ईसाई त्योहार 2024

लेखक: दीपिका गोला | Updated Mon, 19 Jun 2023 01:40 PM IST

ईसाई त्योहार 2024 : एस्ट्रोसेज का यह विशेष लेख आपको वर्ष 2024 में आने वाले ईसाई धर्म के प्रमुख पर्वों एवं त्योहारों की सूची प्रदान करेगा। इस लेख को ईसाई धर्म को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार किया गया है जिसकी सहायता से आप साल 2024 के अवकाशों की पहले से योजना बना सकें और अपने परिवारजनों तथा दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशनुमा लम्हें बिता सकें। तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं ईसाई त्योहार 2024 के इस ब्लॉग की और सबसे पहले जानते हैं ईसाई धर्म के महत्व के बारे में।


Read in English: Christian Holidays 2024

अपने जीवन को कैसे बनाएं खास?विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बातकरके जानें जवाब

ईसाई त्योहार 2024: ईसाई धर्म का महत्व

विश्व के सबसे प्रमुख धर्मों में से एक है ईसाई धर्म और इस धर्म को मनाने वाले लोगों की तादाद भारत समेत दुनियाभर में काफ़ी अधिक है। इस धर्म में आस्था रखने वाले प्रभु ईसा मसीह द्वारा दिखाई गई राह पर चलते हैं और उनके बताए गए मूल्यों का अपने जीवन में पालन करते हैं। ईसाई धर्म में ईसा मसीह को परमेश्वर का पुत्र माना गया है और इस धर्म की स्थापना का श्रेय भी ईसा मसीह को ही जाता है। आपको बता दें कि ईसाई धर्म का पवित्र ग्रंथ बाइबिल है, तो वहीं इनका पवित्र चिन्ह क्रॉस हैं। यहाँ हमने बात की ईसाई धर्म के बारे में, लेकिन अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं वर्ष 2024 में ईसाई धर्म के पर्वों एवं त्योहारों पर। 

ईसाई त्योहार 2024 की पूरी सूची

ईसाई त्योहार 2024 : जनवरी

तिथि 

त्यौहार

06 जनवरी 2024, शनिवार

एपिफेनी

07 जनवरी 2024, रविवार

यीशु का बपतिस्मा

ईसाई त्योहार 2024 : फरवरी

तिथि 

त्यौहार

02 फरवरी 2024, शुक्रवार

कैंडलमास

14 फरवरी 2024, बुधवार

वैलेंटाइन डे

14 फरवरी 2022, बुधवार

चालीस दिन के व्रत आरंभ

ईसाई त्योहार 2024 : मार्च

तिथि 

त्यौहार

17 मार्च 2024,रविवार

सेंट पैट्रिक दिवस

19 मार्च 2024, मंगलवार

सेंट जोसेफ दिवस

24 मार्च 2024, रविवार

पाम संडे

28 मार्च 2024, गुरुवार

मौंडी गुरुवार

29 मार्च 2024, शुक्रवार

गुड़ फ्राइडे 

31 मार्च 2024, शनिवार

ईस्टर

ईसाई त्योहार 2024 : अप्रैल

तिथि

त्योहार 

01 अप्रैल 2024, सोमवार 

ईस्टर सोमवार

23 अप्रैल 2024, मंगलवार 

सेंट जॉर्ज दिवस

ईसाई त्योहार 2024 : मई

तिथि 

त्योहार

09 मई 2024, गुरुवार

यीशु का स्वर्गारोहण

19 मई 2024, रविवार

पेंटेकोस्ट

26 मई 2024, रविवार

ट्रिनिटी संडे

30 मई 2024, गुरुवार

कॉर्पस क्रिस्टी

ईसाई त्योहार 2024 : जून 

तिथि

त्यौहार

29 जून 2024, शनिवार

सेंट पीटर एंड पॉल

ईसाई त्योहार 2024 : जुलाई

तिथि 

त्योहार

15 जुलाई 2024, सोमवार 

सेंट व्लादिमीर

25 जुलाई 2024, गुरुवार

सेंट जेम्स द ग्रेट डे

ईसाई त्योहार 2024 : अगस्त 

तिथि 

त्योहार

01 अगस्त 2024, गुरुवार

लैमस

15 अगस्त, गुरुवार

द एजंप्शन ऑफ मैरी

ईसाई त्योहार 2024 : सितंबर

तिथि 

त्योहार

14 सितंबर 2024, शनिवार

हॉली क्रॉस डे

29 सितंबर 2024, रविवार

माइकल एंड ऑल एंजल्स 

ईसाई त्योहार 2024 :अक्टूबर

तिथि 

त्योहार

31 अक्टूबर 2024, गुरुवार

हेलोवीन

ईसाई त्योहार 2024 : नवंबर

तिथि 

त्योहार

01 नवंबर 2024, शुक्रवार

ऑल सेंट्स डे

02 नवंबर 2024, शनिवार

ऑल सोल्स डे

24 नवंबर 2024, रविवार

क्राइस्ट द किंग

28 नवंबर 2024, गुरुवार

थैंक्सगीविंग

30 नवंबर 2024, शनिवार

सेंट एंड्रयू डे

ईसाई त्योहार 2024 : दिसंबर

तिथि 

त्योहार

01 दिसंबर 2024, रविवार

एडवेंट - फर्स्ट सनडे

06 दिसंबर 2024, शुक्रवार

सेंट निकोलस डे

24 दिसंबर 2024, मंगलवार

क्रिसमस ईव

25 दिसंबर 2024, बुधवार

क्रिसमस 

28 दिसंबर 2024, शनिवार

हॉली इनोसेंट्स 

31 दिसंबर 2024, मंगलवार

वॉच नाइट

वर्ष 2024 में आने वाले ईसाई धर्म के पर्वों की तिथियों को जानने के बाद अब आपको अवगत कराएंगे इनके त्योहारों के महत्व से।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें

ईसाई धर्म के पर्वों एवं त्योहारों का महत्व 

कैंडलमास: कैंडलमास को प्रभु की प्रस्तुति का पर्व भी कहा जाता है जो कि यीशु के जन्म के चालीस दिन बाद मनाया जाता है। इस पर्व को ख़ुशी और उत्सव का दिन माना गया है और यह त्यौहार उस दिन की याद में मनाया जाता है जब मरियम और यूसुफ ने यीशु को यरूशलेम में पेश किया था। 

वैलेंटाइन डे: वैलेंटाइन डे को प्यार का पर्व कहें तो गलत नहीं होगा क्योंकि सिर्फ इस दिन ही नहीं बल्कि पूरे फरवरी के महीने में लोग प्यार में डूबे नज़र आते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे रोम के एक संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे को पर्व के रूप में मनाने की घोषणा 5वीं शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस ने की थी और तब से ही यह पर्व निरंतर मनाया जा रहा है। 

गुड़ फ्राइडे: ईसाई धर्म में आस्था रखने वाले लोग प्रत्येक वर्ष प्रभु यीशु के बलिदान दिवस को गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं। गुड फ्राइडे से पहले कई तरह के धार्मिक कार्य जैसे 40 दिन व्रत, ईशवचन, त्याग एवं तपस्या आदि करके लोग स्वयं को मज़बूत बनाते हैं। हालांकि, इस पर्व को एक दुखद घटना के रूप में याद किया जाता है। 

ईस्टर: ईसाइयों के मुख्य पर्वों में से एक ईस्टर को ईस्टर संडे भी कहा जाता है जो कि गुड़ फ्राइडे के तीसरे दिन मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोगों के लिए ईस्टर को ख़ुशियों का पर्व माना जाता है क्योंकि मृत्यु के तीसरे दिन ईसा मसीह फिर से जीवित हो गए थे। यह सारी घटना रविवार के दिन हुई थी। 

हेलोवीन: हेलोवीन ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण एवं प्रसिद्ध त्योहार है जो कि अक्टूबर महीने के अंतिम रविवार को मनाया जाता है। इस त्यौहार को ज्यादातर अमेरिका, इंग्लैंड, और यूरोपीय देशों के लोग मनाते हैं। हेलोवीन दिवस को ऑल हेलोस ईव, ऑल हेलोवीन, हेलोस इवनिंग और ऑल सेंट्स ईव भी कहा जाता है जो कि सेल्टिक कैलेंडर का अंतिम दिन होता है। 

थैंक्सगिविंग: थैंक्स गिविंग डे की शुरुआत फसलों के उत्सव से हुई थी। सामान्य तौर पर इस पर्व के दिन अच्छी फसल की पैदावार के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया जाता है। अमेरिका में थैंक्स गिविंग डे को नवंबर महीने के चौथे गुरुवार पर मनाया जाता है।

क्रिसमस: क्रिसमस ईसाइयों का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है जिसको बहुत ही धूमधाम एवं उत्साह से मनाने की परंपरा रही है। अब यह पर्व सिर्फ ईसाई धर्म तक सीमित न रहकर दुनियाभर में मनाया जाता है। यह पर्व यीशु मसीह को समर्पित है और क्रिसमस को शांति एवं खुशहाली का प्रतीक माना गया है। मान्यता के अनुसार, क्रिसमस के दिन स्वर्ग से फ़रिश्ते धरती पर आए थे और प्रभु यीशु मसीह के उद्धारकर्ता होने का ऐलान किया था।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer