ईसाई त्योहार 2026: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष आर्टिकल आपको वर्ष 2026 में ईसाई धर्म में मनाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण एवं प्रमुख पर्वों की सूची प्रदान करेगा। हमारा यह लेख विशेष रूप से ईसाई धर्म की संस्कृति और रीति-रिवाज़ों को ध्यान में रखकर विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है। ईसाई त्योहार 2026 की सहायता से आप न सिर्फ़ साल 2026 में पड़ने वाले अवकाशों की पहले से योजना बना सकेंगे, बल्कि आप परिवारजनों, करीबियों और दोस्तों के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने का मौका भी पा सकेंगे। तो चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं ईसाई त्योहार 2026 के माध्यम से ईसाई धर्म में कौन सा पर्व कब मनाया जाएगा।
Read in English: Christian Holiday 2026
2026 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ
|
तिथि |
दिन |
पर्व |
|---|---|---|
|
06 जनवरी 2026 |
मंगलवार |
एपिफेनी |
|
11 जनवरी 2026 |
रविवार |
यीशु का बपतिस्मा |
|
तिथि |
दिन |
पर्व |
|---|---|---|
|
02 फरवरी 2026 |
सोमवार |
कैंडलमास |
|
14 फरवरी 2026 |
शनिवार |
सेंट वैलेंटाइन डे |
|
18 फरवरी 2026 |
बुधवार |
ऐश बुधवार |
|
तिथि |
दिन |
पर्व |
|---|---|---|
|
17 मार्च 2026 |
मंगलवार |
सेंट पैट्रिक डे |
|
23 मार्च 2026 |
सोमवार |
सेंट जोसेफ डे |
|
29 मार्च 2026 |
रविवार |
पाम संडे |
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
|
तिथि |
दिन |
पर्व |
|---|---|---|
|
02 अप्रैल 2026 |
गुरुवार |
पवित्र गुरुवार |
|
03 अप्रैल 2026 |
शुक्रवार |
गुड फ्राइडे |
|
05 अप्रैल 2026 |
रविवार |
ईस्टर |
|
06 अप्रैल 2026 |
सोमवार |
ईस्टर सोमवार |
|
23 अप्रैल 2026 |
गुरुवार |
सेंट जॉर्ज दिवस |
|
तिथि |
दिन |
पर्व |
|---|---|---|
|
14 मई 2026 |
गुरुवार |
एसेंशन ऑफ जीसस |
|
24 मई 2026 |
रविवार |
पेंटेकोस्ट |
|
31 मई 2026 |
रविवार |
ट्रिनिटी संडे |
|
तिथि |
दिन |
पर्व |
|---|---|---|
|
04 जून 2026 |
गुरुवार |
कॉर्पस क्रिस्टी |
|
29 जून 2026 |
सोमवार |
सेंट पीटर एंड पॉल |
|
तिथि |
दिन |
पर्व |
|---|---|---|
|
15 जुलाई 2026 |
बुधवार |
सेंट व्लादिमीर |
|
25 जुलाई 2026 |
शनिवार |
सेंट जेम्स द ग्रेट डे |
शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय
|
तिथि |
दिन |
पर्व |
|---|---|---|
|
01 अगस्त 2026 |
शनिवार |
लैम्मास |
|
15 अगस्त 2026 |
शनिवार |
द एजंप्शन ऑफ मैरी |
|
तिथि |
दिन |
पर्व |
|---|---|---|
|
14 सितंबर 2026 |
सोमवार |
हॉली क्रॉस डे |
|
29 सितंबर 2026 |
मंगलवार |
माइकल एंड ऑल एंजल्स |
|
तिथि |
दिन |
पर्व |
|---|---|---|
|
31 अक्टूबर, 2026 |
शनिवार |
ऑल हेलो ईव |
|
तिथि |
दिन |
पर्व |
|---|---|---|
|
01 नवंबर 2026 |
रविवार |
ऑल सेंट्स डे |
|
02 नवंबर 2026 |
सोमवार |
ऑल सोल्स डे |
|
22 नवंबर 2026 |
रविवार |
क्राइस्ट द किंग |
|
26 नवंबर 2026 |
गुरुवार |
थैंक्सगिविंग (यूएसए) |
|
29 नवंबर, 2026 |
रविवार |
एडवेंट - फर्स्ट सनडे |
|
30 नवंबर 2026 |
सोमवार |
सेंट एंड्रयूज़ डे |
|
तिथि |
दिन |
पर्व |
|---|---|---|
|
06 दिसंबर 2026 |
रविवार |
सेंट निकोलस डे |
|
24 दिसंबर 2026 |
गुरुवार |
क्रिसमस ईव |
|
25 दिसंबर 2026 |
शुक्रवार |
क्रिसमस |
|
28 दिसंबर 2026 |
सोमवार |
हॉली इनोसेंट्स |
|
31 दिसंबर 2026 |
गुरुवार |
वॉच नाइट |
वर्ष 2026 में पड़ने वाले ईसाई धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों की तिथियों के बारे में जानने के बाद अब हम बात करेंगे ईसाई धर्म के महत्व की।
विश्व के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण धर्मों में से एक है ईसाई धर्म। दुनियाभर में इस धर्म को पालन करने वालों की संख्या करोड़ों में है। जो लोग ईसाई धर्म में विश्वास करते हैं, वह अपने जीवन में उद्धार पाने के लिए प्रभु ईसा मसीह के दिखाए गए मार्ग पर चलते हैं और उनके सिद्धांतों एवं मूल्यों का अनुसरण करते हैं।
बाइबिल में कहा गया है कि ईसाई धर्म के अंतर्गत यीशु को मानव रूप में ईश्वर या परमेश्वर का पुत्र माना जाता है। इस धर्म की स्थापना भी ईसा मसीह द्वारा ही की गई थी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ईसाई धर्म में पवित्र ग्रंथ बाइबिल को माना जाता है। इस धर्म का प्रतीक क्रॉस है क्योंकि यह यीशु के सूली पर चढ़ाने और उनके जुनून को दर्शाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, क्रॉस पर ही जीसस क्राइस्ट को लटकाया गया था इसलिए उस समय से ही ईसाइयों के धार्मिक चिन्ह के रूप में क्रॉस को स्थान प्राप्त हुआ।
हिंदू धर्म की तरह ही ईसाई धर्म में भी हर साल अनेक पर्व और त्योहारों को मनाया जाता है। प्रत्येक त्योहार का अपना धार्मिक महत्व होता है जिसके बारे में अब हम आपको अवगत करवाने जा रहे हैं।
ईसाई धर्म में बपतिस्मा परमेश्वर की शरण में जाने का पहला कदम होता है। यह एक ऐसी विधि होती है जिसके अंतर्गत हम ईश्वर के साथ वाचा बांधते हैं। बपतिस्मा के माध्यम से परमेश्वर मनुष्य के सभी पापों को क्षमा करते हैं और आपको गलत रास्ते को छोड़कर अपने शेष जीवन को परमेश्वर की सेवा में समर्पित करके परमेश्वर के लोगों के लिए जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। बपतिस्मा का पर्व इंसान के जीवन में एक ऐसा महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आता है जिसके माध्यम से आप अतीत में हुई गलतियों और पापों की क्षमा मांगकर नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।
ईसाई त्योहार 2026 के अनुसार, कैंडलमास को ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है जो हर साल 02 फरवरी के दिन धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है। इस पर्व को रोशनी की वापसी और सुरक्षा एवं समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार होने की वजह से ईसाई धर्म के लोगों द्वारा यह बेहद श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। कैंडलमास का पर्व यरूशलेम के मंदिर में यीशु की प्रस्तुति की याद दिलाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मरियम और यूसुफ ने यीशु को यरूशलेम में पेश किया था जो कि प्रभु यीशु के जन्म के 40 दिनों के बाद मनाए जाने की परंपरा है। यह ख़ुशी और उत्सव का पर्व होता है।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
वैलेंटाइन डे प्रेम को समर्पित एक पर्व है क्योंकि सिर्फ इस दिन ही नहीं बल्कि पूरे फरवरी के महीने में लोग प्यार के सागर में गोते लगाते हुए नज़र आते हैं। हालांकि, वैलेंटाइन डे को हर साल 14 फरवरी के दिन मनाया जाता है जो प्रेम का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि वैलेंटाइन डे को प्रत्येक वर्ष रोम के एक संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है जिन्होंने 14 फरवरी 269 ई. में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। इस दिन को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने की घोषणा 5वीं शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस द्वारा की गई थी।
ईसाई धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है ईस्टर का त्योहार जिसे ईस्टर संडे के नाम से भी जाना जाता है। ईसाइयों के लिए यह ख़ुशियों का पर्व होता है क्योंकि इस दिन प्रभु यीशु सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन पुनः जीवित हो गए थे। ईस्टर यीशु के पुनरुत्थान के रूप में हर साल बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह घटना रविवार के दिन हुई थी इसलिए ईस्टर गुड़ फ्राइडे के तीसरे दिन आता है। यह पर्व ईसाई धर्म का हृदय माना जाता है जो इस धर्म के अनुयायियों को नई आशा और अनंत जीवन की याद दिलाता है।
ईसाई त्योहार 2026 के अनुसार, गुड फ्राइडे की गिनती ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में होती है जिसे ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और होली फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। ईसाई धर्म में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था इसलिए इसे ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है। ईसाई धर्म में विश्वास रखने वालों द्वारा प्रभु यीशु के बलिदान को याद करके शोक मनाया जाता है। गुड फ्राइडे को मनाने से पहले कई तरह के धार्मिक कार्य जैसे ईश वचन, त्याग, तपस्या और 40 दिन व्रत आदि करके लोग स्वयं को मज़बूत बनाने का काम करते हैं। ऐसे में, इस धर्म के लोग गुड फ्राइडे को एक दुखद घटना के रूप में मनाते हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
ईसाई धर्म के लिए थैंक्सगिविंग प्रमुख पर्व होता है और इसे दुनिया भर के अधिकांश देशों में उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल नवंबर महीने के चौथे गुरुवार को थैंक्सगिविंग डे के रूप में मनाने का विधान है। साल 2026 में यह पर्व 26 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा और इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य अपने करीबी, प्रियजनों या किसी अनजान व्यक्ति द्वारा की गई सहायता के लिए उन्हें शुक्रिया देना है। थैंक्सगिविंग से ही आधिकारिक छुट्टियों की शुरुआत होती है और इसे मुख्य रूप से ब्राजील, जर्मनी, जापान, कनाडा सहित कई देशों में मनाया जाता है। हालांकि, ईस्टर उत्तरी अमेरिका का एक पारंपरिक त्योहार है जिसका संबंध फसलों से माना जाता है।
ईसाई त्योहार 2026 में हेलोवीन को स्थान दिया गया है क्योंकि ईसाई धर्म में इसका ख़ास महत्व है। हेलोवीन एक प्रमुख और लोकप्रिय पर्व है जिसे हर साल अक्टूबर महीने की अंतिम तारीख़ को धूमधाम से मनाया जाता है। ईसाई धर्म में आस्था रखने वाले हेलोवीन के दिन भूतों की तरह अपना मेकअप करते हैं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन भूतों का गेटअप लेने से पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है और उनका आशीर्वाद आप पर बना रहता है। हेलोवीन के इस पर्व को मुख्य रूप से इंग्लैंड, अमेरिका और यूरोपीय देशों के कुछ क्षेत्रों में नए साल की शुरुआत के रूप में मनाते हैं।
क्रिसमस ईसाइ धर्म का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है जिसे दुनियाभर में ईसाईयों के साथ-साथ हर धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है। इस पर्व को हर साल 25 दिसंबर को बेहद जोश, और उत्साह से मनाया जाता है। क्रिसमस से जुड़ी मान्यता है कि प्रभु यीशु का जन्म क्रिसमस के दिन हुआ था इसलिए इस त्योहार को प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के रूप में हर साल मनाए जाने की परंपरा हैं। यह पर्व यीशु मसीह को समर्पित होता है। वर्तमान समय में क्रिसमस की रौनक दुनिया के हर देश और हर कोने में देखने को मिलती है। क्रिसमस शांति एवं खुशहाली का प्रतीक है और इसकी तैयारियां 15 दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं इसलिए बाज़ारों में भीड़ रहती है। क्रिसमस के मौसम का आरंभ थैंक्सगिविंग से होता है जो मनुष्य जीवन में खुशियाँ लेकर आता है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
1. हेलोवीन 2026 में कब मनाया जाएगा?
ईसाई त्योहार 2026 के अनुसार, हेलोवीन का पर्व 31 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा।
2. साल 2026 में क्रिसमस कब है?
ईसाई धर्म के सबसे बड़े पर्व के रूप में क्रिसमस को हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है।
3. गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है?
गुड फ्राइडे के दिन यीशु के बलिदान को याद करके शोक मनाया जाता है।