M नाम वालों का राशिफल 2023

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Mon, 02 Jan 2023 12:20 PM IST

M नाम वालों का राशिफल 2023 (M naam ki rashifal 2023) उन लोगों के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है जिनका नाम अंग्रेजी के एम अक्षर से शुरू होता है। वर्ष 2023 आपके जीवन की योजनाओं में सफलता देगा या आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, क्या आप आर्थिक तौर पर मजबूती हासिल कर पाएंगे या आपको संघर्षों का सामना करना पड़ेगा, क्या आप की शिक्षा में अच्छे परिणाम सामने आएँगे? क्या होगा आपके वैवाहिक जीवन में और क्या आप अपने प्रेम जीवन का लुत्फ उठा पाएंगे? किस दिशा में जाएगा आपका करियर? आपकी जॉब बदलेगी या होगा तबादला, आपके व्यापार में विस्तार होगा या उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा? आपका स्वास्थ्य किन परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव से घिरा रहेगा? यह सब कुछ जानने के लिए हमने प्रस्तुत किया है यह राशिफल 2023। यह राशिफल विशेष रूप से केवल उन लोगों के लिए है, जिन्हें अपनी वास्तविक जन्मतिथि मालूम नहीं है और इसके अभाव में उन्हें अपनी जन्म राशि भी नहीं पता है तो उनके नाम का यदि पहला अक्षर अंग्रेजी का M लेटर है तो वे इस राशिफल को पढ़कर वर्ष 2023 की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जान सकते हैं कि वर्ष 2023 उनके लिए कैसा रहेगा।


M नाम वालों का राशिफल 2024 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: M नाम वालों का राशिफल 2024

2023 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

M नाम वालों का राशिफल 2023: अंक ज्योतिष की चाल्डियन पद्धति (चाल्डियन न्यूमैरोलॉजी) के अनुसार देखा जाए तो अंक 4 अंग्रेजी के लेटर एम का प्रतिनिधित्व करता है। इसका मतलब यह है कि अंक 4 (नंबर 4) उन लोगों का मुख्य अंक है जिनके नाम का अक्षर एम से शुरू होता है। 4 का अंक राहु के अंतर्गत आता है इसलिए राहु का इन लोगों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। इसके अतिरिक्त यह मघा नक्षत्र के अधीन आने वाला अक्षर है जिसके स्वामी केतु महाराज हैं। यदि राशि की बात की जाए तो यह सिंह राशि में पड़ता है जिसके स्वामी सूर्य देव हैं। इसका अर्थ स्पष्ट रूप से यह देखा जा सकता है कि वर्ष 2023 में आपको राहु, केतु और सूर्य की विभिन्न स्थितियों के आधार पर अनेक प्रकार के शुभ अथवा अशुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बनेंगे। आपके लिए विशेष रूप से यह राशिफल एस्ट्रोसेज के जाने-माने ज्योतिषी डॉ मृगांक शर्मा ने तैयार किया है। तो आइए अब बिना समय व्यर्थ किए उन लोगों का राशिफल 2023 जानते हैं जिनका नाम अंग्रेजी के M लेटर (M alphabet) से शुरू होता है।

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

Click Here To Read In English: M Letter Horoscope 2023

M अक्षर से नाम वाले लोगों का करियर और व्यवसाय 2023

सर्वप्रथम वर्ष 2023 के दौरान आपके करियर पर चर्चा करें तो वर्ष की शुरुआत नौकरी करने वालों के लिए बेहद अनुकूल रहेगी। ग्रहों की स्थिति बताती है कि आप अपने कार्य क्षेत्र में मजबूती के साथ अपना महत्व दिखाते रहेंगे। आपके अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी और आपके हाथ में कोई बड़ा पद या कोई बड़ा विभाग आ सकता है जिसमें आप एक नेतृत्व कर्ता के रूप में रहेंगे और पूरी टीम को अपने अधीन रख कर अच्छा काम कर पाएंगे। आप खुद भी लोगों को आगे बढ़कर काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिससे आपको लोगों का समर्थन भी प्राप्त होगा लेकिन यहां आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा कि अति आत्मविश्वास के कारण लोगों से गलत व्यवहार ना हो जाए जिससे कि वे आपके विरुद्ध ना हों। M नाम वालों का राशिफल 2023 (M naam ki rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष का मध्य आपके लिए अच्छा है लेकिन वर्ष के अंतिम महीनों में विशेषरुप से अक्टूबर से नवंबर के बीच उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं। यदि आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो वह जनवरी के महीने में कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है लेकिन फरवरी से आपका व्यापार पनपने लगेगा। आप अपने व्यवसायिक साझेदार से भी अच्छे संबंध बनाकर अपने व्यापार को विस्तार दे पाएंगे और इस वर्ष व्यापार में अच्छी उन्नति प्राप्त कर पाएंगे।

M अक्षर से नाम वाले लोगों का वैवाहिक जीवन 2023

आपका नाम यदि अंग्रेजी के एम अक्षर से शुरू होता है और आप जानना चाहते हैं कि वर्ष 2023 में आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा तो यह समझकर चलें कि वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपके जीवनसाथी की वजह से आपको कोई बड़ा फायदा सामने दिखाई दे सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी इजाफा होगा। जीवनसाथी के प्रयास आप को आगे बढ़ाने के रहेंगे। बीच-बीच में उनसे कहासुनी होती रहेगी क्योंकि वह अपनी बातें रखेंगे और आप उनकी बातों को ढंग से सुनना नहीं चाहेंगे। यह एक गलत बात है। यदि आप उनकी बातों को अच्छे से समझेंगे तो आपको समझ में आएगा कि उनकी सलाह वास्तव में आप के लिए बड़े काम की सलाह है। M नाम वालों का राशिफल 2023 (M naam ki rashifal 2023) के अनुसार, जून और जुलाई के महीनों में जीवन साथी के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने या किसी अच्छी जगह घूमने जाने के योग बन सकते हैं लेकिन इस यात्रा के दौरान कोई चुनौती भी सामने आ सकती है। पूरी तैयारी से ही यात्रा पर जाएं। फरवरी, अप्रैल, जुलाई और सितंबर के महीनों के दौरान जीवनसाथी से किसी भी तरह से उलझने से बचें क्योंकि इससे आपके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। शेष महीने आपको खुशी देंगे। जीवनसाथी का सहयोग देंगे और जीवन साथी के माध्यम से आपके जीवन में तरक्की भी देंगे। समय-समय पर जीवनसाथी के लिए कुछ लेकर आना भी उनको खुशी देगा। इसी तरह से आप उनको खुश रख कर खुद भी खुश रह पाएंगे और अपने दांपत्य जीवन को एक सुखमय दांपत्य जीवन में परिवर्तित कर पाएंगे। यदि आप दोनों के बीच कुछ समस्याएं हों तो बाहर के किसी व्यक्ति से बात करने की बजाय अपने जीवन साथी के साथ बैठकर उनसे कहें। वह समझेंगे भी और आपका साथ भी देंगे। वास्तव में यही अच्छे वैवाहिक जीवन की पहचान भी है।

M अक्षर से नाम वाले लोगों की शिक्षा 2023

यदि विद्यार्थियों की बात करें तो साल की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आप का मन पढ़ाई में भी लगेगा। आपका दिमाग तेज होगा। ग्रहों की कृपा से आप बहुत अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। अपनी पढ़ाई को लेकर आप बहुत ज्यादा सतर्क भी रहेंगे और बहुत ज्यादा ध्यान भी देंगे। आपके मन में विचारों का ताना-बाना चलता रहेगा। आपको नया कुछ खोजने, सोचने, समझने और पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इससे आपकी स्मरण शक्ति का भी विकास होगा। M नाम वालों का राशिफल 2023 (M naam ki rashifal 2023) के अनुसार, जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय बहुत अच्छा है। इस समय का जितना आप लाभ लेंगे, वह पूरे वर्ष आपके काम आएगा और इसी समय के दौरान यदि आपकी परीक्षाएं होती हैं तो उसमें भी आपको अच्छे परीक्षा परिणाम मिल सकते हैं। मई से लेकर अगस्त के अंत तक का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान पढ़ाई में व्यवधान और रुकावटें सामने आ सकती हैं। परिवारिक माहौल भी इसकी एक वजह बन सकता है। आपको स्वास्थ्य पर भी इस दौरान ध्यान देना होगा। उसके बाद धीरे-धीरे आप अपनी पढ़ाई के प्रति जिम्मेदारी रखते हुए आगे बढ़ेंगे और इससे आपको लाभ होगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लग रहे युवा विद्यार्थियों को वर्ष के मध्य में अच्छी सफलता मिल सकती है।

M अक्षर से नाम वाले लोगों का प्रेम जीवन 2023

यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो वर्ष की शुरुआत में आप को उनके बारे में कुछ नया जानने का मौका मिलेगा। कुछ ऐसा, जिसे जानकर आप के मन में उनके प्रति विश्वास और इज्जत और ज्यादा बढ़ जाएगी। वह दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं और यह बात आपको भी बहुत अच्छी लगेगी। आप अपनी बातें धीरे-धीरे उनसे साझा करना शुरू करेंगे और इससे आपके पारिवारिक मामलों में भी उनका योगदान शुरू हो जाएगा। धीरे-धीरे ही सही आप उन्हें अपने जीवन का पक्का हिस्सा बना लेंगे। यदि आप उनसे विवाह करना चाहते हैं तो इसके लिए उपयुक्त समय फरवरी के बाद रहेगा। इसके लिए मौका देखकर आप उनसे और उनके परिवारवालों से बातचीत कर सकते हैं और आपकी शादी हो सकती है। M नाम वालों का राशिफल 2023 (M naam ki rashifal 2023) के अनुसार, अप्रैल से अगस्त के बीच में उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है और यह समय आपको भी चिंता देगा क्योंकि आप उनसे प्रेम करते हैं तो उनका दुख आपको बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसी स्थिति में उन्हें मानसिक तनाव से बाहर निकालने में आप उनकी मदद कर सकते हैं। इसके बाद आप दोनों अपने रिश्ते की अहमियत को समझेंगे और धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्रेम पाश में जकड़ते चले जाएंगे। वर्ष के अंतिम दो महीनों के दौरान आप दोनों कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर साथ घूमने जाएंगे जिसके कारण आप दोनों के बीच प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।

M अक्षर से नाम वाले लोगों का आर्थिक जीवन 2023

M नाम वालों का राशिफल 2023 (M naam ki rashifal 2023) के अनुसार, यह साल आर्थिक रूप से उन्नतिशील साबित होगा। हालांकि आपको यह भी ध्यान देना होगा कि बीच में अचानक से कुछ ऐसी स्थितियों का निर्माण होगा जो आपको धन हानि भी करा सकती हैं। यदि आप धन का निवेश करना चाहें तो वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन अप्रैल से अगस्त के अंत तक का समय बहुत ध्यान से चलने का होगा। इस दौरान किया गया निवेश डूब सकता है। आपको बड़ी धन हानि भी हो सकती है। यदि आपकी कोई योजना इस दौरान आगे बढ़ने वाली है तो बहुत ध्यान से उसमें धन लगाएं क्योंकि भाग्य की कमजोरी से आपको नुकसान हो सकता है। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे आपको लाभ मिलेगा और आप नौकरी करते हैं तो आपकी तनख्वाह में वृद्धि के योग बनेंगे।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राज योग रिपोर्ट

M अक्षर से नाम वाले लोगों का स्वास्थ्य 2023

M नाम वालों का राशिफल 2023 (M naam ki rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। यह अप्रैल के मध्य तक जारी रहेगा। तब तक आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि यदि इस समय में आप लापरवाही भरा रवैया अपनाते हैं तो उसकी कीमत आपको पूरे वर्ष भर चुकानी पड़ सकती है इसलिए सावधानी रखें। आपको पेट और बड़ी आंत से संबंधित कोई समस्या सामने देखने को मिल सकती है। इसके अतिरिक्त मोटापा जैसी समस्या भी सामने आ सकती है। यदि आप पहले से मधुमेह के शिकार हैं तो इस दौरान इस समस्या में बढ़ोतरी हो सकती है। सितंबर से धीरे-धीरे आपका स्वास्थ्य अच्छा होना शुरू होगा और वर्ष के अंत तक आप अच्छे स्वास्थ्य का अनुभव कर पाएंगे।

M अक्षर से नाम वाले लोगों के लिए साल 2023 में किये जाने वाले उपाय

M नाम वालों का राशिफल 2023 (M naam ki rashifal 2023) के अनुसार, साल 2023 को और बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ विशेष उपाय करने चाहिए जिनमें प्रतिदिन सूर्याष्टक का पाठ करना और अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करना शामिल है। इसके अतिरिक्त आप अप्रैल से अगस्त के बीच किसी मंदिर में काले तिलों का दान कर सकते हैं।

सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हमें उम्मीद है कि राशिफल 2023 से संबंधित एस्ट्रोसेज का यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस लेख को पसंद करने एवं पढ़ने तथा एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !

Talk to Astrologer Chat with Astrologer