एस्ट्रोसेज एआई का यह आर्टिकल “चीनी कैलेंडर 2026” हमारे पाठकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत आपको साल 2026 में आने वाले सभी चीनी पर्वों एवं त्योहारों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। हमारा यह लेख विद्वान ज्योतिषियों द्वारा चीनी संस्कृति और सभ्यता को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है ताकि आप नए साल यानी कि वर्ष 2026 में मनाए जाने वाले हर त्योहार और चीनी अवकाश के बारे में समय से पहले जान सकें। साथ ही, छुट्टियों की तिथियों के बारे में समय से पहले जानकर अपनी योजना बना सकें कि यह समय आपको कब, कहाँ और अपने प्रियजनों के साथ कैसे व्यतीत करना है।
जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट
शायद ही आपको पता होगा कि अंग्रेजी कैलेंडर की तुलना में चीनी कैलेंडर काफ़ी अलग होता है क्योंकि चीनी कैलेंडर में सिर्फ़ सात पर्व होने के कारण एक वर्ष में मात्र सात अवकाश होते हैं। इन सात अवकाशों में नव वर्ष, मिड ऑटम फेस्टिवल, नेशनल डे, किंग मिंग फेस्टिवल, मई डे, क्रिसमस और ड्रैगन बोट फेस्टिवल आदि शामिल होते हैं। हालांकि, चीन में इन त्योहारों के अलावा ऐसे अनेक पर्व आते हैं जिन्हें चीन समेत दुनियाभर में रहने वाले चीनी लोगों के द्वारा बहुत उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। चीनी वर्ष 2026 में कौन-सा पर्व कब मनाया जाएगा? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए शुरू करते हैं चीनी कैलेंडर 2026 का यह विशेष लेख।
Read in English: Chinese Calendar 2026
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
|
तिथि |
चीनी पर्व |
|---|---|
|
01 जनवरी 2026. गुरुवार |
न्यू ईयर डे |
|
26 जनवरी 2026, सोमवार |
लाबा फेस्टिवल |
|
तिथि |
चीनी पर्व |
|---|---|
|
16 फरवरी 2026, सोमवार |
स्प्रिंग फेस्टिवल ईव |
|
17 फरवरी 2026, मंगलवार |
स्प्रिंग फेस्टिवल |
|
17 फरवरी 2026, मंगलवार |
चीनी नववर्ष |
|
तिथि |
चीनी पर्व |
|---|---|
|
03 मार्च 2026, मंगलवार |
लैंटर्न फेस्टिवल |
|
08 मार्च 2026, रविवार |
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस |
|
12 मार्च 2026, गुरुवार |
आर्बर डे |
|
20 मार्च 2026, शुक्रवार |
स्प्रिंग फेस्टिवल/ड्रैगन फेस्टिवल |
|
20 मार्च 2026, शुक्रवार |
मार्च इक्वीनॉक्स |
|
20 मार्च 2026, शुक्रवार |
जहोंघे फेस्टिवल |
|
तिथि |
चीनी पर्व |
|---|---|
|
05 अप्रैल 2026, रविवार |
क्विंग-मिंग-जी |
|
तिथि |
चीनी पर्व |
|---|---|
|
01 मई 2026, शुक्रवार |
मई डे |
|
01 मई 2026, शुक्रवार |
लेबर डे |
|
04 मई 2026, सोमवार |
यूथ डे |
शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय
|
तिथि |
चीनी पर्व |
|---|---|
|
01 जून 2026, सोमवार |
बाल दिवस |
|
19 जून 2026, शुक्रवार |
ड्रैगन बोट फेस्टिवल |
|
21 जून 2026, रविवार |
जून सोल्स्टिस (जून संक्रांति) |
|
तिथि |
चीनी पर्व |
|---|---|
|
01 जुलाई 2026, बुधवार |
सीपीसी स्थापना दिवस |
|
11 जुलाई 2026, शनिवार |
मेरीटाइम डे (चीनी सामुद्रिक दिवस) |
|
तिथि |
चीनी पर्व |
|---|---|
|
01 अगस्त 2026, शनिवार |
आर्मी डे |
|
19 अगस्त 2026, बुधवार |
चीनी वैलेंटाइन डे |
|
19 अगस्त 2026, बुधवार |
डबल सेवंथ फेस्टिवल |
|
27 अगस्त 2026, गुरुवार |
द घोस्ट फेस्टिवल |
|
तिथि |
चीनी पर्व |
|---|---|
|
10 सितंबर 2026, गुरुवार |
शिक्षक दिवस (टीचर्स डे) |
|
23 सितंबर 2026, बुधवार |
सितंबर इक्वीनोक्स |
|
25 सितंबर 2026, शुक्रवार |
मिड-ऑटम फेस्टिवल |
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
|
तिथि |
चीनी पर्व |
|---|---|
|
01 अक्टूबर 2026, गुरुवार |
नेशनल डे (राष्ट्रीय दिवस) |
|
02 अक्टूबर 2026, शुक्रवार |
नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे |
|
03 अक्टूबर 2026, शनिवार |
नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे |
|
04 अक्टूबर 2026, रविवार |
नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे |
|
05 अक्टूबर 2026, सोमवार |
नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे |
|
06 अक्टूबर 2026, मंगलवार |
नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे |
|
07 अक्टूबर 2026, बुधवार |
नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे |
|
18 अक्टूबर 2026, रविवार |
डबल नाइंथ फेस्टिवल |
|
तिथि |
चीनी पर्व |
|---|---|
|
08 नवंबर 2026, रविवार |
जर्नलिस्ट्स डे (पत्रकार दिवस) |
|
तिथि |
चीनी पर्व |
|---|---|
|
22 दिसंबर 2026, मंगलवार |
दिसंबर सोल्स्टिस (दिसंबर संक्रांति) |
|
25 दिसंबर 2026, शुक्रवार |
क्रिसमस डे |
दुनियाभर के लोगों के लिए 31 दिसंबर का दिन बहुत ख़ास होता है क्योंकि इस रात जब घड़ी में 12 बजते हैं, तो नए साल का आगाज़ हो जाता है। इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को और अपने प्रियजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं देने लगते हैं और “हैप्पी न्यू ईयर” बोलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। हालांकि, बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि चीनी नववर्ष की शुरुआत 01 जनवरी को नहीं, बल्कि इसके कुछ समय बाद अर्थात 20 जनवरी से लेकर 20 फरवरी के बीच में होती है, लेकिन क्या है इसकी वजह? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल उठ रहे हैं, तो यहाँ हम आपको इसका रहस्य बताने जा रहे हैं।
चीनी कैलेंडर 2026 की मानें तो, चीन में त्योहारों और पर्वों की गणना चंद्रमा आधारित कैलेंडर से की जाती है। सामान्य शब्दों में कहें तो, चंद्रमा के चरणों और सूर्य के देशांतर की खगोलीय घटनाओं पर गौर किया जाता है। बता दें कि प्रत्येक तीन वर्ष में चंद्र कैलेंडर का सूर्य कैलेंडर से मिलान करने की परंपरा है। इसके परिणामस्वरूप, चीनी कैलेंडर 2026 और यहूदी कैलेंडर में थोड़ी समानताएं देखने को मिलती हैं इसलिए चीनी नववर्ष की तिथि में अंतर होता है। हमारे अनुभवी ज्योतिषियों ने इन सब बातों का ध्यान में रखकर चीनी कैलेंडर 2026 को तैयार किया है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
आधुनिक दुनिया के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए चीन के अधिकांश लोगों द्वारा ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाने लगा है ताकि वह अंतरराष्ट्रीय तिथियों के प्रति जागरूक रह सकें।
अगर बात करें चीनी समुदाय के महत्वपूर्ण पर्वों एवं त्योहारों की तिथियों की, तो आज भी चीनी कैलेंडर 2026 का उपयोग चीनी पर्वों की सही तिथियों को जानने के लिए किया जाता हैं।
हालांकि, आप ये बात नहीं जानते होंगे कि चीनी सभ्यता में हर साल एक विशेष पशु को समर्पित होता है।
चीनी कैलेंडर से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में भगवान बुद्ध के प्रति आदर और सम्मान प्रकट करने के लिए केवल 12 जानवर आए थे और इनसे प्रसन्न होकर भगवान बुद्ध ने हर राशिचक्र के 12 वर्षों को 12 जानवरों के नाम पर बांट दिया था, तब से ही चीन कैलेंडर का हर वर्ष किसी न किसी जानवर को समर्पित होता है।
ऐसा मत है कि चीनी कैलेंडर के अनुसार जन्म लेने वाले हर इंसान में उस वर्ष के जानवर के गुण पाए जाते हैं।
बता दें कि चीनी कैलेंडर और ग्रेगोरियन की तिथियों में फर्क देखने को मिलता है क्योंकि अंग्रेजी कैलेंडर की तिथियों में लगातार बदलाव होता रहता है। ऐसे में, चीनी पर्वों एवं त्योहारों की तिथि निर्धारित करने के लिए चीनी कैलेंडर 2026 का इस्तेमाल किया जाता है।
न्यू ईयर डे: चीनी समुदाय में अंग्रेजी कैलेंडर के नव वर्ष यानी कि न्यू ईयर डे की शुरुआत को बहुत ही धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है जो कि इनका पहला त्योहार भी होता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, न्यू ईयर डे यानी 01 जनवरी यानी कि नए साल से शुरू होता है जिसे चीन समेत दुनियाभर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
स्प्रिंग फेस्टिवल ईव: चीनी कैलेंडर 2026 के अनुसार, चीन में मनाये जाने वाले प्रमुख और महत्वपूर्ण पर्वों में से एक होता है स्प्रिंग फेस्टिवल ईव। चीनी नववर्ष के शुरू होने से पूर्व की रात को स्प्रिंग फेस्टिवल ईव कहा जाता है और यह पुराने साल के अंत और नए साल के आरंभ को दर्शाती है।
चीनी नववर्ष: चीनी नववर्ष को आमतौर पर वसंत महोत्सव या स्प्रिंग फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। इसे चंद्र नववर्ष भी कहते हैं क्योंकि नव वर्ष के शुरू होने की तिथि चंद्र और सौर कैलेंडर पर आधारित होती है इसलिए हर साल चीनी समुदाय के नए वर्ष की तिथि में बदलाव होता रहता है। साल 2026 में चीनी नव वर्ष घोड़ा राशि को समर्पित होगा।
लैंटर्न फेस्टिवल: चीनी नववर्ष के अंतिम दिन को लैंटर्न पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन चीनी समुदाय के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आकर एक खुले स्थान पर एकत्रित होते हैं और हाथों में लालटेन लेकर चंद्रमा को देखते ते हैं। इस पर्व से जुड़ी मान्यता है कि यह रोशनी पूर्वजों के लिए की जाती है।
जहोंघे फेस्टिवल: चीनी कैलेंडर 2026 के अनुसार, चीन का एक पारंपरिक पर्व जहोंघे फेस्टिवल है और इसे चीनी समुदाय के लोग बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं। यह पर्व ब्लू ड्रैगन फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। जहोंघे फेस्टिवल से जुड़ी मान्यता है कि इस दिन बारिश के लिए जिम्मेदार ड्रैगन अपनी नींद से जागता है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
1. चीनी नववर्ष 2026 किसका वर्ष होगा?
चीनी कैलेंडर 2026 के अनुसार, चीनी नववर्ष 2026 घोड़ा राशि का वर्ष होगा।
2. साल 2026 में जर्नलिस्ट्स डे कब है?
वर्ष 2026 में जौर्नालिस्ट डे 08 नवंबर 2026, रविवार को होगा।
3. घोस्ट फेस्टिवल कब है 2026 में?
इस साल घोस्ट या स्पिरिट फेस्टिवल 27 अगस्त 2026, गुरुवार को होगा।