को जारी रखते हुए सही दिशा में आगे बढ़ाएं, जिससे आपको सफलता मिल सके। उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर के दौरान आपको अच्छी सफलता मिल सकती है और पढ़ाई के लिए विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं।

कन्या वित्त राशिफल 2023

कन्या वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार कन्या राशि के जातकों को इस वर्ष वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि ग्रहों का संयोजन इस प्रकार से है कि वर्ष का पूर्वार्ध तो अनुकूल रहेगा। विशेष रूप से जनवरी से अप्रैल के अंत तक की स्थितियां तो अच्छी रहेंगी और इस दौरान आपको अपने वित्तीय मामलों में जो भी समायोजन करना हो, वह आप कर सकते हैं। यदि आप कोई निवेश करना चाहें तो उसके लिए यह समय उत्तम रहेगा क्योंकि उसके बाद जब देव गुरु बृहस्पति राहु के साथ अष्टम भाव में गोचर करेंगे तो अक्टूबर के अंत तक का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको वित्तीय मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यदि आप शेयर बाजार, सट्टेबाजी, लॉटरी, आदि के मामलों में पड़े हैं तो यह समय आपको नुकसान दे सकता है और आप वित्तीय रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं लेकिन अक्टूबर के बाद नवंबर - दिसंबर के महीने आपको अच्छी सफलता दिलाएंगे और आप वित्तीय मामलों में कुछ अच्छा ही प्राप्त कर पाएंगे।

कन्या पारिवारिक राशिफल 2023

कन्या पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष पारिवारिक जीवन को लेकर उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. जब तक बृहस्पति महाराज मीन राशि में रहेंगे, तब तक पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी क्योंकि वह आपके चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं लेकिन जैसे ही 22 अप्रैल को बृहस्पति महाराज आपके अष्टम भाव में जाएंगे, पारिवारिक जीवन में समस्याएं शुरू हो सकती हैं और राहु के साथ बृहस्पति के संयोग से गुरु चांडाल दोष का प्रभाव मई के महीने में विशेष रूप से दृष्टिगोचर होगा। इस दौरान परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य को शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह उत्पन्न हो सकती है। राहु के प्रभाव से पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। शनि भी जब छठे भाव में आकर आपके तीसरे भाव को देखेंगे तो वह समय आपके भाई-बहनों के स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा अनुकूल नहीं होगा लेकिन आपके अंदर ईश्वर ने वह क्षमता दी है कि आप चुनौतियों का सामना कर पाएंगे और अपने परिवार को एकजुट रख पाने में कामयाब हो सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत प्रयास करने होंगे। अपने आपको शांत रखते हुए पारिवारिक सदस्यों से बार-बार बातचीत करके मामलों को शांत करने से धीरे-धीरे पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक होने लगेगा। मई से अक्टूबर के बीच परिवार में किसी के विवाह की बातचीत चल सकती है और नवंबर-दिसंबर में विवाह के योग बन सकते हैं, जिसमें परिवार के शामिल होने से घर में खुशियां आ सकती हैं।


बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

कन्या संतान राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) के अनुसार आपके बच्चों के लिए वर्ष की शुरुआत बढ़िया रहने वाली है। शनि और शुक्र आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आपकी संतान को उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। वह जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हैं, यदि वह पढ़ाई करते हैं या वह जॉब करते हैं तो दोनों ही क्षेत्रों में उन्हें सफलता मिलेगी। इसके बाद पंचम भाव के स्वामी शनि महाराज छठे भाव में आ जाएंगे तो यह समय भी परेशानी जनक नहीं होगा। आपकी संतान की वृद्धि इस वर्ष होगी और आपको ईश्वर की कृपा से संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बृहस्पति और राहु के एकसाथ होने के कारण मई-जून के बीच संतान को लेकर थोड़ी चिंताएं प्रकट हो सकती हैं लेकिन उसके बाद का समय अच्छा रहेगा। आपकी संतान मेहनती बनेगी और अपनी मेहनत से अपनी जगह बनाएगी और आपको उनकी सफलता पर गर्व होगा।

कन्या विवाह राशिफल 2023

कन्या विवाह राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 में वैवाहिक जीवन को लेकर आप थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत बहुत अनुकूल होगी। शनि महाराज पंचम भाव में बैठकर आपके सप्तम भाव को देखेंगे और बृहस्पति महाराज अपनी ही राशि में 22 अप्रैल तक सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। यह ग्रह स्थिति आपके विवाह के सुंदर योग बनाएगी और यदि आप विवाह योग्य हैं तो जनवरी से अप्रैल के अंत तक के समय के दौरान आपका विवाह हो सकता है। यदि आप किसी को प्रेम करते हैं तो इस दौरान आपका प्रेम विवाह होने की भी प्रबल संभावना बनेगी। यदि आप विवाहित हैं तो यह समय दांपत्य जीवन में तनाव को कम करने वाला साबित होगा। आप और आपके जीवनसाथी साथ मिलकर अपनी समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन भली प्रकार करेंगे और इससे आपका दांपत्य जीवन खूबसूरती के साथ व्यतीत होगा लेकिन बृहस्पति के अष्टम भाव में जाने से जीवनसाथी की सेहत थोड़ी सी बिगड़ सकती है क्योंकि शनि भी छठे भाव में होंगे और अष्टम भाव में बृहस्पति के साथ राहु भी उपस्थित रहेंगे। अप्रैल के महीने में खासतौर से आपको ध्यान देना होगा क्योंकि सूर्य, बृहस्पति और राहु इन तीन बड़े ग्रहों की युति आपके अष्टम भाव में होने से जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आप और उनके बीच तनाव बढ़ सकता है। रिश्ते पर गलत असर पड़ सकता है और ससुराल पक्ष से भी संबंध बिगड़ सकते हैं। वर्ष के अंतिम महीनों के दौरान स्थिति अनुकूल होगी और आपका दांपत्य जीवन फिर से हरा भरा हो जाएगा।

कन्या व्यापार राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) के अनुसार कन्या राशि के व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष समझदारी से काम लेकर ही आगे बढ़ने में मदद करने वाला साबित होगा क्योंकि व्यापार में वर्ष की शुरुआत में तो अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन वर्ष का उत्तरार्ध कमजोर रहने की संभावना नजर आ रही है। खासतौर से मई से अगस्त के बीच का समय व्यापार में उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देने के कारण आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने व्यापार में नित नई प्रगति करते नजर आएंगे। कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा और व्यापार में उन्नति होगी। मई से अगस्त के बीच आपको कोई भी नया काम शुरू करने से पहले या कोई नया काम हाथ में लेने से बचना चाहिए। यदि आप किसी डील में शामिल होने जा रहे हैं तो उसको करने से पहले उसके आगे पीछे की सारी जानकारी जुटा लें क्योंकि उसमें कुछ समस्या हो सकती है, जो बाद में आपको परेशान कर सकती है। अगस्त के बाद से आपको कुछ अच्छे परिणाम मिलने शुरू होंगे लेकिन अक्टूबर के बाद स्थितियां बदलेंगी। आपको विदेशी संपर्कों से भी लाभ होगा और व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। इस प्रकार वर्ष के शुरुआती चार महीने और अंतिम दो महीने बहुत अच्छे रहेंगे। इन महीनों के बीच के समय के दौरान आपको ध्यान देना पड़ेगा।

कन्या संपत्ति और वाहन राशिफल 2023

कन्या राशि संपत्ति भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, यह वर्ष संपत्ति के दृष्टिकोण से अच्छा रहने की संभावना है लेकिन वर्ष का पूर्वार्ध ही अनुकूल रहेगा और जनवरी से अप्रैल के बीच आप कोई बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं। यदि आप सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं तो आपको सरकार की ओर से भी कोई मकान मिल सकता है जिससे आपकी रहने की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अतिरिक्त इस समय के दौरान आप अपना भी मकान बना सकते हैं लेकिन आपको भूल कर भी मई से लेकर अगस्त के बीच कोई भी संपत्ति खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि उसमें आपके साथ धोखा होने की संभावना हो सकती है। सितंबर-अक्टूबर के दौरान प्रयास कर सकते हैं लेकिन नवंबर-दिसंबर में संपत्ति लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा और इस दौरान संपत्ति खरीदने के योग भी बनेंगे। यदि आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए उत्तम समय फरवरी और मार्च के बीच रहेगा। इस समय के दौरान अच्छा वाहन खरीदने के योग बनेंगे।

सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

कन्या धन और लाभ राशिफल 2023

कन्या राशि वालों के लिए यदि वर्ष 2023 के दौरान धन और लाभ की स्थिति देखी जाए तो यह वर्ष आपको मुख्य रूप से धन लाभ प्रदान करने वाला वर्ष साबित होगा। आपको जितना पैसा बनाना है, वह आप वर्ष की शुरुआत में बना सकते हैं क्योंकि बहुत मौके मिलेंगे और उसी के भरोसे आप पूरा वर्ष बिता सकते हैं। जनवरी से अप्रैल और नवंबर से दिसंबर के महीने आर्थिक तौर पर मजबूती लेकर आएंगे। हालांकि, मई से लेकर अक्टूबर के बीच आपको किसी भी तरह के निवेश को लेकर बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि यहां पर आपको धन हानि होने की स्थिति ज्यादा बन सकती है। इसी समय के दौरान आपको ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है। अचानक से कोई धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं जो किसी की पैतृक संपत्ति के रूप में आपको मिल सकता है लेकिन किसी भी तरह आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रयासरत रहना होगा। जनवरी में सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग भी बनते हैं। अप्रैल से मई के बीच का समय बहुत सावधानी से चलने वाला होगा क्योंकि इस दौरान आपको कोई सरकारी नोटिस मिल सकता है और आपको कर चुकाना पड़ सकता है और विशेष आर्थिक चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। हालांकि इसके बाद का समय अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा।

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) के अनुसार स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरुआत आपको यह बता रही है कि इस पूरे वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। वर्ष की शुरुआत तो ठीक होगी लेकिन राहु के अष्टम भाव में होने से उतार-चढ़ाव बना रहेगा फिर 17 जनवरी को शनि आपके छठे भाव में आएंगे और वहां से आपके आठवें और बारहवें तथा तीसरे भाव को देखेंगे और सेहत में थोड़ा सा सुधार लेकर आएंगे। लेकिन 22 अप्रैल को बृहस्पति राहु के साथ अष्टम भाव में आ जाएंगे और उस समय सूर्य भी वहीं पर उपस्थित होंगे इसलिए अप्रैल से मई के बीच का समय स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत ज्यादा परेशानी जनक हो सकता है। आपने यदि अपना ध्यान नहीं रखा तो आपको बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसके बाद जब मई में सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होगा तो स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार तो आएगा लेकिन बृहस्पति और राहु का गठबंधन अष्टम भाव में बना रहेगा और शनि की उस पर दृष्टि होगी इसलिए आपको अपनी दिनचर्या में सुधार बनाए रखना होगा और सेहत के प्रति लापरवाही बरतने से बचना होगा, तभी आप इस पूरे वर्ष अच्छे स्वास्थ्य का लाभ उठा पाएंगे, अन्यथा यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर ही रहेगा।

2023 में कन्या राशि के लिए भाग्यशाली अंक

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है और कन्या राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 5 और 6 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार कन्या राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023) बताता है कि, वर्ष 2023 का कुल योग 7 होगा। इस प्रकार यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए मध्यम से थोड़ा अच्छा वर्ष साबित होने की उम्मीद आप कर सकते हैं। इस वर्ष कुछ चुनौतियां तो आपके सामने रहेंगी लेकिन उससे ज्यादा लाभ होने के योग भी बनेंगे। यह वर्ष मुख्य रूप से आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति आगाह कर रहा है इसलिए आपको स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आर्थिक योजनाओं में निवेश करने से पहले आपको बहुत सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय ज्यादा अनुकूल दिखाई देता है और उसके बाद नवंबर और दिसंबर के महीने आपके लिए ज्यादा लाभदायक साबित होंगे। आपको अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए और जो भी काम करें, उसे पूरे मन से करें। पारिवारिक जीवन को अच्छा बनाए रखने के लिए आपको सतत प्रयास करने होंगे।

कन्या राशिफल 2023: ज्योतिषीय उपाय

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer