वृषभ राशिफल 2027 (Vrishabh Rashifal 2027)

Author: Acharya Hanuman Mishra | Updated Tue, 6 Oct 2026 04:44 PM IST

एस्ट्रोसेज एआई के “वृष राशिफल 2027” के इस लेख के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि साल 2027 आपके लिए यानी कि “वृष राशि” वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा? वृष राशि के वार्षिक राशिफल 2027 के माध्यम से आप जान पाएंगे कि यह साल आपके स्वास्थ्य और शिक्षा पर किस तरह से प्रभाव डाल सकता है? आपको आपके व्यापार या फिर नौकरी में किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं?


इतना ही नहीं इस राशिफल के माध्यम से आप यह भी जान सकेंगे कि साल 2027 आपके आर्थिक मामलों, प्रेम, सगाई, विवाह, वैवाहिक जीवन, घर गृहस्थी, भूमि भवन वाहन इत्यादि के लिए कैसा रहने वाला है? इसके अलावा हम इस राशिफल में आपको उपाय भी बताएंगे जिन्हें करके आप अपने 2027 को और भी बेहतर बना सकेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि वृष राशि वाले लोगों के लिए वृष राशिफल 2027 क्या भविष्यवाणी कर रहा है?

Read in English - Taurus Horoscope 2027

2027 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ

वृष राशिफल 2027: स्वास्थ्य

वृष राशि वालों, स्वास्थ्य के लिहाज से हम सबसे पहले मेजर प्लैनेट्स यानी प्रमुख ग्रहों को देखते हैं तो शनि के गोचर इस वर्ष आपके लाभ एवं द्वादश भाव में रहने वाला है, सामान्य तौर पर शनि के लाभ भाव में गोचर को बहुत अच्छा माना गया है लेकिन द्वादश में जाना एक प्रतिकूल स्थिति मानी गई है। शनि के लाभ भाव में गोचर होने की स्थिति में भी शनि की तीसरी दृष्टि प्रथम भाव पर रहेगी। यह कमजोर बिंदु है लेकिन गोचर शास्त्र में लाभ भाव में गोचर कर रहे शनि को बहुत अच्छा माना गया है। इसलिए हम तीसरी दृष्टि को कुछ हद तक नजरअंदाज कर सकते हैं। यानी छोटी-मोटी सावधानियां को रखने के बाद शनि अच्छे परिणाम देने का वादा भी कर रहे हैं।

राहु का गोचर नवम भाव में है, वैसे यहां पर राहु के गोचर को बहुत अच्छा तो नहीं कहा गया है लेकिन राहु से कुछ मामलों में अच्छे परिणामों की भी उम्मीद की जा सकती है। नहीं तो कम से कम राहु स्वास्थ्य के मामले में कोई बड़ा विरोध नहीं करेंगे। मामूली लेवल पर कोई असामंजस्य दे दें, वह बात अलग है। केतु का गोचर तीसरे भाव में होने के कारण सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम मिलना चाहिए। वहीं बृहस्पति का गोचर चतुर्थ और पंचम भाव में रहने वाला है। हालांकि 25 जनवरी 2027 से 26 जून 2027 के बीच बृहस्पति आपके तीसरे भाव में भी रहेंगे लेकिन तीसरे और चौथे दोनों भावों में बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छा नहीं कहा गया है। अत: बृहस्पति इन दोनों स्थितियों में आपको मिले-जुले परिणाम देंगे।

26 नवंबर के बाद जब बृहस्पति आपके पंचम भाव में जाएंगे तब आपको काफी अच्छे परिणाम देंगे। यानी शनि का गोचर सामान्य तौर पर मिला जुला या औसत अनुकूल, केतु का गोचर सामान्य तौर पर अनुकूल तो वहीं राहु औसत या औसत से थोड़ा कमजोर परिणाम दे सकते हैं जबकि बृहस्पति का गोचर मिले जुले किन्तु औसत या औसत लेवल से कुछ बेहतर परिणाम भी दे सकता है। यानी मेजर प्लैनेट्स हेल्थ को लेकर कोई मेजर इश्यू क्रिएट नहीं कर रहे हैं बल्कि सावधानी बरतने की स्थिति में अच्छे स्वास्थ्य देने का संकेत कर रहे हैं। आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शुक्र के गोचर को देखें तो शुक्र का गोचर साल के अधिकांश समय आपको अच्छे परिणाम देने का संकेत कर रहा है। विशेष बात यह कि आपकी कुंडली में छठे भाव का स्वामी भी शुक्र ग्रह ही होता है। अतः छठे भाव के स्वामी होने के नाते भी शुक्र आपको साल के अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देना चाहेगा।

यानी कि स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अनुकूल ही रहना चाहिए। इस साल कौन-कौन से अवधि में शुक्र के द्वारा स्वास्थ्य खराब किया जा सकता है ये जान लेते हैं जिससे उस अवधि में आपको सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं; उन अवधि में सबसे पहला अवधि साल की शुरुआत से ही यानी 1 जनवरी 2027 की रात्रि 11:27 से ही शुरू हो रहा है जो 29 जनवरी 2027 तक रहेगा। यानी कि शुक्र के दृष्टिकोण से साल का पहला महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। वहीं इसके बाद 21 मार्च से 15 अप्रैल के बीच शुक्र के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। तत्पश्चात 9 सितंबर 2027 से 3 अक्टूबर 2027 के बीच भी शुक्र के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। 3 अक्टूबर 2027 से 28 अक्टूबर 2027 के बीच शुक्र के परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। क्योंकि शुक्र अपनी राशि में रहेंगे या अनुकूल बात है लेकिन छठे भाव में रहेंगे, यह कमजोर बात है। इस अवधि में शुक्र के परिणामों में मिलावट देखने को मिल सकती है। अतः इस अवधि में भी सजग रहने की आवश्यकता पड़ेगी। वहीं आरोग्यता के कारक सूर्य ग्रह के अनुसार देखें तो सूर्य 12 में से चार भावों में ही अच्छे परिणाम देते हैं। बाकी के समय में सूर्य जनित परिणाम औसत या औसत से कमजोर रह सकते हैं।

वैसे कमजोर टाइम अवधि में भी आपको सूर्य उतना नुकसान नहीं पहुंचाएंगे जितना कि अन्य लोगों को देते हैं। जैसे कि सूर्य 18 अक्टूबर 2017 से 17 नवंबर 2027 के बीच तुला राशि में रहेंगे, यानी नीच अवस्था में रहेंगे लेकिन आपकी कुंडली में छठे भाव में रहेंगे। अतः परिणामों में मिलावट देखी जा सकती है। यानी परिणाम अनुकूल प्रतिकूल दोनों तरह के हो सकते हैं लेकिन पूरी तरह से खराब परिणाम भी नहीं मिलेंगे। 17 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे यह कमजोर स्थिति है। इसके अलावा 16 दिसंबर 2027 से 15 जनवरी 2028 तक भी सूर्य के परिणाम कमजोर रहेंगे। यानी सीधे शब्दों में कहां जाए तो साल की आखिरी 3 महीनों में स्वास्थ्य का ख्याल रखना विशेष जरूरी रहेगा। बाकी के अन्य टाइम अवधि में थोड़ी सी भी जागरूकता आपको अच्छा स्वास्थ्य दे सकेगी।

कहने का तात्पर्य है कि स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल कोई बड़ी समस्या देता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है। हालांकि छोटी मोटी विसंगतियां रह भी सकती हैं लेकिन ख्याल रखने की स्थिति में उन विसंगतियों से भी बचा जा सकेगा लेकिन साल के आखिरी तीन महीनों में अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना जरूरी रहेगा।

वृष राशिफल 2027: शिक्षा

वृष राशि वालों, शिक्षा के मामले में प्रमुख ग्रहों की स्थितियों को देखें तो प्रमुख ग्रह जैसे शनि, राहु, केतु, बृहस्पति इत्यादि शिक्षा के मामले में कोई बड़ा व्यवधान नहीं दे रहें है। सबसे पहले हम शनि की स्थिति को देखें तो शनि लाभ एवं द्वादश भाव में रहने वाले हैं। वैसे तो लाभ भाव में शनि के गोचर को अच्छा माना जाता है। फिर भी यहां पर स्थित शनि पंचम भाव को देखते हैं और शनि की दृष्टि को बहुत अच्छा नहीं माना जाता। इस लिहाज से तो शिक्षा में कुछ व्यवधान रह सकते हैं लेकिन क्योंकि गोचर शास्त्र शनि को लाभ भाव में हर लिहाज से अच्छा कहता है, अतः लाभ भाव में गोचर करने की स्थिति में अर्थात साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक और 20 अक्टूबर के बाद के समय में; शनि शिक्षा के मामले में कोई व्यवधान नहीं देंगे लेकिन 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच में शनि के परिणाम कमजोर भी रह सकते हैं।

केतु का गोचर तीसरे भाव में है, जो हर लिहाज से अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। अत: केतु से भी किसी तरह के व्यवधान की उम्मीद नहीं है। राहु का गोचर भाग्य भाव में है, वैसे तो यहां पर राहु के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है बल्कि धार्मिक शिक्षा इत्यादि के मामले में राहु को व्यवधान देने वाला मान सकते हैं लेकिन अन्य मामलों में शायद राहु भी कोई व्यवधान नहीं देगा। अब आते हैं उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति के गोचर पर तो बृहस्पति साल की शुरुआत होते समय आपके चतुर्थ भाव में है। यहां पर बृहस्पति आपको औसत परिणाम दे सकते हैं। यानी शिक्षा के मामले में बृहस्पति कोई विरोध नहीं करेंगे। अलबत्ता खुलकर सपोर्ट भी नहीं करेंगे।

25 जनवरी 2027 से 26 जून 2027 तक बृहस्पति आपके तीसरे भाव में रहेंगे, उच्च अवस्था में रहेंगे। क्योंकि लाभ भाव का स्वामी उच्च अवस्था में रहेगा अत: वह विभिन्न मामलों में लाभ देना चाहेगा। क्योंकि बृहस्पति शोध के स्थान के स्वामी है अत: शोध की विद्यार्थियों को इस अवधि में भी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। 26 जून से 26 नवंबर की अवधि में बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे। अत: बृहस्पति पुनः आपको औसत लेवल के परिणाम देना चाहेंगे। यानी करेंगे तो सपोर्ट करेंगे अन्यथा कम से कम विरोध तो नहीं ही करेंगे। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति आपको बहुत अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। तो इस तरह से प्रमुख ग्रहों का संकेत यही है कि शिक्षा के मामले में यह साल सामान्य तौर पर अनुकूल और अच्छा रह सकता है।

मेहनती विद्यार्थी काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पंचम भाव के स्वामी और प्राथमिक शिक्षा के कारक बुध की स्थिति को देखें तो बुध कम से कम साल की आधे समय में अच्छे परिणाम देते हैं। वहीं सूर्य लगभग 4 महीने के समय में अनुकूल तो बाकी के समय में औसत या कमजोर परिणाम देते हैं। क्योंकि ज्यादातर समय अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। अत: बहुत सारी अवधि को बताकर राशिफल को पेचीदा न करने के स्थान पर हम सिर्फ उन टाइम अवधि का जिक्र करने जा रहे हैं जिन टाइम अवधि में शिक्षा को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार के लापरवाही से बचने की जरूरत रहेगी।

आइए उन टाइम अवधि को बुध और सूर्य दोनों के लिहाज से देख लेते हैं। 5 अप्रैल 2027 से 22 अप्रैल 2027 के बीच बुध लाभ भाव में तो रहेंगे, यह अनुकूल स्थिति है लेकिन नीच अवस्था में रहेंगे यह एक कमजोर स्थिति है। ऐसे में ये टाइम अवधि कुछ हद तक मन को भटकाने का काम कर सकता है लेकिन लगातार की गई कोशिश उपलब्धियां भी दिला सकती है। इसके बावजूद भी लापरवाही से बचने की जरूरत रहेगी। 22 अप्रैल से 6 मई के बीच द्वादश भाव में रहेंगे। अतः इस अवधि में भी आपका फ़ोकस बिगड़ा हुआ रह सकता है। 30 जुलाई 2027 से लेकर 14 अगस्त के बीच भी सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। इस समय आपका ध्यान मनोरंजन या घूमने फिरने में अधिक रह सकता है। साथ ही साथ 26 नवंबर 2027 से 15 दिसंबर 2027 के बीच भी बुध की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। अतः कुछ ध्यान देने की आवश्यकता इस समय में भी रहेगी लेकिन अनुकूल बात यह है कि इस बीच में बृहस्पति की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, जो शिक्षा के मामले में आपकी अच्छी मदद करेगी।

यदि हम सूर्य के कमजोर गोचर को देखें तो सूर्य का गोचर 15 मई से 15 जून के बीच स्वास्थ्य इत्यादि बिगाड़ने का काम कर सकता है जिसका प्रभाव शिक्षा पर पड़ सकता है। इसके अलावा सूर्य किसी न किसी तरह से आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। हो सकता है कि कुल मिलाकर परिणामों का ग्राफ औसत लेवल का रहे लेकिन फिर भी आपकी शिक्षा बाधित नहीं होगी।

18 जून से 17 नवंबर के बीच सूर्य के परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं लेकिन मेहनत करने पर अच्छे परिणाम मिलने की अच्छी संभावना है। 17 नवंबर 2027 से लेकर बाकी समय में सूर्य की स्थिति मजबूत नहीं रहेगी। इसलिए साल के इन आखिरी महीनों में भी शिक्षा पर पूरा फोकस बनाने की आवश्यकता रहेगी। कहने का तात्पर्य है कि साल 2027 आपकी शिक्षा के लिए प्रतिकूल तो बिल्कुल भी नहीं है। कहीं न कहीं किसी न किसी तरह से इस वर्ष के ग्रह गोचर आपकी शिक्षा में अनुकूल परिणाम दिलाएंगे। बीच-बीच में छोटे-मोटे व्यवधान रह सकते हैं, जिनका उल्लेख हमने कर दिया है। उन टाइम अवधि में शिक्षा के प्रति जागरूक रहकर आप परिणामों को और भी अच्छा बना सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो शिक्षा के लिए साल 2027 काफी हद तक अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृष राशिफल 2027: व्यापार

वृष राशि वालों, आपके दशम भाव अर्थात करियर हाउस के स्वामी शनि इस वर्ष क्रमशः आपके लाभ एवं द्वादश भाव में रहने वाले हैं। क्योंकि शनि ग्रह वर्ष के अधिकांश समय आपके लाभ भाव का प्रभाव देने वाले हैं। अतः आपके कार्य क्षेत्र से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने की अच्छी उम्मीदें नजर आ रही हैं। अन्य मुख्य ग्रहों की बात करें तो राहु प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्षेत्र के मामले में कोई दखल नहीं दे रहा है लेकिन जिन लोगों का व्यापार व्यवसाय यात्राओं से जुड़ा हुआ है अथवा किसी भी तरीके से विदेश से संबंध रखने वाले जो लोग हैं, विदेशी वस्तुओं का व्यापार या व्यवसाय करने वाले लोग हैं, उन्हें अच्छे परिणाम भी दिलाने का संकेत कर रहा है।

