प्रेम 2024

Author: आयुषी चतुर्वेदी | Updated Fri, 28 July 2023 02:15 PM IST

प्रेम 2024: प्यार या प्रेम एक ऐसी भावना है जो किसी भी इंसान के जीवन को खूबसूरत बना सकती है। कहते हैं जीवन में यदि किसी व्यक्ति को सच्चा प्यार मिल जाए तो फिर वह क्या कुछ नहीं हासिल कर सकता है। सच्चे प्रेम की ताकत ही कुछ ऐसी होती है कि वह मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी आपको मजबूत बनाता है, आपको उस परिस्थिति से लड़ने की हिम्मत देता है। हालांकि हर वक्त और हर समय मुमकिन नहीं होता कि हर कोई इंसान प्यार में एक समान खुशनसीब हो, कुछ लोगों के जीवन में सच्चा प्यार नसीब होता है तो वहीं कुछ लोग इस खुशी से हमेशा वंचित ही रह जाते हैं।


Read in English: Love Horoscope 2024

एस्ट्रोसेज के इस प्रेम 2024 विशेष आर्टिकल के माध्यम से आज हम जानेंगे कि कौन सी हैं वो खुशनसीब और लकी राशियां जिनके जीवन में वर्ष 2024 में प्रेम दस्तक देने वाला है। साथ ही इस ब्लॉग के माध्यम से हम यह भी जानेंगे कि ज्योतिष में प्रेम का कारक ग्रह किसको माना गया है, कुंडली में प्रेम का भाव कौन सा होता है, और अगर इस वर्ष आपके जीवन में प्रेम का योग नहीं बन रहा है तो आप क्या कुछ उपाय करके इस योग को अपने जीवन में मजबूत बना सकते हैं। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

पढ़ी पढ़ी के पत्थर भया लिख लिख भया जू ईंट ।

कहें कबीरा प्रेम की लगी न एको छींट ॥

तो चलिए इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं कबीर दास के 1 दोहे से जिसका अर्थ है, 'प्रेम दुनिया में सभी चीज से बड़ा माना गया है। यह ज्ञान से भी बड़ा होता है। इसके अनुसार अगर किसी व्यक्ति ने अपने जीवन में बहुत सारा ज्ञान तो इकट्ठा कर लिया लेकिन उनका ह्रदय कठोर है अर्थात प्रेम से परे है तो उनके ज्ञान का कोई लाभ नहीं होता है। ऐसे में उस ज्ञानी व्यक्ति से अच्छा तो वह अज्ञानी व्यक्ति माना गया है जिसे प्रेम की भाषा समझ में आती है। जिस व्यक्ति को प्रेम का ज्ञान होता है वह सज्ञानी होता है। प्रेम का एक छोटा सा छींटा भी किसी पत्थर को संजीव बना सकता है।'

प्रेम की इस खूबसूरत वाख्या को जानने के बाद यदि आपके मन में भी इस तरह के सवाल उठ रहे हैं कि, क्या वर्ष 2024 की खुशनसीब और लकी राशियों में मेरा नाम भी है? क्या इस वर्ष मुझे सच्चा प्यार मिलेगा? क्या मैं प्यार में लकी रहने वाला हूं? क्या इस वर्ष मेरा रिश्ता विवाह में तब्दील होगा? तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि ऐस्ट्रोसेज के इस खास लेख में हम आपको उन चुनिंदा राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके वर्ष 2024 में प्रेम के प्रबल योग बन रहे हैं। अगर आप सिंगल हैं तो यह लेख अंत तक पढ़ें और जानें की क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

प्रेम का ग्रह- वैदिक ज्योतिष और प्रेम का कारक ग्रह

जब हम वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रेम की भविष्यवाणी करते हैं तो इसके लिए शुक्र ग्रह की स्थिति का विश्लेषण किया जाता है। क्योंकि वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, रोमांस, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण का कारक माना गया है। यही वजह है कि जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है ऐसे लोग प्यार के संदर्भ में भाग्यशाली होते हैं, इन्हें सच्चा प्यार मिलता है और इनका पार्टनर इनसे हमेशा प्यार करता है। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में होता है उनके प्रेम जीवन में तमाम तरह की बाधाएं, रुकावटें, परेशानियां, आती हैं और मुमकिन है कि कई बार इन्हें सच्चा प्यार भी नहीं मिलता है। 

इसके अलावा कहा जाता है जब कुंडली में शुक्र और राहु, शुक्र और मंगल, शुक्र और शनि, एक साथ आ जाए तो यह रिश्ते के लिहाज से काफी अशुभ माना गया है। शुक्र के साथ राहु, मंगल, या शनि के चलते भी रिश्ते में परेशानियां और अलगाव तक की स्थिति बनने लगती है। शुक्र प्रेम का ग्रह है और कुंडली का पंचम भाव प्रेम का प्रतिनिधित्व करता है। जहां शुक्र ग्रह को रिश्ते के संदर्भ में शुभ माना गया है वहीं शनि, राहु, और केतु रिश्ते में विघ्न लेकर आते हैं। 

इसके अलावा शुक्र के साथ साथ कुंडली में चंद्रमा और मंगल की भी स्थिति रिश्ते के लिहाज से बेहद अनुकूल मानी जाती है। चंद्रमा जातक को कल्पना शक्ति प्रदान करता है और यह आपके मन को नियंत्रित भी करता है जो प्रेम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा मंगल ऊर्जा प्रदान करने वाला ग्रह है और किसी भी कार्य को करने के लिए हमारे अंदर ऊर्जा का होना बेहद आवश्यक है। यही वजह है कि कुंडली में शुक्र के साथ-साथ मंगल और चंद्रमा की स्थिति भी अनुकूल हो तो यह रिश्ते के लिहाज से बेहद ही शुभ माना जाता है।

शनि रिपोर्ट से जानें शनि की साढ़े साती और शनि की महादशा के बारे में सब कुछ

प्रेम संबंध के लिए कुंडली के भाव 

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि कुंडली का पंचम भाव प्रेम के लिए भविष्यवाणी करते समय इस पर गौर किया जाता है क्योंकि कुंडली का पंचम भाव दृष्टिकोण और प्रवृत्तियों को बताता है और यह बुद्धि और विवेक का भाव भी है इसीलिए यहां से प्रेम संबंधों की जानकारी मिलती है। ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि यदि प्रेम भाव यानी पंचम भाव पर शुभ ग्रहों का प्रभाव हो तो व्यक्ति का प्रेम सफल अवश्य होता है। 

अर्थात व्यक्ति की कुंडली में शुक्र, चंद्रमा, मंगल, पंचम भाव, और पंचम भाव का स्वामी अच्छी और शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को प्रेम का सुख अवश्य नसीब होता है।

आइए अब आगे बढ़ते हैं और प्रेम 2024 के अनुसार जानते हैं कि वर्ष 2024 में किन राशियों का शुक्र मजबूत रहेगा और उन्हें सच्चे प्रेम का साथ मिलेगा। 

वर्ष 2024 में इन राशियों के हैं प्रेम पाने के योग

वृषभ राशि 

प्रेम 2024 के अनुसार पहली जो राशि प्रेम के संदर्भ में वर्ष 2024 में बेहद ही भाग्यशाली रहने वाली है वह है वृषभ राशि। वर्ष 2024 में वृषभ राशि के जातकों के जीवन में सच्चा प्यार और रोमांस दस्तक देने वाला है। इस वर्ष अगस्त से अक्टूबर के बीच का समय आपके लिए बेहद ही अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके जीवन में सच्चे प्रेम की दस्तक हो सकती है। इसके अलावा वर्ष 2024 में ग्रहों की स्थिति वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही अनुकूल संकेत दे रही है। 

आप अपने प्रेम जीवन को लेकर काफी खुश नजर आएंगे साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ खुशहाल वक्त व्यतीत करेंगे। अपने पार्टनर के साथ आपका रिश्ता भी मजबूत बनेगा। वृषभ राशि के जातक इस साल ऐसे लोगों के संपर्क में आएंगे जिनसे आपकी ढेरों समानताएं देखने को मिलेंगी। ऐसे में आप ऐसे ही किसी व्यक्ति के साथ रिश्ते में बंधने का विचार कर सकते हैं। आप खुद को किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जुड़ते देखेंगे जिनकी सोच आपसे काफी मिलती-जुलती होगी। ऐसे में आपका रिश्ता भविष्य में और भी मजबूत बनेगा। 

कुल मिलाकर देखें तो वृषभ राशि के जातक असल मायने में प्रेम जीवन के लिहाज से वर्ष 2024 में भाग्यशाली रहने वाले हैं।

कर्क राशि 

प्रेम 2024 के अनुसार इस नए साल में चंद्रमा द्वारा शासित कर्क राशि के जातकों के जीवन में भी प्रेम की दस्तक होने की प्रबल संभावना है। साल की शुरुआत में ही आपके जीवन में ढेरों रोमांटिक अवसर आ सकते हैं। इसके अलावा शुक्र के स्वराशि में होने के प्रभाव स्वरूप कर्क राशि के जातकों के स्वभाव में भावुकता और सहजता देखने को मिलेगी जिससे विपरीत लिंग के लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। इस पूरे साल आपका आकर्षण बेहद ही शानदार रहने वाला है जो सुनिश्चित करता है कि इस वर्ष आपको सच्चा प्यार अवश्य मिलेगा। 

प्रेम संबंधों के लिहाज से इस साल की शुरुआत कर्क राशि के जातकों के लिए इसलिए भी शानदार रहेगी क्योंकि साल की शुरुआत में ही बुध और शुक्र जैसे दो शुभ ग्रह आपके पंचम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में आप नए-नए लोगों के साथ उठे बैठेंगे, उनके साथ आपके रिश्ते बनाएँगे और इनमें से ही कोई आपका पार्टनर भी बन सकता है। अपने पार्टनर के साथ साल के अंत तक आप खुशहाल व्यक्त व्यतीत करेंगे और साल की चौथी तिमाही में आप अपने प्रेम संबंध को अगले पड़ाव पर भी ले जाने का विचार कर सकते हैं।

सिंह राशि 

प्रेम 2024 के अनुसार तीसरी जिस राशि के लिए वर्ष 2024 प्रेम के संदर्भ में अनुकूल संकेत दे रहा है वह है सिंह राशि। सिंह राशि के जातक साल 2024 में प्रेम और रोमांस की प्रचुरता का अनुभव करेंगे। इस साल की शुरुआत में ही सूर्य और मंगल ग्रह आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे साथ ही देव गुरु बृहस्पति आपके नवम भाव से पंचम भाव को दृष्टि देगा जो इस बात के संकेत दे रहा है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद आपका प्रेम जीवन सुचारू रूप से चलने वाला है। 

इसके अलावा फरवरी और मार्च के महीने में आपके प्रेम जीवन में अनुकूलता देखने को मिलेगी। शुक्र और बुध जैसे शुभ ग्रहों के प्रभाव से भी आपके जीवन में रोमांस बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बाद साल के अंत में अपने पार्टनर के साथ अनुकूल वक्त व्यतीत करेंगे और अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते का भरपूर उठाएंगे। इस राशि के कुछ जातक वर्ष 2024 में अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का विचार कर सकते हैं और इसमें उन्हें सफलता भी प्राप्त होगी।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

धनु राशि 

प्रेम 2024 के अनुसार इस साल धनु राशि के जातकों को भी सच्चा प्यार मिलने की प्रबल संभावना है। धनु राशि के जातक अपने सहज आकर्षण और व्यक्तित्व के साथ अपने जीवन में प्रेम और रोमांस का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही आपके जीवन में जोश और उत्साह देखने को मिलेगा जो स्वाभाविक तौर पर विपरीत लिंग के लोगों के बीच आपको मशहूर करने में सहायक साबित होगा। ऐसे में जैसे-जैसे वर्ष आगे बढ़ता जाएगा आपको प्रेम के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। 

एक बार रिश्ते में जाने के बाद आप उस पर पूरी तरह से अपना वक्त, प्यार, और विश्वास देते भी नजर आएंगे जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। इसके अलावा इस वर्ष बुध और शुक्र ग्रह का असीम आशीर्वाद आपके जीवन में रहने वाला है। जिसकी वजह से आपका प्रेम में जीवन बेहद ही रोमांटिक और खुशहाल रहेगा। 1 जून से 12 जुलाई के बीच आप प्यार में कुछ भी कर गुजरने की स्थिति में नजर आएंगे और अपने रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। इस राशि से कुछ ज्यादा इस वर्ष अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।

मीन राशि 

प्रेम 2024 के अनुसार मीन राशि भी वर्ष 2024 में प्रेम के संदर्भ में बेहद ही भाग्यशाली रहने वाली है। इस वर्ष आप संवेदनशील और भावनात्मक नजर आएंगे जिससे विपरीत लिंग के लोगों के बीच आपका आकर्षण बढ़ेगा। आप इस वर्ष किसी नए रिश्ते में बंध सकते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत करने की हर मुमकिन कोशिश करते भी नजर आएंगे। 

इसके अलावा शुक्र और बुध इस वर्ष आपके नवम भाव में स्थित होंगे जिससे आपके प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और आप किसी खास व्यक्ति के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। इस साल जुलाई और अगस्त के महीने प्रेम के लिहाज से सबसे शानदार महीने रहने वाले हैं। इस दौरान आप अपने रिश्ते में भरपूर प्यार और वक्त लुटाते नजर आएंगे जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।

कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रेम 2024 के अनुसार यह साल इन 5 राशि के सिंगल जातकों के लिए बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। अन्य सभी राशियों के जातकों को इस वर्ष प्रेम के संदर्भ में थोड़ा इंतजार अवश्य करना पड़ सकता है क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं नजर आ रही है। हालांकि यहां दिल छोटा करने की आवश्यकता नहीं है हम आपको प्रेम से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी अपने जीवन में प्रेम के योग को मजबूत कर सकते हैं। 

प्रेम योग को मजबूत करने के उपाय 

अपने जीवन के सभी पहलुओं के बारे में जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2024

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह प्रेम 2024 लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer