एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष आर्टिकल “बैंक अवकाश 2026” आपको वर्ष 2026 में पड़ने वाले सभी बैंक अवकाशों की सूची प्रदान करेगा। हम इस लेख में आपको सरकारी, केंद्र सरकार और केंद्र शासित राज्यों में कब और किस दिन बैंक बंद रहेंगे? इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होगी। शायद ही आप जानते होंगे कि बैंक अवकाश 2026 को परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 द्वारा घोषित किया गया है। जो लोग बैंकिंग क्षेत्र में काम करते है, उनके लिए बैंक हॉलिडे बैंक अवकाश का दिन होता है इसलिए बैंक में काम करने वालों के लिए यह दिन बेहद ख़ास होता है।
2026 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ
भारत को त्योहारों और पर्वों का देश कहा जाता है क्योंकि यहाँ हर दिन किसी न किसी त्योहार को मनाया जाता है। इसी प्रकार, बैंक के क्षेत्र में भी बैंक अवकाश दिए जाते हैं ताकि बैंक कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ ख़ुशी के लम्हें बिता सकें और अपने जीवन का आनंद ले सकें। इसी क्रम मे, बैंक अवकाश 2026 बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। जैसे कि हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि हमारे देश में पर्व और त्योहारों की छुट्टियां की तरह ही बैंक के क्षेत्र में ऐसे अवकाश होते हैं जब बैंक में काम करने वाले अपने करीबियों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कीमती समय बिता पाते हैं।
Read In English: Bank Holidays 2026
एस्ट्रोसेज एआई के बैंक अवकाश 2026 के माध्यम से आप बैंक अवकाशों की तिथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके नए साल में पहले से अपनी छुट्टियों की योजना बना सकते हैं। सिर्फ़ बैंक में काम करने वालों के लिए ही बैंक अवकाश 2026 की जानकारी होना आवश्यक नहीं होता है , बल्कि आम लोगों को बैंक अवकाशों की तिथियों के बारे में पता होना बेहद जरूरी होता है जिससे आपका कोई जरूरी काम अटक न पाएं और वह आपके लिए हानि की वजह न बन सकें। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि साल भर में आने वाले सभी सार्वजनिक अवकाश बैंक अवकाश नहीं होते हैं। बैंक अवकाश की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की जाती है। तो चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और बिना देर किए जानते हैं वर्ष 2026 में पड़ने वाले बैंक अवकाश 2026 की सूची पर।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
|
तारीख |
दिन |
छुट्टियां |
|---|---|---|
|
01 जनवरी 2026 |
गुरुवार |
नववर्ष दिवस |
|
14 जनवरी 2026 |
बुधवार |
मकर संक्रांति |
|
23 जनवरी 2026 |
शुक्रवार |
वसंत पंचमी |
|
26 जनवरी 2026 |
सोमवार |
गणतंत्र दिवस |
|
01 फरवरी 2026 |
रविवार |
गुरु रविदास जयंती |
|
15 फरवरी 2026 |
रविवार |
महाशिवरात्रि |
|
03 मार्च 2026 |
मंगलवार |
होली |
|
20 मार्च 2026 |
शुक्रवार |
उगादी |
|
21 मार्च 2026 |
शनिवार |
ईद-उल-फितर |
|
27 मार्च 2026 |
शुक्रवार |
राम नवमी |
|
31 मार्च 2026 |
मंगलवार |
महावीर जयंती |
|
03 अप्रैल 2026 |
शुक्रवार |
गुड फ्राइडे |
|
14 अप्रैल 2026 |
मंगलवार |
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती |
|
15 अप्रैल 2026 |
बुधवार |
बंगाली नववर्ष |
|
19 अप्रैल 2026 |
रविवार |
महर्षि परशुराम जयंती |
|
01 मई 2026 |
शुक्रवार |
बुद्ध पूर्णिमा |
|
27 मई 2026 |
बुधवार |
बकरीद/ईद-अल-अधा |
|
26 जून 2026 |
शुक्रवार |
मुहर्रम |
|
15 अगस्त 2026 |
शनिवार |
स्वतंत्रता दिवस |
|
25 अगस्त 2026 |
मंगलवार |
ईद-ए-मिलाद |
|
28 अगस्त 2026 |
शुक्रवार |
रक्षाबंधन |
|
04 सितंबर 2026 |
शुक्रवार |
जन्माष्टमी |
|
15 सितंबर 2026 |
मंगलवार |
गणेश चतुर्थी |
|
02 अक्टूबर 2026 |
शुक्रवार |
गांधी जयंती |
|
18 अक्टूबर 2026 |
रविवार |
महासप्तमी |
|
19 अक्टूबर 2026 |
सोमवार |
महाअष्टमी |
|
20 अक्टूबर 2026 |
मंगलवार |
महानवमी |
|
21 अक्टूबर 2026 |
बुधवार |
विजयादशमी (दशहरा) |
|
26 अक्टूबर 2026 |
सोमवार |
महर्षि वाल्मीकि जयंती |
|
08 नवंबर 2026 |
रविवार |
दीपावली |
|
09 नवंबर 2026 |
सोमवार |
दीपावली अवकाश |
|
11 नवंबर 2026 |
बुधवार |
भाई दूज |
|
15 नवंबर 2026 |
रविवार |
छठ पूजा |
|
24 नवंबर 2026 |
मंगलवार |
गुरु नानक जयंती |
|
25 दिसंबर 2026 |
शुक्रवार |
क्रिसमस डे |
एक वर्ष में कितने बैंक हॉलिडे यानी कि बैंक अवकाश पड़ेंगे, इसका निर्धारण प्रत्येक राज्य की सरकार द्वारा किया जाता है। शायद ही आप जानते होंगे कि हमारे देश में एक बैंक अवकाश ऐसा भी आता है जिसको हर राज्य में मनाया ही जाता है और इसके अंतर्गत हर माह का दूसरा तथा चौथा शनिवार आता है। यह एक ऐसा नियम है जिसका पालन हर राज्य और उनकी सरकार द्वारा किया जाता है। बता दें कि बैंक अवकाश 2026 के अनुसार, भारत के सभी राज्यों में बैंक दूसरे और चौथे शनिवार बंद रहते हैं। लेकिन, कई बार ऐसा भी देखा जाता है जब एक महीने में 4 के बजाय 5 शनिवार पड़ते हैं, तो उस स्थिति में महीने के अंतिम यानी कि पांचवें शनिवार को सभी बैंक खुलते हैं और कामकाज रोज़ की तरह ही होता है।
भारत के सरकारी और सार्वजनिक नियम के अनुसार, इन अवकाशों का बैंक अवकाश की श्रेणी में आना आवश्यक नहीं होता है। सरल शब्दों में कहें तो, बैंक सार्वजनिक और सरकारी अवकाश के दिन भी जरूरी कार्यों को निपटाने के लिए खोले जा सकते हैं। लेकिन, बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन को भी बैंक अवकाश की जानकारी होने पर वह समय पर अपने कामों को पूरा कर सकते हैं ताकि उनका कोई काम अटक न जाएं। बात करें बैंक कर्मचारी की, तो बैंक में काम करने वाले हर कर्मचारी को साल में आने वाली हर छुट्टी की जानकारी पहले से होती है जिससे वह अपने घूमने-फिरने या फिर बैंक हॉलिडे का आनंद कैसे लेना है, उसकी योजना बना सकता है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
1. जनवरी 2026 में दूसरा और चौथा शनिवार कब है?
बैंक अवकाश 2026 के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार यानी कि 10 जनवरी और 24 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे।
2. क्या पांचवें शनिवार के दिन बैंक खुलते हैं?
हाँ, एक महीने में पांच शनिवार होते हैं, तो इस दिन बैंक खुलते हैं।
3. क्या गणेश चतुर्थी 2026 पर बैंक खुलेंगे?
बैंक अवकाश 2026 के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर बैंक बंद रहेंगे।