एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष लेख “ नई फिल्में 2026 ” ख़ास तौर पर ऐसे लोगों के लिए तैयार किया गया है जिन्हेंफिल्में देखना बहुत पसंद होता है और वह हर नई फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के शौकीन होते हैं। हम सभी इस बात को भली-भांति जानते हैं कि दुनियाभर में फिल्मों का शौक़ रखने वाले की संख्यां लाखों में हैं जो सिर्फ़ इस बात का इंतज़ार करते हैं कि कब कोई नई फिल्म आए और वह उसे फर्स्ट डे और फर्स्ट शो में देख सकें। यदि आप उन्हीं लोगों में से एक हैं जो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड मूवी तक के फैन हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए ही बनाया गया है। यहाँ हम आपको नई फिल्में 2026 के माध्यम से नए साल में बड़े पर्दे पर उतरने वाली मूवीज की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
2026 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ
क्या आपका मन भी उत्सुक हैं नई फिल्में 2026 के माध्यम से यह जानने के लिए कि नए साल में कब-कब और कौन-कौन सी नई फिल्में रिलीज़ होंगी। नई फिल्में 2026 के द्वार हम आपको बता रहे हैं कि फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए नया साल यानी कि वर्ष 2026 एक्शन, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर रहने होने वाला है। इस साल हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों के ही मशहूर सितारें बड़े पर्दे पर अपनी चमक बिखरते हुए नज़र आएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, एक्शन और हंसी से गुदगुदाने के बाद आपको डर का सामना भी करना पड़ेगा, इसलिए तैयार हो जाएं अगले साल हर तरह की फिल्म का लुत्फ़ उठाने के लिए। तो आइए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस विशेष लेख की और सबसे पहले नज़र डालते हैं 2026 में रिलीज़ होने जा रही फिल्मों की डेट, कास्ट, निर्देशन और प्रोडक्शन हाउस पर।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
नई फिल्में 2026: साल 2026 में रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड की फिल्में
|
फिल्म का नाम |
रिलीज़ की तारीख़ |
|---|---|
|
बॉर्डर 2 |
23 जनवरी 2026 |
|
जन नायकन |
09 जनवरी 2026 |
|
टॉक्सिक |
19 मार्च 2026 |
|
भूत बंगला |
02 अप्रैल 2026 |
|
आवारापन |
03 अप्रैल 2026 |
|
नागजिला |
14 अगस्त 2026 |
|
भेड़िया 2 |
14 अगस्त 2026 |
|
स्पिरिट |
अक्टूबर 2026 |
|
दृश्यम 3 |
02 अक्टूबर 2026 |
|
रामायणम |
दिवाली 2026 |
|
लव एंड वॉर |
दिसंबर 2026 |
|
जेलर 2 |
जानकारी नहीं है |
|
एनटीआर नील |
जानकारी नहीं है |
|
बैटल ऑफ गलवान |
जानकारी नहीं है |
|
किंग |
जानकारी नहीं है |
|
ब्रह्मास्त्र - पार्ट 2 |
जानकारी नहीं है |
|
डॉन 3 |
जानकारी नहीं है |
शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय
|
फिल्म का नाम |
रिलीज़ की तारीख़ |
|---|---|
|
सोलम8टे |
02 जनवरी 2026 |
|
स्क्रीम 7 |
27 फरवरी, 2026 |
|
द ब्रेडविनर |
13 मार्च, 2026 |
|
रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम |
10 अप्रैल, 2026 |
|
एनिमल फ्रेंड्स |
01 मई, 2026 |
|
मिनियंस 3: मेगा मिनियन |
01 जून, 2026 |
|
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे |
31 जुलाई, 2026 |
|
थ्रेड: एन इंसिडियस टेल |
21 अगस्त, 2026 |
|
क्लेफेस |
11 सितंबर, 2026 |
|
द हंगर गेम्स: सनराइज़ ऑन द रीपिंग |
20 नवंबर, 2026 |
|
जुमांजी 3 |
11 दिसंबर 2026 |
|
एवेंजर्स: डूम्सडे |
18 दिसंबर, 2026 |
|
आइस एज 6 |
18 दिसंबर, 2026 |
चलिए अब हम विस्तार से जानते हैं हॉलीवुड और बॉलीवुड की इन नई फिल्मों 2026 के बारे में।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
कास्ट: सोनम बाजवा, रश्मिका मंदाना, सनी देओल, सुनील शेट्टी, मौनी रॉय, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी।
निर्देशक: अनुराग सिंह
प्रोड्यूसर: भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता, निधि दत्ता
90 के दशक में रिलीज़ हुई सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म बॉर्डर आज भी युवाओं को देश भक्ति के जज़्बे से भर देती है। इस मूवी में सुनील शेट्टी से लेकर सनी देओल तक हर अभिनेता और अभिनेत्री ने अपने किरदार को बहुत बख़ूबी से निभाया था। अब लोगों में देश भक्ति को फिर से जगाने के लिए दोबारा बड़े पर्दे पर “बॉर्डर 2” उतरने के लिए तैयार है जिसमें सनी देओल और सुनील शेट्टी जैसे अभिनेताओं के साथ कई युवा हस्तियां भी मौजूद होंगे।
कास्ट: इमरान हाशमी, सलिल आचार्य
निर्देशक: नितिन कक्कड़
प्रोड्यूसर: विशेष भट्ट
इमरान हाशमी की फिल्म “आवारापन” का नाम उनकी सबसे सफल मूवीज में आता है, ख़ासतौर पर इसके गाने जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। अब इमरान हाशमी एक बार फिर से अपने फैंस के दिलों पर राज़ करने के लिए तैयार हैं क्योंकि साल 2026 में उनके फिल्म “आवारापन” का दूसरा पार्ट रिलीज़ होगा जिसका इंतज़ार सबको बहुत बेसब्री से है। नई फिल्मों 2026 के अनुसार आवारापन 2 का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं और इमरान हाशमी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आवारापन 2 की घोषणा ख़ुद इमरान हाशमी ने की थी। अब यह देखना होगा कि क्या यह फिल्म फिर से दर्शकों पर अपना जादू चला पाएगी।
कास्ट: अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, महेश ठाकुर
निर्देशक: प्रियदर्शन
प्रोड्यूसर: अक्षय कुमार, शोभा कपूर, एकता कपूर
साल 2026 में रिलीज़ होने वाली फिल्म “भूत बंगला” में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म की सबसे बड़ी ख़ास बात होगी कि भूत बंगला” के साथ 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन एक बार फिर साथ आएंगे। इनकी पिछली फिल्म "खट्टा मीठा" थी जो 2010 में रिलीज़ हुई थी। बता दें कि यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी होगी और इस मूवी के प्रोडूसर अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर हैं। यह फिल्म 02 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में उतरेगी।
कास्ट: अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना
निर्देशक: अभिषेक पाठक
प्रोड्यूसर: आशीर्वाद सिनेमा
साल 2013 में बड़े पर्दे पर उत्तरी फिल्म दृश्यम ने क्राइम-थ्रिलर को लेकर भारतीय सिनेमा का नजरिया ही बदल दिया था। आज भी यह फिल्म लोगों के दिलों पर राज़ करती है जो एक साधारण व्यक्ति की कहानी को दर्शाती है। एक ऐसा व्यक्ति जो अपने परिवार को बचाने के लिए किस तरह अपने दिमाग का इस्तेमाल करता है। दृश्यम का दूसरा पार्ट 2021 में ओटीटी पर रिलीज़ हुआ था और वह भी सफल रहा था। नई फिल्मों 2026 के अनुसार, अब दृश्यम 3 भी नए साल में बड़े पर्दे पर आएगी जिसको लेकर फिल्म प्रेमी काफ़ी रोमांचित हैं।
कास्ट: रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देयोल, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह
निर्देशक: नितेश तिवारी, रवि उद्यावर
प्रोड्यूसर: अल्लू अरविन्द, मधु मंतेना, नामित मल्होत्रा
रामायण एक ऐसी कथा है जिससे हर भारतीय भावनात्मक रूप से जुड़ा है। अभी तक कई निर्माताओं ने रामायण को फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर उतारा है, लेकिन उनके साथ कुछ ख़ास कामयाबी नहीं लगी। रामायण की कहानी एक बार फिर से रिलीज़ के लिए तैयार हैं जो अगले साल आएगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, सनी देओल से लेकर कई बड़े सितारों दिखाई देंगे। रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी और रवि उद्यावर कर रहे हैं। नई फिल्मों 2026 के अनुसार, यह फिल्म सफलता की कहानी लिख पाएगी या नहीं? यह देखना होगा।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
कास्ट: वरुण धवन, कृति सेनन
निर्देशक: अमर कौशिक
प्रोड्यूसर: दिनेश विजन
साल 2026 में लोगों को डराने के लिए जो दूसरी बड़ी हॉरर मूवी सिनेमा हॉल में आएगी वह भेड़िया 2 होगी। इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि भेड़िया 2 में वरुण धवन और कृतिका सेनन दोबारा एक साथ नज़र आएंगे। बता दें कि भेड़िया 2 बॉलीवुड कॉमेडी हॉरर ड्रामा फिल्म है जो साल 2022 में आयी फिल्म भेड़िया का ही दूसरा पार्ट है। अमर कौशिक इस फिल्म के निर्देशक हैं और दिनेश विजन निर्माता हैं। नई फिल्में 2026 कहती है कि इस मूवी से बॉलीवुड को बहुत आशाएं हैं और क्या यह मूवी दर्शकों को थियेटर में खींचने में सफल रहेगी।
कास्ट: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण
निर्देशक: अयान मुखर्जी
प्रोड्यूसर: कोई जानकारी नहीं है।
साल 2023 में रिलीज़ हुई ब्रह्मास्त्र ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। इनकी जोड़ी ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाया था और यह मूवी सफल रही थी। लेकिन, फिल्म की कहानी पूरी नहीं हो पाई थी और अब 2026 में इसका अगला पार्ट ब्रह्मास्त्र 2 आ रहा है। नई फिल्मों 2026 के अनुसार, ब्रह्मास्त्र 2 एक फैंटेसी सुपरहीरो फिल्म है जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में भगवान शिव जी और मां पार्वती के दिव्य अस्त्र ब्रह्मास्त्र की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म के दूसरे भाग में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण माँ पार्वती के रोल में नजर आएंगी। साथ ही, शाहरुख खान भी ब्रह्मास्त्र में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
कास्ट: रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी
निर्देशक: फरहान अख्तर
प्रोड्यूसर: शैलेश आर सिंह
साल 1978 में रिलीज़ हुई अभिताभ बच्चन की सुपरहीहत मूवी डॉन का तीसरा पार्ट है डॉन 3। इस फिल्म का दूसरा भाग 2006 में आया था जिसमें शाहरुख़ खान ने डॉन का किरदार निभाया था और यह मूवी भी सुपरहिट रही थी। अब 19 साल बाद डॉन 3 फिर से बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं जो अगले साल 2026 में रिलीज़ होगी। डॉन 3 में रणवीर सिंह डॉन के किरदार में दिखाई देंगे और इनका साथ देंगी कियारा आडवाणी। इतने सालों बाद डॉन 3 को लेकर दर्शकों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है।
नोट- नई फिल्में 2026 की इस सूची में हमने आपको जो साल 2026 में रिलीज़ होने वाली फिल्मों की तारीख, कास्ट, निर्माता और निर्देशक के बारे में जानकारी प्रदान की है, भविष्य में इनमें परिवर्तन भी हो सकता है। आपको पहले ही सूचित किया जाता है कि अगर वर्ष 2026 में रिलीज़ होने वाली किसी भी फिल्म की तिथि में बदलाव होता है, तो हम फिल्म की तिथि को इस सूची में अवश्य अपडेट कर देंगे।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
1. जनवरी में कौन सी बॉलीवुड मूवी रिलीज़ होगी?
नई फिल्मों 2026 के अनुसार, साल 2026 में बॉर्डर 2 जनवरी के महीने में रिलीज़ होगी।
2. क्या 2026 में शाहरुख़ खान की कोई फिल्म रिलीज़ होगी?
नए साल यानी कि 2026 में शाहरुख खान ब्रह्मास्त्र 2 में दिखाई देंगे।
3. क्या 2026 में एवेंजर सीरीज की कोई मूवी आएगी?
वर्ष 2026 नेउ स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे 31 जुलाई, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी।