विद्यारंभ मुहूर्त 2024

Author: Ruchi Sharma | Updated Tue, 17 Oct 2023 05:37 PM IST

विद्यारंभ मुहूर्त 2024:  विद्यारंभ समारोह एक बच्चे के पहली बार स्कूल में शामिल होने से पहले किया जाता है, जो बच्चे के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है इसलिए हिंदू धर्म में बच्चे की शिक्षा शुरू करने के लिए विद्यारंभ मुहूर्त जानना अनिवार्य है। इस लेख में, हम विद्यारंभ मुहूर्त 2024 के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियां और समय प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा, इस आर्टिकल में आपको विद्यारंभ मुहूर्त का महत्व, अर्थ और इसकी गणना कैसे की जाती है, यह सब भी जानने को मिलेगा। तो आइए सबसे पहले एक नज़र डालते हैं वर्ष विद्यारंभ मुहूर्त की सूची पर।


Read in English: Vidyarambh Muhurat 2024

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा  विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

विद्यारंभ मुहूर्त 2024 की सूची

जनवरी 

तिथि दिन मुहूर्त नक्षत्र
05 जनवरी, 2024 शुक्रवार शाम 04 बजकर 49 मिनट से शाम 06 बजकर 17 मिनट तक चित्रा
07 जनवरी, 2024 रविवार

पहला मुहूर्त:  सुबह 08 बजकर 04 मिनट से सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक।

दूसरा मुहूर्त:  शाम 04 बजकर 21 मिनट से शाम 05 बजकर 39 मिनट तक।

विशाखा
12 जनवरी, 2024 शुक्रवार सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक। उत्तराषाढ़ा
14 जनवरी, 2024 रविवार सुबह 05 बजकर 14 मिनट से सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक। धनिष्ठा
21 जनवरी, 2024 रविवार सुबह 04 बजकर 46 मिनट से सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक। रोहिणी
26 जनवरी, 2024 शुक्रवार सुबह 07 बजकर 12 मिनट से सुबह 08 बजकर 17 मिनट तक। पुष्य
31 जनवरी, 2024 बुधवार सुबह 09 बजकर 24 मिनट से सुबह 11 बजकर 09 मिनट तक।  हस्त

फरवरी

      तिथि दिन मुहूर्त  नक्षत्र
01 फरवरी, 2024 गुरुवार सुबह 09 बजकर 21 मिनट से सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक। चित्रा
04 फरवरी, 2024 रविवार सुबह 07 बजकर 08 मिनट से सुबह 09 बजकर 45 मिनट तक। विशाखा
07 फरवरी, 2024 बुधवार सुबह 08 बजकर 57 मिनट से सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक। पूर्वाषाढ़ा
11 फरवरी, 2024 रविवार सुबह 08 बजकर 41 मिनट से सुबह 11 बजकर 41 मिनट तक। शतभिषा
14 फरवरी, 2024 बुधवार सुबह 08 बजकर 29 मिनट से सुबह 09 बजकर 59 मिनट तक। रेवती
15 फरवरी, 2024 गुरुवार सुबह 08 बजकर 25 मिनट से सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक। अश्विनी
18 फरवरी, 2024 रविवार सुबह 10 बजकर 18 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक। मृगशिरा
21 फरवरी, 2024 बुधवार सुबह 08 बजकर 02 मिनट से सुबह 11 बजकर 02 मिनट तक। पुनर्वसु
25 फरवरी, 2024 रविवार सुबह 09 बजकर 56 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक। पूर्वाफाल्गुनी
28 फरवरी, 2024 बुधवार सुबह 02 बजकर 17 मिनट से सुबह 04 बजकर 18 मिनट तक। चित्रा
29 फरवरी, 2024 गुरुवार सुबह 08 बजकर 55 मिनट से सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक। चित्रा

मार्च

      तिथि दिन मुहूर्त  नक्षत्र
06 मार्च, 2024 बुधवार रात 09 बजकर 11 मिनट से रात 10 बजकर 38 मिनट तक। उत्तराषाढ़ा
07 मार्च, 2024 गुरुवार पहला मुहूर्त: सुबह 07 बजकर 44 मिनट से सुबह 08 बजकर 24 मिनट तक
दूसरा मुहूर्त:  रात 09 बजकर 07 मिनट से रात 11 बजकर 24 मिनट तक।

 
उत्तराषाढ़ा
20 मार्च, 2024 बुधवार पहला मुहूर्त:  सुबह 06 बजकर 45 मिनट से सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।
पुष्य
21 मार्च, 2024 गुरुवार पहला मुहूर्त:  सुबह 06 बजकर 46 मिनट से सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  सुबह 11 बजकर 04 मिनट से दोपहर 01 बजकर 18 मिनट तक।
आश्लेषा
27 मार्च, 2024 बुधवार पहला मुहूर्त:  सुबह 07 बजकर 09 मिनट से सुबह 08 बजकर 44 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।
चित्रा

अपने जीवन को कैसे बनाएं खास?   विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात   करके जानें जवाब

अप्रैल

      तिथि दिन मुहूर्त  नक्षत्र
03 अप्रैल, 2024 बुधवार शाम 07 बजकर 21 मिनट से रात 09 बजकर 41 मिनट तक। उत्तराषाढ़ा
04 अप्रैल, 2024 गुरुवार शाम 07 बजकर 17 मिनट से रात 09 बजकर 37 मिनट तक। श्रावण
05 अप्रैल, 2024 शुक्रवार सुबह 06 बजकर 06 मिनट से सुबह 08 बजकर 09 मिनट तक धनिष्ठा
12 अप्रैल, 2024 शुक्रवार रात 09 बजकर 45 मिनट से रात 11 बजकर 18 मिनट तक रोहिणी
14 अप्रैल, 2024 रविवार सुबह 05 बजकर 56 मिनट से सुबह 07 बजकर 34 मिनट तक आर्द्रा
17 अप्रैल, 2024 बुधवार सुबह 09 बजकर 17 मिनट से सुबह 11 बजकर 32 मिनट तक आश्लेषा
18 अप्रैल, 2024 गुरुवार पहला मुहूर्त:  09 बजकर 19 मिनट से सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 42 मिनट तक
आश्लेषा
19 अप्रैल, 2024 शुक्रवार सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक माघ

मई

मई माह में कोई विद्यारंभ मुहूर्त 2024 नहीं है। मई महीने में शुभ समय के बारे में जानने के लिए किसी ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।

जून

जून माह में कोई विद्यारंभ मुहूर्त 2024 नहीं है। जून महीने में शुभ समय के बारे में जानने के लिए किसी ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।

जुलाई

      तिथि दिन मुहूर्त  नक्षत्र
03 जुलाई, 2024 बुधवार सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 06 बजकर 29 मिनट तक रोहिणी
07 जुलाई, 2024 रविवार शाम 07 बजकर 50 मिनट से रात 09 बजकर 32 मिनट तक पुष्य
10 जुलाई, 2024 बुधवार सुबह 07 बजकर 37 मिनट से सुबह 09 बजकर 22 मिनट तक माघ
11 जुलाई, 2024 गुरुवार शाम 07 बजकर 49 मिनट से रात 09 बजकर 16 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी

अगस्त

अगस्त माह में कोई विद्यारंभ मुहूर्त नहीं है। अगस्त महीने में शुभ समय के बारे में जानने के लिए किसी ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।

सितंबर

सितंबर माह में कोई विद्यारंभ मुहूर्त 2024 नहीं है। सितंबर महीने में शुभ समय के बारे में जानने के लिए किसी ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।

अक्टूबर

अक्टूबर माह में कोई विद्यारंभ मुहूर्त नहीं है। अक्टूबर महीने में शुभ समय के बारे में जानने के लिए किसी ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।

नवंबर

      तिथि दिन मुहूर्त  नक्षत्र
17 नवंबर, 2024 रविवार

पहला मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 32 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

दूसरा मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से दोपहर 03 बजकर 41 मिनट तक।

रोहिणी
20 नवंबर, 2024 बुधवार

पहला मुहूर्त:  सुबह 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक।

दूसरा मुहूर्त:  दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक।

पुनर्वसु
21 नवंबर, 2024 गुरुवार पहला मुहूर्त:  सुबह 10 बजकर 51 मिनट  से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से  दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक।
पुष्य
24 नवंबर, 2024 रविवार दोपहर 03 बजकर 07 मिनट से शाम 04 बजकर 55 मिनट तक। उत्तराफाल्गुनी
27 नवंबर, 2024 बुधवार पहला मुहूर्त:  सुबह 10 बजकर 27 मिनट से दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  शाम 06 बजकर 33 मिनट से रात 08 बजकर 47 मिनट तक।
चित्रा

शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय

दिसंबर

      तिथि दिन मुहूर्त  नक्षत्र
04 दिसंबर, 2024 बुधवार सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक। पूर्वाषाढ़ा
05 दिसंबर, 2024 गुरुवार दोपहर 01 बजकर 06 मिनट से दोपहर 02 बजकर 31 मिनट तक। उत्तराषाढ़ा
06 दिसंबर, 2024 शुक्रवार सुबह 09 बजकर 52 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक। श्रावण
11 दिसंबर, 2024 बुधवार पहला मुहूर्त:  सुबह 09 बजकर 32 मिनट से सुबह 11 बजकर 03 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त:  दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक।

 
रेवती
12 दिसंबर, 2024 गुरुवार सुबह 09 बजकर 28 मिनट से सुबह 09 बजकर 52 मिनट तक। अश्विनी
19 दिसंबर, 2024 गुरुवार रात 11 बजकर 59 मिनट से 20 दिसंबर की मध्यरात्रि 01 बजकर 20 मिनट तक। आश्लेषा
25 दिसंबर, 2024 बुधवार सुबह 08 बजकर 37 मिनट से सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक। चित्रा
26 दिसंबर, 2024 गुरुवार सुबह 08 बजकर 33 मिनट से सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक। स्वाति
27 दिसंबर, 2024 शुक्रवार सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक।  विशाखा

विद्यारंभ मुहूर्त 2024 का अर्थ व महत्व

जैसा कि नाम से ही प्रतीत हो रहा है कि विद्यारंभ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। पहला विद्या और दूसरा आरंभ, जिसका अर्थ है शिक्षा की शुरुआत। प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरी है क्योंकि विद्या आरंभ करने के बाद ही किसी भी व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म में विद्यारंभ संस्कार बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। विद्यारंभ संस्कार धार्मिक, आध्यात्मिक और सांसारिक ज्ञान को प्राप्त करने का पहला चरण है और इसी संस्कार के चलते बच्चा सर्वगुण सम्पन्न बनता है। वह बड़ा होकर अपनी जिम्मेदारियों का पालन करता है और संसार को जानने की क्षमता उसके अंदर पैदा होती है।

जिस तरह हर काम को करने का एक सही समय होता है, वैसे ही विद्यारंभ करने के लिए भी शुभ मुहूर्त और सही उम्र का होना बेहद आवश्यक है। पहले समय में लोग अपने बच्चों का विद्यारंभ संस्कार पांच साल की उम्र तक करवाते थे लेकिन आजकल लोग तीन से चार साल की उम्र में ही विद्यारंभ संस्कार करवा लेते हैं। हालांकि उम्र चाहे जो भी हो लेकिन सही मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त  जन्म कुंडली प्राप्त करें

विद्यारंभ मुहूर्त 2024: गणना व संपन्न करने का समय

ज्योतिष शास्त्रों में विद्यारंभ संस्कार का बहुत अधिक महत्व बताया गया है इसलिए माता-पिता को अपने बच्चे की जन्म कुंडली किसी अच्छे ज्योतिषी या पंडित को दिखाकर विद्यारंभ संस्कार के लिए मुहूर्त निकलवाना चाहिए। इसके लिए बच्चे की कुंडली के साथ-साथ तिथि, नक्षत्र, राशि और वार आदि जैसे आवश्यक पहलुओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। चलिए जानते हैं विद्यारंभ मुहूर्त 2024 के लिए कौन-कौन से वार, तिथि, नक्षत्र और राशि माने जाते हैं।

शुभ वार शुभ नक्षत्र शुभ राशि शुभ तिथि
सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, अश्विनी, मृगशिरा, उत्तराषाढ़ा, चित्रा, स्वाति, अभिजीत, धनिष्ठा, श्रवण, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और शतभिषा, हस्त, मूल, रेवती और पूर्वाषाढ़ा वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, और धनु लग्न माघ शुक्ल की सप्तमी, फाल्गुन शुक्ल की तृतीया और चैत्र-वैशाख की शुक्ल तृतीया

विद्यारंभ मुहूर्त 2024 निकालते समय तिथियों, राशियों और वारों के चुनाव में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ऊपर हमने आपको बताया कि विद्यारंभ संस्कार कब करना शुभ होता है। इसके साथ ही, आपको इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि यह संस्कार कब-कब नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि चतुर्दशी, अमावस्या, प्रतिपदा, अष्टमी तिथि और सूर्य संक्रांति के दिन इस संस्कार को करना अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही पौष, माघ, फाल्गुन मे आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भी विद्यारंभ संस्कार नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही चंद्र दोष और तारा दोष के समय भी इस संस्कार को करना वर्जित माना जाता है।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी    राजयोग रिपोर्ट

विद्यारंभ मुहूर्त 2024: विधि व नियम

विद्यारंभ संस्कार शुरू करने के कुछ विधि व नियम बताए जा रहे हैं, जिसका पालन जरूर करना चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:   एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer