धनु राशिफल 2027 (Dhanu Rashifal 2027)

Author: Acharya Hanuman Mishra | Updated Tue, 6 Oct 2026 04:44 PM IST

एस्ट्रोसेज ए.आई. के “धनु राशिफल 2027” के इस लेख के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि साल 2027 आपके लिए यानी कि “धनु राशि” वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा? धनु राशि के वार्षिक राशिफल 2027 के माध्यम से आप जान पाएंगे कि यह साल आपके स्वास्थ्य और शिक्षा पर किस तरह से प्रभाव डाल सकता है? आपको आपके व्यापार या फिर नौकरी में किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं?


इतना ही नहीं इस राशिफल के माध्यम से आप यह भी जान सकेंगे कि साल 2027 आपके आर्थिक मामलों, प्रेम, सगाई, विवाह, वैवाहिक जीवन, घर गृहस्थी, भूमि भवन वाहन इत्यादि के लिए कैसा रहने वाला है? इसके अलावा हम इस राशिफल में आपको उपाय भी बताएंगे जिन्हें करके आप अपने 2027 को और भी बेहतर बना सकेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि धनु राशि वाले लोगों के लिए धनु राशिफल 2027 क्या भविष्यवाणी कर रहा है?

Read in English - Sagittarius Horoscope 2027

2027 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ

धनु राशिफल 2027: स्वास्थ्य

धनु राशि वालों, स्वास्थ्य के लिहाज से इस वर्ष के प्रमुख गोचरों को देखा जाए तो इस वर्ष के गोचर स्वास्थ्य के मामले में बहुत अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं। सबसे पहले हम शनि के गोचर को देखते हैं तो शनि का गोचर इस वर्ष क्रमशः आपके चौथे एवं पांचवे भाव में रहने वाला है। दोनों ही गोचरों को अच्छा नहीं माना गया है। शनि साल के सात महीने चतुर्थ भाव में रहेगा। चंद्र कुंडली के अनुसार यह शनि की ढैया वाली स्थिति है और चतुर्थ भाव मानसिक स्वास्थ्य का होता है। यहां पर शनि का गोचर शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालने वाला माना गया है। साल के लगभग 5 महीने शनि का गोचर आपके पंचम भाव में नीच अवस्था में रहेगा जो पेट आदि से संबंधित मामलों के लिए ठीक नहीं कहा गया है।

शनि आपके दूसरे एवं तीसरे भाव का स्वामी है; ऐसे शनि ग्रह मुख एवं फेफड़ों के साथ-साथ हृदय आदि के लिए भी ठीक नहीं माना जाएगा। कहने का तात्पर्य है की शनि का गोचर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस वर्ष अच्छा नहीं है। राहु का गोचर पूरे साल दूसरे भाव में रहेगा। इसे भी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं कहा गया है। क्योंकि ऐसा राहू खानपान को असंतुलित करवा सकता है और पेट तथा मुख से संबंधित समस्याएं दे सकता है। केतु का गोचर आठवें भाव में रहने वाला है इसे भी अच्छा नहीं कहा जाएगा। यह गोचर चोट खरोच लगने का डर दे सकता है। साथ ही साथ कमर और उसके निचले हिस्से में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। यदि हम बृहस्पति के गोचर को देखते हैं तो बृहस्पति का गोचर इस वर्ष मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति आपके भाग्य भाव में रहेगा और सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति का गोचर आपके अष्टम भाव में रहेगा। भले ही बृहस्पति उच्च अवस्था में रहेंगे लेकिन बृहस्पति का अष्टम भाव में होना साथ ही साथ राहु केतु के प्रभाव में होना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सामान्य तौर पर अच्छा नहीं माना जाएगा। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति भाग्य भाव में रहेंगे। यह अनुकूल स्थिति कही जाएगी। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति की स्थिति औसत लेवल की मानी जाएगी। यानी शनि, राहु, केतु तो स्वास्थ्य के मामले में कोई सपोर्ट नहीं कर रहे हैं लेकिन बृहस्पति का सपोर्ट मिला-जुला रह सकता है। जिसे आप औसत लेवल का मान सकते हैं। क्योंकि बृहस्पति आपके लग्न या राशि के स्वामी भी हैं इसलिए उनकी स्थिति का प्रभाव सबसे अधिक पड़ेगा।

छठे भाव का स्वामी शुक्र साल के अधिकांश समय अच्छे परिणाम देता है। अतः उस दृष्टिकोण को हम कुछ पॉजिटिव मान सकते हैं। इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल को बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। स्वास्थ्य का ख्याल हमेशा रखना बहुत जरूरी रहेगा। विशेषकर 25 जनवरी से 26 जून के बीच में स्वास्थ्य का अपेक्षाकृत अधिक ख्याल रखना है। मंगल के गोचर को देखें तो मंगल का गोचर 9 मार्च से 26 अप्रैल के बीच अष्टम भाव में नीच अवस्था में राहु केतु के प्रभाव में रहेगा। इस बीच में चोट खरोच लगने का दर अधिक रहेगा। अत: इस बीच में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

कहने का तात्पर्य यह है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल अधिक अनुकूल नजर नहीं आ रहा है बल्कि बीच-बीच में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं रह सकती हैं। विशेषकर जिन लोगों को पहले से भी कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या है उन्हें विशेष सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। इस वर्ष मुख, फेफड़ा, हृदय और पेट से संबंधित विशेष समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। जिन लोगों को इस तरह की समस्याएं पहले से हैं उन्हें विशेष सचेत रहने की आवश्यकता रहने वाली है। अन्य लोगों को तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।

धनु राशिफल 2027: शिक्षा

धनु राशि वालों, शिक्षा के दृष्टिकोण से इस वर्ष के लिए प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो शनि का गोचर चतुर्थ एवं पंचम भाव में रहने वाला है। जिसे शिक्षा के लिए अधिक अनुकूल नहीं माना जाएगा। वैसे सीधे शब्दों में कहें तो यह शनि की कमजोर स्थिति है। राहु का गोचर दूसरे भाव में हर मामलों में कमजोर परिणाम देने वाला माना गया है। अतः शिक्षा के मामले में भी कमजोर कहा जाएगा। विशेषकर दूसरे भाव में राहु का गोचर पारिवारिक माहौल को बिगड़ने का काम कर सकता है या आप जहां भी रह रहे हैं वहां आसपास का माहौल ऐसा रह सकता है जो पढ़ाई में ध्यान कम लगे देगा। केतु का गोचर भी इस बात का संकेत कर रहा है कि शारीरिक या स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं बीच-बीच में आकर आपके शिक्षा के स्तर को बिगड़ने का काम कर सकती हैं लेकिन बृहस्पति का गोचर आम तौर पर शिक्षा के मामले में अच्छे परिणाम ही देना चाहेगा।

साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति आपके भाग्य भाव में है, यहां पर बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छा माना गया है। ऐसे में बृहस्पति शिक्षा के मामले में पूरा सपोर्ट देंगे। 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति आपके अष्टम भाव में रहेंगे। वैसे तो यहां पर बृहस्पति के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है लेकिन बृहस्पति उच्च अवस्था में रहेंगे। फलस्वरूप शोध के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम दे सकते हैं। बाकी अन्य विद्यार्थियों के लिए परिणाम शायद अनुकूल न रहें। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति का गोचर पुन: आपके भाग्य भाव में रहेगा और आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। 26 नवंबर के बाद भी अच्छाइयों का ग्राफ मेंटेन रहेगा लेकिन अन्य विद्यार्थियों की तुलना में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। अन्य विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

सीधे शब्दों में कहा जाए तो प्रमुख ग्रहों में राहु, केतु, शनि शिक्षा के मामले में सपोर्ट नहीं कर रहे हैं लेकिन बृहस्पति का काफी हद तक सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि बृहस्पति उच्च शिक्षा के कारक होने के साथ-साथ आपके चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं। अतः उनके अनुकूल स्थिति का लाभ आपको मिल सकेगा। पंचम भाव के स्वामी मंगल का प्रभाव पूरे वर्ष में मिलाकर औसत लेवल का ही माना जाएगा। वहीं बुध जो कि प्राथमिक शिक्षा के कारक है साल भर में उनके प्रभाव को औसत से बेहतर लेवल का माना जाएगा। इस तरह से सभी स्थितियां मिलकर शिक्षा के मामले को मिला-जुला दर्शा रही हैं। ये मिले जुले परिणाम कभी-कभी कमजोर भी रह सकते हैं क्योंकि प्रमुख ग्रहों में राहु, केतु, शनि जैसे तीन ग्रहों का गोचर अनुकूल नहीं है।

संक्षेप में कहें तो यह साल शिक्षा के मामले में मिला-जुला, औसत या औसत से थोड़ा सा कमजोर भी रह सकता है। मेहनती विद्यार्थी औसत से थोड़े से ही सही लेकिन बेहतर लेवल के परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। अन्य विद्यार्थियों को अपने सब्जेक्ट पर फोकस बनाने की बहुत आवश्यकता रहने वाली है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशिफल 2027: व्यापार

धनु राशि वालों, यदि इस वर्ष के लिए आपके व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो शनि का गोचर साल के सात महीने चतुर्थ भाव में रहेगा और यह आपके दशम भाव को दिखेगा। वहीं शनि का गोचर साल के लगभग 5 महीने पंचम भाव में रहेगा और सप्तम भाव को देखेगा। ये दोनों ही स्थितियां अनुकूल नहीं कही जाएंगी। ऐसे में शनि सामान्य कामों में भी अपेक्षाकृत अधिक मेहनत ले सकते हैं। हालांकि लगातार मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को शनि अच्छे परिणाम भी देंगे लेकिन सामान्य तौर पर इस स्थिति को अच्छा नहीं कहा गया है। इसलिए शनि के संकेत को समझते हुए व्यापार व्यवसाय में तुलनात्मक रूप से अधिक जागरूकता की जरूरत रहेगी और अधिक मेहनत करने की भी आवश्यकता रहने वाली है।

राहु का गोचर दूसरे भाव अर्थात धन भाव में है जो इस बात का संकेत है कि व्यापार व्यवसाय को लेकर संचित धन का इस्तेमाल बहुत सही ढंग से करना जरूरी रहेगा। जरा सी लापरवाही की स्थिति में जोखिम भरा निवेश हो सकता है, जिससे नुकसान होने का डर भी रहेगा। केतु का गोचर भी जोखिम भरे निवेश से बचने का संकेत कर रहा है। अर्थात शनि, राहु, केतु का गोचर व्यापार व्यवसाय के मामले में अच्छा नहीं है। बृहस्पति के गोचर को व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी आप औसत लेवल का कह सकते हैं, मिला-जुला कह सकते हैं क्योंकि साल के अधिकांश समय में बृहस्पति का प्रभाव नवम एवं दशम भाव में रहेगा; जिसे अनुकूल माना जाएगा।

हालांकि लगभग 5 महीने की अवधि में बृहस्पति का गोचर अष्टम भाव में रहेगा, उस अवधि में जोखिम बिल्कुल भी नहीं उठाना है। यह अवधि 26 जून से लेकर 26 नवंबर के बीच रहने वाली है। इसी बीच में शनि का गोचर भी सप्तम भाव को देखेगा। 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि का गोचर नीच अवस्था में रहते हुए सप्तम भाव को देखेगा। ये दोनों ही स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। यदि इन दोनों टाइम अवधि्स में कॉमन टाइम अवधि को देखा जाए तो 26 जून से 20 अक्टूबर के बीच का रिस्क ज्यादा रहेगा। यानी इस टाइम अवधि में कोई भी जोखिम नहीं उठाना है।

व्यापार के कारक बुध का गोचर साल के पूरे समय में औसत से बेहतर लेवल का परिणाम देता है, यह एक अनुकूल बिंदु है। क्योंकि बुध आपके सप्तम एवं दशम दोनों प्रमुख व्यापारिक भाव को रिप्रेजेंट करते हैं, ऐसे में उनके गोचर का गहरा प्रभाव पड़ेगा और पूरे वर्ष में मिलाकर बुध आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे रहे हैं। इस कारण से बुध और बृहस्पति की स्थिति को मिलाकर आपके व्यापारिक मामलों को हम औसत लेवल का कह सकते हैं। बहुत जागरूक रहने वाले या खूब मेहनती व्यापारी औसत से बेहतर लेवल के भी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे लेकिन सामान्य तौर पर साल को व्यापार व्यवसाय के मामले में बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। किसी भी प्रकार का जोखिम या बड़ा रिस्क बिल्कुल भी नहीं उठाना है।

धनु राशिफल 2027: नौकरी

धनु राशि वालों, नौकरी के दृष्टिकोण से यदि इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखा जाए तो शनि ग्रह का गोचर इस वर्ष आपके चतुर्थ एवं पंचम भाव में रहने वाला है। साल के 12 में से 7 महीने के करीब शनि आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे। चतुर्थ भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। चंद्र कुंडली के अनुसार यह शनि की ढैया वाली स्थिति है। जिसे लगभग सभी मामलों के लिए अच्छा नहीं माना गया है। अतः नौकरी के लिए भी अच्छा नहीं कहा जाएगा। साल की शुरुआत से लेकर तीन जून तक शनि ग्रह आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे। आपकी नौकरी एवं दशम भाव को देखेंगे। जिसे सामान्य तौर पर कामों में धीमापन या अड़चने देने वाला माना जाएगा।

3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि ग्रह आपके पंचम भाव में नीच अवस्था में रहेंगे। वैसे तो पंचम भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। ऊपर से शनि नीच अवस्था में भी रहेंगे लेकिन तुलना करें तो चतुर्थ भाव की तुलना में पंचम भाव में शनि की गोचर को थोड़ा सा ही सही लेकिन राहत देने वाला कहा जाएगा। यानी भले ही शनि पंचम भाव में आकर व्यापार व्यवसाय में व्यवधान डालें लेकिन नौकरी के मामले में शायद कुछ राहत देने का काम कर सकते हैं। अत: 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच में नौकरी में आ रहे व्यवधानों में कमी देखने को मिलेगी। फिर भी शनि से इस वर्ष नौकरी के मामले में अनुकूल परिणाम की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

राहु केतु का गोचर भी नौकरी से संबंधित मामलों के लिए अनुकूल नहीं कहा जाएगा। यह भी किसी न किसी प्रकार से आपके विभिन्न मामलों में असर डालेंगे, जिसका प्रभाव नौकरी पर भी देखने को मिल सकता है। बृहस्पति के गोचर की बात की जाए तो बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक आपके भाग्य भाव में है। यहां पर बृहस्पति के गोचर को हर लिहाज से अच्छा कहा गया है। तो स्वाभाविक है की नौकरी में भी बृहस्पति साल के शुरुआती महीने में अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देने का काम करेंगे। 25 जनवरी से 26 जून तक बृहस्पति का गोचर अष्टम भाव में रहेगा। भले ही बृहस्पति उच्च अवस्था में रहेंगे लेकिन राहु केतु के प्रभाव में रहेंगे। फलस्वरूप नौकरी के मामले में बृहस्पति के गोचर की यह अवधि अच्छी नहीं कही जाएगी।

26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुनः आपके भाग्य भाव में पहुंचेंगे और किसी ने किसी तरह आपके जीवन में अनुकूलता देने का काम करेंगे। तो स्वाभाविक है कि नौकरी में भी अनुकूलता देखने को मिल जाएगी। वहीं 26 नवंबर के बाद वाले समय में बृहस्पति भले ही अन्य मामलों में औसत परिणाम दें लेकिन दशम भाव में बैठकर बृहस्पति दूसरे और छठे भाव को देखेंगे। फलस्वरूप नौकरी में बहुत अच्छे परिणाम देंगे। कंपनी की पॉलिसी के अनुसार या आप की संस्था के पॉलिसी के अनुसार आपके प्रमोशन इत्यादि के चांसेस भी मजबूत होंगे। यानी प्रमुख ग्रहों में केवल बृहस्पति है जो आपको अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। बाकी शनि, राहु, केतु के परिणाम फेवर में रहें, इस बात में संदेह प्रतीत हो रहा है। छठे भाव का स्वामी शुक्र साल के अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देता है।

यहां से भी आपको अनुकूलता मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखें तो नौकरी के मामले में कुछ कठिनाइयां और परेशानियां तो रहेंगी लेकिन बीच-बीच में बृहस्पति और शुक्र आपकी राह को आसान करने का काम करेंगे। निष्ठा पूर्वक काम करने वाले व्यक्ति प्रमोशन इत्यादि की प्राप्ति भी कर सकेंगे। यानी यह साल नौकरी के दृष्टिकोण से कठिन तो है लेकिन खराब नहीं कहा जाएगा। परिणाम लगभग औसत लेवल के रह सकते हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

धनु राशिफल 2027: आर्थिक भविष्य

धनु राशि वालों, आर्थिक मामलों के लिए यदि इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों की गोचरों को देखते हैं तो हम पाते हैं कि शनि ग्रह का गोचर साल के अधिकांश समय आर्थिक मामलों में सपोर्ट नहीं कर रहा है। साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक शनि चतुर्थ भाव में है, जिसे सभी मामलों के लिए अच्छा नहीं माना गया है; तो स्वाभाविक है कि आर्थिक मामलों में भी इसे अच्छा नहीं कहा जाएगा। 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर के बीच में शनि ग्रह पंचम भाव में नीच अवस्था में रहेंगे। हालांकि सामान्य दृष्टिकोण से इसे भी अच्छी स्थिति नहीं कहा जाएगा लेकिन लाभ भाव में तुला राशि होने के कारण शनि की सप्तम दृष्टि का दुष्प्रभाव शायद आपकी आमदनी के मामले में न मिले।

यानी 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि ग्रह निष्ठा पूर्वक मेहनत करने वाले लोगों को संतोषप्रद आमदनी करवा सकता है। इतना ही नहीं दूसरे भाव का स्वामी होकर शनि दूसरे भाव को इस अवधि में देखेगा भी। यह बचत के दृष्टिकोण से भी एक अनुकूल बिंदु माना जाएगा। हालांकि दूसरे भाव में राहु केतु के प्रभाव को देखते हुए आर्थिक मामलों में किसी बड़ी अनुकूलता की उम्मीद तो नजर नहीं आ रही है लेकिन 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच में पहले से बचाए हुए धन के लिए साथ ही साथ नए सीधे से बचत करने के लिए भी समय को यानी टाइम अवधि को बेहतर कहा जाएगा। दूसरे भाव में राहु केतु के गोचर को देखते हुए आर्थिक मामलों में रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।

विशेषकर पहले से बचाए हुए धन को जोश में आकर या जल्दबाजी में आकर खर्च करना ठीक नहीं रहेगा। किसी रिस्की जगह पैसे का निवेश भी ठीक नहीं रहेगा। केतु का गोचर भी लगभग ऐसा ही संकेत कर रहा है। बृहस्पति का गोचर आर्थिक मामलों में काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। साल की शुरुआत से 25 जनवरी तक बृहस्पति भाग्य भाव में है जो सभी मामलों में अच्छे परिणाम देंगे। तो आर्थिक मामलों में भी बृहस्पति अपने लेवल पर अनुकूलता देने का काम करेंगे। 25 जनवरी से 26 जून के बीच में बृहस्पति उच्च अवस्था में आठवें भाव में रहेंगे। यहां पर सामान्य तौर पर अन्य मामलों के लिए बृहस्पति को अच्छा नहीं माना गया है लेकिन बृहस्पति अष्टम भाव में पहुंचकर दूसरे भाव अर्थात धन भाव को देखेंगे।

यहां से बृहस्पति आपको राहत देने का काम करेंगे। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुन: भाग्य भाव में पहुंचेंगे और अपने लेवल पर आपके आर्थिक मामले को सुधारने का काम करेंगे। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति दशम भाव में पहुंचकर आपके धन भाव को देखकर अनुकूलता देने का काम करेंगे। यानी राहु केतु पूरी तरह से नकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। जबकि शनि साल के लगभग 5 महीनों में औसत लेवल के परिणाम तो वहीं बाकी के महीने में कमजोर परिणाम दे सकता है। बृहस्पति का परिणाम लगभग पूरे वर्ष ही औसत से बेहतर लेवल का रहने वाला है। क्योंकि बृहस्पति धन के कारक भी हैं। इन सभी स्थितियों को देखते हुए यही कहा जाएगा कि आर्थिक मामलों में इस साल किसी भी प्रकार का रिस्क लेना ठीक नहीं है लेकिन जिन मामलों में आपको अच्छा अनुभव है और जिन मामलों में आपने पहले भी निडर होकर निवेश किया है या पैसा लगाया है उन क्षेत्रों में आप काम कर सकते हैं लेकिन आर्थिक मामलों में कोई नया प्रयोग ठीक नहीं रहेगा।

आमदनी के भाव का स्वामी शुक्र साल के अधिकांश समय में अनुकूल है। जो किसी ने किसी तरह से निर्वाह होने लायक धन की व्यवस्था करवाएगा। बृहस्पति भी किसी न किसी तरह से अनुकूलता देना चाह रहे हैं लेकिन अन्य ग्रहों की स्थिति में बहुत अनुकूल नहीं है। अतः समझदारी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में आर्थिक संकट नहीं आएगा। निर्वाह अच्छे से होता रहेगा लेकिन रिस्क लेने की स्थिति में नुकसान भी हो सकता है। यानी इस वर्ष बहुत सूझबूझ के साथ आर्थिक मामलों में निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। सूझबूझ दिखाने की स्थिति में आपको संतोषप्रद परिणाम मिलते रहेंगे।

धनु राशिफल 2027: प्रेम संबंध

धनु राशि वालों, यदि आपके प्रेम संबंध के मामले में इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो शुक्र और बृहस्पति के अलावा अधिकांश ग्रहों से कोई बड़ी अनुकूलता मिलती हुई प्रतीत नहीं हो रही है। सबसे पहले हम शनि ग्रह के गोचर को देखते हैं तो शनि ग्रह साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक आपके चतुर्थ भाव में हैं। चतुर्थ भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। चंद्र कुंडली के अनुसार शनि की ढैया वाली स्थिति है, जो मानसिक चिंता देने का काम करती है। यानी आप किसी न किसी तनाव या परेशानी में रह सकते हैं। जिसका प्रभाव आपकी लव लाइफ में भी पड़ सकता है। 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि ग्रह पंचम भाव में नीच अवस्था में रहेंगे।

पंचम भाव प्रेम का भाव है। यहां पर किसी नीच ग्रह का प्रभाव अच्छा नहीं माना जाएगा। यानी 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच का समय लव लाइफ के लिए कुछ ज्यादा ही कमजोर रह सकता है। 20 अक्टूबर के बाद शनि ग्रह पुनः चतुर्थ भाव में चले जाएंगे और पहले जैसे परिणाम देने लग जाएंगे। हालांकि चतुर्थ भाव के परिणामों में एक अनुकूलता रहेगी कि यदि आप तनाव मुक्त रहकर प्रसन्न मन से अपने लव पार्टनर से बात करेंगे तो स्थितियां नियंत्रण में बनी रहेंगी। क्योंकि चतुर्थ भाव का स्वामी बृहस्पति साल के अधिकांश समय लव लाइफ में अनुकूलता देने का काम करेगा।

राहु, केतु का गोचर इस बात का संकेत कर रहा है कि बातचीत का तौर तरीका सभ्य और संस्कार युक्त रहेगा तो परिणाम संतुलित बने रहेंगे। क्योंकि राहु केतु दूसरे भाव पर प्रभाव डालकर अपशब्दों का प्रयोग करवाकर लव लाइफ में परेशानियां दे सकते हैं। प्रेम का कारक ग्रह शुक्र साल के अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है; यह एक अच्छी स्थिति है। वहीं सौभाग्य का कारक बृहस्पति को प्रमुख ग्रहों में से एक है; ऐसे बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक भाग्य भाव में है। जो लव लाइफ में अनुकूलता देना चाहेगा। 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति अष्टम भाव में राहु केतु के प्रभाव में रहेंगे। जिसे बहुत अच्छा टाइम अवधि नहीं कहा जाएगा। इस बीच में अपनी लव लाइफ का पूरा ख्याल रखना है।

26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुन: भाग्य भाव में पहुंचेंगे और आपके लिए अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। 26 नवंबर के बाद सबको भले ही अनुकूल परिणाम बृहस्पति न दें लेकिन यदि किसी सहकर्मी से आपका प्रेम संबंध है तो आपको अनुकूल परिणाम तब भी मिल सकते हैं। यदि पंचम भाव के स्वामी मंगल की स्थिति को देखें तो मंगल साल के अधिकांश समय कमजोर या फिर औसत परिणाम देता है। क्योंकि मंगल के सिर्फ तीन ही गोचर अच्छे माने गए हैं। जब मंगल तीसरे भाव में, छठे भाव में या फिर लाभ भाव में होता है तभी अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। आपके पंचम अर्थात प्रेम भाव का स्वामी मंगल आपके अष्टम भाव से लेकर आपके दूसरे भाव तक रहने वाला है; जिसमें से केवल एक ही अनुकूल भाव मिलेगा। वह भाव है तुला राशि में गोचर करने वाला भाव। मंगल 24 अगस्त से 8 अक्टूबर के बीच लाभ भाव में गोचर करेंगे। इस टाइम अवधि को आप अच्छा मान सकते हैं।

बाकी आगे पीछे के टाइम अवधि में या तो परिणाम औसत रहेंगे या फिर कमजोर रह सकते हैं। विशेषकर 9 मार्च से 26 अप्रैल के बीच मंगल नीच अवस्था में अष्टम भाव में रहेंगे। इस बीच में लव लाइफ में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। बाद के समय में परिणाम औसत लेवल के रह सकते हैं। तो इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखें तो लव लाइफ में इस वर्ष बहुत ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। जरा सी लापरवाही परेशानियों को जन्म दे सकती है। इसलिए अपने लव पार्टनर की पूरी कद्र करें। उनके साथ बदतमीजी से बिल्कुल भी पेश न आएं। छोटी-छोटी बातों को बड़ा न होने दें। क्रोध और आक्रोश को अपनी लव लाइफ से दूर रखें। ऐसा करने की स्थिति में बृहस्पति को मजबूती मिलेगी तथा शनि, राहु और मंगल जैसे ग्रहों की प्रतिकूलता में कमी आएगी। फलस्वरूप लव लाइफ को बैलेंस किया जा सकेगा।

कहने का तात्पर्य है कि यह साल लव लाइफ के लिए बहुत अच्छा नहीं है। बहुत अच्छा बनाने के लिए आपको प्रैक्टिकली कोशिश करनी पड़ेगी। यदि आप प्रैक्टिकली कोशिश करते हुए अपनी लव लाइफ को सेव करना चाहेंगे तो इस मामले में बृहस्पति और शुक्र आपकी मदद करेंगे और आप अपनी लव लाइफ को मेंटेन कर सकेंगे।

धनु राशिफल 2027: विवाह एवं वैवाहिक जीवन

धनु राशि वालों, सबसे पहले हम बात करेंगे आपके विवाह से संबंधित मामलों की तो इस मामले में इस वर्ष के प्रमुख गोचरों के संकेत कैसे हैं, आइए जानते हैं! सबसे पहले शनि के गोचर को देखते हैं तो शनि का गोचर साल की शुरुआत से 3 जून तक आपके चतुर्थ भाव में रहने वाला है। यहां पर शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है लेकिन 3 जून से 20 अक्टूबर तक शनि का गोचर आपके पंचम भाव में रहेगा; जो सगाई का भाव है और वहां बैठकर शनि सप्तम भाव को देखेगा जो विवाह का भाव है। ऐसे में बहुप्रतीक्षित विवाह होने की संभावनाएं बनेंगी।

यानी ऐसे लोग जो बहुत लंबे समय से प्रयास कर रहे थे लेकिन विवाह से संबंधित बात नहीं बन पा रही थी उन्हें उनकी मेहनत के फल मिलने वाले हैं। वहीं सामान्य लोगों के लिए यानी जिनके लिए विवाह में अभी तक कोई अड़चनें नहीं थीं या जो अभी जल्दी ही इस मामले में प्रयास करना शुरू किए हैं; उनके लिए कुछ विलंब या कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। 20 अक्टूबर के बाद शनि ग्रह पुनः चतुर्थ भाव में चले जाएंगे और विवाह से संबंधित मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे लेकिन चतुर्थ भाव के शनि को सभी मामलों में परेशानियां देने वाला कहा गया है। इसलिए विवाह से संबंधित मामले में भी कुछ कठिनाइयां या परेशानियां शनि चतुर्थ भाव में रहने की अवधि में दे सकते हैं।

वहीं केतु के गोचर की बात की जाए तो उसे भी अष्टम भाव में अच्छा नहीं माना गया है। बृहस्पति का गोचर विवाह से संबंधित मामलों में इस वर्ष कई महीनो तक मदद करेगा। यानी प्रमुख ग्रहों के गोचरों में शनि और बृहस्पति बीच-बीच में मदद करने का संकेत कर रहे हैं जबकि और राहु और केतु इस मामले में व्यवधान देने का संकेत कर रहे हैं। तो ऐसे में हम कह सकते हैं कि विवाह के लिए यह वर्ष मिला जुला रह सकता है। शनि और बृहस्पति दोनों के कॉमन टाइम अवधि को देखें तो 26 जून से 20 अक्टूबर के बीच विवाह से संबंधित बातें बनने की अच्छी संभावनाएं रहेंगी। इस बीच में बात पक्की होने की स्थिति में आने वाले समय में भी विवाह संपन्न किया जा सकेगा। वहीं पंचम भाव के स्वामी मंगल की स्थिति को देखें तो मंगल का इंडिविजुअल गोचर पूरे वर्ष भर में सिर्फ तीन बार ही अनुकूल होता है। बाकी समय औसत, मिला-जुला या फिर कमजोर रहता है। इसलिए ज्यादातर परिणाम बृहस्पति पर ही निर्भर करेंगे। बुध का गोचर भी विवाह करवाने के मामले में आपको औसत से बेहतर मदद देना चाह रहा है। अतः इस पूरे वर्ष को भले ही विवाह के लिए अनुकूल न कहा जाए लेकिन साल के कई महीने विवाह के लिए अनुकूल रह सकते हैं।

विशेषकर जून से अक्टूबर के बीच विवाह की संभावनाएं बनेगी। अत: स्वयं को तैयार रखें इस बीच में कुछ शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में इस वर्ष सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। भले ही सप्तम भाव का स्वामी बुध साल के अधिकांश समय में अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है लेकिन शनि ग्रह की स्थिति बीच-बीच में बदलकर कुछ परेशानियां दे सकती है। राहु केतु का गोचर भी ठीक नहीं है। इकलौता बृहस्पति का गोचर ही ऐसा है जो नकारात्मक नहीं है बल्कि न्यूट्रल या फिर अनुकूल परिणाम ही देगा। वहीं कारक ग्रह शुक्र का गोचर भी साल के अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देगा। तो इस तरह से वैवाहिक जीवन के मामले में भी परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं।

बीच-बीच में छोटी-मोटी विसंगतियां आएंगी, एक दूसरे को समझने में दिक्कत होगी। एक दूसरे को लेकर छोटी-मोटी गलतफहमियां रह सकती हैं; जिन्हें ईमानदारी से दूर करने की कोशिश करेंगे तो आप अपने वैवाहिक जीवन का अच्छा आनंद ले सकेंगे। वहीं लापरवाही की स्थिति में छोटी सी शंका बड़ा रूप लेकर परेशानियां दे सकती है। अब गेंद आपके पाले में है कि आप राहु केतु के नकारात्मक परिणामों को ठीक करना चाह रहे हैं या बढ़ाना चाह रहे हैं। यदि आप कोशिश करेंगे तो सामान्य तौर पर आपको वैवाहिक जीवन में एवरेज या एवरेज से कुछ हद तक बेहतर लेवल के परिणाम मिलेंगे, यानी आप नकारात्मकता से बच सकेंगे।

 अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशिफल 2027: पारिवारिक व गृहस्थ जीवन

धनु राशि वालों, सबसे पहले हम पारिवारिक मामलों की बात करते हैं तो हम पाते हैं कि इस वर्ष आपके दूसरे भाव में पूरे समय राहु केतु का प्रभाव बना रहेगा। जो सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति नहीं कही जाएगी। वहीं जब शनि का गोचर 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच पंचम भाव में रहेगा तब वह दशम दृष्टि से आपके दूसरे भाव को देखेगा, यह भी अनुकूल स्थिति नहीं है। यानी साल के अधिकांश समय राहु केतु और शनि पारिवारिक मामलों में विसंगतियां या परेशानियां देने का काम कर सकते हैं। यदि हम बृहस्पति के गोचर को देखें तो बृहस्पति का गोचर पूरे वर्ष किसी ने किसी तरह से पारिवारिक मामलों में अनुकूल परिणाम देना चाहेगा, यह एक अच्छी स्थिति है। वहीं स्वामित्व के आधार पर देखे तो दूसरे भाव का स्वामी शनि ही बनता है जो साल के अधिकांश समय अनुकूलता डिलीवर करने में पीछे रह सकता है।

इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो पारिवारिक जीवन को बैलेंस करने में आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। बीच-बीच में कुछ परेशानियां आयेंगी जिन्हें ईमानदारी से ठीक करने की कोशिश करेंगे तभी ठीक कर पाएंगे अन्यथा कुछ पारिवारिक परेशानियों देखने को मिल सकती हैं। बड़े बुजुर्गों की राय मानने की स्थिति में, बड़े बुजुर्गों की रिस्पेक्ट करने की स्थिति में; बृहस्पति के प्रभाव को और बल मिलेगा और आप प्रतिकूलता पर नियंत्रण भी पा सकेंगे। उम्मीद है आप न केवल अपने घर के रूल रेगुलेशन, संस्कार को महत्व देंगे बल्कि बड़े बुजुर्गों की राय लेते हुए समस्याओं को दूर करने में कामयाब हो सकेंगे। गृहस्थ मामलों की बात की जाए तो चतुर्थ भाव का स्वामी बृहस्पति यद्यपि इस वर्ष कई बार स्थितियों में परिवर्तन करने वाला है; इसके बावजूद भी वह किसी न किसी तरह से आपको लाभान्वित करने की कोशिश करेगा।

जैसे कि साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति आपके भाग्य भाव में रहेगा जो हर लिहाज से आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। 25 जनवरी से 26 जून तक बृहस्पति आपके अष्टम भाव में जाएगा, यद्यपि प्लेसमेंट के दृष्टिकोण से बृहस्पति की यह स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन बृहस्पति नवम दृष्टि से आपके चतुर्थ भाव अर्थात गृहस्थ भाव को देखेगा जो गृहस्थी में आ रही विसंगतियों को ठीक करने की कोशिश करेगा। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुनः आपके भाग्य भाव में जाकर हर मामले में राहत देने का काम करेगा, तो स्वाभाविक है कि गृहस्थ मामलों में भी आपको राहत देगा। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति दशम भाव में जाकर चतुर्थ भाव को देखेगा और आपके गृहस्थ मामलों में राहत देना चाहेगा।

यानी राहु, केतु, शनि गृहस्थ जीवन में परेशानियां देना चाह रहे हैं लेकिन बृहस्पति उन्हें ठीक करना चाह रहा है। इसका मतलब यह निकल रहा है कि गृहस्थ जीवन में परेशानियां आयेंगी लेकिन समझदार लोग उन पर नियंत्रण भी प्राप्त कर सकेंगे। सीधे शब्दों में गृहस्थ जीवन को मिले-जुले परिणाम देने वाला कहा जाएगा। यानी पारिवारिक एवं गृहस्थ दोनों मामलों में इस वर्ष बहुत ही समझदारी दिखाने की जरूरत रहेगी। समझदारी दिखाने की स्थिति में आप न केवल नकारात्मकता को दूर कर सकेंगे बल्कि इन मामलों में अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे।

धनु राशिफल 2027: भूमि, भवन, वाहन सुख

धनु राशि वालों, यदि हम आपके लिए भूमि भवन और वाहन से संबंधित मामलों की बात करें तो शनि ग्रह का गोचर 12 में से 7 महीने आपके चतुर्थ भाव में रहने वाला है। यहां पर शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। तो स्वाभाविक है कि प्रमुख ग्रहों के गोचर में शनि का गोचर साल के अधिकांश समय भूमि भवन और वाहन से संबंधित मामलों में कठिनाइयां देने का काम कर सकता है। यद्यपि सामान्य तौर पर ऐसा कहा जाता है कि शनि किसी मामले को डिनाय दिन नहीं करते हैं बल्कि शनि डिले के कारक माने गए हैं। इसे आप अनुकूल बिंदु मान कर बार-बार प्रयास करके सफलता प्राप्त कर सकेंगे लेकिन सीधे तौर पर कहा जाए तो शनि का गोचर इन मामलों में अनुकूल परिणाम नहीं दे रहा है।

राहु केतु के गोचर को भी लगभग सभी मामलों में अनुकूल नहीं माना जा रहा है तो स्वाभाविक है कि भूमि भवन वाहन से संबंधित मामलों में भी अनुकूल नहीं कहा जाएगा। सिर्फ चतुर्थ भाव का स्वामी बृहस्पति ही है जो साल के अधिकांश समय आपको भूमि भवन वाहन से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। चतुर्थ भाव का स्वामी बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक आपके भाग्य भाव में है और यह हर तरह से आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। ऐसे में भूमि भवन और वाहन से संबंधित मामलों में भी आपको अनुकूल परिणाम मिल जाएंगे। 25 जनवरी से 26 जून तक बृहस्पति आपके अष्टम भाव में रहेंगे। भले ही बृहस्पति अष्टम भाव में रहेंगे लेकिन चतुर्थ भाव के स्वामी होने के नाते बृहस्पति की पोजीशन उच्च अवस्था वाली रहेगी जो अच्छी कही जाएगी।

अष्टम भाव में बैठकर बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव को देखेंगे भी। यह भी एक अनुकूल बिंदु है। यानी बृहस्पति राहु केतु के प्रभाव में रहेंगे, अष्टम भाव में रहेंगे; ये दो कमजोर स्थितियां हैं लेकिन उच्च अवस्था में रहेंगे और चतुर्थ भाव को देखेंगे, ये दो अनुकूल स्थितियां हैं। इसका मतलब इस टाइम अवधि में किया गया प्रयास भूमि, भवन दिलाने में मदद करेगा लेकिन भूमि भवन और वाहन खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और उसकी कानूनी वैधता को जानना बहुत जरूरी रहेगा। यानी सस्ते के चक्कर में न तो अवैध संपत्ति खरीदें न ही कोई पुराना या बेकार वाहन खरीदें; ऐसा करने की स्थिति में 26 जनवरी से 26 जून के बीच में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुनः भाग्य भाव में जाएंगे और हर लिहाज से अच्छे परिणाम देंगे। स्वाभाविक है कि अच्छे परिणाम की प्राप्ति भूमि भवन और वाहन के रूप में भी हो सकेगी लेकिन रिस्क तब भी रहेगा।

26 नवंबर के बाद बृहस्पति आपके दशम भाव में जाएंगे और चतुर्थ भाव को देखेंगे। यहां से भी कठिनाइयों के बाद ही सही लेकिन भूमि भवन और वाहन प्राप्ति के योग बनेंगे। कहने का तात्पर्य यह है कि भले ही शनि, राहु, केतु; भूमि भवन और वाहन तीनों मामलों में परेशानियां देने का संकेत कर रहे हैं लेकिन बृहस्पति की स्थिति किसी न किसी तरह से आपकी सहायता करती रहेगी और समझदारी दिखाकर आप भूमि भवनतथा वाहन से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भले ही इन मामलों में सहजता से लाभ या उपलब्धियां मिलती हुई नहीं दिख रही हैं लेकिन बार-बार किए गए प्रयास में सफलता मिलने की संभावनाएं नजर आ रही है। ऐसे में हम इन मामलों को मिला-जुला या औसत लेवल का कह सकते हैं।

धनु राशि वालों के लिए उपाय

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल के माध्यम से धनु राशि वाले अपने आने वाले साल 2027 के बारे में जानकर, अच्छे बुरे समय को पहचान कर साल को और बेहतर बना सकेंगे। आपका आने वाला साल बहुत मंगलमय हो। भगवती आप सबका कल्याण करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 2027 में धनु राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी?

सेहत सामान्य से बेहतर रह सकती है, लेकिन अपनी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान देना जरूरी होगा।

2. क्या 2027 में धनु राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी?

करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

3. 2027 में धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत और धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer