S नाम वालों का राशिफल 2023

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Mon, 02 Jan 2023 10:10 AM IST

S नाम वालों का राशिफल 2023 (S naam ki rashifal 2023) आपको जीवन की उन समस्याओं से बाहर निकालने में मददगार होगा जिनके बारे में आप अभी जानते नहीं हैं क्योंकि यह 2023 में आपके सामने आ सकती हैं। यदि आप किसी समस्या से ग्रस्त हैं तो क्या उसी समस्या से ग्रस्त बने रहेंगे अथवा आपको उन चुनौतियों से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जिनके नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला का लेटर एस (S) है।


S नाम वालों का राशिफल 2024 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: s नाम वालों का राशिफल 2024

2023 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

यदि आप भी उन लोगों में से हैं तो इस राशिफल 2023 में हम आपको बताएंगे कि आपका करियर कैसा रहेगा। आपकी जॉब में किस तरीके की स्थितियां आपके सामने आएंगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका व्यापार किस दिशा में आगे बढ़ेगा या उसमें कोई कमी आएगी। आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा या धन प्राप्ति के सुंदर योग बनते जाएंगे। आपके स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहेगी और आपका पारिवारिक जीवन, आपका प्रेम जीवन, आपका दांपत्य जीवन आदि ऐसी बारीक से बारीक जानकारी राशिफल 2023 के माध्यम से आपको इस आर्टिकल में प्रदान की जा रही है। S नाम वालों का यह राशिफल 2023 एस्ट्रोसेज के जाने-माने ज्योतिषी डॉ मृगांक शर्मा ने तैयार किया है। तो आइए जानते हैं उन लोगों का राशिफल 2023 जिनका नाम अंग्रेजी के S लेटर (S alphabet) से शुरू होता है।

यदि आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें अपनी वास्तविक जन्मतिथि मालूम नहीं है और इस वजह से वह अपनी राशि नहीं जानते हैं। लेकिन उनके नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी के एस अक्षर से शुरू होता है तो यह राशिफल 2023 आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इसमें हम जानेंगे एस नाम वाले लोगों के लिए वर्ष 2023 कैसा परिणाम देने वाला वर्ष साबित होगा। चाल्डियन न्यूमैरोलॉजी (अंकशास्त्र की चाल्डियन पद्धति) के आधार पर अंक 3 (नंबर 3) S अक्षर के लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। यानी कि यदि आपका नाम अंग्रेजी वर्णमाला के एस लेटर से शुरू होता है तो आपका मुख्य अंक 3 हो सकता है क्योंकि यह बृहस्पति का अंक है।

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

इसके अतिरिक्त, यह शतभिषा नक्षत्र के अंतर्गत आता है जिसके स्वामी राहु महाराज हैं। S नाम के लोग कुंभ राशि के अंतर्गत जन्म लेते हैं जिसके स्वामी शनि महाराज हैं। इसका अर्थ यह है कि ऐस लेटर वाले लोगों को वर्ष 2023 में देव गुरु बृहस्पति, राहु महाराज और शनि देव जी, इन तीनों ग्रहों के द्वारा विशेष रूप से वर्ष 2023 में बनने वाले विभिन्न प्रकार के योगों और दोषों के आधार पर ही शुभाशुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। तो आइए अब बिना समय गंवाए जानते हैं उन लोगों का राशिफल 2023 जो अंग्रेजी के S लेटर के अंतर्गत आते हैं और बताते हैं S नाम वालों का राशिफल 2023।

Click Here To Read In English: S Letter Horoscope 2023

S अक्षर से नाम वाले लोगों का करियर और व्यवसाय 2023

S नाम वालों का राशिफल 2023 (S naam ki rashifal 2023) के अनुसार, करियर की बात करें तो यह वर्ष बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होगा। बृहस्पति महाराज की कृपा तो आप पर बनी रहेगी, बस अप्रैल के बाद से आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि आलस को खुद से दूर भगाना है क्योंकि यदि ऐसा नहीं किया तो हाथ में आते हुए अवसर निकल जाएंगे और करियर में चुनौतियां सामने आने लगेंगी। शनि महाराज की कृपा आपसे खूब मेहनत करवाएगी। आपके साथ काम करने वाले लोगों का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। अप्रैल से अगस्त के बीच जो लोग कार्यक्षेत्र में आपके साथ कार्यरत हैं, उनसे बहुत सोच-समझकर बातचीत करें क्योंकि उनमें से कोई आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र कर सकता है। इसके बाद का समय बहुत बढ़िया होगा और वही लोग आपकी मदद करते नजर आएंगे। व्यापार करने वाले लोगों को जनवरी, अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर में बहुत अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और आपका व्यापार बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा। व्यापार के सिलसिले में बहुत सारी यात्राएं भी होंगी जो व्यापार को आगे बढ़ाने में आपकी मदद करेंगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष मेहनत से भरा रहने वाला है। आप अपने काम को ही ईश्वर मानकर लगे रहेंगे तो यह मान कर चलिए कि यह साल आपको करियर में उन्नति भी देगा और अच्छा धन लाभ भी देगा।

S अक्षर से नाम वाले लोगों का वैवाहिक जीवन 2023

S नाम वालों का राशिफल 2023 (S naam ki rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष 2023 की शुरुआत में आपके दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। उसके बाद, धीरे-धीरे स्थितियों में इस तरीके का परिवर्तन आएगा कि आप एक अनुशासित जीवन साथी के रूप में अपना जीवन व्यतीत करने लगेंगे। हालांकि अप्रैल के मध्य से लेकर अगस्त के अंत तक का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। लेकिन विवाह में चाहे कितनी भी समस्याएं क्यों न आएं, आप विवाह में बने रहना पसंद करेंगे। अगस्त के बाद से आपका दांपत्य जीवन अच्छा होने लगेगा और आप अपने जीवन साथी के साथ लंबी-लंबी यात्राओं पर जाएंगे। आपस में समय बिताएंगे जिससे आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेंगी और दूरियों में कमी आएगी। एक-दूसरे को और भी बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। इस वर्ष अप्रैल के बाद से आपकी संतान प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं इसलिए यदि आप इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है और आप ईश्वर की कृपा से अच्छी संतान प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। वर्ष के अंतिम महीनों में जीवन साथी के साथ अपने परिवार को खुशी-खुशी आगे बढ़ाएंगे और अपने वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे।

S अक्षर से नाम वाले लोगों की शिक्षा 2023

यदि आप एक विद्यार्थी हैं तो इस वर्ष की शुरुआत में आपकी बुद्धि आपका पूरा साथ देगी। आप जो भी याद करेंगे, वह आपको लंबे समय तक याद रहेगा। आप चीजों को भली प्रकार समझ पाएंगे और इसका लाभ आपको यह मिलेगा कि आप अपनी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको अच्छे अंकों की प्राप्ति होगी। S नाम वालों का राशिफल 2023 (S naam ki rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष के मध्य में आपको बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपकी एकाग्रता में कमी आएगी। आप पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाएंगे और पारिवारिक माहौल भी थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है जिसका असर आपकी शिक्षा पर पड़ेगा इसलिए आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी। लेकिन शनि महाराज यह कहते हैं कि यदि आप अपने जीवन में अनुशासित होकर एक बढ़िया टाइम टेबल बना कर पढ़ाई करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से उन्नति कारक साबित होगा। आपको विदेश जाकर पढ़ने में भी कामयाबी प्राप्त हो सकती है। वर्ष के अंत में सफलता की ख़बर लेकर आएंगे।

S अक्षर से नाम वाले लोगों का प्रेम जीवन 2023

यदि आपके प्रेम जीवन की बात की जाए तो, वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आप प्रेम के सागर में गोते लगाते हुए नजर आएंगे। आप अपने प्रियतम को दिल की बातें कहेंगे। उनके लिए बहुत कुछ करेंगे। S नाम वालों का राशिफल 2023 (S naam ki rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष के मध्य में यानी कि अप्रैल से सितंबर के बीच आपके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। एक-दूसरे को समझने में कुछ समस्याएं आएंगी। पारिवारिक समस्याओं का असर भी आपके प्रेम जीवन को प्रभावित करेगा। कुछ समय के लिए आप एक-दूसरे से दूर भी हो सकते हैं। इस समय में एक बात का खास ख्याल रखें कि कोई भी आपके रिश्ते में बीच में न आए क्योंकि बाहर का कोई व्यक्ति आकर आपके रिश्ते में यदि हस्तक्षेप करता है तो वह आपके रिश्ते को तोड़ कर रख देगा इसलिए सावधानी रखेंगे तो सफलता मिलेगी। सितंबर से लेकर दिसंबर के बीच आप बड़े ही रोमांटिक हो जाएंगे। आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा और आपका प्यार परवान चढ़ेगा। आप उन्हें प्रेम विवाह के लिए प्रस्ताव भी दे सकते हैं जिसके सफल होने की संभावना भी बहुत अधिक रहेगी। इस प्रकार यह वर्ष अपने अंतिम महीनों में आपके प्रेम को आगे बढ़ाएगा।

S अक्षर से नाम वाले लोगों का आर्थिक जीवन 2023

S नाम वालों का राशिफल 2023 (S naam ki rashifal 2023) के अनुसार, आर्थिक दृष्टि से वर्ष 2023 की शुरुआत आपके लिए कमज़ोर रहेगी। जनवरी के महीने में विशेष रुप से ध्यान देना होगा क्योंकि बेतहाशा खर्चे आपको परेशान करके रख देंगे। आपकी आमदनी तो अच्छी होगी लेकिन खर्चे इतने ज्यादा हो जाएंगे कि आप उन्हें संभाल नहीं पाएंगे इसलिए आपको थोड़ा धैर्य और शांति से काम लेना होगा। जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा, आपको इन चुनौतियों से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। इस वर्ष फरवरी से अप्रैल के बीच आपको धन जमा करने का मौका मिलेगा और इस दौरान आपका बैंक-बैलेंस भी बढ़ सकता है। अप्रैल के बाद से अगस्त-सितंबर तक कुछ चुनौतियां रहेंगी। खर्चों में कमी तो आएगी लेकिन आप धन का सही प्रबंधन नहीं कर पाएंगे जिससे कुछ समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। निवेश करने के लिए इस साल में सितंबर से दिसंबर के बीच का समय सर्वोत्तम रहेगा। हालांकि, उससे पहले आप फरवरी से अप्रैल के बीच में दीर्घकालीन निवेश कर सकते हैं जिसका लाभ आपको वर्ष के अंतिम महीनों में प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष विदेशी संपर्कों से भी आपको लाभ मिल सकता है और उनसे धन प्राप्ति के उत्तम योग बनेंगे। वर्ष के अंत तक आर्थिक रूप से सामर्थ्यवान बन सकते हैं। अपने धन को बचत के रूप में भी बचाने की कोशिश जरूर करें।

S अक्षर से नाम वाले लोगों का स्वास्थ्य 2023

अब बात करते हैं आपके स्वास्थ्य की जो कि आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर आपके तनाव में कमी आएगी। S नाम वालों का राशिफल 2023 (S naam ki rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष के शुरुआती महीने में भी समस्याएं बनी रहेंगी लेकिन फरवरी से आपकी पुरानी शारीरिक समस्याओं में कमी आएगी और आप सेहतमंद जीवन व्यतीत करेंगे। वर्ष के मध्य में आपको कंधों में दर्द, संधिवात (गठिया), जोड़ों में दर्द, गले में खराश, टॉन्सिल बढ़ना या फिर कान में दर्द, जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष चिकनाई वाली चीज़ों को खाने से परहेज़ करें नहीं तो मोटापा बढ़ने की शिकायत या कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ने के योग बन सकते हैं। अगस्त के बाद से आपका स्वास्थ्य करवट लेगा और आप धीरे-धीरे सभी समस्याओं की चपेट से बाहर निकल आएंगे। इससे आप तंदुरुस्त जीवन व्यतीत करेंगे। अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने की कोशिश करें जिससे आपका जीवन और अच्छे रास्ते पर आगे बढ़ सके। वर्ष के अंतिम महीनों में उत्तम सेहत का आनंद लेंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

S अक्षर से नाम वाले लोगों के लिए साल 2023 में किये जाने वाले उपाय

S नाम वालों का राशिफल 2023 (S naam ki rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष 2023 में आपको अपने जीवन में उत्तम सफलता प्राप्ति के लिए और जीवन में आ रही बाधाओं को कम करने और उनसे लड़ने की शक्ति प्राप्त करने के लिए जो विशेष उपाय करने हैं उनमें सर्वप्रथम प्रत्येक शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करना, शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करना, चींटियों को आटा डालना और दिव्यांगजनों अथवा दृष्टिबाधित लोगों को शनिवार के दिन भोजन कराना प्रमुख है। इसके अतिरिक्त अपने मस्तक पर प्रतिदिन हल्दी अथवा केसर का तिलक लगाएं और हनुमान जी की पूजा भी करें। अपने आप को अनुशासित रखकर आप जीवन में और अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हमें उम्मीद है कि राशिफल 2023 से संबंधित एस्ट्रोसेज का यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस लेख को पसंद करने एवं पढ़ने तथा एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !

Talk to Astrologer Chat with Astrologer