हिंदू त्योहार 2026

Author: Deepika Gola | Updated Tue, 23 Sep 2025 01:10 PM IST

हिंदू त्योहार 2026 का यह लेख विशेष रूप से आपके लिए तैयार किया गया है जिसके माध्यम से आपको साल 2026 में आने वाले त्योहारों और अवकाशों की सही तिथियों की जानकारी प्राप्त होगी। हिंदू धर्म में हर व्रत एवं पर्व को महत्वपूर्ण माना जाता है जिन्हें बहुत आस्था और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। हमारा हिंदू त्योहार 2026 का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत सहायक साबित होगा क्योंकि इसके द्वारा आप बड़े एवं प्रमुख त्योहारों की तिथियों के बारे में जानकर त्योहारों की पहले से तैयारी कर सकते हैं। ऐसे में, इन पर्वों का आप अच्छे से अपने करीबियों, दोस्तों और परिवारजनों के साथ आनंद ले सकेंगे।


Read in English: Hindu Holidays 2026

2026 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ

हिंदू त्योहार 2026 की संपूर्ण सूची

हिंदू त्योहार 2026: जनवरी

तिथि

दिन

व्रत एवं त्योहार

01 जनवरी 2026

गुरुवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

03 जनवरी 2026

शनिवार

पौष पूर्णिमा

06 जनवरी 2026

मंगलवार

सकट चौथ/संकष्टी

14 जनवरी 2026

बुधवार

मकर संक्रांति, उत्तरायण

14 जनवरी 2026

बुधवार

पोंगल

14 जनवरी 2026

बुधवार

षटतिला एकादशी

16 जनवरी 2026

शुक्रवार

मासिक शिवरात्रि

16 जनवरी 2026

शुक्रवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण),

18 जनवरी 2026

रविवार

माघ अमावस्या

23 जनवरी 2026

शुक्रवार

बसंत पंचमी

25 जनवरी 2026

रविवार

रथ सप्तमी

26 जनवरी 2026

सोमवार

भीष्म अष्टमी

29 जनवरी 2026

बृहस्पतिवार

जया एकादशी

30 जनवरी 2026

शुक्रवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

फरवरी 2026 के हिंदू त्योहार

तिथि

दिन

व्रत एवं त्योहार

01 फरवरी 2026

रविवार

माघ पूर्णिमा व्रत

05 फरवरी 2026

गुरुवार

संकष्टी चतुर्थी

13 फरवरी 2026

शुक्रवार

विजया एकादशी

13 फरवरी 2026

शुक्रवार

कुम्भ संक्रांति

14 फरवरी 2026

शनिवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

15 फरवरी 2026

रविवार

महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि

17 फरवरी 2026

मंगलवार

फाल्गुन अमावस्या

27 फरवरी 2026

शुक्रवार

आमलकी एकादशी

28 फरवरी 2026

शनिवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

हिंदू त्योहार 2026: मार्च

तिथि

दिन

व्रत एवं त्योहार

03 मार्च 2026

मंगलवार

होलिका दहन

03 मार्च 2026

मंगलवार

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

04 मार्च 2026

बुधवार

होली

06 मार्च 2026

शुक्रवार

संकष्टी चतुर्थी

15 मार्च 2026

रविवार

पापमोचनी एकादशी

15 मार्च 2026

रविवार

मीन संक्रांति

16 मार्च 2026

सोमवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

17 मार्च 2026

मंगलवार

मासिक शिवरात्रि

19 मार्च 2026

गुरुवार

चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना,

19 मार्च 2026

गुरुवार

उगाडी

19 मार्च 2026

गुरुवार

गुड़ी पड़वा

20 मार्च 2026

शुक्रवार

चेटी चंड

26 मार्च 2026

गुरुवार

राम नवमी

27 मार्च 2026

शुक्रवार

चैत्र नवरात्रि पारणा

29 मार्च 2026

रविवार

कामदा एकादशी

30 मार्च 2026

सोमवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अप्रैल 2026 के हिंदू त्योहार

तिथि

दिन

व्रत एवं त्योहार

02 अप्रैल 2026

गुरुवार

हनुमान जयंती

02 अप्रैल 2026

गुरुवार

चैत्र पूर्णिमा व्रत

05 अप्रैल 2026

रविवार

संकष्टी चतुर्थी

13 अप्रैल 2026

सोमवार

वरुथिनी एकादशी

14 अप्रैल 2026

मंगलवार

मेष संक्रांति

15 अप्रैल 2026

बुधवार

मासिक शिवरात्रि

15 अप्रैल 2026

बुधवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

17 अप्रैल 2026

शुक्रवार

वैशाख अमावस्या

19 अप्रैल 2026

रविवार

अक्षय तृतीया

27 अप्रैल 2026

सोमवार

मोहिनी एकादशी

28 अप्रैल 2026

मंगलवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

हिंदू त्योहार 2026: मई

तिथि

दिन

व्रत एवं त्योहार

01 मई 2026

शुक्रवार

वैशाख पूर्णिमा व्रत

05 मई 2026

मंगलवार

संकष्टी चतुर्थी

13 मई 2026

बुधवार

अपरा एकादशी

14 मई 2026

गुरुवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

15 मई 2026

शुक्रवार

मासिक शिवरात्रि

15 मई 2026

शुक्रवार

वृषभ संक्रांति

16 मई 2026

शनिवार

ज्येष्ठ अमावस्या

27 मई 2026

बुधवार

पद्मिनी एकादशी

28 मई 2026

गुरुवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

31 मई 2026

रविवार

पूर्णिमा व्रत

जून 2026 के हिंदू त्योहार

तिथि

दिन

व्रत एवं त्योहार

03 जून 2025

बुधवार

संकष्टी चतुर्थी

11 जून 2025

गुरुवार

परम एकादशी

12 जून 2025

शुक्रवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 जून 2025

शनिवार

मासिक शिवरात्रि

15 जून 2025

सोमवार

अमावस्या, मिथुन संक्रांति

15 जून 2025

सोमवार

मिथुन संक्रांति

25 जून 2025

गुरुवार

निर्जला एकादशी

27 जून 2025

शनिवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

29 जून 2025

सोमवार

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत

शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय

हिंदू त्योहार 2026: जुलाई

तिथि

दिन

व्रत एवं त्योहार

03 जुलाई 2026

शुक्रवार

संकष्टी चतुर्थी

10 जुलाई 2026

शुक्रवार

योगिनी एकादशी

12 जुलाई 2026

रविवार

मासिक शिवरात्रि

12 जुलाई 2026

रविवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

14 जुलाई 2026

मंगलवार

आषाढ़ अमावस्या

16 जुलाई 2026

गुरुवार

जगन्नाथ रथ यात्रा

16 जुलाई 2026

गुरुवार

कर्क संक्रांति

25 जुलाई 2026

शनिवार

देवशयनी एकादशी, आषाढ़ी एकादशी

26 जुलाई 2026

रविवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

29 जुलाई 2026

बुधवार

गुरु-पूर्णिमा

29 जुलाई 2026

बुधवार

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत

अगस्त 2026 के हिंदू त्योहार

तिथि

दिन

व्रत एवं त्योहार

02 अगस्त 2026

रविवार

संकष्टी चतुर्थी

09 अगस्त 2026

रविवार

कामिका एकादशी

10 अगस्त 2026

सोमवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

11 अगस्त 2026

मंगलवार

मासिक शिवरात्रि

12 अगस्त 2026

बुधवार

श्रावण अमावस्या

15 अगस्त 2026

शनिवार

हरियाली तीज

17 अगस्त 2026

सोमवार

नाग पंचमी

17 अगस्त 2026

सोमवार

सिंह संक्रांति

23 अगस्त 2026

रविवार

श्रावण पुत्रदा एकादशी

25 अगस्त 2026

मंगलवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

26 अगस्त 2026

बुधवार

ओणम/थिरुवोणम

28 अगस्त 2026

शुक्रवार

रक्षा बंधन

28 अगस्त 2026

शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा व्रत

31 अगस्त 2026

सोमवार

संकष्टी चतुर्थी

31 अगस्त 2026

सोमवार

कजरी तीज

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

हिंदू त्योहार 2026: सितंबर

तिथि

दिन

व्रत एवं त्योहार

04 सितंबर 2026

शुक्रवार

जन्माष्टमी

07 सितंबर 2026

सोमवार

अजा एकादशी

08 सितंबर 2026

मंगलवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

09 सितंबर 2026

बुधवार

मासिक शिवरात्रि

11 सितंबर 2026

शुक्रवार

भाद्रपद अमावस्या

14 सितंबर 2026

सोमवार

गणेश चतुर्थी

14 सितंबर 2026

सोमवार

हरतालिका तीज

17 सितंबर 2026

गुरुवार

कन्या संक्रांति

22 सितंबर 2026

मंगलवार

परिवर्तिनी एकादशी

24 सितंबर 2026

गुरुवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

25 सितंबर 2026

शुक्रवार

अनंत चतुर्दशी

26 सितंबर 2026

शनिवार

भाद्रपद पूर्णिमा व्रत

29 सितंबर 2026

मंगलवार

संकष्टी चतुर्थी

अक्टूबर 2026 के हिंदू त्योहार

तिथि

दिन

व्रत एवं त्योहार

06 अक्टूबर 2026

मंगलवार

इन्दिरा एकादशी

08 अक्टूबर 2026

गुरुवार

मासिक शिवरात्रि

08 अक्टूबर 2026

गुरुवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

10 अक्टूबर 2026

शनिवार

अश्विन अमावस्या

11 अक्टूबर 2026

रविवार

शरद नवरात्रि

11 अक्टूबर 2026

रविवार

घटस्थापना

16 अक्टूबर 2026

शुक्रवार

कल्परम्भ

17 अक्टूबर 2026

शनिवार

नवपत्रिका पूजा

17 अक्टूबर 2026

शनिवार

तुला संक्रांति

19 अक्टूबर 2026

सोमवार

दुर्गा महा नवमी पूजा

19 अक्टूबर 2026

सोमवार

दुर्गा महा अष्टमी पूजा

20 अक्टूबर 2026

मंगलवार

दशहरा

20 अक्टूबर 2026

मंगलवार

शरद नवरात्रि पारणा

21 अक्टूबर 2026

बुधवार

दुर्गा विसर्जन

22 अक्टूबर 2026

गुरुवार

पापांकुशा एकादशी

23 अक्टूबर 2026

शुक्रवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

26 अक्टूबर 2026

सोमवार

अश्विन पूर्णिमा व्रत

29 अक्टूबर 2026

गुरुवार

संकष्टी चतुर्थी

29 अक्टूबर 2026

गुरुवार

करवा चौथ

हिंदू त्योहार 2026: नवंबर

तिथि

दिन

व्रत एवं त्योहार

05 नवंबर 2026

गुरुवार

रमा एकादशी

06 नवंबर 2026

शुक्रवार

धनतेरस

06 नवंबर 2026

शुक्रवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

07 नवंबर 2026

शनिवार

मासिक शिवरात्रि

08 नवंबर 2026

रविवार

दिवाली

08 नवंबर 2026

रविवार

नरक चतुर्दशी

09 नवंबर 2026

सोमवार

कार्तिक अमावस्या

10 नवंबर 2026

मंगलवार

गोवर्धन पूजा

11 नवंबर 2026

बुधवार

भाई दूज

15 नवंबर 2026

रविवार

छठ पूजा

16 नवंबर 2026

सोमवार

वृश्चिक संक्रांति

20 नवंबर 2026

शुक्रवार

देवुत्थान एकादशी

22 नवंबर 2026

रविवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

24 नवंबर 2026

मंगलवार

कार्तिक पूर्णिमा व्रत

27 नवंबर 2026

शुक्रवार

संकष्टी चतुर्थी

दिसंबर 2026 के हिंदू त्योहार

तिथि

दिन

व्रत एवं त्योहार

04 दिसंबर 2026

शुक्रवार

उत्पन्ना एकादशी

06 दिसंबर 2026

रविवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

07 दिसंबर 2026

सोमवार

मासिक शिवरात्रि

08 दिसंबर 2026

मंगलवार

मार्गशीर्ष अमावस्या

16 दिसंबर 2026

बुधवार

धनु संक्रांति

20 दिसंबर 2026

रविवार

मोक्षदा एकादशी

21 दिसंबर 2026

सोमवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

23 दिसंबर 2026

बुधवार

मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

26 दिसंबर 2026

शनिवार

संकष्टी चतुर्थी

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

हिंदू त्योहार 2026: प्रमुख एवं बड़े व्रत-त्योहारों का महत्व

मकर संक्रांति

मकर संक्रांति को हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है जो भगवान सूर्य को समर्पित होता है। यह दिन दान, स्नान और धार्मिक कार्यों के लिए बेहद शुभ होता है। सिर्फ़ सनातन धर्म में ही नहीं, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी मकर संक्रांति को विशेष माना जाता है क्योंकि इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि देव की राशि में प्रवेश करते है इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। बता दें कि सूर्य देव जिस राशि में गोचर करते हैं, उस दिन को उस राशि की संक्रांति के नाम से जाता है जैसे कि कुंभ राशि में सूर्य गोचर को कुंभ संक्रांति और मेष में प्रवेश को मेष संक्रांति कहते हैं। साथ ही, इस दिन सूर्य महाराज दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं।

ज्योतिष की दृष्टि से, मकर संक्रांति का दिन बेहद ख़ास होता है क्योंकि मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही खरमास का अंत हो जाता है और एक बार पुनः शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है। हिंदू त्योहार 2026 के अनुसार, यह पर्व हर साल 14 जनवरी को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन स्वर्ग का मार्ग खुलने के कारण मकर संक्रांति की तिथि दान-पुण्य और नदियों में स्नान के लिए बहुत शुभ होती है।

बसंत पंचमी

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का पर्व विशेष माना जाता है और इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। वैदिक ज्योतिष में भी बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त के रूप में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सामान्य शब्दों में कहें, तो यह दिन हर तरह के शुभ एवं मांगलिक कार्यों को करने के लिए श्रेष्ठ होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी को माता सरस्वती के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देवी सरस्वती की कृपा पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है इसलिए बसंत पंचमी पर माता को पीले रंग की मिठाई का प्रसाद रूप में भोग लगाया जाता है और पीले वस्त्र तथा पीले फूल अर्पित किए जाते हैं।

महाशिवरात्रि

भगवान शिव के हर भक्त के लिए महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है जिसका इंतज़ार उन्हें साल भर रहता है। महाशिवरात्रि को हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। इस अवसर पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने और भगवान शिव की पूज-अर्चना करने के लिए शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर जो भक्त उपवास करता है और शिवशंकर की विधि पूर्वक आराधना करता है, उन्हें शिव जी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद देते हैं। साथ ही, इस दिन महादेव का पूजन करने से जातक को वर्षभर की पूजा का फल एक दिन में प्राप्त होता है।

होली

होली के पर्व को रंगों का त्योहार कहा जाता है जो आपके जीवन में प्रेम और खुशियों के रंग भरने का काम करता है। इस पर्व को देश के साथ-साथ दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। होली का पर्व हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार लगातार दो दिन मनाने का विधान है जिसमें पहले दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। होली के दिन दुश्मन भी मनमुटाव भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं।

दशहरा

दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की जीत को दर्शाता है। हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए दशहरा बड़ा एवं प्रमुख त्योहार है जो प्रत्येक वर्ष भगवान श्रीराम के रावण पर विजय प्राप्त करने की याद में मनाया जाता है इसलिए इसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था और संसार को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। हिंदू त्योहार 2026 के अनुसार, दशहरा को हर साल शारदीय नवरात्रि की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इन नौ दिनों के दौरान देशभर में रामलीला का मंचन किया जाता है।

दिवाली

दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार होता है जो हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। कहते हैं कि दिवाली के दिन भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे और उनके वापस आने की ख़ुशी में पूरे नगर में दीप जलाए गए थे, तब से ही दिवाली की रात हर घर, हर कोने में दीपों को जलाया जाता है इसलिए इसे दीपों का त्योहार या दीपोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि दिवाली की रात भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा श्रद्धाभाव से की जाती है। दीपावली के संबंध में एक प्रचलित मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की रात में माता लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने के लिए आती हैं इसलिए घरों को दीपों से सजाया जाता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सकट चौथ 2026 में कब है?

हिंदू त्योहार 2026 के अनुसार, वर्ष 2026 में 06 जनवरी, मंगलवार को सकट चौथ का व्रत किया जाएगा।

2. 2026 में भाई दूज कब है?

साल 2026 में भाई दूज का पर्व 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा।

3. जुलाई 2026 में एकादशी कब है?

वर्ष 2026 के जुलाई माह में योगिनी एकादशी 10 जुलाई और देवशयनी एकादशी 25 जुलाई, शनिवार को पड़ेगी।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer