सार्वजनिक अवकाश 2023 कैलेंडर: त्यौहार 2023

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Fri, 18 Nov 2023 11:20 AM IST

सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023)- तीज-त्यौहार भारतीय संस्कृति के मुख्य तत्व हैं। वर्ष भर कोई न कोई पर्व कहीं न कहीं मनाया जाता है। इन्हें बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक राज्य व शहर इन त्योहारों को अपने रीति-रिवाजों के अनुसार मनाता है। इसी क्रम में एस्ट्रोसेज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023) कैलेंडर की सूची प्रदान कर रहे हैं। तो आइए बिना देरी किए देखते हैं सार्वजनिक अवकाश 2023 सूची।


सार्वजनिक अवकाश 2024 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: सार्वजनिक अवकाश 2024

Read in English: Public Holidays 2023

जीवन की विभिन्न समस्याओं से निजात पाने के लिए करें विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात

सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023) सूची

दिन तारीख अवकाश
रविवार 1 जनवरी नव वर्ष
शनिवार 14 जनवरी लोहड़ी
शनिवार 15 जनवरी मकर संक्रांति
रविवार 15 जनवरी पोंगल
रविवार 22 जनवरी चंद्र नव वर्ष
गुरुवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस
गुरुवार 26 जनवरी वसंत पंचमी
शनिवार 4 फरवरी हजरत अली जयंती
रविवार 5 फरवरी गुरु रविदास जयंती
मंगलवार 14 फरवरी वेलेंटाइन्स डे
बुधवार 15 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
शनिवार 18 फरवरी महा शिवरात्रि/शिवरात्रि
रविवार 19 फरवरी शिवाजी जयंती
मंगलवार 7 मार्च डोल्यात्रा
मंगलवार 7 मार्च होलिका दहन
बुधवार 8 मार्च होली
गुरुवार 30 मार्च राम नवमी
बुधवार 22 मार्च गुड़ी पड़वा
बुधवार 22 मार्च उगड़ी
मंगलवर 4 अप्रैल महावीर जयती
शुक्रवार 7 अप्रैल गुड फ्राइडे
शनिवार 8 अप्रैल ईस्टर शनिवार
रविवार 9 अप्रैल ईस्टर रविवार
शुक्रवार 14 अप्रैल वैसाखी
शुक्रवार 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती
शनिवार 22 अप्रैल रमजान ईद/ईद-उल-फितर
सोमवार 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस
शुक्रवार 5 मई बुद्ध पूर्णिमा/वेसाकी
मंगलवार 7 मई रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती
रविवार 14 मई मदर्स डे
रविवार 18 जून फादर्स डे
मंगलवार 20 जून रथ यात्रा
गुरुवार 29 जून बकरीद/ईद उल-अज़हा
सोमवार 3 जुलाई गुरु पूर्णिमा
शनिवार 29 जुलाई मुहर्रम/आशूरा
रविवार 6 अगस्त मित्रता दिवस
मंगलवार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
बुधवार 16 अगस्त पारसी नव वर्ष
शनिवार 19 अगस्त हरियाली तीज
रविवार 20 अगस्त विनायक चतुर्थी
मंगलवार 29 अगस्त ओणम
बुधवार 30 अगस्त रक्षा बंधन (राखी)
गुरुवार 7 सितंबर जन्माष्टमी
सोमवार 18 सितंबर हरतालिका तीज
मंगलवार 19 सितंबर गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी
गुरुवार 28 सितंबर मिलाद उन-नबी/ईद-ए-मिलाद
सोमवार 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती
रविवार 15 अक्टूबर शरद नवरात्रि का पहला दिन
शुक्रवार 20 अक्टूबर दुर्गा पूजा उत्सव का पहला दिन
शनिवार 21 अक्टूबर महा सप्तमी
रविवार 22 अक्टूबर महा अष्टमी
सोमवार 23 अक्टूबर महा नवमी
मंगलवार 24 अक्टूबर दशहरा
शनिवार 28 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती
मंगलवार 31 अक्टूबर हेलोवीन
बुधवार 1 नवंबर करवा चौथ
रविवार 12 नवंबर दीपावली
मंगलवार 14 नवंबर गोवर्धन पूजा
बुधवार 15 नवंबर भाई दूज
रविवार 19 नवंबर छठ पूजा (प्रतिहार षष्ठी/सूर्य षष्ठी)
शुक्रवार 24 नवंबर गुरु तेग बहादुर की शहादत दिवस
सोमवार 27 नवंबर गुरु नानक जयंती
सोमवार 27 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा
रविवार 24 दिसंबर क्रिसमस की पूर्व संध्या
सोमवार 25 दिसंबर क्रिसमस
रविवार 31 दिसंबर नव वर्ष की पूर्व संध्या

नोट: इन तिथियों की जांच करते रहें क्योंकि जैसे ही कोई भी औपचारिक परिवर्तन होता है तो इस सूची में बदलाव किया जा सकता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

भारत में छुट्टियों के प्रकार

राष्ट्रीय अवकाश

सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023) की बात करें तो गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती यह तीन राष्ट्रीय अवकाश हैं। इस दिनों में पूरे भारत में छुट्टी होती है। हर भारतवासी चाहे वह किसी भी धर्म, जाति और क्षेत्र से आता हो, अपने देश के लिए इस दिन को पर्व के रूप में मनाता है और इस दिन सभी सरकारी और कमर्शियल ऑफिस बंद रहते हैं।

अखिल भारतीय सार्वजनिक अवकाश

भारत में तीन 'राष्ट्रीय अवकाश' के अलावा 14 सार्वजनिक अवकाश पड़ते हैं। इसके तहत केंद्र सरकार के सभी बैंक व कार्यालय बंद रहते हैं। इन 14 सार्वजनिक अवकाशों में तीन राज्य स्तर पर तय किए जाते हैं और शेष 11 राष्ट्रीय स्तर पर अनिवार्य रूप से सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023) घोषित हैं। इन छुट्टियों में भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख धर्मों के त्योहार शामिल हैं। अधिकांश चंद्रमा पंचांग पर आधारित हैं, जो हर साल भिन्न- भिन्न तारीखों पर पड़ते हैं।

राज्य स्तरीय सार्वजनिक अवकाश

भारत के सभी 28 राज्यों में से हर राज्य में अलग-अलग धार्मिक त्योहार मनाए जाते हैं। जिसके चलते प्रत्येक राज्य में अलग-अलग छुट्टियां होती हैं। कुछ राज्यों में 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। वहीं पारसी नववर्ष में महाराष्ट्र में छुट्टी मनाई जाती है। पंजाब में सिख धर्म से संबंधित त्योहारों में छुट्टियां होती हैं। तमिलनाडु में सालाना 24 सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023) होते हैं। ऐसे ही हर साल अलग-अलग राज्यों में सार्वजनिक छुट्टियों की एक सूची जारी होती है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

तदर्थ अवकाश

किसी सम्मानित राष्ट्रीय हस्ती के गुजरने या चुनाव के दिन भी छुट्टी की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा औद्योगिक हड़तालों, भारत बंद या व्यापक हड़तालों की वजह से जो छुट्टियां होती हैं उन्हें तदर्थ अवकाश कहते हैं।

वहीं भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़े टेस्ट मैचों के आसपास कुछ अनौपचारिक क्रिकेट अवकाश भी होते हैं। इसके अलावा जब मन न लगे या बीमार हों तो भी अवकाश ले सकते हैं।

प्रतिबंधित अवकाश

यह एक वैकल्पिक अवकाश है। जिसमें कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार छुट्टी ले सकता है लेकिन इस दिन सरकारी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद नहीं रहते हैं। प्रतिबंधित अवकाश के लिए नियोक्ता को अपने संगठन को बंद करना जरूरी नहीं है।

राजपत्रित अवकाश

गजटेड छुट्टी को राजपत्रित अवकाश के रूप में जाना जाता है। यदि एक बार यह छुट्टी तय की जाती है तो यह अनिवार्य रूप से लागू भी की जाती है। देश में सभी सार्वजनिक एवं निजी संगठन गजटेड हॉलिडे के दिन बंद रहते हैं।

भारत में सार्वजनिक अवकाश क्या प्रावधान है?

केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन गृह मंत्रालय के पत्र संख्या 14046/27/83- जीपी-I दिनांक 15 फरवरी 1984 के आधार पर छुट्टियों की सूची तय करता है, जिसके द्वारा वे तीन राष्ट्रीय छुट्टियां गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस व गांधी जयंती सहित कुल 16 छुट्टियों का पालन करते हैं।

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1981 के तहत मुख्य रूप से सरकारी एजेंसियों व बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियों को लागू करता है, लेकिन वाणिज्यिक और सार्वजनिक क्षेत्रों के कारखाने और अन्य उद्यम इसे नहीं अपनाते हैं।

औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) अधिनियम 1946 के तहत, जब कर्मचारी को किसी औद्योगिक नियोजन के रूप में रखा जाता है और उस कर्मचारी की नियोजन की क्या-क्या शर्ते हैं व उन्हें किस प्रकार के नियोजन में रखा जाएगा, इस अधिनियम में ये प्रावधान शामिल हैं। कंपनी द्वारा कर्मचारियों को अलग-अलग दिनों में काम करने के प्रावधान को बताया गया है और कर्मचारी कितने दिन काम करेंगे व किस प्रकार से उनको सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023) मिलेगा, इस अधिनियम के तहत जानकारी दी गई है।

भारत में कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को त्योहारों के समय पर छुट्टियां नहीं दी जाती हैं, लेकिन कई जगह औद्योगिक प्रतिष्ठान व कारखानों में त्योहारों की छुट्टियों के लिए पेड लीव मिलती है, लेकिन कितनी छुट्टियां मिलेंगी व छुट्टियों के क्या नियम होंगे, यह कारखाने के मालिक द्वारा निर्धारित किया जाता है और उसी के आदेशों पर छुट्टियों का नियम बनाया जाता है। जबकि कई राज्य भी इन कर्मचारियों को पेड लीव देते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer