बुध का कुंभ राशि में उदय

Author: Deepika Gola | Updated Tue, 10 Feb 2026 04:54 PM IST

बुध का कुंभ राशि में उदय: वैदिक ज्योतिष में बुध देव को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है जो 13 मार्च 2026 की रात 10 बजकर 14 मिनट पर उदित होने जा रहे हैं। बता दें कि बुध ग्रह बुद्धि, तर्क शक्ति और विश्लेषणात्मक क्षमताओं को नियंत्रित करते हैं। जीवन में सफलता पाने के लिए बुध ग्रह की स्थिति विशेष मानी जाती है। अब बुध ग्रह शनि देव की राशि कुंभ में उदित होने जा रहे हैं।


विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें बुध का कुंभ राशि में उदय का अपने जीवन पर प्रभाव

ज्योतिष में बुध ग्रह

कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मज़बूत होने पर जातक को जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। साथ ही, आपको मज़बूत बुद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह के बलवान होने से जातक को जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं और यह लोग अपने ज्ञान के बल पर व्यापार के क्षेत्र में सही निर्णय लेकर अच्छी सफलता हासिल करते हैं। कुंडलो में बुध ग्रह का शुभ प्रभाव होने से जातक व्यापार, ट्रेड और सट्टेबाजी के क्षेत्र में अपनी चमक बिखेरता है। अगर इन लोगों का संबंध गूढ़ विज्ञान जैसे ज्योतिष, रहस्यवाद आदि क्षेत्रों से होता है, तो वह इन क्षेत्रों में महारत हासिल करते हैं।

To Read in English Click Here: Mercury Rise In Aquarius

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

बुध का कुंभ राशि में उदय: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध देव आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में उदित हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको लोन या पैतृक संपत्ति के माध्यम से लाभ की प्राप्ति होगी। ऐसे में, आप अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे।

करियर के क्षेत्र में आप बुध का कुंभ राशि में उदय के दौरान काफ़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, आपको नौकरत के नए अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे आप सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

व्यापार की बात करें, तो इस अवधि में आपको बिज़नेस में नए ऑर्डर मिल सकते हैं जिनसे आपको अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही, आप व्यापार में कुछ नई डील्स कर सकते हैं जिसके चलते आप अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए एक चुनौती बनकर उभरेंगे। साथ ही, आप किसी नए व्यापार में भी प्रवेश कर सकते हैं।

आर्थिक जीवन में बुध की उदित अवस्था के दौरान आप धन कमाने की राह में अत्यधिक प्रयास करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन आपको अनेक आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, परन्तु आप अपनी सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

बात करें प्रेम जीवन की, तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे। आपकी ईमानदारी और प्रतिबद्धता रिश्ते में सकारात्मकता लाने का काम करेगी जिससे आपसी सामंजस्य और समझ मजबूत होगी।

जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो बुध के उदित होने से इन जातकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होगी जिसके चलते आप सामान्य रूप से अपनी सेहत को अच्छा बनाए रख सकेंगे। लेकिन फिर भी, आपको छोटे-मोटे रोग परेशान कर सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ राहवे नमः” मंत्र का 41 बार जाप करें।

मेष राशिफल 2026

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में अब यह आपके दसवें भाव में उदित होने जा रहे हैं।

इसके परिणामस्वरूप, आपके विचार पारिवारिक जीवन को लेकर मज़बूत होंगे। साथ ही, आप इस समय नए और अच्छे संपर्क बनाने में सफल रहेंगे। वहीं, संतान की प्रगति को लेकर आप गर्व महसूस करेंगे और ऐसे में, आप मानसिक रूप से प्रसन्न दिखाई देंगे।

बुध का कुंभ राशि में उदय आपको करियर के क्षेत्र में नई नौकरी के अवसर दे सकता है जो आपको संतुष्टि देने के साथ-साथ प्रगति भी प्रदान करेंगे। आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। साथ ही, नौकरी में पदोन्नति के योग भी बनेंगे जिससे आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और आप ख़ुश नज़र आएंगे।

जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें बुध के उदित की अवधि में अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिसके चलते आप धन लाभ के कमाने के अवसरों का फायदा उठाने में सक्षम होंगे। व्यापार में मिलने वाली सफलता आपका आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगी और ऐसे में, आप नई बिज़नेस डील्स करने में सक्षम होंगे जिससे आपको मान-सम्मान और सफलता दोनों प्राप्त होंगी।

आर्थिक जीवन में यह समय आय में वृद्धि और बचत के बेहतर अवसर आपके लिए लेकर आ सकता है। ऐसे में, आप धन को जमा करने के साथ-साथ धन की बचत करने में सफल रहेंगे।

निजी जीवन की बात करें, तो इस अवधि में आपका रिश्ता जीवनसाथी के साथ मज़बूत होगा जिसके चलते आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। यह आपके रिश्ते में समर्पण और ईमानदारी का परिणाम होगा।

स्वास्थ्य को देखें, तो बुध के उदित होने की अवधि में आप फिट बने रहेंगे जो कि आपके दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और सकारात्मक दृष्टिकोण का नतीजा होगा जिससे आप स्वस्थ बने रहेंगे।

उपाय: शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की पूजा करें।

वृषभ राशिफल 2026

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपके पहले और चौथे भाव के अधिपति देव हैं। अब यह आपके नौवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में, कुंभ राशि में बुध का उदय पारिवारिक जीवन की सुख, शांति और प्रगति के लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप नया घर या फिर कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं।

बुध का कुंभ राशि में उदय होने से आपको करियर में अच्छी प्रगति मिलने की संभावना है। इस अवधि में आपको विदेश से जुड़े नौकरी के सुनहरे अवसर भी मिल सकते हैं जिनका आप फायदा उठाने में सफल रहेंगे। साथ ही, आपको काम के सिलसिले में काफ़ी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनके लिए यह समय सौभाग्य लेकर आएगा जिससे आप व्यापार में पर्याप्त मात्रा में लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। साथ ही, आपको हर कदम पर अपने बिज़नेस पार्टनर का भी साथ मिलेगा।

आर्थिक जीवन को देखें, तो बुध के उदित होने से आपके लाभ में बढ़ोतरी होंगी जिसके चलते आप अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे।

निजी जीवन में आप भावनात्मक रूप से संतुष्ट दिखाई देंगे जिसके चलते आप जीवन में पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे। साथ ही, आपको हर कदम पर जीवनसाथी का साथ मिलेगा जिससे आप खुद को भाग्यशाली समझेंगे।

स्वास्थ्य के मामले में इस समय आप आराम करते हुए नज़र आएंगे जिससे आप खुश रहेंगे और अपनी सेहत को भी अच्छा बनाए रखेंगे।

उपाय: बुधवार के दिन बुध ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

मिथुन राशिफल 2026

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की कुंडली में बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में उदित होने रहे हैं। ऐसे में, यह समय आपके लिए काफ़ी ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

सामान्य रूप से बुध का कुंभ राशि में उदय होना इस अवधि में आपको मनमुताबिक लाभ देने कम कर सकता है जो कार्यों में किए गए प्रयासों के अनुसार नहीं होंगे।

इस अवधि में कई अच्छे अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं जिसकी वजह से संचार कौशल की कमी होगी। ऐसे में, आपको निराशा महसूस हो सकती है।

बात करें करियर की, तो यह समय आपके लिए थोड़ा कठिन रह सकता है। इस दौरान काम के प्रति आपका मन हट सकता है और ऐसे में, आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। बुध का कुंभ राशि में उदय होने के दौरान आप वेतन को लेकर असंतुष्ट रह सकते हैं। कुछ जातकों को ऐसी जगह नौकरी करनी पड़ सकती है जहाँ आप प्रसन्न न दिखाई दें।

अगर आप व्यापार करते हैं, तो इस दौरान आपके हाथ से बिज़नेस के कुछ नए अवसर निकल सकते हैं जिससे आप निराश नज़र आ सकते हैं। इस दौरान आपके मुनाफे में कमी आने के साथ-साथ बिज़नेस में कोई पुराना रिश्ता टूटने की भी आशंका है। हालांकि, जो जातक सट्टेबाजी या ट्रेडिंग से जुड़े व्यापार में हैं, उन्हें उम्मीद से बेहतर लाभ मिल सकता है।

जब बात आती है निजी जीवन की, तो बुध उदित की अवधि में जीवनसाथी के साथ आपका बेकार का विवाद या मनमुटाव हो सकता है जिससे आपको रिश्ते में दूरी का एहसास हो सकता है। ऐसे में, आप दोनों के लिए रिश्ते में आपसी समझ और सामंजस्य बनाकर चलना बेहद जरूरी होगा ताकि रिश्ते में संतुलन और सुख बना रहे।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से, यह समय आपको मानसिक तनाव दे सकता है जिससे आपमें ऊर्जा की कमी आ सकती है। इसके अलावा, रात को नींद पूरी न होने के कारण आप थके-थके रह सकते हैं। साथ ही, आपको पैरों में दर्द की समस्या घेर सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ सोमाय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।

कर्क राशिफल 2026

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की कुंडली में बुध देव आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में अब यह आपके सातवें भाव में उदित होने जा रहे हैं।

इसके परिणामस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में उदय होने के दौरान आपका भाग्य थोड़ा कमज़ोर रह सकता है और ऐसे में, आपको मिलने वाले परिणाम भी मिले-जुले रह सकते हैं। इस दौरान आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने में नाकाम रह सकते हैं।

करियर के क्षेत्र में आपको नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपको कार्यों के लिए तुरंत सराहना मिलना आसान नहीं होगा। लेकिन ऐसा तब ही संभव होगा जब आप अपने काम को सबसे हटकर करेंगे या फिर आपके काम में नयापन दिखाई देगा।

बुध उदित की अवधि में व्यापार करने वाले जातकों को कम लाभ प्राप्त होने की संभावना है। ऐसे में, आपको उम्मीद के अनुसार मुनाफ़ा न मिलने से निराशा हो सकती है। साथ ही, आपको प्रतिद्वंद्वियों से भी कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक जीवन में इस समय आय और व्यय दोनों बने रह सकते हैं। इन जातकों को धन कमाने की राह में काफ़ी संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको नए निवेश या बड़े आर्थिक निर्णय लेने से फिलहाल बचने की सलाह दी जाती है।

जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो तो इन जातकों को जीवनसाथी के प्रति अपनी भावनाएं ज़ाहिर करने में थोड़ी कठिनाई महसूस हो सकती हैं। इस दौरान रिश्ते में गलतफहमियों या नकारात्मक विचारों की वजह से रिश्ते में आपसी तालमेल कम रह सकता है इसलिए साथी से बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें।

बात करें स्वास्थ्य की, तो बुध के कुंभ राशि में उदय के दौरान आपका स्वास्थ्य औसत रहेगा क्योंकि आपको आँखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, आपको कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी।

उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशिफल 2026

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की कुंडली में बुध महाराज आपके लग्न और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके छठे भाव में उदित होने जा रहे हैं।

इसके फलस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में उदय के दौरान आपको कार्यों में किए जा रहे प्रयासों की तुलना में प्राप्त होने वाले परिणामों से असंतुष्ट रह सकते हैं। साथ ही, आपको जीवन में लक्ष्यों को पूरा करने में देरी का अनुभव हो सकता है और कई बार आपको ऐसा लग सकता है जैसे कि आपके काम अटक गए हैं या फिर पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

करियर की बात करें, तो आपके लिए बुध उदित की स्थिति को ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के लिए सराहना न मिलने की आशंका है जिससे आप तनाव में आ सकते हैं। बता दें कि इस अवधि में आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है और ऐसे में, आपके भीतर एकाग्रता की कमी नज़र आ सकती है। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी क्षमताओं को समझने में नाकाम रह सकते हैं जिसके चलते आप असंतुस्ट रह सकते हैं।

जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस अवधि में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है जिसका असर बिज़नेस में आपकी साख पर पड़ सकता है। वहीं, अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, तो आपको काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा टक्कर मिलने के कारण आपको हानि झेलनी पड़ सकती है।

बुध का उदित होना आर्थिक दृष्टि से आपके लिए एक के बाद एक खर्चे लेकर आ सकता है जिन्हें पूरा करना आपके लिए आसान नहीं होगा। इस दौरान धन लाभ कमाने की राह में भी उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। इन जातकों को कुछ विशेष परिस्थितियों में नुकसान होने की आशंका है इसलिए आपको धन से जुड़े मामलों में योजना बनाकर चलना होगा। साथ ही, हर फैसला सोच-समझकर लेना आपके लिए आवश्यक होगा।

इस समय आपका स्वास्थ्य मिलाजुला रह सकता है। लेकिन फिर भी आपको सावधान रहना होगा क्योंकि आपको सिरदर्द और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है।

उपाय: बुधवार के दिन बुध ग्रह की पूजा करें।

कन्या राशिफल 2026

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपके नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पांचवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको बुध की उदित अवस्था के दौरान हर कदम पर भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है और साथ ही, अध्यात्म से आपको लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे। इस राशि के माता-पिता अपनी संतान की प्रगति को देखकर संतुष्ट नज़र आ सकती है।

जब बात आती है करियर की, तो यह अवधि आपके करियर में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। वहीं दूसरी तरफ, आपको नौकरी में पदोन्नति या बेहतरीन काम के लिए सराहना मिलने की प्रबल संभावना है। इस समय आपकी मेहनत रंग लाती हुई दिखाई देगी।

अगर आप अपना व्यापार करते हैं, तो बुध का कुंभ में उदय का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस समय आप व्यापार में जो भी नीतियां अपनाएंगे, वह आपको अच्छा ख़ासा लाभ दिलाने का काम करेंगी।

आर्थिक जीवन की बात करें, तो आपकी आय में वृद्धि होगी और साथ ही बचत की क्षमता भी मजबूत होगी। इस अवधि में आप सही तरीके से पैसा जमा करने में सक्षम होंगे।

बात करें निजी जीवन की, तो बुध के उदित होने से आपका रिश्ता जीवनसाथी के साथ मधुर और सुखद बना रहेगा। आप दोनों के बीच आपसी समझ और तालमेल बढ़ेगा जिससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।

स्वास्थ्य को देखें, तो तुला राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप मानसिक रूप से प्रसन्न और संतुष्ट दिखाई देंगे। ऐसे में, आप स्वयं को अधिक फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम होंगे जिसके चलते आप अपने जीवन का खुलकर आनंद ले सकेंगे।

उपाय: शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

तुला राशिफल 2026

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध देव आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके चौथे भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको अचानक से धन लाभ होने के योग बनेंगे जिसके चलते आप धन की बचत भी करने में सक्षम होंगे। बुध का कुंभ राशि में उदय की अवधि में आप घर के पुनर्निर्माण पर पैसा खर्च सकते हैं।

करियर के क्षेत्र में आप पर नौकरी का दवाब बढ़ सकता है जिसके चलते आप तनाव में नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आपसे काम में गलतियां होने की आशंका है। इसके अलावा, आप अपनी नौकरी में असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं।

व्यापार के संबंध में इस समय आपके लिए अच्छा ख़ासा लाभ कमाना और सफलता हासिल करना मुश्किल हो सकता है। साथ ही, आपको कभी-कभी हानि होने का भी अनुमान है।

आर्थिक जीवन में बुध उदित के दौरान आपको मिलने वाले लाभ में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसके विपरीत, आपको यात्रा के दौरान लापरवाही के कारण धन हानि उठानी पड़ सकती है इसलिए आपको विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

बात करें निजी जीवन की, तो आपके रिश्ते में अहंकार जन्म ले सकता है जिसके चलते आप दोनों के बीच टकराव और बेकार के विवाद बढ़ सकते हैं। इन सब परिस्थितियों के कारण परिवार में तनाव पैदा हो सकता है जिसका असर आपके शादीशुदा जीवन पर पड़ सकता है। ऐसे में, आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।

स्वास्थ्य की दृष्टि से, बुध के कुंभ राशि में उदित के दौरान आपको माता की सेहत पर धन खर्च करना पड़ सकता है जिसकी वजह से आप तनाव में नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आपको इस समय परिवार के बड़े-बुजुर्गों का विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

उपाय: मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

वृश्चिक राशिफल 2026

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध देव आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको अपने जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में, जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मधुर बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है।

बात करें करियर की, तो बुध के उदित होने की अवधि में आप बेहतर संभावनाओं की आस में नौकरी बदलने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं जिससे आपको नौकरी में संतुष्टि मिल सकेगा।

जिन जातकों का अपना व्यापार है, तो उनके लिए पर्याप्त मात्रा में लाभ कमाने में असफल रह सकते हैं जिसकी वजह प्रतिद्वंद्वियों से मिलने वाली कड़ी टक्कर हो सकी है।

आर्थिक जीवन में बुध की उदित अवस्था आपके लिए खर्चे लेकर आ सकती है और ऐसे में, आपके एक के बाद एक खर्चे सामने आ सकते हैं जिसके चलते आपके लिए अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बचत में कठिनाई का अनुभव हो सकता है।

प्रेम जीवन की बात करें, तो इस अवधि में जीवनसाथी के साथ आपसी बातचीत की कमी के कारण आप दोनों के बीच मतभेद जन्म ले सकते हैं जिससे आपके और साथी के बीच दूरियां आ सकती हैं। ऐसे में, आपको धैर्य रखना होगा और अपने साथी के साथ खुलकर बात करनी होगी ताकि आपका रिश्ता बना रहे।

स्वास्थ्य के मामले में बुध का कुंभ राशि में उदय होना आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आपको तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा, आपको अपने जीवनसाथी की सेहत पर काफी पैसा ख़र्च करना पड़ सकता है।

उपाय: गुरुवार के दिन वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराएं।

धनु राशिफल 2026

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध देव आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दूसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं।

इसके फलस्वरूप, बुध का कुंभ राशि में उदय होने की अवधि में आपको जीवन में अपार सफलता की प्राप्ति होगी। साथ ही, जीवन में प्रगति पाने को लेकर आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपका सारा ध्यान ज्यादा से ज्यादा धन कमाने और उसकी बचत करने पर होगा।

करियर के क्षेत्र में यह समय आपके लिए प्रगति लेकर आ सकता है। ऐसे में, आप अपने पेशेवर जीवन में सफलता पाने में सक्षम होंगे और आपको नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त होने की संभावना है जो आपको संतुष्टि प्रदान करेंगे।

इस राशि के जो जातक व्यापार से संबंध रखते हैं, वह बुध उदित के दौरान अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। ऐसे में, वह धन लाभ कमाने में भी सक्षम होंगे और आपके द्वारा बिज़नेस में अपनाई गई नीतियां आपके लाभ को बढ़ाने का काम करेंगी। कुल मिलाकर, यह समय आपको व्यापार में सफलता प्रदान करेगा।

आर्थिक जीवन में इस दौरान आपकी आय में वृद्धि और बचत में सुधार देखने को मिलेगा। धन प्रबंधन करने की आपकी क्षमता विशेष रूप से मजबूत रहेगी।

जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो आपके रिश्ते में जीवनसाथी के साथ प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा जिससे आप खुश दिखाई देंगे जो आपकी खुलकर बात करने का परिणाम होगा।

स्वास्थ्य के मामले में आप बुध उदित के दौरान स्वस्थ और एकदम फिट रहेंगे जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।

उपाय: शनिवार के दिन गरीबों को दही चावल खिलाएं।

मकर राशिफल 2026

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की कुंडली में बुध महाराज आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पहले/लग्न भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, कार्यों में आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास आपको सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। वहीं, इस राशि के माता-पिता अपने बच्चे के विकास को लेकर चिंतित नज़र आ सकते हैं।

करियर की बात करें, तो आप नौकरी में दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे और ऐसे में, आप वरिष्ठ अधिकारियों की नज़रों में आ सकते हैं जिससे आपकी सफलता का मार्ग खुलेगा।

व्यापार को देखें, तो जिन जातकों का जुड़ाव सट्टेबाजी और शेयर बाजार से है, उन्हें अच्छा ख़ासा लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही, इस दौरान आप प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने में सक्षम होंगे।

आर्थिक जीवन में बुध की उदित अवस्था आपकी आय में वृद्धि करवाने का काम करेगी, लेकिन आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की अशांका है।

निजी जीवन में आप जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार लम्हों का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे जिससे आप ख़ुश रहेंगे और पार्टनर के साथ आपका रिश्ता भी मज़बूत होगा।

स्वास्थ्य के मामले में बुध का कुंभ राशि में उदय आपको स्वस्थ बनाए रखेगा, लेकिन हो सकता है कि आप शारीरिक रूप से कमज़ोरी महसूस करें।

उपाय शनिवार के दिन दिव्यांगों को भोजन करवाएं।

कुंभ राशिफल 2026

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध उदित के दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। साथ ही, आपको परिवार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बात करें करियर की, तो बुध का कुंभ राशि में उदय होना आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आपको मेहनत करने के बाद भी अपनी उम्मीद के अनुसार सफलता न मिलने की आशंका है।

व्यापार के क्षेत्र में आपको इस समय हानि का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपको प्रतिद्वंद्वियों से टक्कर मिल सकती है।

प्रेम जीवन में इस समय आपका रिश्ता जीवनसाथी के साथ कमज़ोर रहेगा जिसकी वजह आप दोनों के बीच आपसी समझ और विश्वास की कमी हो सकती है।

स्वास्थ्य के मामले में बुध उदित की अवधि में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और ऊर्जा की कमी रह सकती है इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। साथ ही, आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमः शिवाय” का 21 बार जाप करें।

मीन राशिफल 2026

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. ज्योतिष में बुध का कुंभ राशि में उदय का महत्व क्या है?

बुध का कुंभ राशि में उदय होना बुद्धि, ज्ञान और सफलता का प्रतिनिधित्व करता है।

2. बुध उदित से किस राशि को सबसे ज्यादा लाभ होगा?

बुध के उदित होने से मिथुन राशि, वृषभ राशि और मकर राशि को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

3. बुध का कुंभ राशि में उदय के दौरान कौन सा उपाय करें?

प्रतिदिन ग्रह की पूजा करें या मंत्र जाप करें।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer