Kumbha Saptahik Rashifal - कुम्भ साप्ताहिक राशिफल

23 Nov 2026 - 29 Nov 2026
इस सप्ताह जीवन में चल रही उठा-पथक, आपका पारा चढ़ा सकती है। जिसके कारण आपको सिर दर्द महसूस होगा और आप घर के बच्चों पर बेवजह गुस्सा करते दिखाई देंगे। ऐसे में अपने स्वभाव में सकारात्मकता लेकर आएं, अन्यथा बच्चों के साथ आपके संबंधों पर असर पड़ सकता है। चंद्र राशि से राहु के प्रथम भाव में स्थित होने के कारण, वाहन चलाने वाले जातकों को इस सप्ताह वाहन चलाते समय, अधिक सावधानी बरतने की ज़रूरत होगी। क्योंकि संभव है कि आप फ़ोन पर बात, तेज गति आदि जैसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेंगे, जिसके लिए आपको भारी जुर्माना देना पड़ेगा। इससे धन हानि होने के साथ-साथ, आपको अपना समय भी बर्बाद करना पड़ सकता हैं। इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य पर आपका आँख मूंदकर विश्वास करना, और उन्हें अपने किसी राज से अवगत कराना, आपके मानसिक तनाव में वृद्धि का कारण बन सकता है। इसलिए हर किसी को उतना ही बताएं, जितना वो बताने लायक हो। अन्यथा आपकी ही छवि खराब हो सकती है। दूसरों से सलाह-मशवरा लेना कई बार हमे बेहतर निर्णय लेने में मदद तो करता ही है, साथ ही इससे हमारे जीवन में बेहतर बदलाव भी आते हैं। परंतु इस सप्ताह आपके अंदर अत्यधिक असुरक्षा की भावना आपको दूसरों से सलाह लेने से रोकेगी, जिससे आप अकेले ही कई बड़े और ज़रूरी फैसले लेने के लिए बाध्य होंगे। यदि आप घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं तो, इस सप्ताह आपको अपने परिवार से जुड़ा कोई ऐसा समाचार मिल सकता है। जिससे आप अपना मन पढ़ाई की ओर लगाने में खुद को पूरे तरह असमर्थ महसूस करेंगे।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।


Talk to Astrologer Chat with Astrologer