केतु का गोचर भी सामान्य तौर पर सपोर्ट में नजर आ रहा है। वहीं बृहस्पति का गोचर ज्यादातर समय औसत लेकिन कभी-कभी अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। यानी बृहस्पति के परिणाम औसत से बेहतर लेवल के हैं। ये सभी स्थितियां इस बात का संकेत कर रही हैं कि कार्यक्षेत्र में आप अच्छा कर सकेंगे। यदि हम सप्तम भाव की स्थिति के अनुसार देखते हैं तो सप्तम भाव का स्वामी मंगल क्योंकि बहुत कम भाव में अच्छे रिजल्ट देता है, वह तो बीच-बीच में परेशानियां आने का संकेत कर रहा है लेकिन क्योंकि मंगल तो हमेशा ही तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में ही अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है बाकी के बचे अन्य भावों में या तो मंगल कमजोर परिणाम देता है या तो औसत लेवल का परिणाम देता है। जिन भागों में मंगल के परिणाम सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं, उन्हें जान लेते हैं। उन टाइम अवधि में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। बाकी के समय में बृहस्पति और बुध ग्रहों के गोचर मामले को संभालने का काम करेंगे।

व्यापार के कारक ग्रह साल के आधे समय तो अच्छे परिणाम देते ही हैं। बचे समय में कुछ में औसत तो कुछ में कमजोर परिणाम देते हैं। हम कमजोर टाइम अवधि को जान लेते हैं जिससे उन टाइम अवधि्स में सूझबूझ के साथ काम लेकर परेशानियों से बच सकें। मंगल के अनुसार साल की शुरुआत से लेकर 9 मार्च 2027 तक एवं 18 नवंबर 2027 से 27 दिसंबर 2027 तक विशेष सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। आगे पीछे के समय में आप सावधानी पूर्वक रिस्क भी ले सकेंगे क्योंकि अन्य ग्रहों की स्थिति अच्छी है। यानी कि इस वर्ष आप व्यापार व्यवसाय में काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि रिस्क भरा काम करने से पहले एक्सपर्ट एडवाइस ले लेना ज्यादा अच्छा रहेगा लेकिन सामान्य और सरल शब्दों में कहा जाए तो व्यापार व्यवसाय के मामले में इस वर्ष आप ज्यादातर समय अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

वृष राशिफल 2027: नौकरी

वृष राशि वालों, सबसे पहले हम बात करेंगे आपके कर्म स्थान के स्वामी शनि की प्लेसमेंट तो साल के आधे से अधिक समय में सामान्य तौर पर अनुकूल नजर आ रही है। यानी शनि ग्रह 12 में से 7 महीने के करीब आपके फेवर के परिणाम देंगे। वहीं लगभग 5 महीने शनि के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। क्योंकि शनि इस साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक और 20 अक्टूबर के बाद आपके लाभ भाव में रहेंगे जो सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति कही जाएगी। क्योंकि दशम भाव के स्वामी का लाभ भाव में गोचर अच्छा माना जाता है और ग्रह के अनुसार यानी कि शनि के अनुसार भी देखें तो शनि का गोचर लाभ भाव में अच्छा माना गया है।

यानी जिन जिन तथ्यों का हम विचार करते हैं उनमें सबसे मजबूत तथ्य आपके फ़ेवर में लग रहा है। हालांकि 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि के कुछ कमजोर परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। राहु का गोचर सामान्य तौर पर औसत परिणाम दे सकता है। हालांकि बदलाव इत्यादि करने वाले लोगों के लिए मददगार भी बन सकता है। विदेश से संबंधित काम करने वाले लोगों के लिए भी राहु का गोचर सपोर्ट करने का काम कर सकता है। केतु का गोचर सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। यानी की शनि, राहु, केतु में कोई भी ग्रह आपका विरोध नहीं कर रहा है। बल्कि साल के आधे से अधिक समय में शनि और पूरे वर्ष केतु आपकी जॉब में आपका अच्छा सपोर्ट करने का संकेत कर रहे हैं। टूर, ट्रैवल एंड कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

बृहस्पति का गोचर भी साल के ज्यादातर समय औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। वह साल के आखिरी महीनों में काफी अच्छे परिणाम भी देना चाह रहा है। अतः यहां से भी नौकरी के मामले में अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। छठे भाव का स्वामी शुक्र भी साल की ज्यादातर समय आपके लिए अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। यह भी एक अनुकूल स्थिति है। कुल मिलाकर देखा जाए तो साल 2027 आपके जॉब के मामले में काफी अच्छे परिणाम दे सकेगा। एजुकेशन, फाइनेंस और मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यात्रा, टूर एंड ट्रेवल, टेलीफोन जगत, न्यूज़पेपर, मीडिया इत्यादि से जुड़े हुए लोगों को भी अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे। बाकी अन्य लोग भी काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। सीधे शब्दों में कहा जाए तो साल 2027 आपकी नौकरी के लिए काफी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

वृष राशिफल 2027: आर्थिक भविष्य

वृष राशि वालों, यदि हम आर्थिक मामले में इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखें तो शनि ग्रह इस वर्ष क्रमश: आपके लाभ एवं द्वादश भाव में गोचर करने वाले हैं। जहां शनि का लाभ भाव में होना अनुकूल स्थिति है, वहीं द्वादश भाव में गोचर कमजोर स्थिति मानी गई है। हालांकि साल के अधिकांश समय यानी कि 12 में से 7 महीने शनि लाभ भाव में रहेंगे। यह एक अनुकूल स्थिति है। राहु आपके भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। यह एक औसत स्थित है। केतु ग्रह तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं यह भी अनुकूल स्थिति कही जाएगी। हालांकि इन सब में शनि ग्रह ही प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक मामले में आपकी काफी मदद करते हुए नजर आ रहे हैं।

आपके कर्म स्थान के स्वामी का लाभ भाव में जाना इस बात का संकेत है कि आपके कर्मों का अच्छा फल मिलेगा। यानी आप अपनी मेहनत से, अपने कार्य करने के तौर तरीके से अच्छा धन कमा सकेंगे। अच्छी उपलब्धियां प्राप्त कर सकेंगे। वहीं बृहस्पति ग्रह जो धन के कारक ग्रह माने जाते हैं और आपके लाभ भाव के स्वामी भी हैं, उनकी स्थिति भी साल के अधिकांश समय आर्थिक मामले में आपकी मदद करती हुई प्रतीत हो रही है। साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी 2027 तक बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे, यह बृहस्पति के लिए एक औसत स्थित है लेकिन 25 जनवरी 2027 से 26 जून 2027 के बीच बृहस्पति गृह कर्क राशि में रहेंगे; हालांकि आपके तीसरे भाव में राहु केतु के प्रभाव में रहेंगे, यह स्थितियां अच्छी नहीं है लेकिन लाभ भाव के स्वामी का उच्च का होना साथ ही साथ लाभ भाव को देखना, ये दो ऐसे बिंदु है जो आपको अच्छा लाभ दिलवाने का संकेत कर रहे हैं।

हो सकता है कि राहु केतु के कारण कुछ अड़चनें भी आएं लेकिन अड़चनों के बाद अच्छी उपलब्धियां मिलने की संभावनाएं हैं। यानी आर्थिक दृष्टिकोण से ये स्थितियां काफी हद तक अनुकूल कही जाएंगी। 26 जून के बाद बृहस्पति पुन: आपके चतुर्थ भाव में आ जाएंगे और आपको औसत लेवल के परिणाम देना चाहेंगे। यह स्थिति 26 नवंबर 2027 तक बनी रहेगी। हालांकि 17 अगस्त 2027 से लेकर 13 सितंबर 2027 तक अर्थात 27 दिनों के लिए बृहस्पति अस्त रहेंगे, इस बीच में उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। अतः इस टाइम को औसत या मिला-जुला परिणाम देने वाला कह सकते हैं। इन 27 दिनों में कोई आर्थिक रिस्क लेना भी ठीक नहीं रहेगा। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति की स्थिति बहुत सुंदर होने वाली है, बहुत अनुकूल होने वाली है।

इस तरह से हम पाते हैं कि यह साल कम से कम आपके आर्थिक मामले के लिए नकारात्मक तो नहीं ही है। अच्छाइयां डिलीवर करने में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है लेकिन ज्यादातर समय आपके लिए अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। बचत के दृष्टिकोण से भी साल को सामान्य तौर पर ठीक कहा जाएगा। क्योंकि दूसरे भाव पर लंबे समय तक किसी भी पाप ग्रह का प्रभाव नहीं है जो बचत में भी सहायता करेगा। धन भाव के स्वामी बुध का गोचर भी साल के आधे समय तो अनुकूल रहता ही है। बाकी के समय में औसत या कुछ कमजोर भी रहता है लेकिन आपके मामले में जिन टाइम अवधि को कमजोर कहा गया है उनमें भी बुध ग्रह कुछ न कुछ अच्छे परिणाम देने और दिलाने का प्रयास करेंगे।

हालांकि कुछ टाइम अवधि ऐसे हैं जिनमें सावधानी रखेंगे तो परिणाम ज्यादा अच्छे रहेंगे। वो टाइम अवधि हैं; 5 अप्रैल 2027 से 22 अप्रैल 2027 वाला टाइम अवधि, यह टाइम अवधि थोड़े से रिस्क के बाद उपलब्धियां भी दे सकता है लेकिन कोई बड़ा रिस्क लेने से बचने की जरूरत रहेगी। 22 अप्रैल से 6 मई के बीच रिस्क बिल्कुल भी नहीं लेना है। 30 जुलाई 2027 से लेकर 14 अगस्त के बीच भी सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही साथ 26 नवंबर 2027 से 15 दिसंबर 2027 के बीच भी बुध की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है लेकिन इस बीच में बृहस्पति की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। अतः कोई नुकसान तो नहीं होगा लेकिन यदि इस टाइम अवधि में भी कुछ सावधानी अपना लेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

अर्थात सामान्य तौर पर यह साल आर्थिक मामलों के लिए अच्छा है। छोटी-मोटी दिक्कतें कभी कभार आ सकती हैं, उन टाइम अवधि का उल्लेख हमने यहां पर कर दिया है। उस समय में सावधानी रखकर आप लगभग पूरे वर्ष ही आर्थिक मामले में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। न केवल अच्छी कमाई करने के लिए बल्कि अच्छी बचत करने के लिए, साथ ही साथ बचाए हुए पैसों को सही जगह निवेश करने के लिए भी इस वर्ष के ग्रह गोचर आपका अच्छा सपोर्ट कर रहे हैं। अतः आप आर्थिक मामले में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

वृष राशिफल 2027: प्रेम संबंध

वृष राशि वालों, आपकी लव लाइफ के लिए सबसे पहले हम मेजर प्लैनेट्स के गोचर की ओर चलते हैं तो सबसे पहले शनि का साल के 12 महीनों में से 7 महीनों तक लाभ भाव में होना सामान्य दृष्टिकोण से बहुत अच्छी स्थिति है लेकिन इस अवधि में शनि का पंचम भाव को देखना थोड़ी ही सही लेकिन कमजोर स्थिति मानी जाएगी। 3 जून से 20 अक्टूबर तक शनि नीच अवस्था में आपके द्वादश भाव में रहेगी यह और भी कमजोर स्थिति है। क्योंकि तब सीधे सीधे न सही बल्कि अन्य कारणों से लव लाइफ़ प्रभावित रह सकती है लेकिन इस अवधि के आगे पीछे के समय में अर्थात जब शनि आपके लाभ भाव में रहेंगे तब शनि आपकी लव लाइफ में मात्र छोटे-मोटे व्यवधान दे सकते हैं लेकिन कार्यक्षेत्र और भाग्य के सपोर्ट के मामले में काफी अच्छे माने जाते हैं। अतः शनि के द्वारा आपको मिले जुले परिणाम मिल सकते हैं। ये परिणाम एवरेज या एवरेज से थोड़े से बेहतर ही रहेंगे।

केतु का गोचर लव लाइफ के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है। घूमने फिरने मनोरंजन करने के मामले में सपोर्ट कर रहा है। ऐसे में यदि किसी का प्रेम प्रसंग चल रहा है तो उन्हें घूमने फिरने की मौके मिल सकते हैं लेकिन नए सिरे से प्रेम करवाने अथवा प्रेम संबंध में परेशानी उत्पन्न करने में केतु का कोई प्रत्यक्ष योगदान नहीं रहेगा। वहीं राहु की स्थिति भी लगभग ऐसी ही है। बृहस्पति की स्थिति जब करेगी तो सपोर्ट करेगी नहीं तो कम से कम विरोध तो नहीं ही करेगी। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि मेजर प्लैनेट्स आपकी लव लाइफ में कोई बड़ी विसंगतियां, कोई बड़ी समस्या नहीं दे रहे हैं।

शनि की डिमांड मर्यादित रहने की हो सकती है और अन्य जिम्मेदारियों के साथ-साथ प्रेम संबंध को संचालित करने में हो सकती है, क्योंकि प्रेम में पड़ा हुआ व्यक्ति अक्सर अन्य जिम्मेदारियों को भूलकर सिर्फ और सिर्फ प्रेम करना चाहता है। ऐसी स्थिति में शनि विरोध कर सकते हैं लेकिन यदि व्यक्ति अपनी सभी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वाह करते हुए उचित समय पर, उचित तरीके से प्रेमालाप करते हैं तो कोई परेशानी नहीं आएगी। सीधे शब्दों में कहा जाए तो लव लाइफ के लिए मेजर प्लैनेट्स एवरेज से बेहतर लेवल की परिणाम देना चाह रहे हैं। विशेष कर 26 नवंबर के बाद बृहस्पति बहुत ही अच्छे परिणाम दे सकते हैं। यदि आपके पंचम भाव के स्वामी बुध की स्थिति पर विचार किया जाए तो बुध का गोचर वैसे भी कम से कम साल के आधे समय अनुकूल तो रहता ही है, बाकी के समय में कमजोर या फिर मिला-जुला रहता है।

ऐसे में हम आपको कमजोर टाइम अवधि की जानकारी दे रहे हैं उन टाइम अवधि में आपको सचेत रहना है, जिससे कोई बड़ी परेशानी उत्पन्न न होने पाए। सबसे पहले तो आपको 5 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच जागरूक रहने की जरूरत रहेगी। क्योंकि आपके पंचम भाव का स्वामी बुध लाभ भाव में रहेगा यह अनुकूल स्थिति है लेकिन शनि के साथ रहेगा और नीच अवस्था में रहेगा, ये दो कमजोर स्थितियां हैं। ऐसे में इस टाइम अवधि्स में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। फिर भी कहीं कोई चूक न होने पाए इस बात के प्रति जागरूक रहना जरूरी रहेगा। इसके बाद 22 अप्रैल से लेकर 6 मई के बीच भी आपकी जागरुकता जरूरी रहेगी। 30 जुलाई 2027 से लेकर 14 अगस्त 2027 के बीच बुध ग्रह केतु के साथ तीसरे भाव में रहेंगे। अतः इस टाइम अवधि में प्रेम संबंधों में मर्यादा की जरूरत रहेगी।

संभव हो तो इस टाइम अवधि में साथ घूमने फिरने का प्लान न बनाएं। 5 जुलाई 2027 से लेकर 24 अगस्त 2027 के बीच मंगल कन्या राशि में रहेंगे। इस समय आपके पंचम भाव पर मंगल का प्रभाव रहेगा। अत: इस टाइम अवधि में किसी भी तरीके का विवाद नहीं करना है। अन्यथा झगड़े छोटे लेवल से बढ़ते बढ़ते बड़े लेवल तक पहुंच जाएंगे और बाद में उन्हें सुलझाना या शांत करना आसान नहीं रहेगा। अत: इस टाइम अवधि में विवाद करने से बचने की जरूरत रहेगी। शुक्र का गोचर सामान्य तौर पर ज्यादातर समय आपको सपोर्ट करता हुआ प्रतीत हो रहा है, फिर भी साल के शुरुआती महीने में शुक्र के परिणाम कमजोर रह सकते हैं तथा जनवरी 2027 में भी प्रेम संबंधों में मर्यादा की आवश्यकता रहेगी। इस तरह से हम पाते हैं कि ज्यादातर ग्रह साल के ज्यादातर महीनों में आपको अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं। इसलिए सीधे शब्दों में कहें तो आपकी लव लाइफ इस वर्ष काफी हद तक अनुकूल स्थिति में रहने वाली है।

 अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

वृष राशिफल 2027: विवाह एवं वैवाहिक जीवन

वृष राशि वालों, विवाह के लिए अन्य ग्रहों के साथ-साथ बृहस्पति की स्थिति को देखना बहुत जरूरी रहता है। वैसे शनि का साल के 12 में से 7 महीने लाभ भाव में गोचर अनुकूल स्थिति है। ऐसे में शनि न केवल विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे, सगाई इत्यादि में मदद करेंगे बल्कि विवाह करवाने में भी मददगार बनेंगे लेकिन सगाई के बाद विवाह में बहुत लंबा गैप करना ठीक नहीं रहेगा। यानी चट मंगनी पट ब्याह वाले फार्मूले को अपनाना जरूरी रहेगा।

25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति की दृष्टि सप्तम भाव पर रहेगी, यह स्थिति विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने में मददगार बनेगी। इसके बाद 26 नवंबर 2027 के बाद भी बृहस्पति की स्थिति विवाह करवाने में मददगार बनेगी। यानी साल के शुरुआती 5 महीने और साल का आखिरी महीना विवाह करवाने में मददगार बन सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन के लिए भी यही महीने ज्यादा अच्छे कहे जाएंगे। बाकी के महीनों में औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि शुक्र का गोचर ज्यादातर समय आपके लिए अनुकूल है, बृहस्पति का गोचर 25 जनवरी 2027 से लेकर 26 जून 2027 तक उच्च अवस्था में होकर आपके वैवाहिक जीवन वाले भाव को दिखेगा। वहीं 26 नवंबर के बाद आपके लाभ भाव को देखेंगे। ये दोनों ही स्थितियां ही वैवाहिक जीवन में अनुकूलता देने का काम करेंगी।

बाकी आगे पीछे के समय में बृहस्पति औसत परिणाम देना चाह रहे हैं, कोई विरोध नहीं कर रहे हैं। शनि भी अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। शुक्र भी ज्यादातर समय अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। यानी वैवाहिक जीवन में भी इस वर्ष कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। आमतौर पर छोटी-मोटी समस्याएं सबके जीवन में आती है। अगर वैसी कुछ समस्याएं आ जाएं वह बात अलग है लेकिन कोई उल्लेखनीय समस्या गोचर के अनुसार आई हुई प्रतीत नहीं हो रही है। सीधे शब्दों में यह साल आपके विवाह और वैवाहिक जीवन दोनों के लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है।

वृष राशिफल 2027: पारिवारिक व गृहस्थ जीवन

वृष राशि वालों, पारिवारिक एवं गृहस्थ मामलों में मेजर प्लैनेट्स की स्थिति को देखें तो शनि साल के 12 में से 7 महीने फ़ेवर के परिणाम देंगे। राहु, केतु किसी भी तरीके की नकारात्मकता नहीं दे रहे हैं। ज्यादातर समय ये ग्रह या तो फेवर के परिणाम देंगे या फिर न्यूट्रल रहेंगे। विशेष करके परिणाम न्यूट्रल रह सकते हैं। वैसे शनि 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच कमजोर परिणाम दे सकते हैं। केतु सामान्य तौर पर आपके फेवर के परिणाम देंगे। दूसरे भाव के स्वामी बुध साल के ज्यादातर महीनों में या तो अनुकूल हैं या फिर एवरेज। सिर्फ एक दो महीने ही हैं जहां बुध के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। अतः पारिवारिक मामलों में ज्यादातर समय अनुकूल स्थितियां रहने के योग बन रहे हैं।

इसी तरह गृहस्थ जीवन में भी सामान्य तौर पर अनुकूलता रहने के योग हैं। यद्यपि बृहस्पति साल के आधे समय आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे लेकिन क्योंकि चतुर्थ भाव में बृहस्पति की गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना गया है इसलिए सब कुछ अनुकूल तो नहीं रहेगा लेकिन बृहस्पति कोई बड़ी विसंगति भी नहीं आने देंगे। अतः गृहस्थ जीवन के लिए साल को औसत लेवल के परिणाम देने वाला कहा जा सकता है। यानी घर गृहस्थी की जरूरत की चीजें लाने में आपको थोड़ी सी मेहनत तो करनी पड़ेगी लेकिन आप उन्हें प्राप्त कर सकेंगे और गृहस्थ सुख को संतुलित बनाए रख सकेंगे। सीधे शब्दों में कहा जाए तो पारिवारिक मामलों के लिए साल काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। वहीं गृहस्थ जीवन में आपको मिले-जुले या फिर औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं।

वृष राशिफल 2027: भूमि, भवन, वाहन सुख

वृष राशि वालों, इस वर्ष के लिए प्रमुख ग्रहों की स्थिति को देखें तो शनि 12 में से 7 महीने आपके लाभ भाव में हैं, जो भूमि भवन वाहन आदि से संबंधित मामलों में लाभ देने का काम करेंगे। केतु की स्थिति भी सामान्य तौर पर सपोर्ट करने वाली रहेगी। इन चीजों की प्राप्ति के लिए आपका कॉन्फिडेंस काफी अच्छा रहेगा। आपके करीबी लोग भी इन चीजों की प्राप्ति या खरीदारी में आपको प्रोत्साहित करना चाहेंगे  राहु का गोचर इस मामले में कोई हस्तक्षेप करता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है। वहीं बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक आपके चतुर्थ भाव में है। यह औसत स्थित है। 25 जनवरी 2027 से लेकर 26 जून 2027 तक बृहस्पति तीसरे भाव में रहेंगे।

बृहस्पति की यह स्थिति वाहन इत्यादि की खरीदारी में तो मदद कर सकती है लेकिन भूमि और भवन के मामले में शायद कोई सपोर्ट नहीं करेगी। वहीं 26 जून 2027 से लेकर 26 नवंबर 2027 तक बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे। ऐसे में बृहस्पति भूमि, भवन, वाहन तीनों की खरीदारी में आपका सपोर्ट कर सकते हैं। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति की स्थिति हर मामले में बहुत अच्छी होने वाली है। यानी 26 नवंबर के बाद भूमि, भवन, वाहन तीनों मामले में ही बृहस्पति प्रत्यक्ष रूप से सकारात्मक परिणाम देना चाहेंगे। सूर्य की स्थिति भी साल में लगभग 4 महीने ही अनुकूल रहती है, बाकी औसत या फिर कमजोर रहती है। ऐसे में साल के आखिरी महीनों में सूर्य की स्थिति बहुत सपोर्ट वाली नहीं है। यानी कि जब बृहस्पति की स्थिति ज्यादा सपोर्ट कर रही है तब सूर्य की स्थिति ज्यादा सपोर्ट नहीं कर रही है।

इस तरह से परिणाम सामने निकल कर कुछ इस प्रकार आते हैं कि भूमि, भवन, वाहन के मामले में कोई अवरोध नहीं है। छोटी मोटी विसंगतियां आ सकती हैं और विसंगतियों के बाद आप इनकी प्राप्ति कर सकेंगे। इन मामलों में किसी भी प्रकार के लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। कोई विवादित प्रॉपर्टी इत्यादि नहीं लेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। यानी सावधानियों को अपनाकर आप भूमि, भवन, वाहन सभी का सुख प्राप्त कर सकेंगे।

वृष राशि वालों के लिए उपाय

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल के माध्यम से वृष राशि वाले अपने आने वाले साल 2027 के बारे में जानकर, अच्छे बुरे समय को पहचान कर साल को और बेहतर बना सकेंगे। आपका आने वाला साल बहुत मंगलमय हो। भगवती आप सबका कल्याण करें।

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 2027 में वृषभ राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी?

2027 में वृषभ राशि वालों की सेहत अच्छी रहने के संकेत हैं, लेकिन साल के अंत में खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

2. क्या 2027 में वृषभ राशि वालों को शिक्षा में सफलता मिलेगी?

मेहनत करने वाले छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी हद तक अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

3. 2027 में वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

2027 में आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने के संकेत हैं। कमाई, बचत और उपलब्धियों के लिए यह समय मददगार साबित हो सकता है।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer