मेष राशिफल 2023

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Tue, 12 Sep 2023 14:50 PM IST

मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के इस विशेष लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2023 मेष राशि के जातकों के करियर, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति, शिक्षा, प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में किस प्रकार के परिणाम लेकर आएगा। इस सवालों के जवाब जानने के लिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इसके अंतर्गत यानी कि मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) में मेष राशिवालों के जीवन के विभिन्न पहलुओं को लेकर भविष्यवाणी प्रदान की गई है। यह राशिफल आपकी मदद करेगा यह जानने में कि आपको इस वर्ष किन क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं और किन क्षेत्रों में आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। आप इस राशिफल के माध्यम से वर्ष 2023 में अपने लिए कुछ विशेष प्राप्तियां अर्जित कर सकते हैं। यह साल आपके लिए क्या लेकर आ रहा है, यह भी आप इस मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। वैदिक ज्योतिष पर आधारित एस्ट्रोसेज का यह विशेष राशिफल डॉ मृगांक द्वारा वर्ष 2023 में विभिन्न ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति और उनके गोचर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है, अर्थात यदि आपकी चंद्र राशि अथवा जन्म राशि मेष है तो यह राशिफल विशेष रूप से आपके लिए है। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं मेष राशि का वार्षिक भविष्यफल 2023।


मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) भविष्यवाणियां एस्ट्रोसेज के महान ज्योतिषियों द्वारा तैयार की गई हैं। इसमें आप जानेंगे कि वर्ष 2023 में आपको किस तरह के परिणामों की प्राप्ति होगी। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो अंत तक पढ़ें यह विशेष आर्टिकल।

मेष राशि के बारे में यहां पढ़ें- मेष राशिफल 2024

मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) में आप अपने जीवन के हर पहलू जैसे कि पेशेवर जीवन, व्यक्तिगत जीवन, आर्थिक जीवन, प्रेम और वैवाहिक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के बारे में विस्तृत भविष्यफल जानेंगे। यदि आप अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक तो बिना देर किए आगे बढ़ें और इस लेख को अंत तक पढ़ें।

2023 वार्षिक राशिफल के अनुसार, 17 जनवरी को शनि महाराज कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे जो कि आपके द्वादश भाव की राशि है। इसके बाद, 22 अप्रैल को बृहस्पति मेष राशि में आपके प्रथम भाव अर्थात आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे और वहां पर उनकी युति राहु से होगी जिसके कारण गुरु चांडाल दोष निर्मित होगा। राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में 30 अक्टूबर को गोचर करेगा।

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- राशिफल 2023

मेष राशि के जातक वर्ष 2023 के दौरान अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि यह वर्ष आपके जीवन के लिए एक उत्तम वर्ष साबित होगा। कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपको सफलता और संभावनाएं प्राप्त होंगी, जिनका हाथ थाम कर आप अपने जीवन में सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अनुसार साल की शुरुआत में मेष राशि के जातक कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे और कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना आपको आसान नहीं लगेगा। आपकी राशि में राहु की उपस्थिति आपको थोड़ा निरंकुश बनाएगी और आप अपने आसपास की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे। इस वजह से आप अत्यधिक प्रतिक्रिया देंगे जो आपके आसपास के लोगों के साथ आपके रिश्तों को बिगाड़ सकती हैं।

वर्ष 2023 की दूसरी छमाही आपके लिए अत्यंत उपयोगी रहेगी। इस दौरान जिन लोगों का अपना व्यापार है या जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें अपने करियर में उत्तम परिणाम मिलने के योग बनेंगे। इस समय के दौरान आपको जो भी काम दिया जाएगा, आप उसे भली-भांति और तय वक्त पर करके दिखाएंगे। ऐसे में, आपको कार्यक्षेत्र में उम्मीद भरी नजरों से देखा जाएगा और आपके जूनियर भी आपकी बात का अनुसरण करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपको एक बात का खास ख्याल रखना होगा, वह यह कि किसी भी तरह की जल्दबाजी या अधीरता का परिचय न दें क्योंकि किसी काम को करने में जितना समय लगेगा, उतना ही आपका काम बढ़िया होगा।

2023 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

वर्ष 2023 शिक्षा, करियर और व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। आपको वर्ष की शुरुआत में परिजनों से दूर जाना पड़ सकता है क्योंकि आप अपने काम में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे और आपकी व्यस्तता परिवार के लोगों को परेशान करने लगेगी क्योंकि आप इतने व्यस्त हो जाएंगे कि परिवार को बिल्कुल भी समय नहीं दे पाएंगे। महत्वपूर्ण गतिविधियों में आपके परिवार वाले आपको काफी ज्यादा प्रेरित करेंगे। वे उम्मीद करेंगे कि आप उनकी भी बात सुनें क्योंकि उन्हें आपसे अपेक्षाएं होंगी।

यदि आप कुंवारे हैं तो इस साल आपकी शहनाई बजने वाली है अर्थात शादी होने के प्रबल योग बन रहे हैं। इसके अतिरिक्त, इस साल आप कोई बढ़िया और खूबसूरत गाड़ी भी खरीद सकते हैं। चल और अचल संपत्ति खरीदने के लिए यह साल मध्य से लेकर अंतिम दिनों तक बहुत बढ़िया रहेगा। साथ ही,आपको अपने आपको एक अच्छे आर्थिक स्तर पर ले जाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत उथल-पुथल के बावजूद परिजनों का सहयोग आपको आनंदित करेगा। जीवनसाथी का व्यवहार कई बार आपको परेशान कर सकता है लेकिन उसके बाद भी आप अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे।

इस वर्ष की शुरुआत में नवम भाव में सूर्य और दशम भाव में शनि की उपस्थिति होने के कारण आप अपने जीवन में कुछ ऐसा करेंगे जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा और लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। यह समय आपको लोकप्रियता प्रदान करेगा और यदि आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए यह अवधि बहुत ही बढ़िया रहेगी क्योंकि आपको जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। इसके अलावा, शासकीय लोगों से भी आपको सहयोग मिलने के प्रबल योग बनेंगे।

फरवरी के महीने में शुक्र के एकादश भाव में जाने से आपका दोस्तों का संग साथ मिलेगा। खूब पार्टी इंजॉय करेंगे और आपके प्रेम जीवन में भी प्रेम के अंकुर फूटने लगेंगे। आप किसी के प्यार में गिरफ्तार हो सकते हैं। इस समय के दौरान आपका प्रेम जीवन खूब फूलेगा-फलेगा।

मार्च के महीने में राशि स्वामी के तीसरे भाव में आने से साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा लेकिन उन्हें कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। इस दौरान छोटी दूरी की यात्राएं होंगी जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक साबित होगी। इसके परिणामस्वरूप आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा।

अप्रैल के महीने में देव गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करके आपकी राशि में प्रवेश करेंगे। यह सभी प्रकार से उत्तम समय की शुरुआत का समय होगा। बृहस्पति की कृपा से संतान संबंधित सुखद समाचार के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं में कमी आएगी। व्यापार में वृद्धि होगी और भाग्य का सहयोग मिलेगा जिससे आपके हर काम बनने लगेंगे और अटके हुए कामों में भी तेजी आएगी।

मई और जून के बीच में आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इस समय पारिवारिक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद संभव है। यह समय आपकी माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट लेकर आ सकता है इसलिए इस दौरान उनकी सेहत का ध्यान रखें। करियर में ज्यादा गुस्सैल रवैया ना अपनाएं नहीं तो परेशानी हो सकती है।

जुलाई से अगस्त के बीच आप अपने विरोधियों पर हावी दिखाई देंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपके विदेश जाने के योग इस दौरान बन सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपका व्यापार नए क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा और आपको स्वयं को साबित करने का पूरा मौका मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग प्रबल होंगे।

सितंबर और अक्टूबर के महीनों में व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी के स्वभाव और उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपके बीच लड़ाई झगड़े की नौबत आ सकती है। आपका व्यवहार भी थोड़ा बहुत बदलेगा।

नवंबर और दिसंबर के महीनों में खर्चों में तेजी आएगी। राहु के द्वादश भाव में जाने से अवांछित यात्राएं होंगी जिन पर आपको धन खर्च भी करना पड़ेगा। कुछ ऐसे खर्च आपके सामने आएंगे जो बेवजह के होंगे लेकिन आप अपनी निजी जिंदगी में खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन में अच्छे संकेत देखने को मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा।

मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अनुसार वर्ष के अंत तक, आप अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर चुके होंगे। नए लोगों से मुलाकात आपको व्यापार में आगे बढ़ने के अनेक अवसर प्रदान करेगी। इस वर्ष आप बहुत कुछ हासिल करने में सक्षम होंगे, बस आपको अपनी अधीरता से बचना होगा क्योंकि जल्दबाजी में निर्णय लेना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग इस वर्ष आपको और भी आगे लेकर जाएगा।

Click here to read in English: Aries Horoscope 2023

सभी ज्योतिषीय आंकलन आपकी चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष प्रेम राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष 2023 में मेष राशि के लोग अपने प्रेम जीवन में बहुत ही मजबूत नजर आएंगे। आप अपने रिश्ते में ईमानदार रहेंगे और अपने प्रियतम के साथ अपना जीवन बिताने के लिए तत्पर नजर आएंगे। उनको शादी के लिए प्रस्ताव भी दे सकते हैं और बहुत हद तक संभावना है कि वर्ष 2023 के अंत तक आपका अपने प्रियतम से विवाह भी हो जाए। यदि आप कुँवारे हैं तो इस वर्ष अप्रैल से अगस्त के बीच में आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है जो आपके जीवन में बहुत ही खास बन जाएगा और आपके दिल का हाल जानने लगेगा। दांपत्य जीवन में समस्याएं रहेंगी क्योंकि राहु-केतु का प्रभाव आपके दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ाएगा लेकिन अप्रैल के बाद से बृहस्पति महाराज की कृपा से स्थितियों में सुधार होगा और अक्टूबर के बाद जब राहु राशि परिवर्तन कर लेंगे। उसके बाद से वर्ष 2023 के अंतिम तीन महीने बहुत ही खूबसूरत रहेंगे, साथ ही आप और आपके जीवनसाथी के बीच प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना का विकास होगा जिससे रिश्ता परिपक्व होगा। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी तीर्थ स्थल और खूबसूरत जगह पर घूमने भी जाएंगे और अपने दांपत्य जीवन में आई नीरसता को दूर करें।

मेष करियर राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष पर आधारित मेष करियर राशिफल 2023 के अनुसार, इस वर्ष मेष राशि के जातकों को करियर के मामले में बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वर्ष की शुरुआत से ही आपकी गाड़ी पटरी पर सरपट दौड़ने लगेगी और आपने जो जो उम्मीदें वर्ष 2022 में रखी थीं, वे सभी उम्मीदें वर्ष 2023 की पहली तिमाही में ही पूरी होने लगेंगी। आपकी नौकरी में जो परेशानियां चल रही थीं, वो दूर होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा और आपके साथी कर्मचारियों का सहयोग भी आपको बहुत अच्छे से मिलेगा। आप अपनी नौकरी में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और आपकी पदोन्नति के योग भी मार्च से अगस्त के बीच बनेंगे। एक अच्छे पद के साथ आपको अच्छी तनख्वाह भी मिलेगी और अपने करियर में उन्नति और गर्व महसूस करेंगे। व्यापारिक संबंधों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके अपने व्यावसायिक साझेदार से संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। उनका साथ दें और उनके साथ बने रहें। हालांकि उनकी गतिविधियों पर नजर भी रखें। ऐसा करने से संभव है कि आपका व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। अप्रैल के बाद से व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी और वर्ष के अंतिम तिमाही में आपका व्यापार बहुत उन्नति प्राप्त कर लेगा।

मेष शिक्षा राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष मेष राशि के छात्रों को अपने शैक्षणिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी पढ़ाई के प्रति संकल्पित होकर लगे रहेंगे और संभव है कि अपनी एकाग्रता को बनाए रखने का हर संभव प्रयास करें जिसमें आप काफी हद तक सफल भी रहेंगे। अप्रैल से अक्टूबर के बीच का समय शिक्षा में परिणाम प्रदान करेगा और आप शिक्षा की ओर खुद ही उन्मुख हो जाएंगे। मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अनुसार अक्टूबर से दिसंबर के बीच विदेश जाकर पढ़ने का सपना पूरा हो सकता है और विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।

मेष वित्त राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023 के अनुसार इस पूरे वर्ष मेष राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे और वित्तीय रूप से स्थिरता की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि खर्चे भी लगातार बने रहने वाले हैं। एकादश भाव में शनि महाराज की उपस्थिति आपको आर्थिक तौर पर मजबूत बनाएगी और आपकी आमदनी में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगी लेकिन द्वादश भाव के बृहस्पति अप्रैल तक लगातार धार्मिक और अन्य गतिविधियों में खर्च करवाते रहेंगे। आप काफी दान पुण्य भी करेंगे। अक्टूबर से दिसंबर के बीच जब राहु द्वादश भाव में जाएंगे तो फिजूलखर्ची का समय शुरू हो जाएगा। मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अनुसार इस दौरान आपको बहुत ध्यान देना होगा क्योंकि अनावश्यक खर्चों के कारण आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव आ सकता है।

मेष पारिवारिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगी। आप अपने काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और परिवार को कम समय दे पाएंगे। ऐसा भी हो सकता है कि काम के सिलसिले पर आपको कुछ समय के लिए परिवार से दूर जाना पड़े। यही स्थिति आपको और आपके परिवार के लोगों को थोड़ी कष्ट पूर्ण लगेगी लेकिन वर्ष के मध्य में आपका ध्यान परिवार की ओर ज्यादा रहेगा। घर में शुभ मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और शनि देव के एकादश भाव तथा देव गुरु बृहस्पति के प्रथम भाव में आने से पारिवारिक जीवन में सुख शांति और संपन्नता बढ़ेगी। साथ ही, धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का माहौल तैयार होगा और घर के सभी सदस्य हंसी और खुशी के साथ अपना जीवन व्यतीत करेंगे।

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

मेष संतान राशिफल 2023

आपके बच्चों के लिए, वर्ष की शुरुआत मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अनुसार उत्तम रहेगी। यदि आपकी संतान परिपक्व है तो शिक्षा के उद्देश्य से उनके विदेश जाने के योग वर्ष के शुरुआती तिमाही में बनने वाले हैं। जो शादीशुदा नवविवाहित युगल दंपत्ति हैं, उनको अप्रैल के बाद पारिवारिक जीवन में किसी नन्हे मेहमान के आने के संकेत मिल सकते हैं जिससे पूरे घर में संतान को लेकर ख़ुशी और उल्लास का माहौल रहेगा। इस वर्ष परिवार के किसी सदस्य का विवाह भी वर्ष के अंतिम समय के दौरान हो सकता है। मई से लेकर अगस्त के दौरान संतान के लिए थोड़ा कष्ट पूर्ण समय हो सकता है। इस दौरान अपनी संतान की सेहत का ध्यान रखें और उनकी संगति पर भी नजर बनाए रखें। जिन दंपत्ति के संतान नहीं हो रही थी, उनके लिए इस वर्ष 22 अप्रैल के बाद से आपके राशि में होने वाला बृहस्पति का गोचर बहुत अनुकूल रहेगा और संतान प्राप्ति को लेकर आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। अक्टूबर से दिसंबर के बीच संतान को कुछ शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं लेकिन यही उनके करियर के लिए तरक्की का समय रहेगा।

मेष विवाह राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अनुसार वर्ष 2023 मेष राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन के लिए, यह एक बहुत अच्छा वर्ष है। हालांकिm इस वर्ष की शुरुआत थोड़ी कठिन होगी और आप और आपके जीवनसाथी के मध्य कुछ बातों को लेकर तनातनी और तल्खियां बढ़ सकती हैं। ऐसा वर्ष के शुरुआती तिमाही में हो सकता है। उसके बाद जब अत्यंत शुभ ग्रह बृहस्पति आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे और वहां से आकर पंचम सप्तम और नवम भाव को देखेंगे तथा शनि महाराज का गोचर आपके एकादश भाव में होगा तो वह समय आपके दांपत्य जीवन में प्रेम रस घोलने वाला होगा। आपके और आपके जीवनसाथी के मध्य एक अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा जो पारिवारिक जीवन को भी अच्छा बनाएगा और आप अपनी संतान को लेकर भी काफी संजीदा रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए भी यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि मई के महीने से आपकी शादी की बात चलना शुरू हो जाएंगी और वर्ष के अंतिम महीनों में अर्थात नवंबर और दिसंबर के बीच आपका पाणिग्रहण संस्कार हो सकता है अर्थात आप का विवाह होने के प्रबल योग बनेंगे। वर्ष के अंतिम महीनों में आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे और एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अनुसार प्रेम विवाह की इच्छा रखने वाले जातकों को जुलाई और अगस्त के महीनों में सफलता मिल सकती है और आप प्रेम बंधन में बंध सकते हैं।

मेष व्यापार राशिफल 2023

मेष व्यापार राशिफल 2023 के अनुसार व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा साबित हो सकता है। वर्ष की शुरुआत में दूसरे भाव में मंगल वक्री अवस्था में और सप्तम भाव में केतु उपस्थित रहेंगे जिसकी वजह से व्यापार में परेशानियां आ सकती हैं। आपका उग्र व्यवहार तथा आपका अपने व्यावसायिक साझेदार से सामंजस्य न बैठ पाना व्यापार के लिए कमजोरी बन सकता है। हालांकि स्टार्टअप वाले उद्यमियों के लिए वर्ष के मध्य से अर्थात जून से लेकर नवंबर तक का समय बहुत बढ़िया रहेगा और आपका स्टार्टअप उन्नति करेगा।

मार्च से लेकर मई के बीच मंगल का तीसरे भाव में होना आपके व्यापार में उन्नति का कारण बनेगा। इस दौरान आप किसी भी तरह का जोखिम लेने से नहीं डरेंगे और व्यापार को लेकर नए-नए जोखिम उठाकर कुछ नए प्रयास करेंगे जो आपके व्यापार की उन्नति में कारगर साबित होंगे। आपका ज्यादा ध्यान आपकी मार्केटिंग, सेल्स और कम्युनिकेशन पर रहेगा जिसकी वजह से व्यापार में वृद्धि के स्पष्ट संकेत परिलक्षित होंगे।

अगस्त से अक्टूबर के बीच कोर्ट-कचहरी और व्यापार से जुड़े कानूनी मामलों में आपको विजय मिलेगी। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और मार्केट में आपके काम की धूम मचेगी। यह समय आपको अपने विरोधियों से दो कदम आगे रखेगा। इसके बाद अक्टूबर से दिसंबर के बीच का समय बहुत अच्छा रहेगा। जो लोग विदेशी व्यापार करते हैं, उन्हें उत्तम फल मिलने के योग बनेंगे और यदि आप किसी सामान्य व्यापार में हैं तो आप अपने व्यापार को विस्तार दे सकते हैं। इसके लिए कुछ नए राज्यों और नए देशों में यात्रा भी कर सकते हैं जो व्यापार की वृद्धि के लिए कारगर साबित होगी। वर्ष के अंतिम तिमाही के दौरान आपको कुछ नई कंपनियों से जुड़ने का मौका मिलेगा जो आपके व्यापार को नए मुनाफे के सौदे उपलब्ध कराएंगी।

मेष संपत्ति और वाहन राशिफल 2023

मेष संपत्ति और वाहन राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में जनवरी के महीने में 17 तारीख को अपने गोचर के दौरान शनि महाराज आपके एकादश भाव में प्रस्थान करेंगे और 22 अप्रैल को बृहस्पति आपकी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यह समय अच्छा रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको कोई अचल संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है। मई के महीने में शुक्र महाराज की कृपा आप पर बरसेगी क्योंकि वह वाहन के कारक ग्रह भी हैं और उनकी कृपा दृष्टि और अन्य ग्रहों के शुभ प्रभाव के चलते आप मई के महीने में कोई खूबसूरत गाड़ी खरीद सकते हैं।

मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अनुसार इस वर्ष घर और संपत्ति के कारक बृहस्पति बारहवें भाव में होंगे इसलिए इस वर्ष आपके पास मेष संपत्ति राशिफल 2023 भविष्यवाणी के अनुसार भूमि/संपत्ति खरीदने का एक अच्छा मौका होगा। लेकिन यह मौका आपके वर्तमान निवास स्थान से दूर हो सकता है। मई से लेकर अक्टूबर के बीच आपको अच्छी संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है। यह संपत्ति आपके लिए नया मकान भी हो सकता है क्योंकि इसमें आप रहने भी जा सकते हैं। संपत्ति से संबंधित विवादों में विजय मिलेगी।

सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

मेष धन और लाभ राशिफल 2023

मेष राशि वालों के लिए यह साल मिश्रित परिणाम लेकर आया है। मेष धन और लाभ राशिफल 2023 के अनुसार बृहस्पति का वर्ष की शुरुआत में आपके द्वादश भाव में होना धार्मिक क्रियाकलापों पर खर्च की ओर स्पष्ट संकेत करता है। केवल इतना ही नहीं, आपकी राशि में राहु की उपस्थिति आपसे फिजूल खर्च कराएगी और आप बिना वजह के खर्चों के चक्कर में अपनी आर्थिक स्थिति को खराब करेंगे लेकिन 17 जनवरी से जब शनि आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे, आपकी स्थिर आमदनी के योग प्रबल हो जाएंगे और आपको अच्छे धन की प्राप्ति शुभम होने लगेगी। उसके बाद 22 अप्रैल को जब गुरु बृहस्पति महाराज आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे तो वह समय आर्थिक उन्नति का समय होगा। तब से लेकर वर्ष के अंत तक आपके पास किसी न किसी रूप में धन की आवाजाही लगी रहेगी और आप आर्थिक तौर पर उन्नत होने लगेंगे।

30 अक्टूबर को जब राहु का गोचर आपके द्वादश भाव में होगा तो यह समय फिर से चुनौतियां लेकर आएगा और वर्ष के अंत तक आप अपने खर्चों से जूझते हुए नजर आएंगे जिन से बाहर निकलने में आपको बहुत समय लगेगा और इससे आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है।

मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अनुसार वर्ष 2023 की पहली तिमाही आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। इस दौरान किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए और खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरा और तीसरा तिमाही अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा और इस समय के दौरान आपको अच्छी आमदनी प्राप्त होगी जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। इसके बाद अंतिम छमाही में भी कुछ आर्थिक दबाव बढ़ सकता है और आपको समस्या हो सकती है।

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2023

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। आपकी राशि में राहु, सप्तम भाव में केतु, दूसरे भाव में वक्री मंगल, दशम भाव में शनि और शुक्र की युति तथा द्वादश भाव में बृहस्पति का होना सेहत के लिए ज्यादा अनुकूल दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए जनवरी से लेकर अगस्त तक अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ेगी। मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) के अनुसार, विशेष रूप से मई और जुलाई के बीच का समय आपकी सेहत के लिए ज्यादा अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। इस दौरान बुखार, टाइफाइड या फिर विषाणु जनित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। अगस्त के बाद से आपकी सेहत में सुधार आना शुरू हो जाएगा। स्वयं के ऊपर मानसिक तनाव को बिल्कुल भी हावी ना होने दें और प्रतिदिन सुबह की सैर पर जाने की आदत डाल लें। यदि आप थोड़ा परिश्रम करेंगे तो अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना पाएंगे और ज्यादा लंबा जीवन आराम से और शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत कर पाएंगे।

2023 में मेष राशि के लिए भाग्यशाली अंक

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और मेष राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 6 और 9 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) बताता है कि, यह साल मेष राशि के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है, और आप इस साल अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में समृद्ध होंगे। वर्ष 2023 के दौरान मेष राशि के जातकों को शनि और बृहस्पति के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे जिसकी वजह से आपका जीवन बहुत अच्छी स्थिति में आ जाएगा और करियर में उन्नति मिलेगी। वर्ष 2023 में आपके लिए भाग्यशाली अंक 1, 6 और 7 रहने वाले हैं। यह वर्ष थोड़े संघर्ष के बाद उत्तम सफलता की ओर संकेत कर रहा है।

मेष राशिफल 2023: ज्योतिषीय उपाय

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Talk to Astrologer Chat with Astrologer